अमरोहा जनपद के डिडौली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर तेज रफ्तार कार में सवार युवकों द्वारा जानलेवा स्टंट करने का मामला सामने आया है। नैनीताल से लौट रहे युवकों ने आधी रात को हाईवे पर कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट किए। यह घटना रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात करीब एक बजे गांव बुढ़नपुर के पास हुई, जहां युवक दौड़ती कार की खिड़कियों पर बैठकर अपनी जान जोखिम में डालते नजर आए। पीछे चल रही एक अन्य कार में सवार व्यक्ति ने इस पूरे स्टंट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई डिडौली पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर कार सवार युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कार को सीज करते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की और पांच युवकों का चालान किया। पकड़े गए युवकों की पहचान दिलीप निवासी छतरपुर (मध्य प्रदेश), रविन्द्र निवासी टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश), छोटू उर्फ रजत एवं अमन निवासी चंदला (मध्य प्रदेश) तथा राकेश निवासी फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर इस तरह के खतरनाक स्टंट न करें, क्योंकि इससे अपनी और अन्य राहगीरों की जान खतरे में पड़ सकती है।
अमरोहा जनपद के डिडौली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर तेज रफ्तार कार में सवार युवकों द्वारा जानलेवा स्टंट करने का मामला सामने आया है। नैनीताल से लौट रहे युवकों ने आधी रात को हाईवे पर कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट किए। यह घटना रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात करीब एक बजे गांव बुढ़नपुर के पास हुई, जहां युवक दौड़ती कार की खिड़कियों पर बैठकर अपनी जान जोखिम में डालते नजर आए। पीछे चल रही एक अन्य कार में सवार व्यक्ति ने इस पूरे स्टंट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत
में आई डिडौली पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर कार सवार युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कार को सीज करते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की और पांच युवकों का चालान किया। पकड़े गए युवकों की पहचान दिलीप निवासी छतरपुर (मध्य प्रदेश), रविन्द्र निवासी टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश), छोटू उर्फ रजत एवं अमन निवासी चंदला (मध्य प्रदेश) तथा राकेश निवासी फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर इस तरह के खतरनाक स्टंट न करें, क्योंकि इससे अपनी और अन्य राहगीरों की जान खतरे में पड़ सकती है।
- जौनपुर में पुलिस ने व्यापारियों को फर्जी आयकर अधिकारी बनकर निशाना बनाने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए होमगार्ड समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सोमवार शाम इस मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि गिरोह के सदस्य खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताकर दुकानों पर नकली छापेमारी करते थे और डरा-धमकाकर नकदी व कीमती सामान लूटने की कोशिश करते थे। इसी क्रम में रविवार को रामपुर थाना क्षेत्र के एक सर्राफा व्यापारी बरनवाल की दुकान पर वारदात को अंजाम देकर आरोपियों ने उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर जबरन छीन ली थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में जलालपुर का रहने वाला रोशन तिवारी शामिल है, जो घर पर रहकर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी कर रहा था, जबकि सिकरारा निवासी राजेश कुमार उपाध्याय जौनपुर पुलिस की पीआरवी-8545 पर होमगार्ड के पद पर तैनात है। इनके अलावा मुंगराबादशाहपुर निवासी चालक अजय पटेल और वाराणसी का मूल निवासी दिलीप कुमार भी गिरफ्तार किया गया है, जो वर्तमान में मुंगराबादशाहपुर में किराए पर रहकर 'माँ अम्बे होंडा मोटर्स' में काम करता है। वारदात में शामिल सिकरारा निवासी जितेंद्र सिंह फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से व्यापारी की लाइसेंसी रिवॉल्वर, घटना में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी, 30 से 35 फर्जी आयकर विभाग के पहचान पत्र, भारी संख्या में फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वारदात में प्रयुक्त बोलेरो सूर्य प्रकाश पटेल की है, जिसे किसी तीसरे शख्स के जरिए किराए पर लिया गया था। रामपुर थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह पहले भी ऐसी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है, जिसके चलते इनके आपराधिक इतिहास और नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।2
- उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक स्टंट वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कार को सीज कर दिया है। इसके साथ ही स्टंट करने वाले युवकों पर जुर्माना भी लगाया गया है।1
- viral video Trend video viral Sahara and subscribe trading like this channel Sahara follow Karo1
- दिल्ली के संसद भवन में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पूरी रात बैठे रहे। वह छात्रों के संघर्ष के लिए रात भर संसद भवन में ही डटे रहे।1
- उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के एम.आई. हॉस्पिटल में एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया है। पीड़ित परिजनों ने इलाज के नाम पर खिलवाड़ किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए अस्पताल में अपना आक्रोश जाहिर किया है।1
- भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील के खिलाफ दिल्ली के राजघाट पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्रदर्शनकारी किसानों को हटाने के लिए पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने इस कार्रवाई से पहले किसानों को धारा 163 का हवाला देते हुए जगह खाली करने के लिए कहा था, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। वर्तमान में स्थिति को देखते हुए मौके पर दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की भारी तैनाती की गई है। इसके अलावा, संसद के मानसून सत्र के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है।1
- उत्तरप्रदेश के अमरोहा में कुछ ही घंटों के भीतर लूट की वारदात का खुलासा किया गया है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को तमंचे समेत गिरफ्तार कर लिया गया है।1
- अमरोहा के पुलिस कार्यालय सभागार में पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने सोमवार को सैनिक सम्मेलन आयोजित कर पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सभी राजपत्रित अधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की। इस बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान एसपी ने टॉप-10 अपराधियों, माफियाओं और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट, हिस्ट्रीशीट खोलने, गैंग पंजीकरण और जिला बदर जैसी सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, आईजीआरएस, पीजीआरएस, जनशिकायतों, लंबित विवेचनाओं और महिला संबंधी अपराधों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही ऑपरेशन क्लीन-2, ऑपरेशन कन्विक्शन, ई-साक्ष्य, त्रिनेत्र ऐप, मिशन शक्ति और साइबर हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए अवैध शराब, जुआ, सट्टा, मादक पदार्थों की बिक्री, गोवध, चोरी, लूट और डकैती जैसे गंभीर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर एसपी ने यात्रा मार्गों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी व ड्रोन से निगरानी, और शिविर संचालकों से समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने डीजे संचालन संबंधी शासनादेशों का पालन करने और चिकित्सा व अग्निशमन व्यवस्था समय से पूरी करने को कहा। एसपी ने हिदायत दी कि श्रद्धालुओं के साथ शालीन और सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए और अफवाह फैलाने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए। अंत में सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे फरियादियों की शिकायतों पर निष्पक्ष व विधिसम्मत कार्रवाई कर जनता का विश्वास मजबूत करें।4
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कमान संभाल रखी है।1