Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुलताई में पूर्व केबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई और अवैध गतिविधि के खिलाफ सौंपा गया ज्ञापन
M. Afsar khan
मुलताई में पूर्व केबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई और अवैध गतिविधि के खिलाफ सौंपा गया ज्ञापन
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बढ़ती महंगाई और जनसमस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुलताई ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन मुलताई। पूर्व केबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुलताई (अध्यक्ष अरुण यादव) के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शक्कर, ई-20 पेट्रोल, बिजली बिल, गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और स्थानीय जनसमस्याओं के खिलाफ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व ) मुलताई के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही महंगाई से मध्य वर्ग, गरीब, किसान, मजदूर और छोटे व्यापारियों का घरेलू बजट पूरी तरह प्रभावित हो चुका है। ज्ञापन में उठाई गई प्रमुख मांगें:दैनिक आवश्यकताओं की दरों पर नियंत्रण: शक्कर जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर तुरंत रोक लगाई जाए।ई-20 पेट्रोल पर स्पष्ट नीति: ई-20 पेट्रोल की गुणवत्ता, कीमत और वाहनों पर इसके प्रभाव को लेकर सरकार स्पष्ट जानकारी दे तथा आर्थिक बोझ कम करे।बिजली बिलों की समीक्षा व स्मार्ट मीटर का विरोध: घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली दरों की समीक्षा की जाए, मनमाने बिलों का समाधान हो और स्मार्ट मीटर न लगाए जाएं।रसोई गैस की कीमतें कम हों: गैस सिलेंडर की दरें घटाकर इसे आम परिवारों की पहुंच में लाया जाए।किसानों को खाद उपलब्धता: किसानों को टोकन सिस्टम बंद कर पर्याप्त मात्रा में आसानी से खाद उपलब्ध कराई जाए।चोरी की घटनाओं पर रोक व रेत के दाम: केबल एवं मोटर चोरी की घटनाओं पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए और रेत के दाम कम किए जाएं। ज्ञापन के अंत में राज्यपाल से अनुरोध किया गया है कि वे आम जनता को महंगाई से राहत दिलाने हेतु संबंधित विभागों को तुरंत प्रभावी निर्देश जारी करें। इस दौरान पूर्व केबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे,ब्लॉक अध्यक्ष अरुण यादव,किशोर सिंह परिहार (जिला महासचिव), सुमित शिवहरे, संजय यादव, नितेश साहू सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- महंगाई और बिजली बिल के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ की नारेबाजी आमला। जनपद चौक आमला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बिजली के बढ़ते बिल और अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर एवं पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, बिजली बिलों में बढ़ोतरी तथा वाहनों में ई-20 इथेनॉल के उपयोग का विरोध किया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी की परेशानी बढ़ रही है और बिजली के बिल भी उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहे हैं। प्रदर्शन में कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजेंद्र भावसार, नगरपालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, विजय अतुलकर, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अजय सोलंकी सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जनहित के मुद्दों पर सरकार से राहत देने की मांग की।3
- ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान शिविर में 75 यूनिट रक्तदान, हिंदू-मुस्लिम एकता की बनी मिसाल भैंसदेही ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में सामाजिक सौहार्द और मानव सेवा का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। शालीमार वेलफेयर सोसायटी एवं समस्त मुस्लिम समाज के तत्वावधान में आयोजित इस रक्तदान शिविर में कुल 75 यूनिट रक्तदान किया गया। इस अवसर पर केवल मुस्लिम समाज ही नहीं, बल्कि हिंदू समाज के युवाओं और नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। दोनों समुदायों के लोगों ने एक साथ रक्तदान कर यह संदेश दिया कि मानवता और सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। शिविर में दिखाई गई सहभागिता ने क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की एक नई मिसाल कायम की शालीमार सोसायटी अध्यक्ष शोहेब विन्ध्यानी ने बताया कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। इसी उद्देश्य से ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर इस शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। शिविर के दौरान उपस्थित लोगों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके इस मानवतावादी कार्य की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है — इसी संदेश के साथ रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ2
- छिंदवाड़ा में आज भगवान भोलेनाथ की मनमाहक बाबा की भव्य पालकी यात्रा निकाली जा रही है। मोक्ष धाम मारुति नंदन सेवा समिति द्वारा आयोजित यह यात्रा शहर की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ निकाली जाती है। पालकी यात्रा दोपहर 12 बजे मोक्ष धाम मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी। यात्रा महाकाल मंदिर, पातालेश्वर धाम सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मोक्ष धाम मंदिर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ भक्ति में सराबोर नजर आएंगे। यात्रा के समापन पर महाकाल मंदिर में आरती के बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।4
- सिंगोड़ी में जनसमस्याओं को लेकर तहसीलदार को कांग्रेस का ज्ञापन, महंगाई व सड़कों शौचालय सहित मूलभूत समस्या को लेकर उठाई आवाज सिंगोड़ी:– प्रदेश में बढ़ती महंगाई किसानों की समस्याओं एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी युवक कांग्रेस किसान कांग्रेस सेवादल सिंगोड़ी द्वारा गुरुवार को राज्यपाल के नाम अमरवाड़ा नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में आम जनता से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याओं का उल्लेख करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की गई है तथा विरोध स्वरूप एक चुटकी शक्कर बाटी गई । ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान समय में महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम नागरिकों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। वहीं किसानों को खाद की पर्याप्त एवं समय पर उपलब्धता नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा ई-20 पेट्रोल के उपयोग से वाहनों में आ रही तकनीकी समस्याओं का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाद्य तेलों और शक्कर की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण, सिंगोड़ी बस स्टैंड से खकरा चौरई मार्ग के जर्जर हालत के कारण उसके शीघ्र पुनर्निर्माण, तथा सिंगोड़ी हायर सेकेंडरी स्कूल मार्ग के निर्माण, की भी मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि खराब सड़कों के कारण आम नागरिकों को आवागमन में कठिनाई और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, जगह जगह नालियों में कीचड़ हो रहा है बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। इसके साथ ही रसोई गैस एवं बिजली की बढ़ती दरों से आम जनता पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को कम करने की मांग भी उठाई गई। ज्ञापन में विद्युत मंडल द्वारा जारी अधिक राशि के बिलों को गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त भार बताते हुए राहत प्रदान करने की बात कही गई है। सिंगोड़ी में जनसमस्याओं को लेकर तहसीलदार को कांग्रेस का ज्ञापन, महंगाई व सड़कों शौचालय सहित मूलभूत समस्या को लेकर उठाई आवाज सिंगोड़ी:– प्रदेश में बढ़ती महंगाई किसानों की समस्याओं एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी युवक कांग्रेस किसान कांग्रेस सेवादल सिंगोड़ी द्वारा गुरुवार को राज्यपाल के नाम अमरवाड़ा नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में आम जनता से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याओं का उल्लेख करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की गई है तथा विरोध स्वरूप एक चुटकी शक्कर बाटी गई । ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान समय में महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम नागरिकों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। वहीं किसानों को खाद की पर्याप्त एवं समय पर उपलब्धता नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा ई-20 पेट्रोल के उपयोग से वाहनों में आ रही तकनीकी समस्याओं का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाद्य तेलों और शक्कर की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण, सिंगोड़ी बस स्टैंड से खकरा चौरई मार्ग के जर्जर हालत के कारण उसके शीघ्र पुनर्निर्माण, तथा सिंगोड़ी हायर सेकेंडरी स्कूल मार्ग के निर्माण, की भी मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि खराब सड़कों के कारण आम नागरिकों को आवागमन में कठिनाई और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, जगह जगह नालियों में कीचड़ हो रहा है बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। इसके साथ ही रसोई गैस एवं बिजली की बढ़ती दरों से आम जनता पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को कम करने की मांग भी उठाई गई। ज्ञापन में विद्युत मंडल द्वारा जारी अधिक राशि के बिलों को गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त भार बताते हुए राहत प्रदान करने की बात कही गई है।1
- खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही 8 ट्रैक्टर ट्राली जब्त CM हेल्प लाइन में दर्ज शिकायत का असर अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्यवाही खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही 8 ट्रैक्टर ट्राली जब्त CM हेल्प लाइन में दर्ज शिकायत का असर अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्यवाही छिंदी तामिया हर्रई ब्लॉक के अंदर रेत माफियाओ का आतंक को देख नागरिक द्वारा 181में शिकायत दर्ज की गई थी जिसमें खनिज विभाग द्वारा अधिकारीअधिकारी स्नेह लता ठवरे ने बताया कि 8 ट्रैक्टर ट्राली जब्त किए गए हे जिनको फॉरेस्ट चौकी अतरिया पहुंचाया गया है जिससे रेत तस्कर में हड़कंप का माहौल कार्यवाही कल दिन शुक्रवार 26अगस्त शाम 7 बजे की बताई जा रही है प्रश्न उठाया जा रहा है ग्रामीणों का कहना हे कि अब कार्यवाही इसी तरह होगी या cm हेल्प लाइन में शिकायत की बजह से कार्यवाही की गई है देखते हे1
- मुलताई थाना पुलिस क़ो मिली सफलता फरार वारंटी क़ो गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया1
- स्कूल बंद, फिर भी नहीं हटाया अस्थाई शौचालय, विवेकानंद वार्ड के रहवासी परेशान मुलताई। शहर के विवेकानंद वार्ड के रहवासी क्षेत्र में स्कूली बच्चों की सुविधा के लिए बनाया गया अस्थाई शौचालय स्कूल बंद होने के बाद भी अब तक नहीं हटाया गया है। स्कूल बंद होने के बाद इस शौचालय को आमजन के उपयोग के लिए खोल दिया गया, जिसके चलते रहवासी क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। रहवासियों का कहना है कि शौचालय में पानी तक की उचित व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण लोग बोतल में पानी लेकर शौचालय जाने को मजबूर हैं। साफ-सफाई की व्यवस्था भी ठीक नहीं होने से आसपास गंदगी फैली रहती है। इससे बच्चों और बुजुर्गों सहित अन्य रहवासियों को परेशानी हो रही है और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। 181 पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक समस्या को लेकर कई बार 181 पर शिकायत दर्ज कराई गई, इसके अलावा एसडीएम, तहसीलदार और नगर पालिका अधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। रहवासियों का आरोप है कि शिकायत करने के बाद उसे हटाने के लिए अधिकारियों द्वारा दबाव भी बनाया जाता है। लोगों का कहना है कि जब संबंधित स्कूल लंबे समय से बंद है तो स्कूली बच्चों के लिए बनाए गए अस्थाई शौचालय को रहवासी क्षेत्र में बनाए रखने का कोई औचित्य नहीं है। आमजन के लिए खोलने के बाद भी यदि पानी और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं तो यह व्यवस्था लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। रहवासियों ने प्रशासन एवं नगर पालिका से अस्थाई शौचालय को तत्काल रहवासी क्षेत्र से हटाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र की स्वच्छता और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को मामले में जल्द कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि रहवासियों को गंदगी और दुर्गंध से राहत मिल सके।1
- ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान शिविर में 75 यूनिट रक्तदान, हिंदू-मुस्लिम एकता की बनी मिसाल भैंसदेही ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में सामाजिक सौहार्द और मानव सेवा का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। शालीमार वेलफेयर सोसायटी एवं समस्त मुस्लिम समाज के तत्वावधान में आयोजित इस रक्तदान शिविर में कुल 75 यूनिट रक्तदान किया गया। इस अवसर पर केवल मुस्लिम समाज ही नहीं, बल्कि हिंदू समाज के युवाओं और नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। दोनों समुदायों के लोगों ने एक साथ रक्तदान कर यह संदेश दिया कि मानवता और सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। शिविर में दिखाई गई सहभागिता ने क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की एक नई मिसाल कायम की शालीमार सोसायटी अध्यक्ष शोहेब विन्ध्यानी ने बताया कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। इसी उद्देश्य से ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर इस शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। शिविर के दौरान उपस्थित लोगों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके इस मानवतावादी कार्य की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है — इसी संदेश के साथ रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ2