Shuru
Apke Nagar Ki App…
वीर तेजाजी महाराज की निकली बिंदोरी सारसोप। कस्बे में वीर तेजाजी महाराज की बिंदोरी श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। बिंदोरी में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। तेजा गायन और जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भक्ति भाव से झूमते हुए चल रहे थे। जगह-जगह ग्रामीणों ने बिंदोरी का स्वागत किया।
Ravi Rajasthan Patrika
वीर तेजाजी महाराज की निकली बिंदोरी सारसोप। कस्बे में वीर तेजाजी महाराज की बिंदोरी श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। बिंदोरी में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। तेजा गायन और जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भक्ति भाव से झूमते हुए चल रहे थे। जगह-जगह ग्रामीणों ने बिंदोरी का स्वागत किया।
More news from Rajasthan and nearby areas
- सवाई माधोपुर नगरीय निकाय चुनाव 2026 जिले की दो नगर परिषद और चार नगर पालिका में आज चुने जाएंगे अध्यक्ष, सभापति। बाड़े बंदी से आज पहुंचेंगे जीते हुए उम्मीदवार मतदान के लिए। सुबह 10 बजे से 2 बजे तक किया जाएगा मतदान। जिले की खंडार,बोंली वजीरपुर में बनी असमंजस की स्थिति। सवाई माधोपुर में भाजपा का गंगापुर सिटी में कॉंग्रेस बोर्ड बनना लगभग माना जा रहा तय। खण्डार में पार्षद मानवेन्द्र को मतदान के लिए लाया जाएगा या नहीं लोगो में बना सस्पेंस, खण्डार में धारा 163 की लागू जिला प्रशासन सख्त। सवाई माधोपुर नगरीय निकाय चुनाव 2026 जिले की दो नगर परिषद और चार नगर पालिका में आज चुने जाएंगे अध्यक्ष, सभापति। बाड़े बंदी से आज पहुंचेंगे जीते हुए उम्मीदवार मतदान के लिए। सुबह 10 बजे से 2 बजे तक किया जाएगा मतदान। जिले की खंडार,बोंली वजीरपुर में बनी असमंजस की स्थिति। सवाई माधोपुर में भाजपा का गंगापुर सिटी में कॉंग्रेस बोर्ड बनना लगभग माना जा रहा तय। खण्डार में पार्षद मानवेन्द्र को मतदान के लिए लाया जाएगा या नहीं लोगो में बना सस्पेंस, खण्डार में धारा 163 की लागू जिला प्रशासन सख्त।1
- वीर तेजाजी महाराज की निकली बिंदोरी, आज भरेगा विशाल मेला सारसोप। ग्राम पंचायत सारसोप के समुद्रपुरा गांव में वीर तेजाजी महाराज के विशाल मेले के उपलक्ष्य में रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ बिंदोरी निकाली गई। बिंदोरी में गांव के समस्त ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तेजाजी महाराज के जयकारों और तेजा गायन से गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया। पारंपरिक वेशभूषा और रीति-रिवाजों के साथ निकली बिंदोरी का जगह-जगह ग्रामीणों ने स्वागत किया। श्रद्धालु तेजाजी महाराज के भजनों और गीतों पर भक्ति में लीन नजर आए। आयोजकों ने बताया कि सोमवार को समुद्रपुरा गांव में वीर तेजाजी महाराज का विशाल मेला भरेगा। मेले को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मेले में वीर तेजाजी महाराज की पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न धार्मिक एवं पारंपरिक कार्यक्रम होंगे। मेले में अलमोजा पार्टी, डांस, तांतियां तोड़ने सहित मनोरंजन के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। मेले को लेकर आयोजन समिति की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ग्रामीणों ने बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की हैं। सुबह से ही मेले में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू होने की उम्मीद है। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर वीर तेजाजी महाराज के दर्शन करने और मेले की शोभा बढ़ाने की अपील की है। बिंदोरी और मेले के आयोजन में गणपत केवट, सुरेश केवट, शंकरलाल केवट, सुशील केवट, धोलूराम केवट, रामधन केवट, रामदयाल केवट, दयाराम केवट, रामराज केवट, मेघराज केवट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बताया कि तेजाजी महाराज के प्रति लोगों की गहरी आस्था है और हर वर्ष मेले में आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं।2
- उनियारा नगरपालिका को मिला नया अध्यक्ष, कांग्रेस के नरेश गुर्जर जीते उनियारा। नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर चल रही सियासी हलचल का आज परिणाम सामने आ गया। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नरेश गुर्जर ने जीत दर्ज कर उनियारा नगरपालिका की कमान अपने नाम कर ली। अध्यक्ष पद के चुनाव में कुल 20 पार्षदों ने मतदान किया। मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी नरेश गुर्जर को 12 मत, जबकि भाजपा प्रत्याशी अभय सिंह शेखावत को 8 मत प्राप्त हुए। इस तरह नरेश गुर्जर ने 4 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। नतीजे सामने आते ही कांग्रेस समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने नारेबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया और नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष नरेश गुर्जर का स्वागत किया। वहीं, चुनाव परिणाम को लेकर पूरे उनियारा में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेश गुर्जर के नेतृत्व में नगरपालिका में विकास कार्यों को किस दिशा में आगे बढ़ाया जाता है। उनियारा नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में नरेश गुर्जर की जीत के साथ ही अध्यक्ष पद को लेकर चल रहा सियासी मुकाबला समाप्त हो गया। बाइट....... नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेश गुर्जर3
- मलारना डूंगर में वीर तेजाजी के विशाल मेले का भव्य आयोजन, उमड़ा आस्था का जनसैलाब मलारना डूंगर (सवाई माधोपुर) मलारना डूंगर में वीर तेजाजी के विशाल मेले का भव्य आयोजन, उमड़ा आस्था का जनसैलाब मलारना डूंगर (सवाई माधोपुर) क्षेत्र के सनोपुरा (मलारना डूंगर) में लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज के विशाल मेले का धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। मेले को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया और सुबह से ही तेजाजी महाराज के दर्शन-पूजन के लिए दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लाल तोरण द्वार और सजावट से स्वागत मेला परिसर में प्रवेश के लिए लाल रंग के भव्य तोरण द्वार बनाए गए। प्रवेश द्वार पर लगे मुख्य बैनर पर तेजाजी महाराज की पावन तस्वीर के साथ आयोजन समिति द्वारा सभी आगंतुकों व श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत किया गया। हाट-बाजार और खान-पान का आकर्षण मेले में बच्चों और महिलाओं के लिए विशेष रौनक रही। रंग-बिरंगे खिलौने, गुब्बारे और मिठाइयों की दुकानें सजी रहीं, जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की। बच्चों ने गुब्बारों और खिलौनों का लुत्फ उठाया, वहीं युवाओं और बुजुर्गों ने तेजाजी महाराज के जयकारों के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन किया। समिति द्वारा सुरक्षा व व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम तेजाजी मेला सेवा समिति व स्थानीय कार्यकर्ताओं ने दर्शनार्थियों के सुगम आवागमन, पानी और सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए। दिनभर चले इस मेले में पारंपरिक उल्लास और सामाजिक सौहार्द का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार यह वार्षिक मेला क्षेत्र की लोक संस्कृति और आस्था का अनूठा संगम है।1
- बोत्सवाना से कूनो… अब गांधीसागर! CCB2 के सफर ने बढ़ाया MP में चीता संरक्षण का दायरा प्रोजेक्ट चीता के तहत मध्यप्रदेश में चीतों के संरक्षण और पुनर्स्थापना का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। बोत्सवाना से भारत लाई गई मादा चीता CCB2 को कूनो नेशनल पार्क से गांधीसागर वन्यजीव अभयारण्य स्थानांतरित किया गया है। इसके बाद गांधीसागर में चीतों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।1
- सवाई माधोपुर में श्री देलवर जी महाराज (तेजाजी महाराज) के मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़4
- 🎉 Mohit Bhai का Lead Guru के साथ शानदार Experience! 🚀 Mohit Bhai ने Lead Guru के साथ काम करना शुरू किया और उन्हें यहाँ का काम और पूरा सिस्टम काफी अच्छा लग रहा है। 💯 आज वह Digital Skills + Calling Work के जरिए काम सीख रहे हैं और अपनी earning journey को आगे बढ़ा रहे हैं। 📲💻 अगर आप भी Mohit Bhai के साथ इस काम को समझना और सीखना चाहते हैं, तो पहले पूरी जानकारी लें, काम का process समझें और उसके बाद अपना decision लें। 🤝 📩 Interested हैं? “INFO” लिखकर मैसेज करें। whatsapp 75686281431
- पार्षद मानवेंद्र आकोदिया की बरामदगी को लेकर परिजन और समर्थक पहुंचे जिला कलेक्ट्रेट। खंडार नगरपालिका के वार्ड 19 से निर्वाचित पार्षद मानवेंद्र आकोदिया की बरामदगी की मांग को लेकर उनके परिजन और समर्थकों ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रशासन के सामने अपनी मांग रखी। परिजनों का आरोप है कि मानवेंद्र को बंधक बनाकर रखा गया है, इसलिए उन्हें जल्द बरामद कर परिजनों के सामने लाया जाए। मामले को लेकर जिला कलेक्टर कानाराम और पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने परिजनों से बातचीत की। अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन और पुलिस अपनी संवैधानिक एवं कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से यह भी कहा गया कि यदि मानवेंद्र 21 सितंबर को नगरपालिका अध्यक्ष पद के मतदान के लिए उपस्थित नहीं होते हैं, तो हाईकोर्ट में दायर याचिका और आगे होने वाली न्यायिक कार्यवाही के अनुरूप ही स्थिति पर निर्णय होगा। लेकिन परिजन की मांग है कि कल मतदान प्रक्रिया में मानवेंद्र को शामिल होने के लिए उसे तलाश कर कल पुलिस मतदान केंद्र लाए और मानवेंद्र का मतदान करवाएं। इस बात को लेकर समर्थकों में भारी आक्रोश व्याप्त है वहीं, प्रशासन ने 21 सितंबर को खंडार में होने वाले नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। मानवेंद्र के पिता हंसराज बेरवा ने भी प्रशासन को आश्वस्त किया कि परिवार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेगा। हालांकि, कलेक्ट्रेट में हुई बैठक के बाद परिजन और समर्थक प्रशासन के जवाब से संतुष्ट नजर नहीं आए। उनका कहना है कि उन्होंने न्याय के लिए हाईकोर्ट की शरण ली है और आगे की कार्रवाई भी न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप करेंगे। इधर, 21 सितंबर को होने वाले नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर खंडार में प्रशासन ने धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए हैं। आदेश के अनुसार सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक नगरपालिका कार्यालय के सामने पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक रहेगी। इसके साथ ही रामेश्वर तिराहे से खुला चौराहा तक का क्षेत्र भी प्रतिबंध के दायरे में रहेगा। हथियार, लाठी-डंडे लेकर घूमने पर भी पाबंदी लगाई गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश की अवहेलना करने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल खंडार में पार्षद मानवेंद्र आकोदिया की बरामदगी की मांग और नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज है। अब नजर 21 सितंबर पर है—क्या मानवेंद्र आकोदिया मतदान के लिए सामने आएंगे, या फिर मामला न्यायालय की अगली कार्यवाही की ओर बढ़ेगा? जिला कलेक्टर सभागार में हुई बैठक में आज मानवेंद्र को दिया कि पिता हंसराज बेरवा पूर्व सरपंच खंडार पूर्व जिला अध्यक्ष शिवचरण बेरवा पूर्व जिला अध्यक्ष गिरिराज गुर्जर कन्हैयालाल सैनी आईटी सेल प्रभारी खंडार ,पुरुषोत्तम एडवोकेट ,एडवोकेट धर्मराज बैरवा,डॉ कमलेश ,दीपेंद्र चौधरी राजेश मीणा पाली सरपंच, माखनलाल मीणा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। बाइट 1 हंसराज बैरवा पिता मानवेंद्र1