logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महादेवा श्रावण मेले को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, रविवार सुबह 7 बजे से सोमवार रात 8 बजे तक बदले रहेंगे रूट बाराबंकी। महादेवा श्रावण मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने रविवार सुबह 7 बजे से सोमवार रात 8 बजे तक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। इस दौरान बाराबंकी-लखनऊ, गोण्डा और बहराइच मार्ग से गुजरने वाले भारी व हल्के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। प्रशासन ने यात्रियों से घर से निकलने से पहले रूट की जानकारी लेने और निर्धारित मार्गों का पालन करने की अपील की है। डायवर्जन व्यवस्था के तहत गोण्डा व बहराइच से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन टिकोरा मोड़, चाहलारी घाट और सीतापुर होकर जाएंगे, जबकि छोटे वाहन चौकाघाट, मरकामऊ, बदोसराय और सफदरगंज होते हुए मुख्य अयोध्या-लखनऊ मार्ग से निकलेंगे। वहीं लखनऊ से गोण्डा व बहराइच जाने वाले भारी वाहनों को सीतापुर व चाहलारी घाट के रास्ते भेजा जाएगा, जबकि हल्के वाहन सफदरगंज, बदोसराय, मरकामऊ और चौकाघाट होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। प्रशासन ने बाराबंकी शहर में हिंद हॉस्पिटल, असैनी मोड़, हैदरगढ़ ओवरब्रिज, पल्हरी ओवरब्रिज और चौपुला मार्ग से भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी है। देवा मार्ग और एफसीआई गोदाम जाने वाले भारी वाहन देवा मामा नहर पुल, माती चौकी और मटियारी होकर जाएंगे। इसके अलावा फतेहपुर कस्बे में फूलपुर चौराहा की ओर से रामनगर जाने वाले भारी वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा। रोडवेज बसों के संचालन मार्ग में भी अस्थायी बदलाव किया गया है। हालांकि एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं को डायवर्जन व्यवस्था से मुक्त रखा गया है। प्रशासन ने बताया कि यह ट्रैफिक व्यवस्था श्रावण मास के प्रत्येक रविवार सुबह 7 बजे से सोमवार रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगी। यात्रियों और श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अनावश्यक असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।

1 hr ago
user_अमित कुमार पत्रकार
अमित कुमार पत्रकार
रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
9d2e940a-e410-43ba-8172-2f3ea497b1fe

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मैं बाराबंकी से हूं और मैं सूरत में काम करता हूं सूरत में हो रही गंभीर बारी 💔
    1
    मैं बाराबंकी से हूं और मैं सूरत में काम करता हूं सूरत में हो रही गंभीर बारी 💔
    user_Arbind Kumar
    Arbind Kumar
    Farmer सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्रयागराज में आबकारी विभाग की कार्यवाही अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी बताते चलें आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है इसी क्रम में प्रयागराज में आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के अड्डों पर अचानक छापेमारी की है
    1
    प्रयागराज में आबकारी विभाग की कार्यवाही अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी
बताते चलें आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है इसी क्रम में प्रयागराज में आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के अड्डों पर अचानक छापेमारी की है
    user_Journalist Manoj Shukla
    Journalist Manoj Shukla
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में कथित अवैध वसूली का मामला एक बार फिर चर्चा में है। आगरा एक्सप्रेसवे जीरो प्वाइंट पर ईको चार पहिया वाहन चालक से ₹5,000 की कथित छीनेती का आरोप लगा है। पीड़ित चालक का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि कई वर्षों से वली खान नामक व्यक्ति द्वारा क्षेत्र में अवैध वसूली की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरा खेल पुलिस संरक्षण में चल रहा है। मोहान पुलिस चौकी की कथित साठगांठ से चल रहा खेला पीड़ित का कहना है कि शिकायत के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। घटना के बाद चालक दहशत में है और न्याय की मांग कर रहा है। मामले ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ 
 लखनऊ 

राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में कथित अवैध वसूली का मामला एक बार फिर चर्चा में है।

आगरा एक्सप्रेसवे जीरो प्वाइंट पर ईको चार पहिया वाहन चालक से ₹5,000 की कथित छीनेती का आरोप लगा है।

पीड़ित चालक का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।

आरोप है कि कई वर्षों से वली खान नामक व्यक्ति द्वारा क्षेत्र में अवैध वसूली की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरा खेल पुलिस संरक्षण में चल रहा है।

मोहान पुलिस चौकी की कथित साठगांठ से चल रहा खेला

पीड़ित का कहना है कि शिकायत के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

घटना के बाद चालक दहशत में है और न्याय की मांग कर रहा है।

मामले ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • वन विभाग का सराहनीय कार्य ग्रामीणों की मदद से कुएं में गिरी नीलगाय की बचाई जान क्षेत्र में वन कर्मचारियों की प्रशंसा हो रही है। इस दौरान वन कर्मचारियों को काफ़ी मशक्कत करनी पड़ी। बाराबंकी में हरख ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर गांव का मामला
    1
    वन विभाग का सराहनीय कार्य 

ग्रामीणों की मदद से कुएं में गिरी नीलगाय की बचाई जान 

क्षेत्र में वन कर्मचारियों की प्रशंसा हो रही है।

इस दौरान वन कर्मचारियों को काफ़ी मशक्कत करनी पड़ी।

बाराबंकी में हरख ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर गांव का मामला
    user_VIKAS CHAUHAN
    VIKAS CHAUHAN
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बाराबंकी शातिर अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार दो बाइक 8 मोबाइल बरामद शातिर अन्तरजनपदीय चोर गिरफ्तार, 2 बाइक और 8 मोबाइल बरामद बाराबंकी पुलिस की बड़ी सफलता, साथी फरार बाराबंकी, 01 अगस्त 2026। जनपद में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बड्डूपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक शातिर अन्तरजनपदीय चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 2 मोटरसाइकिल और 8 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी और चोरी-लूट की घटनाओं के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। थाना बड्डूपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 305/2025 से संबंधित अभियुक्त आजाद पुत्र सप्पू निवासी डफरापुर थाना बड्डूपुर को सलेमपुर कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के पास से चोरी की एक टीवीएस अपाचे और एक हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल के साथ 8 मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में खुलासा: पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने अपने साथी विवेक वर्मा के साथ मिलकर 30 जुलाई 2026 को बाबागंज बाजार (घुंघटेर) से टीवीएस अपाचे चोरी की थी। इसके अलावा 15 जुलाई 2026 को सीतापुर के गौडैचा चौराहे से हीरो एक्सट्रीम और महमूदाबाद के बिलौली बाजार से मोबाइल चोरी किए थे। इन मामलों में संबंधित थानों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार फरार अभियुक्त विवेक वर्मा की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। बरामदगी: 01 अदद टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल 01 अदद हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल 08 अदद चोरी के मोबाइल फोन आपराधिक इतिहास: गिरफ्तार अभियुक्त आजाद पर बाराबंकी और लखनऊ सहित विभिन्न थानों में चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट समेत 13 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि स्पष्ट होती है। पुलिस टीम: इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सोनकर, उपनिरीक्षक शिव सिंह कुशवाहा समेत थाना बड्डूपुर की पुलिस टीम के अन्य कर्मियों की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
    1
    बाराबंकी 
शातिर अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार दो बाइक 8 मोबाइल बरामद

शातिर अन्तरजनपदीय चोर गिरफ्तार, 2 बाइक और 8 मोबाइल बरामद 
बाराबंकी पुलिस की बड़ी सफलता, साथी फरार
बाराबंकी, 01 अगस्त 2026।
जनपद में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बड्डूपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक शातिर अन्तरजनपदीय चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 2 मोटरसाइकिल और 8 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी और चोरी-लूट की घटनाओं के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई।
थाना बड्डूपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 305/2025 से संबंधित अभियुक्त आजाद पुत्र सप्पू निवासी डफरापुर थाना बड्डूपुर को सलेमपुर कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के पास से चोरी की एक टीवीएस अपाचे और एक हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल के साथ 8 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पूछताछ में खुलासा:
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने अपने साथी विवेक वर्मा के साथ मिलकर 30 जुलाई 2026 को बाबागंज बाजार (घुंघटेर) से टीवीएस अपाचे चोरी की थी। इसके अलावा 15 जुलाई 2026 को सीतापुर के गौडैचा चौराहे से हीरो एक्सट्रीम और महमूदाबाद के बिलौली बाजार से मोबाइल चोरी किए थे। इन मामलों में संबंधित थानों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार फरार अभियुक्त विवेक वर्मा की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
बरामदगी:
01 अदद टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल
01 अदद हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल
08 अदद चोरी के मोबाइल फोन
आपराधिक इतिहास:
गिरफ्तार अभियुक्त आजाद पर बाराबंकी और लखनऊ सहित विभिन्न थानों में चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट समेत 13 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि स्पष्ट होती है।
पुलिस टीम:
इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सोनकर, उपनिरीक्षक शिव सिंह कुशवाहा समेत थाना बड्डूपुर की पुलिस टीम के अन्य कर्मियों की अहम भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
    user_Andnews संजीव सिंह
    Andnews संजीव सिंह
    नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.