गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गुंजायमान हुआ भरतपुर: ढोल-नगाड़ों और मनमोहक झांकियों के साथ निकली गणेश विसर्जन शोभायात्रा धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी भरतपुर में गणेश विसर्जन के अवसर पर भव्य एवं विशाल शोभायात्रा बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ निकाली गई। पूरा शहर "गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ" के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। शहर के विभिन्न धार्मिक और सामाजिक ट्रस्टों द्वारा इस शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से श्री बजरंग सेवक ट्रस्ट, श्री राम सेवक ट्रस्ट और श्री गणनायक सेवक ट्रस्ट सहित कई अन्य संस्थाओं की झांकियां शामिल थीं।मुख्य मार्गों से गुजरी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत यह विशाल शोभायात्रा शहर के बिजली घर चौराहे से प्रारंभ होकर मुख्य बाजारों और धार्मिक स्थलों से गुजरी। शोभायात्रा मथुरा गेट, गंगा मंदिर, जामा मस्जिद और लक्ष्मण मंदिर होते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ी। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। *जयपुर-आगरा के बैंड और कलाकारों के प्रदर्शन ने मोहा मन* शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण बाहर से आए बैंड और कलाकार रहे। जयपुर और आगरा से आए मशहूर बैंड बाजों की मधुर धुनों पर भक्त झूमते नजर आए। वहीं, आगरा से आए कलाकारों ने अपनी विशेष प्रस्तुतियों और धार्मिक सांस्कृतिक झांकियों से भरतपुर वासियों का दिल जीत लिया। *भंडारों का आयोजन, वितरित की गई प्रसादी* गणेश विसर्जन के इस पावन अवसर पर शहर में जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। घरों में विराजित गजानन का भी हुआ विसर्जन एक तरफ जहां मुख्य सड़कों पर शोभायात्रा की धूम रही, वहीं दूसरी ओर श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का पूर्ण विधि-विधान और मंत्रोचार के साथ विसर्जन कर प्रथम पूज्य देव को भावभीनी विदाई दी। विसर्जन के दौरान हर किसी की आंखें नम थीं, लेकिन दिल में बप्पा के अगले बरस जल्दी आने की उम्मीद और उमंग साफ दिखाई दे रही थी।
गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गुंजायमान हुआ भरतपुर: ढोल-नगाड़ों और मनमोहक झांकियों के साथ निकली गणेश विसर्जन शोभायात्रा धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी भरतपुर में गणेश विसर्जन के अवसर पर भव्य एवं विशाल शोभायात्रा बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ निकाली गई। पूरा शहर "गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ" के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। शहर के विभिन्न धार्मिक और सामाजिक ट्रस्टों द्वारा इस शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से श्री बजरंग सेवक ट्रस्ट, श्री राम सेवक ट्रस्ट और श्री गणनायक सेवक ट्रस्ट सहित कई अन्य संस्थाओं की झांकियां शामिल थीं।मुख्य मार्गों से गुजरी शोभायात्रा, जगह-जगह
हुआ भव्य स्वागत यह विशाल शोभायात्रा शहर के बिजली घर चौराहे से प्रारंभ होकर मुख्य बाजारों और धार्मिक स्थलों से गुजरी। शोभायात्रा मथुरा गेट, गंगा मंदिर, जामा मस्जिद और लक्ष्मण मंदिर होते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ी। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। *जयपुर-आगरा के बैंड और कलाकारों के प्रदर्शन ने मोहा मन* शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण बाहर से आए बैंड और कलाकार रहे। जयपुर और आगरा से आए मशहूर बैंड बाजों की मधुर धुनों पर भक्त झूमते नजर आए। वहीं, आगरा से आए कलाकारों ने अपनी विशेष प्रस्तुतियों और धार्मिक सांस्कृतिक झांकियों से भरतपुर वासियों का दिल
जीत लिया। *भंडारों का आयोजन, वितरित की गई प्रसादी* गणेश विसर्जन के इस पावन अवसर पर शहर में जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। घरों में विराजित गजानन का भी हुआ विसर्जन एक तरफ जहां मुख्य सड़कों पर शोभायात्रा की धूम रही, वहीं दूसरी ओर श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का पूर्ण विधि-विधान और मंत्रोचार के साथ विसर्जन कर प्रथम पूज्य देव को भावभीनी विदाई दी। विसर्जन के दौरान हर किसी की आंखें नम थीं, लेकिन दिल में बप्पा के अगले बरस जल्दी आने की उम्मीद और उमंग साफ दिखाई दे रही थी।
- पालीखेड़ा में जमीन कब्जे को लेकर घमासान, कंपनी प्रतिनिधि ने पुलिस से मांगी सुरक्षा पालीखेड़ा में जमीन कब्जे को लेकर घमासान, कंपनी प्रतिनिधि ने पुलिस से मांगी सुरक्षा1
- जिलाधिकारी महोदय छाता शुगर मिल को लेकर क्या बोले?.....?. जिलाधिकारी महोदय छाता शुगर मिल को लेकर क्या बोले?1
- मगोर्रा क्षेत्र के गांव निजी रास्ते में गेट लगाने का विरोध करने पर मारपीट, महिला से छेड़छाड़ का आरोप गोवर्धन। थाना मगोर्रा क्षेत्र के नगला पतिराम गांव में निजी रास्ते में जबरन गेट लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने कुछ लोगों पर मारपीट करने, महिला से छेड़छाड़ करने, लोहे की सरिया से हमला करने और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना-पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नगला पतिराम निवासी अमीचंद पुत्र लाल सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना-पत्र में बताया कि 23 सितंबर 2026 को गांव के कुछ लोग उसके निजी रास्ते में जबरन गेट लगवा रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंची उसकी भाभी पुष्पा देवी के साथ भी मारपीट की गई और उसके साथ अभद्रता व छेड़छाड़ की गई। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसके सिर में लोहे की सरिया से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। वहीं विवाद के दौरान उसके भाई साहब सिंह का मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। पीड़ित ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।1
- वृंदावन में ‘असली-नकली’ किन्नर की भिड़ंत! मंदिर मार्ग पर खींचे नकली बाल, वीडियो वायरल1
- डीग - खबर , 26 सितम्बर :- गिर्दावर सर्फल अउ विकसित भारत जन सेवा अभियान केतहतग्रामीण स्तर पर विभागीयसेवा उपलब्ध कराने का लगाया शिविर अमरदीप सैन डीग राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में संचालित विकसित भारत–जन सेवा अभियान-2026 के अंतर्गत ग्रामीण स्तर पर आमजन को विभिन्न विभागीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 26 से 28 सितम्बर तक गिरदावर सर्किल मुख्यालय स्तर पर तीन दिवसीय सेवा सेतु अभियान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं वहीं इन शिविरों के तहत 22 विभागों के संबंधित अधिकारी लोगों की समस्याओं का निस्तारण करेंगे ! योजना के तहत गांव अऊ गिरदावर सर्किल पर शिविर प्रभारी सपना शर्मा की अध्यक्षता में शिविर आयोजित हुआ जिसमे बिजली विभाग सहित संबंधित 22 विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे वहीं डीग जिले में कुल 62 गिरदावर सर्किल मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं जहाँ डीग उपखण्ड में 16 और कुम्हेर में 12, कामां में 11, पहाड़ी में 11, नगर में 7 और सीकरी में 5 गिरदावर सर्किल शामिल हैं। शिविरों का आयोजन प्रातः 9:30 बजे से सायं 6 बजे तक अथवा कार्य पूर्ण होने तक किया जाएगा । शिविरों का संचालन उपखण्ड अधिकारी के निर्देशन में किया जा रहा है जहाँ विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा शिविरों में उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं एवं प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है । शिविर में राजस्व विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग सहित अन्य विभागों जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित कार्य, पशु स्वास्थ्य सेवाएं, सामाजिक सुरक्षा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित कार्य सहित विभिन्न विभागीय सेवाएं एवं शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है तथा जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अपने निकटतम गिरदावर सर्किल मुख्यालय पर आयोजित सेवा शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं तथा पात्रतानुसार विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करें। बाईट - सपना शर्मा, शिविर प्रभारी4
- छाता शुगर मिल धरना समाप्त करने के लिए छाता में बुलाई जिला अधिकारी ने मीटिंग छाता शुगर मिल धरना समाप्त करने के लिए छाता में बुलाई जिला अधिकारी ने मीटिंग1
- जिलाधिकारी श्री सी पी सिंह ज़ी व एसएसपी श्री श्लोक कुमार ज़ी द्वारा बुलायी गयी मीटिंग क्षेत्रीय लोगो से वार्ता.... जिलाधिकारी श्री सी पी सिंह ज़ी व एसएसपी श्री श्लोक कुमार ज़ी द्वारा बुलायी गयी मीटिंग क्षेत्रीय लोगो से वार्ता....1
- मगोर्रा मथुरा निजी रास्ते में गेट लगाने का विरोध करने पर मारपीट, महिला से छेड़छाड़ का आरोप मथुरा से रिपोर्टर बंटी कुमार गोवर्धन। थाना मगोर्रा क्षेत्र के नगला पतिराम गांव में निजी रास्ते में जबरन गेट लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने कुछ लोगों पर मारपीट करने, महिला से छेड़छाड़ करने, लोहे की सरिया से हमला करने और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना-पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नगला पतिराम निवासी अमीचंद पुत्र लाल सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना-पत्र में बताया कि 23 सितंबर 2026 को गांव के कुछ लोग उसके निजी रास्ते में जबरन गेट लगवा रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंची उसकी भाभी पुष्पा देवी के साथ भी मारपीट की गई और उसके साथ अभद्रता व छेड़छाड़ की गई। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसके सिर में लोहे की सरिया से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। वहीं विवाद के दौरान उसके भाई साहब सिंह का मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। पीड़ित ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।4
- यमुना नदी में बहता मिला बच्ची का शव पुलिस ने कब्ज़े में लेकर शुरू की जांच मथुरा से रिपोर्टर बंटी कुमार मथुरा यमुना नदी के किनारे घूमने आए युवकों की सूचना पर पुलिस ने नदी में बहता हुआ एक बच्ची का शव बरामद किया है प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मीनगर निवासी करण कुमार और शिवनगर निवासी शनि अपने दोस्तों के साथ यमुना किनारे घूमने और समय बिताने आए थे इसी दौरान उन्हें नदी के पानी में एक बच्ची का शव तैरता हुआ दिखाई दिया घटना की भनक लगते ही युवकों ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को इसकी सूचना दी इसके साथ ही पास की पुलिस चौकी में जाकर भी मामले की जानकारी दी गई सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मुआयना करने के बाद शव को पानी से बाहर निकाला प्रत्यक्षदर्शी करण कुमार ने बताया कि शव किसी बच्ची का लग रहा है और स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि घटना हाल ही 1-2 दिन पुरानी की है शव अभी पूरी तरह से फूला भी नहीं था जिससे आशंका जताई जा रही है कि बच्ची की हत्या या किसी हादसे के बाद शव को तुरंत नदी में फेंक दिया गया था फिलहाल पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बच्ची की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजहों का खुलासा हो सकेगा4