शहडोल,,,, ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी जी के आदेशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के अध्यक्ष माननीय श्री अजय अवस्थी जी के मार्गदर्शन में जिला संगठन महासचिव श्री विनोद ताम्रकार जी की उपस्थिति में आज 31.03.2026 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर की कमी व गैस सिलेंडर कि कालाबाजारी ,पेट्रोल डीजल की कमी और बिजली के बिल में बढ़े दामों को वापस लेने जैसे मुद्दों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी के अध्यक्ष सतेंद्र त्रिपाठी पिंटू के नेतृत्व में चुंगी नाका ब्यौहारी में धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बुढ़वा के अध्यक्ष श्री सच्चिदानंद सिंह जी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पपौंध के अध्यक्ष श्री सुरेश विश्वकर्मा जी जिला पंचायत के सदस्य श्री पुष्पेंद्र पटेल जी चिरंजीव लाल चंचलानी जी मंडलम बाणसागर के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे जी नरेंद्र पांडे जी आदित्य सिंह जी विनय द्विवेदी जी हरिशंकर कोरी जी श्री अनुपम सक्सेना जी राजभान मिश्रा जी श्री अनिल नामदेव जी श्री कमला कोरी जी पप्पू साकेत जी सतीश कुमार पांडे जी इंद्र कुमार पाठक जी श्री बिहारी कोरी जी पुष्पेंद्र परौहा जी नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री हरि सिंह, जी राजेंद्र सोनी जी प्रियदर्शी तिवारी जी गीता कोल जी इस्लाम खान जी अंकित गुप्ता बल्ली जी युवक कांग्रेस के अध्यक्ष श्री विक्रम कोल जी आयूष ताम्रकार जी बसंत साहू जी nsui के अध्यक्ष श्री अनुराज तिवारी जी श्री सूर्य प्रकाश पाठक जी श्री निक्की मिश्रा जी अम्बुज पाठक मुकेश चतुर्वेदी जी जी रवि सोनी जी राजेंद्र प्रसाद सोनी जी कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे
शहडोल,,,, ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी जी के आदेशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के अध्यक्ष माननीय श्री अजय अवस्थी जी के मार्गदर्शन में जिला संगठन महासचिव श्री विनोद ताम्रकार जी की उपस्थिति में आज 31.03.2026 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर की कमी व गैस सिलेंडर कि कालाबाजारी ,पेट्रोल डीजल की कमी और बिजली के बिल में बढ़े दामों को वापस लेने जैसे मुद्दों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी के अध्यक्ष सतेंद्र त्रिपाठी पिंटू के नेतृत्व में चुंगी नाका ब्यौहारी में धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बुढ़वा के अध्यक्ष श्री सच्चिदानंद सिंह जी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पपौंध के अध्यक्ष श्री सुरेश विश्वकर्मा जी जिला पंचायत के सदस्य श्री पुष्पेंद्र पटेल जी चिरंजीव लाल
चंचलानी जी मंडलम बाणसागर के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे जी नरेंद्र पांडे जी आदित्य सिंह जी विनय द्विवेदी जी हरिशंकर कोरी जी श्री अनुपम सक्सेना जी राजभान मिश्रा जी श्री अनिल नामदेव जी श्री कमला कोरी जी पप्पू साकेत जी सतीश कुमार पांडे जी इंद्र कुमार पाठक जी श्री बिहारी कोरी जी पुष्पेंद्र परौहा जी नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री हरि सिंह, जी राजेंद्र सोनी जी प्रियदर्शी तिवारी जी गीता कोल जी इस्लाम खान जी अंकित गुप्ता बल्ली जी युवक कांग्रेस के अध्यक्ष श्री विक्रम कोल जी आयूष ताम्रकार जी बसंत साहू जी nsui के अध्यक्ष श्री अनुराज तिवारी जी श्री सूर्य प्रकाश पाठक जी श्री निक्की मिश्रा जी अम्बुज पाठक मुकेश चतुर्वेदी जी जी रवि सोनी जी राजेंद्र प्रसाद सोनी जी कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे
- कॉलेज में बिताए पल हमेशा याद आएंगे ब्योहारी | पंडित राम किशोर शुक्ला शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के मुख्य लेखपाल वंश बहादुर सिंह को सेवानिवृत्ति पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में जीवन का ज्यादातर समय बीता है, यहां बिताए पल हमेशा याद आएंगे।3
- Sidhi jila khaddi area ki ghatna Jo Khushi uske Naam Se Hui Hai 24 February ke din vah ghatna ko dabane ki koshish ki ja rahi hai main Narendra Singh bess Gram Panchayat kuniya6
- अंधविश्वास ही भगवान है1
- कटनी से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। चलती ट्रेन के टॉयलेट डिब्बे में एक नवजात शिशु मिलने से हड़कंप मच गया। जैसे ही इसकी सूचना मिली, मौके पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम तुरंत पहुंच गई। बताया जा रहा है कि शिशु को बेहद असहाय हालत में छोड़ दिया गया था। घटना के बाद यात्रियों में आक्रोश और हैरानी का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर किसने मासूम को इस हालत में छोड़ा। यह घटना एक बार फिर समाज को सोचने पर मजबूर कर रही है—आखिर कब तक मासूम यूं ही बेबस छोड़ दिए जाएंगे? इंसानियत एक बार फिर शर्मसार हो गई है।1
- *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक – 31/03/26* *थाना चित्रकूट जिला सतना (म.प्र.)* *थाना चित्रकूट पुलिस की बडी कार्यवाही* *– कन्टेनर ट्रक मे 53 नग भैस एवं पडवा को क्रूरतापूर्वक भरकर परिवहन करते हुये 04 पशु तस्करो को ट्रक सहित पकडा गया -* *श्रीमान हंसराज सिंह पुलिस अधीक्षक महोदय सतना के कुशल निर्देशन एवं श्री प्रेमलाल कुर्वे अति. पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण /देहात सतना एवं श्री राजेश कुमार बंजारे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चित्रकूट जिला सतना (म.प्र.) के मार्गदर्शन एवं थाना चित्रकूट प्रभारी श्री निरी जी.एस. वाजपेयी के नेतृत्व में थाना स्टाफ के द्वारा बगदरा घाटी तरफ से आ रहे रजौला तिराहा के पास एक कन्टेनर ट्रक मे क्रूरतापूर्वक भरे 53 नग भैस एवं पडवा के साथ ट्रक सहित रंगे हाथ 04 पशु तस्करो को पकडा गया *घटना विवरण* दिनाक 31/03/26 को प्र.आर.853 अंकित सिंह मय हमराह स्टाफ के दौरान भ्रमण जरिये मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक लाल सफेद रंग का कन्टेनर ट्रक क्र. MH04GC5024 मे पड़ा/ भैंस लादकर बिक्री करने हेतु बगदरा घाटी रोड़ से होते हुए उत्तरप्रदेश तरफ ले जा रहे है । हमराही बल के बगदरा घाटी तरफ से एक लाल सफेद रंग का कन्टेनर ट्रक आते हुये दिखा जिसे रजौला तिराहा के पास रोका गया जो चालक कन्टेनर ट्रक खड़ा कर भागने का प्रयास किया तब हमराह स्टाफ द्वारा चालक को घेराबन्दीकर पकडा गया एक लाल सफेद रंग का कन्टेनर ट्रक. क्र. MH04GC5024 पाया गया एवं कन्टेनर ट्रक के ऊपर चढ़कर देखा गया तो कुल 53 नग भैस पड़वा ठसाठस भरे मिले । जिनके खड़े व बैठने की पर्याप्त जगह उपलब्ध नही थी भैसो को क्रुरतापूर्वक बांधकर कन्टेनर ट्रक के अंदर लोडकर परिवहन करते पाया गया चालक से नाम पता पुछने पर अपना नाम आयाज खान पिता रहीश खान उम्र 40 वर्ष निवासी अमरौधा भोगनीपुर थाना भोगनीपुर जिला कानपुर देहात उ.प्र का होना बताया व उसके साथी सफरूद्दीन पिता मुफ्तार खान उम्र 27 वर्ष निवासी छोटी मलहटी हाल निवासी सिंधि कैम्प थाना हनुमानताल जिला जबलपुर म.प्र, सलमान कुरैशी पिता मो.सफीक उम्र 22 वर्ष निवासी बोराबाग टक्कर थाना हनुमानताल जिला जबलपुर म.प्र , सरीफ पिता अब्दुल सईद उम्र 35 वर्ष निवासी गढ़ी मोहल्ला कसाई मण्डी के पास वार्ड नं. 02 थाना कोतवाली जिला दमोह म.प्र. के होना बताये । आरोपीगणो के कब्जे से 53 नग भैस पडवा एवं लादकर ले जाने वाले वाहन कन्टेनर ट्रक क्र. MH04GC5024 को जब्त किया गया है । आरोपी गणो के विरुद्ध अपराध क्र 137/26 धारा 11(घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 4/6 म.प्र. कृषक पशु परिक्षण अधिनियम 3/181 एमव्ही एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की विवेचना जारी है । जब्ती- 1. कनटेनर ट्रक क्र. MH04GC5024 कीमती 10,00,000/-(दस लाख) रूपये एवं कुल 53 नग भैस व पडवा कीमती 13,00,000/-(तेरह लाख) कुल कीमती तेरह लाख (23,00,000/-) । आरोपी- 1. आयाज खान पिता रहीश खान उम्र 40 वर्ष निवासी अमरौधा भोगनीपुर थाना भोगनीपुर जिला कानपुर देहात उ.प्र. 2. सफरूद्दीन पिता मुफ्तार खान उम्र 27 वर्ष निवासी छोटी मलहटी हाल निवासी सिंधि कैम्प थाना हनुमानताल जिला जबलपुर म.प्र. 3. सलमान कुरैशी पिता मो.सफीक उम्र 22 वर्ष निवासी बोराबाग टक्कर थाना हनुमानताल जिला जबलपुर मध्यप्रदेश 4. सरीफ पिता अब्दुल सईद उम्र 35 वर्ष निवासी गढ़ी मोहल्ला कसाई मण्डी के पास वार्ड नं. 02 थाना कोतवाली जिला दमोह म.प्र. *सराहनीय भूमिका* थाना प्रभारी चित्रकूट निरी.जी.एस.वाजपेयी, प्र.आर. 853 अंकिंत सिंह ,आर 298 रामबगस नेताम ,आर 394 तरुण सेन , निखिल सिंह, आर 205 अनुज सिंह , आर 1094 विकास पाल ,आर 49 मानवेन्द्र सिंह1
- *मुआवजा बंटवारे में गड़बड़ी का आरोप! कलेक्टर से न्याय की गुहार* मैहर/अमरपाटन। जमीन अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद खड़ा होता नजर आ रहा है। तहसील अमरपाटन के नादन टोला स्थित आराजी नंबर 1488 और 1489 के भूमि स्वामियों ने कलेक्टर मैहर को आवेदन सौंपकर मुआवजा भुगतान में भारी गड़बड़ी और पक्षपात का आरोप लगाया है। संबंधित भूमि का बंटवारा अभी तक नहीं हुआ है और रिकॉर्ड में सभी भू-स्वामी संयुक्त रूप से सावित्री देवी, कौशल प्रसाद, इंद्रमणि, राजकिशोर्, लवकुश के नाम दर्ज हैं। इसके बावजूद मुआवजा राशि एक ही व्यक्ति के नाम देने की तैयारी की जा रही है, जिसे सह खतेदारो ने सरासर अन्याय बताया है। सह खातेदारों का कहना है कि उक्त भूमि नहर परियोजना के अंतर्गत प्रभावित है और इसका मुआवजा सभी हिस्सेदारों को बराबर-बराबर (1/5-1/5 हिस्से) में मिलना चाहिए। लेकिन प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया गया है कि नियमों को दरकिनार कर एक पक्ष को फायदा पहुंचाने की कोशिश हो रही है। अगर मुआवजा वितरण में पारदर्शिता नहीं बरती गई, तो गांव में आपसी विवाद और तनाव की स्थिति बन सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। आवेदक ने मांग की है कि मौके पर निष्पक्ष निरीक्षण कराया जाए और सभी भू-स्वामियों के नाम पर न्यायसंगत तरीके से मुआवजा बांटा जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद न हो। क्या प्रशासन नियमों के मुताबिक सभी को हक देगा, या फिर मुआवजे में पक्षपात की ये कहानी और गहरी होगी?1
- लेकिन आम आदमी की जिंदगी इतनी व्यस्त होती है कि उसे किसी भी चीज का समय ही नहीं मिल पाता1
- उमरिया जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां काली नृत्य करते समय एक युवक की अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना नौरोजाबाद तहसील के ग्राम पठारी की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मृतक की पहचान राम गरीब कोल पिता प्रेमलाल कोल (उम्र लगभग 34 वर्ष) निवासी ग्राम पठारी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक काली नृत्य कर रहा था, तभी अचानक गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रथम दृष्टया मौत का कारण “साइलेंट अटैक” बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।1