Shuru
Apke Nagar Ki App…
गांव बिंगलात के युवाओं ने बदली खेल मैदान की तस्वीर, NCC कंपनी का भी मिला सराहनीय सहयोग गांव बिंगलात के खेल मैदान का हाल अब पूरी तरह बदल चुका है। स्थानीय युवाओं की मेहनत और जुनून से मैदान का सुंदरिकरण किया गया है, जिससे अब यह पहले से ज्यादा आकर्षक और उपयोगी बन गया है। इस पहल में NCC कंपनी ने भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया, जिससे कार्य को गति और मजबूती मिली। युवाओं का कहना है कि उनका उद्देश्य गांव के बच्चों और खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधा देना है, ताकि वे आगे बढ़ सकें और अपने गांव का नाम रोशन कर सकें। गांव के लोगों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे एक प्रेरणादायक कदम बताया है।
Anil kumar

More news from झारखंड and nearby areas
- बुढ़मू प्रखंड के बरौदी गांव में नवनिर्मित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ तीन दिवसीय यज्ञ समारोह का शुभारंभ रविवार को धूमधाम से कलशयात्रा के साथ हुआ। इस पवित्र अवसर पर पूरे गांव में भक्ति का संगीत गूंज उठा। मुख्य अतिथि भाजपा के वरीय नेता व समाजसेवी स्वामी देवेन्द्र प्रकाश, भरत महतो, कुर्मी विकास मोर्चा के राजेंद्र मेहता, समाजसेवी परिबा साहु व संदीप साहु ने संयुक्त रूप से कलश वितरण किया। स्वामी देवेन्द्र प्रकाश ने संबोधित करते हुए कहा, "यज्ञ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो जाता है। सनातन धर्म हमें 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का महान संदेश देता है, जो सबको एक परिवार बनाता है।" कलशयात्रा में 1151 कन्याओं व महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा पूरे गांव का भ्रमण कर ऐतिहासिक धोरधोड़ा धाम से पवित्र जल ग्रहण करने पहुंची। महिलाओं के गगनचुंबी जयघोषों से वातावरण गुंजायमान हो गया, जो दर्शाता है कि कैसे धार्मिक आयोजन समुदाय को एक सूत्र में बांधते हैं। आयोजन समिति के मोतीलाल महतो, बलराम महतो, राजेंद्र महतो, शिवकुमार मुंडा, शंभु साहु, जगरनाथ महतो, हरि महतो, दिलीप महतो व पिंटु ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही। यह समारोह न केवल धार्मिक उत्सव है, बल्कि गांव की सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत करने का प्रतीक भी है।1
- हजारीबाग रामनवमी जुलूस में महिलाओं का उत्सव1
- हजारीबाग की पावन धरती पर रामनवमी के अवसर पर निकली भव्य झांकियों ने पूरे शहर को भक्तिमय माहौल में रंग दिया। पारंपरिक वेशभूषा, आकर्षक झांकियां और जय श्रीराम के गगनभेदी नारों के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।4
- Post by M.Haque Bharti4
- लातेहार चंदवा प्रखंड अंतर्गत हुटाप पंचायत हांका गांव में आंधी तूफान से सोहबर सींग का घर टूट कर गिरा घर का कोटा घर पूरी तरफ से छती ग्रस्त घर में रखे समान अलमारी गोदरेज अनाज हुआ बर्बाद परिवार हुआ बे सहारा ना खाने का समान बचा ना रहने जगह बच्चा परिवार लगा रहा सरकार से मदद की गुहार1
- Post by पत्रकार कुमार कृष्णानंद1
- हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन स्वयं सड़कों पर उतारकर शोभायात्रा का मॉनिटरिंग कर रहे हैं ....1
- 29 मार्च। रातू थाना क्षेत्र के हुरहुरी निवासी 56 वर्षीय अफरोज आलम की देवकमल अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार सुबह मौत हो गई। 20 मार्च को वे घर से सटे 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार के चपेट में आ गए थे।हादसे के बाद गंभीर रूप से झुलस गए अफरोज को आनन-फानन में देवकमल अस्पताल पहुंचाया गया था। इलाज के दौरान उनका दाहिना हाथ काटना पड़ा। नौ दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।1
- हजारीबाग की इंटरनेशनल रामनवमी 2026 की झांकी1