logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला स्तरीय दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला स्तरीय दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ नावाडीह (बोकारो): कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा, बोकारो के संयुक्त तत्वावधान एवं आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति द्वारा संचालित कृषक पाठशाला के प्रशिक्षण केंद्र, नावाडीह में शनिवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के सचिव बासुदेव शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 30 किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती, प्राकृतिक कृषि, उन्नत फसल प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य, समेकित कीट एवं रोग प्रबंधन, मूल्य संवर्धन तथा कृषि आधारित स्वरोजगार के विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर सचिव बासुदेव शर्मा ने कहा कि कृषि क्षेत्र में बदलती तकनीकों को अपनाना समय की आवश्यकता है। किसानों को वैज्ञानिक एवं उन्नत खेती की जानकारी उपलब्ध कराने से उत्पादन के साथ-साथ उनकी आय में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम किसानों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। किसानों को प्रशिक्षण में सीखी गई तकनीकों को अपने खेतों में अपनाने तथा अन्य किसानों तक भी इसकी जानकारी पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। कृषक पाठशाला के माध्यम से समय-समय पर उन्नत खेती, प्राकृतिक कृषि, फसल विविधीकरण, कृषि यंत्रीकरण एवं बाजार से जुड़ाव संबंधी प्रशिक्षण आयोजित किए जाते हैं, ताकि किसान कम लागत में अधिक उत्पादन कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बना सकें। प्रशिक्षण के प्रथम दिन प्रशिक्षक नेमचंद नायक एवं संतोष कुमार ने उन्नत कृषि तकनीक, धान की वैज्ञानिक खेती, संतुलित पोषण प्रबंधन, जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा जलवायु अनुकूल कृषि पद्धतियों पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान किसानों को प्रायोगिक प्रशिक्षण के माध्यम से बीज उपचार, बीज से गुणवत्तापूर्ण पौध तैयार करने की विधि तथा नर्सरी प्रबंधन का भी अभ्यास कराया गया। किसानों ने विशेषज्ञों से अपनी कृषि संबंधी समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान भी प्राप्त किए। कार्यक्रम में अनवर अंसारी, भुवनेश्वर महतो, अरुण कुमार, अजय कुमार, उदय साव, मदन महतो, सागर कुमार, कालेश्वर महतो, राकेश कुमार, सुनीता देवी, संजय कुमारी, प्रभा देवी, तुलावती देवी, मालती कुमारी, प्रेमलता देवी, बबीता देवी, अंजनी देवी, जगनी देवी सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसान उपस्थित थे।

3 hrs ago
user_Ravi Kumar
Ravi Kumar
Farmer बेरमो, बोकारो, झारखंड•
3 hrs ago
6723f702-3264-49d7-b4df-1c14aa53b2ae

More news from झारखंड and nearby areas
  • तेलो में पूर्व मंत्री स्व जगरनाथ महतो की जयंती मनायी गया, 1 सौ साड़ी एवं 50 किलो दूध का खीर का वितरण किया गया। पूर्व मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो की 59वीं जयंती समारोह तेलो के शंकर चौक में झारखंड नव निर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष गणेश वर्णवाल के नेतृत्व में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महतो मार्केट से गाजे बाजे के साथ जगरनाथ बाबू अमर, जबतक सूरज चांद रहेगा टाइगर जगरनाथ बाबू तेरा नाम अमर रहेगा के नारे लगाते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुँचकर कर जगरनाथ महतो के चित्र पर माल्यापर्ण करते हुए सभी लोगो ने नमन किया। इस दौरान केंद्रीय अध्यक्ष गणेश वर्णवाल के द्वारा 1सौ गरीब महिलाओं के बीच साड़ी वितरण एवं 50 किलो दूध का खीर वितरण किया। गणेश वर्णवाल ने कहा कि पूर्व मंत्री स्व. जगरनाथ महतो किसी एक पार्टी के नेता नहीं थे, बल्कि पूरे जनमानस के नेता थे। वे हर आदमी के दुख-सुख में खड़े रहते थे। गरीब, किसान, मजदूर और नौजवानों की आवाज बनकर उन्होंने हमेशा संघर्ष किया। शिक्षा और रोजगार के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है। स्व. जगरनाथ महतो का जन्म 4 जनवरी 1967 को बोकारो के डुमरी में हुआ था। वे "टाइगर" के नाम से प्रसिद्ध थे। डुमरी से 4 बार विधायक और झारखंड सरकार में शिक्षा मंत्री रहे। शिक्षा, रोजगार और आदिवासी-मूलवासी के हक की लड़ाई में उनकी अहम भूमिका रही। साथ ही कहा कि मंत्री के छोटे से कार्याकाल मे शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किए है वो आज भी असमरणीय है। आज उनकी कमी पूरे झारखंड को खल रही है। ऐसे जननेता को हमारा शत-शत नमन। जयंती समारोह में अजीत सोनी, शक्ति ठाकुर, राजन कुमार, जगदीश रजक, पूर्व शिक्षक कुंज बिहारी महतो, लोकनाथ गोप, शंकर कुमार, सुनील कुमार, महेश बरनवाल, सुल्तान अंसारी, सबा खान, मोहम्मद इजहार समेत सैकड़ो की संख्या में लोग स्व जगन्नाथ बाबू की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।
    1
    तेलो में पूर्व मंत्री स्व जगरनाथ महतो की जयंती मनायी गया, 1 सौ साड़ी एवं 50 किलो दूध का खीर का वितरण किया गया। 
पूर्व मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो की 59वीं जयंती समारोह तेलो के शंकर चौक में झारखंड नव निर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष गणेश वर्णवाल के नेतृत्व में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महतो मार्केट से गाजे बाजे के साथ जगरनाथ बाबू अमर, जबतक सूरज चांद रहेगा टाइगर जगरनाथ बाबू तेरा नाम अमर रहेगा के नारे लगाते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुँचकर कर जगरनाथ महतो के चित्र पर माल्यापर्ण करते हुए सभी लोगो ने नमन किया। इस दौरान केंद्रीय अध्यक्ष गणेश वर्णवाल के द्वारा 1सौ गरीब महिलाओं के बीच साड़ी वितरण एवं 50 किलो दूध का खीर वितरण किया। गणेश वर्णवाल ने कहा कि  पूर्व मंत्री स्व. जगरनाथ महतो किसी एक पार्टी के नेता नहीं थे, बल्कि पूरे जनमानस के नेता थे। वे हर आदमी के दुख-सुख में खड़े रहते थे। गरीब, किसान, मजदूर और नौजवानों की आवाज बनकर उन्होंने हमेशा संघर्ष किया। शिक्षा और रोजगार के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है। स्व. जगरनाथ महतो का जन्म 4 जनवरी 1967 को बोकारो के डुमरी में हुआ था। वे "टाइगर" के नाम से प्रसिद्ध थे। डुमरी से 4 बार विधायक और झारखंड सरकार में शिक्षा मंत्री रहे। शिक्षा, रोजगार और आदिवासी-मूलवासी के हक की लड़ाई में उनकी अहम भूमिका रही।  साथ ही कहा कि मंत्री के छोटे से कार्याकाल मे शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किए है वो आज भी असमरणीय है। आज उनकी कमी पूरे झारखंड को खल रही है। ऐसे जननेता को हमारा शत-शत नमन। जयंती समारोह में अजीत सोनी, शक्ति ठाकुर, राजन कुमार, जगदीश रजक, पूर्व शिक्षक कुंज बिहारी महतो, लोकनाथ गोप, शंकर कुमार, सुनील कुमार, महेश बरनवाल, सुल्तान अंसारी, सबा खान, मोहम्मद इजहार समेत सैकड़ो की संख्या में लोग स्व जगन्नाथ बाबू की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।
    user_Churaman Thakur Press
    Churaman Thakur Press
    रिपोर्टिंग चंद्रपुरा, बोकारो, झारखंड•
    9 hrs ago
  • धनबाद के बहुचर्चित के.के. पॉलिटेक्निक–उप डाकघर घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को ईडी की टीम लोयाबाद तीन नंबर स्थित पंकज चौहान के आवास पर पहुंची और छापेमारी की।
    1
    धनबाद के बहुचर्चित के.के. पॉलिटेक्निक–उप डाकघर घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को ईडी की टीम लोयाबाद तीन नंबर स्थित पंकज चौहान के आवास पर पहुंची और छापेमारी की।
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    3 hrs ago
  • 👉 “ED की कार्रवाई से खुलेंगे सट्टेबाजों का राज?” 👉 “पंकज–बाघमारा का पप्पू और राका का खेल!” #लोयाबाद #बाघमारा #धनबाद #EDRaid #EDAction #ईडी #पंकजचौहान #सट्टेबाजी #सट्टाकनेक्शन #BreakingNews #DhanbadNews #Loyabad #Baghmara #BulandSandesh #बुलंदसंदेश #बेबाकखबरें
    1
    👉 “ED की कार्रवाई से खुलेंगे सट्टेबाजों का राज?”
👉 “पंकज–बाघमारा का पप्पू और राका का खेल!”
#लोयाबाद #बाघमारा #धनबाद #EDRaid #EDAction #ईडी #पंकजचौहान #सट्टेबाजी #सट्टाकनेक्शन #BreakingNews #DhanbadNews #Loyabad #Baghmara #BulandSandesh #बुलंदसंदेश #बेबाकखबरें
    user_राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    8 hrs ago
  • झारखण्ड नौकरी या व्यापार झारखण्ड सरकार,JPSC/JSSC नौकरी नियुक्ती निकाल कर व्यापार कर रही है #jpsc #jssc #jharkhand #dhanbad #paperleak
    1
    झारखण्ड नौकरी या व्यापार
झारखण्ड सरकार,JPSC/JSSC नौकरी नियुक्ती निकाल कर व्यापार कर रही है
#jpsc #jssc #jharkhand #dhanbad #paperleak
    user_Rahul
    Rahul
    Artist बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    8 hrs ago
  • ⚠️ जान जोखिम में डालकर उफनती नहर पार कर रहे लोग! sach Tak Jharkhand News बेड़म और हुरलुंग क्षेत्र की यह जमीनी हकीकत देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। सवाल एक ही है—प्रशासन आखिर कब जागेगा? पूरी रिपोर्ट देखने के लिए वीडियो को अंत तक देखें और शेयर करें। 🔁
    1
    ⚠️ जान जोखिम में डालकर उफनती नहर पार कर रहे लोग! sach Tak Jharkhand News 
बेड़म और हुरलुंग क्षेत्र की यह जमीनी हकीकत देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। सवाल एक ही है—प्रशासन आखिर कब जागेगा?
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए वीडियो को अंत तक देखें और शेयर करें। 🔁
    user_Sach Tak Jharkhand News
    Sach Tak Jharkhand News
    Local News Reporter बिशुनगढ़, हजारीबाग, झारखंड•
    23 hrs ago
  • जेपीएससी में कथित घोटाला और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपाइयों ने निकाली मशाल जुलूस
    1
    जेपीएससी में कथित घोटाला और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपाइयों ने निकाली मशाल जुलूस
    user_आशीष कुमार मुखर्जी
    आशीष कुमार मुखर्जी
    रिपोर्टर रामगढ़, रामगढ़, झारखंड•
    10 hrs ago
  • रोजगार के लिए गए काड़ामारा गांव के 35 वर्षीय युवक विजय सिंह की ओडिशा के एक निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत। रोजगार की तलाश में पलायन करना चंद्रपुरा प्रखंड के एक और परिवार के लिए भारी पड़ गया। तुरियो पंचायत अंतर्गत काड़ामारा गांव निवासी 35 वर्षीय विजय सिंह की ओडिशा के एक निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गया। जानकारी के अनुसार विजय सिंह पिछले तीन महीने से ओडिशा राज्य के झारसुगुड़ा में स्थित रूंगटा संस प्राइवेट लिमिटेड स्टील प्लांट में मजदूरी का काम कर रहा था। परिजनों ने बताया कि पिछले दो दिनों से उसकी तबीयत खराब थी। बुधवार को सुबह अस्पताल से ही उसने वीडियो कॉल के माध्यम से पत्नी से बातचीत भी की थी। शाम में उनकी मृत्यु हो जाने की सूचना दी। मृतक की पत्नी ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण विजय रोजगार के लिए ओडिशा गया था। वह बहुत मेहनती था और परिवार का भरण-पोषण के लिए कठिन परिस्थितियों में भी काम करता था। उसका घर का भी स्थिति ठीक नहीं। खपरा का कच्चा मकान है। वह भी गिरने के कगार पर है। नतीजन वह अपने मायके में रहती थी। उनका शव गुरुवार-शुक्रवार की रात्रि 2 बजे पैतृक गांव कांडामारा लाया गया।  इधर विजय की मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियों और एक पुत्र को छोड़ गया है। चार छोटे-छोटे बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके। शव पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने घर का इकलौता पुत्र था। उसके पिता भी 6 साल पहले मृत्यु हो गया है। शुक्रवार को उनका दाहसंस्कार किया जाएगा।
    1
    रोजगार के लिए गए काड़ामारा गांव के 35 वर्षीय युवक विजय सिंह की ओडिशा के एक निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत।
रोजगार की तलाश में पलायन करना चंद्रपुरा प्रखंड के एक और परिवार के लिए भारी पड़ गया। तुरियो पंचायत अंतर्गत काड़ामारा गांव निवासी 35 वर्षीय विजय सिंह की ओडिशा के एक निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गया। जानकारी के अनुसार विजय सिंह पिछले तीन महीने से ओडिशा राज्य के झारसुगुड़ा में स्थित रूंगटा संस प्राइवेट लिमिटेड स्टील प्लांट में मजदूरी का काम कर रहा था। परिजनों ने बताया कि पिछले दो दिनों से उसकी तबीयत खराब थी। बुधवार को सुबह अस्पताल से ही उसने वीडियो कॉल के माध्यम से पत्नी से बातचीत भी की थी। शाम में उनकी मृत्यु हो जाने की सूचना दी। मृतक की पत्नी ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण विजय रोजगार के लिए ओडिशा गया था। वह बहुत मेहनती था और परिवार का भरण-पोषण के लिए कठिन परिस्थितियों में भी काम करता था। उसका घर का भी स्थिति ठीक नहीं। खपरा का कच्चा मकान है। वह भी गिरने के कगार पर है। नतीजन वह अपने मायके में रहती थी। उनका शव गुरुवार-शुक्रवार की रात्रि 2 बजे पैतृक गांव कांडामारा लाया गया। 
इधर विजय की मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियों और एक पुत्र को छोड़ गया है। चार छोटे-छोटे बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके। शव पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने घर का इकलौता पुत्र था। उसके पिता भी 6 साल पहले मृत्यु हो गया है। शुक्रवार को उनका दाहसंस्कार किया जाएगा।
    user_Churaman Thakur Press
    Churaman Thakur Press
    रिपोर्टिंग चंद्रपुरा, बोकारो, झारखंड•
    21 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ रामकनाली वाटर प्लांट के पास रहने वाले जयप्रकाश यादव के पुत्र प्रियांशु राज को बेशुद्ध अवस्था में झाड़ियो में मिला कतरास पुलिस में स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया पुलिस मामले की जांच में जुटी आगे क्या कुछ हुआ लिए जानते हैं इस खबर में,,,,,,,,,,।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़
रामकनाली वाटर प्लांट के पास रहने वाले जयप्रकाश यादव के पुत्र प्रियांशु राज को बेशुद्ध अवस्था में  झाड़ियो में मिला कतरास पुलिस में स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया पुलिस मामले की जांच में जुटी आगे क्या कुछ हुआ लिए जानते हैं इस खबर में,,,,,,,,,,।
    user_संतोष कुमार दे
    संतोष कुमार दे
    रिपोर्टर बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.