राजस्थान गाड़िया लोहार विकास समिति की प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी बैठक सम्पन्न, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री को लेकर बनी रणनीति हाल ही में राजस्थान गाड़िया लोहार विकास समिति द्वारा एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजस्थान गाड़िया लोहार विकास समिति के प्रदेश मंत्री श्री करण भंवरलाल गाड़िया लोहार ने की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री श्री करण भंवरलाल गाड़िया लोहार ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को सोशल मीडिया की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर समाज को लेकर भ्रामक, अपमानजनक एवं आपत्तिजनक गाने व वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं, जिससे गाड़िया लोहार समाज की छवि और सम्मान को ठेस पहुँच रही है। प्रदेश मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि समाज के विरुद्ध बनाए जा रहे इस प्रकार के आपत्तिजनक गानों एवं कंटेंट को शीघ्र से शीघ्र डिलीट करवाना अत्यंत आवश्यक है, साथ ही ऐसे कृत्य करने वाले कलाकारों एवं संबंधित लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किया जाना भी जरूरी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे सोशल मीडिया पर समाज के पक्ष में सकारात्मक जानकारी साझा करें और समाज की सच्ची तस्वीर लोगों तक पहुँचाएँ। बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी निगरानी, आपत्तिजनक कंटेंट की पहचान, तथा प्रशासनिक व कानूनी स्तर पर कार्रवाई हेतु सामूहिक प्रयास करने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में जोधपुर प्रधान श्री जगदीश जी, श्री ओमप्रकाश बोराणा (पार्षद), श्री बीरबल जी (पुष्कर), श्री ओमप्रकाश राठौड़ (अजमेर), श्री तेजपाल जी, एवं श्री हंसराज जी (जोधपुर) सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर समाज की गरिमा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित रूप से कार्य करने का संकल्प लिया
राजस्थान गाड़िया लोहार विकास समिति की प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी बैठक सम्पन्न, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री को लेकर बनी रणनीति हाल ही में राजस्थान गाड़िया लोहार विकास समिति द्वारा एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजस्थान गाड़िया लोहार विकास समिति के प्रदेश मंत्री श्री करण भंवरलाल गाड़िया लोहार ने की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री श्री करण भंवरलाल गाड़िया लोहार ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को सोशल मीडिया की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर समाज को
लेकर भ्रामक, अपमानजनक एवं आपत्तिजनक गाने व वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं, जिससे गाड़िया लोहार समाज की छवि और सम्मान को ठेस पहुँच रही है। प्रदेश मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि समाज के विरुद्ध बनाए जा रहे इस प्रकार के आपत्तिजनक गानों एवं कंटेंट को शीघ्र से शीघ्र डिलीट करवाना अत्यंत आवश्यक है, साथ ही ऐसे कृत्य करने वाले कलाकारों एवं संबंधित लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किया जाना भी जरूरी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे सोशल मीडिया पर समाज के पक्ष में सकारात्मक जानकारी साझा करें और समाज
की सच्ची तस्वीर लोगों तक पहुँचाएँ। बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी निगरानी, आपत्तिजनक कंटेंट की पहचान, तथा प्रशासनिक व कानूनी स्तर पर कार्रवाई हेतु सामूहिक प्रयास करने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में जोधपुर प्रधान श्री जगदीश जी, श्री ओमप्रकाश बोराणा (पार्षद), श्री बीरबल जी (पुष्कर), श्री ओमप्रकाश राठौड़ (अजमेर), श्री तेजपाल जी, एवं श्री हंसराज जी (जोधपुर) सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर समाज की गरिमा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित रूप से कार्य करने का संकल्प लिया
- रायपुर (ब्यावर) बर चिकित्सालय में डॉक्टरों के रिक्त पड़े पद,परेशान मरीज, ग्रामीण बैठे धरने पर बर ग्राम के चिकित्सालय में डॉक्टरों के लंबे समय से रिक्त पड़े पद को लेकर मरीजों को होने वाली गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों के द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही है और पूर्व में भी विरोध प्रदर्शन किया गया । लेकिन फिर भी संबंधित विभाग के अधिकारियों ने अब तक कोई ध्यान नहीं दिया । जिसको लेकर परेशान ग्रामीणों ने आज बर सीएचसी के बाहर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की गई । ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, सीएमएचओ को कई बार अवगत करवाया गया । लेकिन अभी तक चिकित्सालय में डॉक्टरों की स्थाई नियुक्ति नहीं की गईं । जिससे चिकित्सालय में डॉक्टरों के रिक्त पड़े पद से भारी परेशानी हो रही है । जिसको लेकर ग्रामीणों के द्वारा मांगो को लेकर धरने पर बैठ गए और नाराज़गी और आक्रोश जाहिर करते हुए नारेबाजी की गई ।1
- मिरगेश्वर को मिली 2.15 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, विधायक राणावत का जेसीबी से पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत बाली। उपखण्ड क्षेत्र की मिरगेश्वर ग्राम पंचायत के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत ने ग्राम पंचायत को करीब 2 करोड़ 15 लाख रुपये के विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। विधायक ने विधि-विधान के साथ इन कार्यों का लोकार्पण कर इन्हें जनता को समर्पित किया। जेसीबी से पुष्पवर्षा कर ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह लोकार्पण समारोह के दौरान मिरगेश्वर में ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था। विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के गांव पहुंचने पर सरपंच छेल सिंह चौहान के नेतृत्व में उनका ऐतिहासिक स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ विधायक की अगवानी की। इस दौरान स्वागत का एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन के जरिए विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत पर फूलों की पुष्पवर्षा की। विकास में नहीं रहेगी कोई कमी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राणावत ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है। सवा दो करोड़ के इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी। वहीं, सरपंच छेल सिंह चौहान और समस्त ग्रामवासियों ने करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- जय श्री भेरुजी बावसी मंदिर साथ में भोपाजी3
- फालना पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत फालना गांव से रानी की तरफ मुख्य सड़क मार्ग पर देर रात आवारा पशु से टकराकर दो युवक हुए गंभीर रूप से कार्य राहत चल रहे लोगों ने दोनों युवकों को 108 की सहायता से सरकारी अस्पताल भेजो गया। जानकारी के अनुसार दोनों युवक रानी की ओर से फालना जा रहे थे की मुख्य सड़क मार्ग पर आवारा गए अचानक से आगे जिससे दोनों बाइक गाय से टकरा गई टक्कर इतनी भयानक थी कि गए भी घायल हो गए सड़क पर गिर गई वहीं दोनों युवक बाइक से उछलकर दूसरी तरफ चले गए आए दिन इस सड़क मार्ग पर आवारा पशुओं का जमावड़ा रहता है जिससे कई बार हादसों के शिकार वाहन चालक हो चुके हैं।1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान1
- जोधपुर ब्रह्मपुरी क्षेत्र में घूमती महिलाएं आज ब्रह्मपुरी क्षेत्र में चार महिलाएं घर घर मांगते नजर आई महिलाओं से पूछने पर अपना रहवास पाली सोजत सिटी बताया उनसे आधार कार्ड लिए देखने के लिए ओर पुलिस चौकी लेजाने की बात की वो चारों महिलाएं मौके से फरार हो गई । सोचने की बात ये हे कि ये महिलाएं इतनी दूर से मांगने के लिए यहां इतनी दूर क्यों आई ओर ये महिलाएं कहा रहती हे क्या करती हे इनकी जानकारी पुलिस विभाग को क्यों नहीं हे जब की कोर्ट का आदेश हे कोई भी मकान किराए पर लेता हे उनका पुलिस वैरिफिकेशन जरूरी हे तो संबधित थाने चौकी में इनकी जानकारी क्यों नहीं होती ये महिलाएं जिस तरह घूमती नजर आती हे उससे ये लगता हे ये जोधपुर में पास ही कही रहती होगी । ऐसे कई सवाल खड़े होते हे । इससे पहले ब्रह्मपुरी क्षेत्र में समान बेचने वाले घूमते नजर आए उनसे पूछताछ करने पर वो लोग आधार कार्ड के मुताबित यूपी के थे । अब बात ये भी खड़ी होती हे जो ये लोग मोहले में घूमते हे जो कौन हे क्या ये क्रिमिनल हे जो भाग कर यहां आए हुए हे यकीसी बड़े कामको अंजाम को देने यहां आए हे सरकार ओर पुलिस विभाग क्या कर रहा हे ये कब जागेंगे कई सवाल खड़े करता हे ।1
- रायपुर (ब्यावर) विराट हिंदू सम्मेलन में सभी हिंदू धर्म प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग बर ग्राम में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में सभी हिंदू धर्म प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में संत पांचाराम जी महाराज ने सामाजिक समरसता और हिंदू एकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बगदाराम विभाग बौद्धिक प्रमुख पाली विभाग ने समाज में पांच परिवर्तन द्वारा समाज को नई दिशा देने के बारे में बताया। ओजस्वी कवि मुकेश मोलवा ने अपनी राष्ट्रवादी कविताओं और वक्तव्य के द्वारा उपस्थित जन समूह में नई ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में कलश यात्रा ठाकुर जी के मंदिर से लेकर मेघड़दा रोड कार्यक्रम स्थल तक आयोजित की गई। धर्म सभा के आयोजन के बाद महाप्रसाद की व्यवस्था थी । जिसे सभी उपस्थित हिंदू समाज ने एक जाजम पर बैठ कर बड़े ही चाव से ग्रहण किया। कार्यक्रम के अंत में हिंदू सम्मेलन समिति के अध्यक्ष द्वारा उपस्थित जन समूह व भामाशाहों का आभार प्रकट किया।1
- Post by Champat kharadi1
- नाना थाना क्षेत्र में चामुंडेरी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर रविवार शाम को एक युवक का शव मिला। घटना रविवार शाम करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। नाना रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत नाना थाना पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर नाना थाना के हेड कांस्टेबल हीर सिंह चौहान पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को कब्जे में लिया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि युवक की उम्र और पहचान को लेकर जांच जारी है तथा परिजनों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।1