logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सासाराम पटेल धर्मशाला में जदयू रोहतास जिलाध्यक्ष का चुनाव संपन्न, बिंदा चंद्रवंशी निर्वाचित। सासाराम पटेल धर्मशाला में जदयू रोहतास जिलाध्यक्ष का चुनाव संपन्न, बिंदा चंद्रवंशी निर्वाचित। रविवार को दोपहर क़रीब तीन बजे सासाराम शहर के पटेल धर्मशाला सभागार में रविवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) रोहतास के जिलाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के दौरान बिंदा चंद्रवंशी को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इस पद के लिए दो लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। हालांकि, चुनाव के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने नामांकन पत्र नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते सभागार में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। बाद में वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के हस्तक्षेप से स्थिति को नियंत्रित किया गया और निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्वक पूरा कराया गया।

5 hrs ago
user_Raju singh
Raju singh
reporter डेहरी, रोहतास, बिहार•
5 hrs ago

सासाराम पटेल धर्मशाला में जदयू रोहतास जिलाध्यक्ष का चुनाव संपन्न, बिंदा चंद्रवंशी निर्वाचित। सासाराम पटेल धर्मशाला में जदयू रोहतास जिलाध्यक्ष का चुनाव संपन्न, बिंदा चंद्रवंशी निर्वाचित। रविवार को दोपहर क़रीब तीन बजे सासाराम शहर के पटेल धर्मशाला सभागार में रविवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) रोहतास के जिलाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के दौरान बिंदा चंद्रवंशी को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इस पद के लिए दो लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। हालांकि, चुनाव के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने नामांकन पत्र नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते सभागार में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। बाद में वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के हस्तक्षेप से स्थिति को नियंत्रित किया गया और निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्वक पूरा कराया गया।

More news from बिहार and nearby areas
  • जिला मुख्यालय सासाराम स्थित तकिया मोहल्ले में शनिवार की सुबह पुलिस ने छापेमारी कर एक अधिवक्ता के घर से कई अवैध हथियार व कारतूस बरामद किया है। दरअसल अधिवक्ता पर मामूली विवाद में हथियार लहराने तथा महिला के साथ मारपीट का आरोप है। जिसका वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। सासाराम नगर थाने की पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिवक्ता के तकिया मोहल्ला स्थित आवास पर शनिवार की सुबह छापेमारी की। पुलिस को अधिवक्ता राजकमल प्रसाद के आवास से कई अवैध हथियार और काफी संख्या में जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं और आगे की कार्रवाई चल रही है। मामले में पुलिस ने अधिवक्ता राजकमल प्रसाद और उनकी पत्नी धर्मशिला देवी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान घर से एक अवैध कट्टा, एक पिस्टल तथा 16 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल अधिवक्ता एवं उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वायरल वीडियो के आधार पर अन्य लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएग। बताते चले कि बीते गुरुवार को अधिवक्ता के घर के समीप कुछ महिलाएं लकड़ी काट रही थी। जिससे नाराज होकर अधिवक्ता ने महिलाओं को हथियार दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। इतना हीं नहीं महिलाओं ने उक्त अधिवक्ता पर छेड़छाड़ व मारपीट का भी गंभीर आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने महिलाओं की शिकायत पर उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है।
    4
    जिला मुख्यालय सासाराम स्थित तकिया मोहल्ले में शनिवार की सुबह पुलिस ने छापेमारी कर एक अधिवक्ता के घर से कई अवैध हथियार व कारतूस बरामद किया है। दरअसल अधिवक्ता पर मामूली विवाद में हथियार लहराने तथा महिला के साथ मारपीट का आरोप है। जिसका वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। 
सासाराम नगर थाने की पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिवक्ता के तकिया मोहल्ला स्थित आवास पर शनिवार की सुबह छापेमारी की। पुलिस को अधिवक्ता राजकमल प्रसाद के आवास से कई अवैध हथियार और काफी संख्या में जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं और आगे की कार्रवाई चल रही है।
मामले में पुलिस ने अधिवक्ता राजकमल प्रसाद और उनकी पत्नी धर्मशिला देवी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान घर से एक अवैध कट्टा, एक पिस्टल तथा 16 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल अधिवक्ता एवं उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वायरल वीडियो के आधार पर अन्य लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएग।
बताते चले कि बीते गुरुवार को अधिवक्ता के घर के समीप कुछ महिलाएं लकड़ी काट रही थी। जिससे नाराज होकर अधिवक्ता ने महिलाओं को हथियार दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। इतना हीं नहीं महिलाओं ने उक्त अधिवक्ता पर छेड़छाड़ व मारपीट का भी गंभीर आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने महिलाओं की शिकायत पर उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है।
    user_पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
    16 hrs ago
  • गया जिले के गुरुआ प्रखंड स्थित गुरुआ बाजार में आज पूरे दिन रुक-रुक कर भीषण सड़क जाम की स्थिति बनी रही। होली और नववर्ष के मद्देनजर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के कारण बाजार क्षेत्र में पैदल चलना तक मुश्किल हो गया। सुबह से ही ट्रैक्टर, टेंपो और टोटो की लगातार आवाजाही के बीच मुख्य सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगती रही। बाजार में दूर-दराज के गांवों से पहुंचे महिला, पुरुष और बच्चों की भारी भीड़ देखी गई। रंग, अबीर-गुलाल, पिचकारी, फल-सब्जी, पूजा सामग्री और अन्य आवश्यक सामान की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। भीड़ और वाहनों के दबाव के कारण कई बार पूरी तरह जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पैदल चलने वाले लोग घंटों फंसे रहे, वहीं छोटे बच्चों और बुजुर्गों को खासा परेशान होना पड़ा। दुकानदारों ने बताया कि पर्व को लेकर इस बार खरीदारी में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, लेकिन यातायात व्यवस्था सुचारु नहीं रहने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पर्व के दौरान बाजार क्षेत्र में यातायात नियंत्रण की विशेष व्यवस्था की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
    1
    गया जिले के गुरुआ प्रखंड स्थित गुरुआ बाजार में आज पूरे दिन रुक-रुक कर भीषण सड़क जाम की स्थिति बनी रही। होली और नववर्ष के मद्देनजर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के कारण बाजार क्षेत्र में पैदल चलना तक मुश्किल हो गया।
सुबह से ही ट्रैक्टर, टेंपो और टोटो की लगातार आवाजाही के बीच मुख्य सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगती रही। बाजार में दूर-दराज के गांवों से पहुंचे महिला, पुरुष और बच्चों की भारी भीड़ देखी गई। रंग, अबीर-गुलाल, पिचकारी, फल-सब्जी, पूजा सामग्री और अन्य आवश्यक सामान की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही।
भीड़ और वाहनों के दबाव के कारण कई बार पूरी तरह जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पैदल चलने वाले लोग घंटों फंसे रहे, वहीं छोटे बच्चों और बुजुर्गों को खासा परेशान होना पड़ा। दुकानदारों ने बताया कि पर्व को लेकर इस बार खरीदारी में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, लेकिन यातायात व्यवस्था सुचारु नहीं रहने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पर्व के दौरान बाजार क्षेत्र में यातायात नियंत्रण की विशेष व्यवस्था की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
    user_Prem Kr. Mishra
    Prem Kr. Mishra
    Astrologer गुरुआ, गया, बिहार•
    10 hrs ago
  • Post by VIKESH DAS
    1
    Post by VIKESH DAS
    user_VIKESH DAS
    VIKESH DAS
    Farmer Nuaon, Kaimur (Bhabua)•
    10 hrs ago
  • गड़हनी प्रखंड मुख्यालय में धूम धाम से मना होली मिलन समारोह, क्षेत्रीय कलाकारों ने बनाया माहौल #holi #गड़हनी #garhanibhojpur #NewsUpdate #LatestNews #video #President #binodsingh #viralreelschallenge2025viralreelschallengejaiviralreelschallengeviralreelschallengechallenge
    1
    गड़हनी प्रखंड मुख्यालय में धूम धाम से मना होली मिलन समारोह, क्षेत्रीय कलाकारों ने बनाया माहौल 
#holi #गड़हनी
#garhanibhojpur #NewsUpdate 
#LatestNews #video 
#President #binodsingh #viralreelschallenge2025viralreelschallengejaiviralreelschallengeviralreelschallengechallenge
    user_NEWS Ratio
    NEWS Ratio
    Voice of people Garhani, Bhojpur•
    13 hrs ago
  • Post by Vaishnavi bhakt vinu
    1
    Post by Vaishnavi bhakt vinu
    user_Vaishnavi bhakt vinu
    Vaishnavi bhakt vinu
    Teacher Mohania, Kaimur (Bhabua)•
    19 hrs ago
  • होली मिलन सह सम्मान समारोह #pummy records के बैनर तले नीरज राय के गांव #कनपहरी में मनाया गया
    4
    होली मिलन सह सम्मान समारोह #pummy records के बैनर तले नीरज राय के गांव #कनपहरी में मनाया गया
    user_Bihar News 24
    Bihar News 24
    Journalist Bhojpur, Bihar•
    3 hrs ago
  • हसपुरा, औरंगाबाद, थाना क्षेत्र के सिहाड़ी में वाहन की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति घायल
    1
    हसपुरा, औरंगाबाद, थाना क्षेत्र के सिहाड़ी में वाहन की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति घायल
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    11 hrs ago
  • विधानसभा के अपने प्रथम बजट सत्र में मैंने शासन और प्रशासन को आम जनमानस से जोड़ने वाले सेतु पर बल दिया। विधानसभा सत्र के सफल समापन पर मैं माननीय अध्यक्ष महोदय, भाजपा नेतृत्व और सदन के सभी सम्मानित सदस्यों का आभार प्रकट करता हूँ। आप सभी के बहुमूल्य मार्गदर्शन ने मुझे जनसेवा की इस नई भूमिका में बहुत कुछ सीखने का अवसर दिया। आप सभी का यह स्नेह और विश्वास ही मुझे बक्सर की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। जनता के सेवक, जनता की बात! 🇮🇳
    1
    विधानसभा के अपने प्रथम बजट सत्र में मैंने शासन और प्रशासन को आम जनमानस से जोड़ने वाले सेतु पर बल दिया। विधानसभा सत्र के सफल समापन पर मैं माननीय अध्यक्ष महोदय, भाजपा नेतृत्व और सदन के सभी सम्मानित सदस्यों का आभार प्रकट करता हूँ। आप सभी के बहुमूल्य मार्गदर्शन ने मुझे जनसेवा की इस नई भूमिका में बहुत कुछ सीखने का अवसर दिया। आप सभी का यह स्नेह और विश्वास ही मुझे बक्सर की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
जनता के सेवक, जनता की बात! 🇮🇳
    user_पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
    19 hrs ago
  • गया जिले के गुरुआ थाना पुलिस ने होली पर्व को लेकर अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में पुलिस ने क्षेत्र के दर्जनों गांवों में छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान ग्राम मल्लाह टोली में लगभग 200 किलो महुआ और 4 अवैध शराब भट्ठियों को नष्ट किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शराब स्वास्थ्य और समाज दोनों के लिए हानिकारक है, इसलिए लोगों को इससे दूर रहना चाहिए। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि होली के दौरान अवैध शराब के कारोबार पर सख्त नजर रखी जाएगी।
    1
    गया जिले के गुरुआ थाना पुलिस ने होली पर्व को लेकर अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में पुलिस ने क्षेत्र के दर्जनों गांवों में छापेमारी अभियान चलाया।
छापेमारी के दौरान ग्राम मल्लाह टोली में लगभग 200 किलो महुआ और 4 अवैध शराब भट्ठियों को नष्ट किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शराब स्वास्थ्य और समाज दोनों के लिए हानिकारक है, इसलिए लोगों को इससे दूर रहना चाहिए।
पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि होली के दौरान अवैध शराब के कारोबार पर सख्त नजर रखी जाएगी।
    user_Prem Kr. Mishra
    Prem Kr. Mishra
    Astrologer गुरुआ, गया, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.