स्व गणना परिवारों को सीधे ऑनलाइन अपनी जनगणना संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने में बनाती है सक्षम-: जिलाधिकारी जिलाधिकारी गौरांग राठी ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि "भारत की जनगणना 2027" का पहला चरण, यानी मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO), उत्तर प्रदेश में 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक निर्धारित है। जनगणना पदाधिकारियों द्वारा घरों की गणना से पहले, नागरिकों को 15 दिनों की स्व-गणना (SE) की अवधि प्रदान की गयी है। उत्तर प्रदेश राज्य के लिए, स्व-गणना (SE) चरण 07 मई से 21 मई, 2026 तक निर्धारित है, जो मकान सूचीकरण कार्य (HLO) के प्रारम्भ के पहले है। स्व-गणना जनगणना 2027 के तहत एक प्रमुख पहल है जो परिवारों को अधिकारिक पोर्टल के माध्यम से सीधे ऑनलाइन अपनी जनगणना संबंधी जानकारी उपलब्ध करने में सक्षम बनाती है। स्व-गणना के माध्यम से प्रत्येक परिवार अपने मकान एवं परिवार से संबंधित विवरण स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकता है, जिसमें आंकड़ों की शुद्धता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित होती है। भारत के सामान्य निवासी जनगणना पदाधिकारी के घर पर आने से पहले पोर्टल पर जाकर स्व-गणना कर सकते है। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी, हिन्दी और 14 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध (SE) पोर्टल की मदद से परिवार का कोई भी सदस्य लगभग 15-20 मिनट में प्रक्रिया पूरी कर सकता है और अंतिम सबमिशन के बाद "H" से शुरू होने वाली एक अद्वितीय 11 अंकों की स्व-गणना आईडी (SE ID) जनरेट होती है, इसको कही नोट करके रख लें या मोबाइल में सेव कर लें और इस एसएमएस और (यदि उपलब्ध हो तो ईमेल) के माध्यम से परिवार के साथ साझा किया जाता है। उन्होंने बताया एचएलओ के दौरे के दौरान जनगणना डाटा को मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से सत्यापन के लिए इस "एसईआईडी" को प्रगणक को दिखाना आवश्यक है। एक मान्य एसईआईडी इस बात की पुष्टि करती है कि परिवार का डेटा सफलतापूर्वक दर्ज कर लिया गया है। अतः यह अत्यन्त आवश्यक है कि हम सभी इस प्रक्रिया के महत्व को समझें और इसमें सक्रिय सहभागिता करें। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ) के जनगणना प्रेषण कमांक 7 के अनुसार स्व-गणना अवधि (07 से 21 मई, 2026) में विशेष जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। आयोजन करते हुए Self-Enumeration Portal के स्व-गणना साथ सत्र का अतः आपसे अपेक्षा है कि स्व-गणना अवधि (7 से 21 मई, 2026) में विशेष जनजागरूकता अभियान के पंचम दिवस (11 मई, 2026 दिन सोमवार) को आप स्वयं एवं अपने समस्त पदाधिकारीगण / सदस्यगण / मित्रजनों पर स्व-गणना कर इस अभिनव डिजिटल जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता प्रदान करें। साथ ही, स्व-गणना करते समय की फोटो अपने सोशल मीडिया/व्हाट्सएप स्टेटस पर साझा कर जनसामान्य में जागरूकता प्रसारित करने का कष्ट करें तथा जनपद के अन्य नागरिकों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

- झांसी, एक होटल में युवक युवती ने खाया जहरीला पदार्थ... झाँसी थाना नवाबाद क्षेत्रान्तर्गत एक होटल के कमरे में युवक एवं युवती द्वारा विषाक्त पदार्थ का सेवन किए जाने की सूचना प्राप्त होने पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर दोनों को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज झाँसी में भर्ती कराया गया। प्रकरण में की जा रही अग्रेतर कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री लक्ष्मीकांत गौतम की वीडियो बाइट1
- झांसी में महिला हत्याकांड का खुलासा, चाची के हत्या आरोप में भतीजा हिरासत में झांसी के उल्दन थाना क्षेत्र में 8 मई को एक महिला का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस जांच में मृतका की पहचान लाड़कुवंर कुशवाहा के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के निर्देश पर दो विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने आज 10 मई को आरोपी प्रमोद कुशवाहा को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी और मृतका के बीच चाची-भतीजे का रिश्ता था। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पूरी जानकारी के लिए देखें एसपी सिटी झांसी की वीडियो बाइट।1
- समाजवादी पार्टी की टिप्पणी पर भड़के भाजपा महानगर अध्यक्ष, बोले- “पटेल समाज देगा जवाब” झांसी। समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सात बार के सांसद पंकज चौधरी को लेकर की गई टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी में नाराजगी देखने को मिल रही है। इस मामले में भाजपा झांसी महानगर अध्यक्ष एडवोकेट सुधीर सिंह ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जारी कर सपा पर तीखा हमला बोला है। भाजपा महानगर अध्यक्ष ने कहा कि सपा मीडिया सेल द्वारा की गई टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा और सम्मान बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी लगातार पिछड़े समाज के नेताओं का अपमान करने का काम कर रही है, जिसे प्रदेश का पिछड़ा समाज कभी नहीं भूलेगा। भाजपा महानगर अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणियों का जवाब जनता लोकतांत्रिक तरीके से देगी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं में भी इस बयान को लेकर आक्रोश देखने को मिल रहा है।2
- झांसी बबीना हनी गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं ने लगाए अवैध वसूली के आरोप, KYC के नाम पर वसूले जा रहे ₹190 सरदार जी का बोल बाला झांसी बबीना हनी गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं ने लगाए अवैध वसूली के आरोप, KYC के नाम पर वसूले जा रहे ₹190 सरदार जी का बोल बाला बबीना क्षेत्र में संचालित हनी गैस एजेंसी के खिलाफ उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि ऑनलाइन बुकिंग ऐप के माध्यम से गैस बुकिंग कराने वाले कई लोगों के DAC नम्बर नहीं आ रहे हैं, जबकि उनकी बुकिंग काफी पुरानी हो चुकी है। ऐसे में उपभोक्ताओं के सामने यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर उन्हें समय पर गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी कैसे मिलेगी। वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि हनी गैस एजेंसी द्वारा KYC कराने के नाम पर गैस पाइप (लेजम) देने की बात कहकर ₹190 रुपये की वसूली की गई। लेकिन कई उपभोक्ताओं को न तो गैस पाइप दिया गया और न ही उनके पैसे वापस किए गए। आज एजेंसी पर पहुंचे एक उपभोक्ता ने बताया कि उसने KYC के समय गैस पाइप के नाम पर ₹190 जमा किए थे, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी उसे पाइप नहीं मिला और एजेंसी द्वारा रुपये लौटाने से भी मना किया जा रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बबीना में ऐसे कई लोग हैं जिनसे जबरन गैस पाइप के नाम पर पैसे वसूले गए, जबकि उनके पास पहले से ही गैस पाइ मौजूद थी। लोगों का आरोप है कि एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं पर अनावश्यक दबाव बनाकर अवैध वसूली की जा रही है। क्षेत्रीय उपभोक्ताओं ने प्रशासन एवं संबंधित गैस विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिन उपभोक्ताओं से अवैध वसूली की गई है, उनके रुपये तत्काल वापस कराए जाएं तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। #ViksitBharatSankalpYatra #ModiKiGuarantee #viralreelschallenge #NayeBharatKaNayaUP #bharatsamachartv #DMjhansi #bundelivideo #CMYogiAdityanath #jhansinews #everyonefollowers #indaneoil #LPG #LPGGasCylinder #lpgcylinder #lpggas #JhansiPolice #jhansi_city #jhansikirani Palvinder Singh Nanda Deepak Tripathi Gaurav Maitreya Jain Law Advisory Abhishek Jain Hemant Sahu Bharat Samachar TV ब्राह्मण अनुपम त्रिपाठी Guddu Raja Bundela BK Sahu Bharat Rana बुंदेलखण्ड न्यूज़ नेटवर्क Atul Kumar1
- शारदा देवी डिग्री कॉलेज में हुआ अग्निशमन जागरूकता विषयक सेमिनार का आयोजन1
- झाँसी के उल्दन में जली हुई मिली महिला लाड़कुवंर कुशवाहा की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने मामले में मृतका के भतीजे प्रमोद कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। आरोपी से गहन पूछताछ जारी है।1
- झाँसी में आयोजित एक कार्यक्रम में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई वेशभूषा पहनकर लोगों ने भाईचारे की मिसाल पेश की। स्थानीय होटल में हुए इस आयोजन में सभी धर्मों के प्रति सम्मान और एकता का संदेश दिया गया। यह पहल सामुदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।1
- हनी गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं ने लगाए अवैध वसूली के आरोप, KYC के नाम पर वसूले जा रहे ₹190 बबीना क्षेत्र में संचालित हनी गैस एजेंसी के खिलाफ उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि ऑनलाइन बुकिंग ऐप के माध्यम से गैस बुकिंग कराने वाले कई लोगों के DAC नम्बर नहीं आ रहे हैं, जबकि उनकी बुकिंग काफी पुरानी हो चुकी है। ऐसे में उपभोक्ताओं के सामने यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर उन्हें समय पर गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी कैसे मिलेगी। वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि हनी गैस एजेंसी द्वारा KYC कराने के नाम पर गैस पाइप (लेजम) देने की बात कहकर ₹190 रुपये की वसूली की गई। लेकिन कई उपभोक्ताओं को न तो गैस पाइप दिया गया और न ही उनके पैसे वापस किए गए। आज एजेंसी पर पहुंचे एक उपभोक्ता ने बताया कि उसने KYC के समय गैस पाइप के नाम पर ₹190 जमा किए थे, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी उसे पाइप नहीं मिला और एजेंसी द्वारा रुपये लौटाने से भी मना किया जा रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बबीना में ऐसे कई लोग हैं जिनसे जबरन गैस पाइप के नाम पर पैसे वसूले गए, जबकि उनके पास पहले से ही गैस पाइ मौजूद थी। लोगों का आरोप है कि एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं पर अनावश्यक दबाव बनाकर अवैध वसूली की जा रही है। क्षेत्रीय उपभोक्ताओं ने प्रशासन एवं संबंधित गैस विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिन उपभोक्ताओं से अवैध वसूली की गई है, उनके रुपये तत्काल वापस कराए जाएं तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।1