Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजगढ़ कलेक्टर जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम
BS Mandloi The News Today
राजगढ़ कलेक्टर जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- आगर मालवा मध्यप्रदेश- जिले के NH-552G पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आमला के समीप दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं और 8 घायल की हालत नाजुक होने पर उन्हें उज्जैन रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार ओमनी कार आगर से सोयत की ओर जा रही थी, जिसमें इनमें से अधिकांश महिलाएं सिलाई सीखने आगर आई थीं और वापस सोयत लौट रही थीं। हादसे में रचना की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर इको कार में सवार मीना भावसार, दीपिका गुजराती, श्रेयांसी गुजराती और अथर्व नलखेड़ा स्थित बगलामुखी माता मंदिर के दर्शन कर देवास जा रहे थे। आमला के समीप दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही CSP मोतीलाल कुशवाह सहित कोतवाली थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया।3
- आगर सुसनेर मार्ग पर ग्राम बर्डा बरखेड़ा के समीप दो कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों कार के सामने से परखच्चे उड़ गए, इस घटना में दोनों कर में सवार करीब 6-7 लोग घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं दोनों कार को क्रेन मशीन की सहायता से बीच रोड से हटाया गया। बता दे की एक कार सुसनेर तरफ से देवास को और जा रही थी तो वहीं दूसरी कार आगर से सोयत के ग्राम लोहारिया की तरफ जा रही थी जो दुर्घटना की शिकार हो गई, वहीं घटना की जानकारी लगने पर एसडीओपी मोतीलाल कुशवाह एवं कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्यक्ष घटनास्थल पहुंचे एवं सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और दोनों कार को क्रेन मशीन की सहायता से बीच रोड से हटाया गया।1
- Post by Rahul Yadav1
- जय मां बगलामुखी नलखेड़ा1
- मोहन बड़ोदिया। ग्राम मोहना में गुरुवार शुक्रवार को क्षेत्र में अचानक मौसम बदलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। तेज हवा के साथ हुई हल्की सी बारिश के कारण गेहूं और सरसों की फसले खेतों में बिछ गई। जिससे पैदावार प्रभावित होने की आशंका है।अचानक हुए इस बारिश और तेज हवा ने उन किसानों को विशेष रूप से प्रभावित किया ,जिन्होंने हाल ही में गेहूं की फसल में पानी लगाया था, उनकी फसले खेतों में गिर गई। इसी तरह सरसों की फसले भी बूंदाबांदी और हवा से प्रभावित हुई है।आलू के किसान भी मौसम के इस बदलते मिजाज से चिंतित हैं ।उन्हें भी अपनी फसल को नुकसान होने का डर सता रहा है । मोहना के किसानौ ने बताया कि यहां बारिश किसानों के लिए परेशानी भारी है और इससे कोई फायदा नहीं होगा।उन्होंने आशंका जताई कि आलू सरसों और गेहूं की खड़ी फसलों में बारिश से पैदावार पर बुरा असर पड़ेगा।1
- मोहनबड़ोदिया:- कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा विगत 17 फरवरी को फार्मर रजिस्ट्री अंतर्गत समस्त भूधारी के फार्मर पंजीयन एवं उनकी समस्त भूमि फार्मर पंजीयन कार्य की समीक्षा की गई। उक्त समीक्षा में जिले के 3 नायब तहसीलदारों जिनमें नायब तहसीलदार बेरछा श्री जितेन्द्र चोरसिया, नायब तहसीलदार मोमन बडोदिया श्री मुकेश गुप्ता एवं नायब तहसीलदार सुंदरसी श्री घनश्याम लौहार का कार्य संतोषजनक नहीं होने पर उनके माह फरवरी-2026 के वेतन से 02 दिवस का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।1
- ITI indirawas mein sonalika Pani baithak per rahata hai1
- गंगधार झालावाड़ के चौमहला में PHED ठेकेदार की मनमानी ! चौमहला के गायत्री मंदिर क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान टूटे नल कनेक्शनों को जोड़ने के नाम पर ठेकेदार द्वारा 500 से 2000 रुपये की अवैध वसूली का मामला सामने आया है। मना करने पर रहवासियों से अभद्रता। 6 दिनों में एक बार आता है पानी। जनता बूंद-बूंद को तरस रही और जिम्मेदार मौन। PHED विभाग के उच्च अधिकारियों से निवेदन है कि इस वसूली और बदतमीजी पर तुरंत लगाम लगायें।1
- तेज बारिश और आंधी से किसानों की फसलों को भारी नुकसान, भारतीय किसान संघ करेगा ज्ञापन शाजापुर, 20 फरवरी। 19 फरवरी की रात 11:00 बजे से लगातार हो रही तेज बारिश और आंधी ने शाजापुर तहसील के किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। अचानक बदले मौसम ने खेतों में खड़ी गेहूं, मसूर, राईडा, लहसुन और प्याज की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। कई स्थानों पर गेहूं की फसल आड़ी गिर गई है, जिससे 60 से 80 प्रतिशत तक नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। भारतीय किसान संघ के जिला कोषाध्यक्ष ललित नगर एवं तहसील मंत्री ज्ञान सिंह गुर्जर ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शाजापुर तहसील के ग्राम सेतखेड़ी, पचोला, खामखेड़ा, खोरिया, नायता, बिकलाखेड़ी सहित कई गांवों में तेज हवा और बारिश से व्यापक नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी फसलें बिछ गईं, जिससे किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई है। किसानों का कहना है कि पहले ही जल संकट, बिजली की समस्या और खाद के लिए लंबी कतारों जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए दिन-रात खेतों में पहरा देना पड़ा। कई किसानों ने अपनी जेब खाली कर तार फेंसिंग और झटका मशीन जैसी व्यवस्थाएं की थीं, लेकिन प्राकृतिक आपदा के आगे सारी मेहनत बेकार साबित होती नजर आ रही है। बताया गया कि जहां पहले एक बीघा फसल की कटाई पर 3 से साढ़े 3 हजार रुपये खर्च आता था, वहीं अब फसल गिरने के कारण कटाई खर्च बढ़कर लगभग 4 से 4.5 हजार रुपये तक पहुंच जाएगा। पैदावार में कमी और लागत में वृद्धि से किसान दोहरी मार झेल रहे हैं। इस संबंध में भारतीय किसान संघ ने निर्णय लिया है कि 23 फरवरी 2025, सोमवार को माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा और राहत पैकेज देने की मांग की जाएगी।1