बुलडोजर से उजड़ा आशियाना, पीड़ितों के आंसू देख पिघले पलिया विधायक रोमी साहनी संवाददाता आनंद गोस्वामी बुलडोजर से उजड़ा आशियाना, पीड़ितों के आंसू देख पिघले पलिया विधायक रोमी साहनी संवाददाता आनंद गोस्वामी पलिया खुर्द में न्यायालय के आदेश पर गिराया गया राजाराम प्रजापति का मकान, महिलाओं ने विधायक रोमी साहनी के पैरों में गिरकर लगाई गुहार पलिया कला/लखीमपुर खीरी। पलिया खुर्द गांव में न्यायालय के आदेश पर मकान गिराए जाने के बाद बेघर हुए राजाराम प्रजापति पुत्र रघुवर दयाल के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 2 सितंबर 2026 को तहसील प्रशासन की कार्रवाई के दौरान बुलडोजर से मकान ढहा दिया गया। आशियाना उजड़ने के बाद परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार की स्थिति की जानकारी मिलते ही पलिया विधायक रोमी साहनी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी पीड़ा सुनी। इस दौरान भावुक माहौल हो गया। परिवार की महिलाएं विधायक के पैरों में गिरकर रोने लगीं और अपनी व्यथा सुनाई। विधायक रोमी साहनी ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा, “घबराओ मत, मैं आपके साथ हूं। कहीं और मकान बनवाकर दूंगा।” विधायक ने तत्काल पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी और कहा कि मकान का काम शुरू करो, मकान बनवाया जाएगा और उसकी छत भी मैं डलवाऊंगा। विधायक की इस पहल से पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने भी विधायक की सहायता की सराहना की। परिवार के सामने सबसे बड़ी चुनौती सिर छिपाने के लिए आशियाना खड़ा करने की है, ऐसे में विधायक द्वारा आर्थिक मदद और नया मकान बनवाने का भरोसा दिए जाने से पीड़ित परिवार को उम्मीद की नई किरण मिली है। पीड़ित परिवार को एक लाख की मदद, नया मकान बनवाने का भरोसा मकान गिराए जाने के बाद खुले आसमान के नीचे आए परिवार के लिए विधायक रोमी साहनी ने तत्काल एक लाख रुपये की सहायता राशि दी। उन्होंने परिवार से कहा कि मकान का निर्माण शुरू कराएं, मकान बनवाने में हरसंभव मदद की जाएगी और उसकी छत भी डलवाई जाएगी।
बुलडोजर से उजड़ा आशियाना, पीड़ितों के आंसू देख पिघले पलिया विधायक रोमी साहनी संवाददाता आनंद गोस्वामी बुलडोजर से उजड़ा आशियाना, पीड़ितों के आंसू देख पिघले पलिया विधायक रोमी साहनी संवाददाता आनंद गोस्वामी पलिया खुर्द में न्यायालय के आदेश पर गिराया गया राजाराम प्रजापति का मकान, महिलाओं ने विधायक रोमी साहनी के पैरों में गिरकर लगाई गुहार पलिया कला/लखीमपुर खीरी। पलिया खुर्द गांव में न्यायालय के आदेश पर मकान गिराए जाने के बाद बेघर हुए राजाराम प्रजापति पुत्र रघुवर दयाल के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 2 सितंबर 2026 को तहसील प्रशासन की कार्रवाई के दौरान बुलडोजर से मकान ढहा दिया गया। आशियाना उजड़ने के बाद परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार की स्थिति की जानकारी मिलते ही पलिया विधायक रोमी साहनी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी पीड़ा सुनी। इस दौरान भावुक माहौल हो गया। परिवार की महिलाएं विधायक के पैरों में गिरकर रोने लगीं और अपनी व्यथा सुनाई। विधायक रोमी साहनी ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा, “घबराओ मत, मैं आपके साथ हूं। कहीं और मकान बनवाकर दूंगा।” विधायक ने तत्काल पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी और कहा कि मकान का काम शुरू करो, मकान बनवाया जाएगा और उसकी छत भी मैं डलवाऊंगा। विधायक की इस पहल से पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने भी विधायक की सहायता की सराहना की। परिवार के सामने सबसे बड़ी चुनौती सिर छिपाने के लिए आशियाना खड़ा करने की है, ऐसे में विधायक द्वारा आर्थिक मदद और नया मकान बनवाने का भरोसा दिए जाने से पीड़ित परिवार को उम्मीद की नई किरण मिली है। पीड़ित परिवार को एक लाख की मदद, नया मकान बनवाने का भरोसा मकान गिराए जाने के बाद खुले आसमान के नीचे आए परिवार के लिए विधायक रोमी साहनी ने तत्काल एक लाख रुपये की सहायता राशि दी। उन्होंने परिवार से कहा कि मकान का निर्माण शुरू कराएं, मकान बनवाने में हरसंभव मदद की जाएगी और उसकी छत भी डलवाई जाएगी।
- पीलीभीत स्टेशन रोड पर थाना सुनगढ़ी के पास गुरुवार को भीषण जाम लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। जाम से लोग काफी देर तक परेशान रहे1
- पूरनपुर में मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर सपा का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन पूरनपुर में मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर सपा का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 5000 फर्जी और संदिग्ध वोटरों का मामला: समाजवादी युवजन सभा ने की निष्पक्ष जांच की मांग Rajkumar Raju News: पूरनपुर विधानसभा में वोटर लिस्ट में धांधली पर भड़के सपा नेता न्यूज़ स्क्रिप्ट (News Script / Anchor Text) एंकर / रिपोर्टर: नमस्कार, मैं सरफराज अहमद खान (UPNewsTV24)। पूरनपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार 'राजू' की अगुवाई में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक बड़ा प्रदर्शन किया है। सपा नेताओं ने विधानसभा क्षेत्र 129-पूरनपुर की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और लगभग 5000 फर्जी व संदिग्ध वोटर्स जोड़े जाने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया है। बाइट के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार 'राजू' ने बताया कि 10 मार्च 2026 को जारी वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट में एक ही नाम और पिता के नाम पर एक ही बूथ पर 10-10 वोट दर्ज किए गए हैं, जो कि पूरी तरह संदिग्ध है। उन्होंने मांग की है कि फर्जी वोटों को तत्काल निरस्त किया जाए और जो असल मतदाता छूट गए हैं, उनके नाम जोड़े जाएं। इस मामले पर एसडीएम ने निष्पक्ष जांच कर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान संजय सिंह यादव (विधानसभा अध्यक्ष), नोमान अली वारसी, शमसूल हसन खान, अहद खान, इमरान खान, और जगदेव सिंह जग्गा (जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी पीलीभीत) सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- थाना पसगवाँ पुलिस द्वारा लूट की घटना कारित करने वाले वांछित अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार *थाना पसगवाँ पुलिस द्वारा लूट की घटना कारित करने वाले वांछित अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी श्री अरूण कुमार की बाइट*1
- शांति भंग के आरोप में पांच गिरफ्तार, पलिया कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई पलिया कोतवाली पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए पलिया नगर के मोहल्ला किसान प्रथम निवासी लक्ष्मी नारायण, कन्हैया, अजय कुमार एवं मोहल्ला सिंगहिया निवासी ओम प्रकाश व नीरज सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126 एवं 135 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए संबंधित न्यायालय भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आरोपितों के खिलाफ यह निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। इस दौरान पुलिस टीम में थाना उपनिरीक्षक विवेक कुमार, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल सुनील रावत, इरफान अली एवं अंकित शर्मा शामिल रहे।2
- निघासन रोड बरसात के बाद रोड पर भर पानी स्थानीय निवासी परेशान रोड बनवाने की मांग कर रहे1
- *महज़ 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने मचाया तहलका! “हनुमान अंश” ने 60 करोड़+ की कमाई का दावा* थिएटर्स में गूंज रहे ‘जय बजरंगबली’ के नारे! दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कई जगह दर्शक जमीन पर बैठकर फिल्म देखते नजर आ रहे हैं। बाबा नीम करौली महाराज की पावन गाथा पर आधारित यह फिल्म 11 सितंबर से दुनियाभर में रिलीज़ होने जा रही है। क्या आपने थिएटर में यह फिल्म देखी? कमेंट में लिखें — 🚩 जय श्री राम 🚩 #HanumanAnsh #NeemKaroliBaba #JaiShriRam *महज़ 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने मचाया तहलका! “हनुमान अंश” ने 60 करोड़+ की कमाई का दावा* थिएटर्स में गूंज रहे ‘जय बजरंगबली’ के नारे! दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कई जगह दर्शक जमीन पर बैठकर फिल्म देखते नजर आ रहे हैं। बाबा नीम करौली महाराज की पावन गाथा पर आधारित यह फिल्म 11 सितंबर से दुनियाभर में रिलीज़ होने जा रही है। क्या आपने थिएटर में यह फिल्म देखी? कमेंट में लिखें — 🚩 जय श्री राम 🚩 #HanumanAnsh #NeemKaroliBaba #JaiShriRam1
- पीलीभीत की धरती को नमन..🙏* समाजवादी पार्टी में शामिल होने के उपरांत प्रथम बार अपने गृह जनपद पीलीभीत आगमन पर पार्टी के सम्मानित पदाधिकारियों, देवतुल्य कार्यकर्ताओं और प्यारी जनता द्वारा जो ऐतिहासिक और जोरदार स्वागत किया गया, उससे हृदय गदगद है। सड़क पर उमड़ा जनसैलाब और आप सभी की आँखों में दिखा उत्साह इस बात का प्रमाण है कि पीलीभीत अब बदलाव के लिए तैयार है। PDA की लड़ाई को हम सब मिलकर लड़ेंगे। आप सभी के इस अटूट प्रेम, सम्मान और आशीर्वाद के लिए हृदय की गहराइयों से आभार!1
- थाना पसगवाँ पुलिस द्वारा लूट की घटना कारित करने वाले मुख्य अभियुक्त को उसके 04 अन्य साथियों सहित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस व लूट का सामान बरामद *थाना पसगवाँ पुलिस द्वारा लूट की घटना कारित करने वाले मुख्य अभियुक्त को उसके 04 अन्य साथियों सहित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस व लूट का सामान बरामद* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा सम्पूर्ण जनपद में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी (पश्चिमी) के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक पसगवाँ के नेतृत्व में, आज दिनांक 04.09.2026 की रात्रि को थाना पसगवाँ पुलिस टीम द्वारा, थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 191/2026 धारा 309(6) बीएनएस से संबंधित लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुये घटना कारित करने वाले मुख्य अभियुक्त को उसके 04 अन्य साथियों सहित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है । उक्त लूट की घटना के सफल अनावरण व घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक खीरी महोदया द्वारा टीमों का गठन किया गया था । गठित टीमों द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं अभियोग के सफल अनावरण हेतु प्रयास किये जा रहे थे । आज दिनांक 04.09.2026 की रात्रि को थाना पसगवाँ पुलिस द्वारा उक्त लूट की घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी । तभी जरिये मुखबिर खास उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्तों के संबंध में सूचना प्राप्त हुई, उक्त सूचना पर थाना पसगवाँ पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु मछेठा नहर पटरी के पास पहुँचे तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ व्यक्ति आते दिखाई दिये । पुलिस द्वारा उनको रोकने का प्रयास किया गया तो उनमें से एक व्यक्ति द्वारा पुलिस वालों पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया गया। जिसकी जवाबी कार्यवाही में थाना पसगवाँ पुलिस द्वारा अपनी आत्मरक्षा में सीखे गए तरीके से फायर किया गया। जिससे एक अभियुक्त को पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया है । पुलिस टीम द्वारा मौके पर मौजूद सभी 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसमें अभियुक्त मुन्ना उर्फ मुशाफिर पुत्र रहूफ (उम्र 50 वर्ष) निवासी लालपुर मजरा हफीजपुर थाना गोला जनपद खीरी को गोली लगी है, जिसके कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिंदा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस बरामद हुये हैं । घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु हमराहीगणो की मदद से अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस मुठभेड़ में मुन्ना उर्फ मुशाफिर के अतिरिक्त अन्य अभियुक्तों 2. परवेज आलम पुत्र स्व0 हमीद उम्र 26 निवासी मो० लालपुर थाना गोला जनपद खीरी 3. शरपुद्दीन पुत्र कमरुद्दीन उम्र 24 वर्ष निवासी मो0 इस्लामनगर कस्वा व थाना गोला जनपद खीरी 4. सर्वेश पुत्र रामचन्द्र उम्र 55 वर्ष निवासी मुनफ्फरपुर थाना पसगवां खीरी बरामद 5. निब्बू लाल पुत्र स्व0 जिलेदार उम्र 25 वर्ष निवासी उलियानगंज थाना गोला जनपद खीरी को भी गिरफ्तार किया गया है । पुलिस मुठभेड़ के संबंध में थाना पसगवाँ पर मु0अ0सं0 192/2026 धारा 109(1) बीएनएस (पुलिस मुठभेड़) व 3/25/27 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । *गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता व बरामदगी का विवरण* 1. मुन्ना उर्फ मुशाफिर पुत्र रहुफ उम्र 50 वर्ष निवासी लालपुर मजरा हफीजपुर थाना गोला जनपद खीरी (बरामदगी - एक अदद तमंचा 315 बोर मय 02 अद जिंदा व 01 अदद खोखा कारतूस (10500 रु, चांद टीका, काला बैग, राशन कार्ड, चेक बुक, 02 रैन कोट, चाभी का गुच्छा, एक अदद चश्मा, 02 पासबुक) 2. परवेज आलम पुत्र स्व0 हमीद उम्र 26 निवासी मो० लालपुर थाना गोला जनपद खीरी ( बरामदगी - 8000 रु0 व एक जोडी पायल पुरानी) 3. शरपुद्दीन पुत्र कमरुद्दीन उम्र 24 वर्ष निवासी मो0 इस्लामनगर कस्वा व थाना गोला जनपद खीरी (बरामदगी - 9500 रु0) 4. सर्वेश पुत्र रामचन्द्र उम्र 55 वर्ष निवासी मुनफ्फरपुर थाना पसगवां खीरी (बरामदगी - 7000 रु व एक जोडी पुरान पायल) 5. निब्बू लाल पुत्र स्व0 जिलेदार उम्र 25 वर्ष निवासी उलियानगंज थाना गोला जनपद खीरी (बरामदगी - 7000 रु) तथा घटना में प्रयुक्त दो अदद मोटरसाइकिल । *आपराधिक इतिहास - अभियुक्त मुन्ना उर्फ मुसाफिर उपरोक्त* 1. मु0अ0सं0 0498/18 धारा 323/393 भादवि 2. मु0अ0सं0 526/18 धारा 3/25 आयु0अधि० 3. मु0अ0सं0 386/21 धारा 147/323/427/504/506 भादवि 4. मु0अ0सं0 143/21 धारा 147/352/504/505(2)/506 भादवि आपराधिक इतिहास – अभियुक्त मो0 अली उर्फ सरफुद्दीन अंसारी उपरोक्त 1. मु0अ0सं0 771/21 धारा 147/323/324/336/354ख/427/504/506 भादवि व 3(2)(va) एससी एसटी एक्ट आपराधिक इतिहास – अभियुक्त परवेज आलम उपरोक्त 1. मु0अ0सं0 501/21 धारा 323/504/ भादवि व व 3(2)(va) एससी एसटी एक्ट आपराधिक इतिहास – अभियुक्त सर्वेश उपरोक्त 1. मु0अ0सं0 83/01 धारा 352/504/506 भादवि थाना पसगवां खीरी 2. मु0अ0सं0 579/08 धारा 379 भादवि व 4/10 फारेस्ट एक्ट थाना पसगवां खीरी 3. मु0अ0सं 0238ए/2006 धारा 307/323/504 भादवि थाना पसगवां खीरी 4. मु0अ0सं0 1289/11 2/3 गैंग0 अधि0 थाना पसगवां खीरी 5. मु0अ0सं0 7060/11 धारा 307 भादवि थाना पसगवां खीरी 6. मु0अ0सं0 722/11 धारा 393/307 भादवि थाना पसगवां खीरी 7. मु0अ0सं0 244/19 धारा 380/411 भादवि थाना पसगवां खीरी 8. मु0अ0सं0 399/20 धारा 401 भादवि थाना पसगवां खीरी 9. मु0अ0सं0 400/20 धारा 3/25 आयु0अधि0 थाना पसगवां खीरी 10. मु0अ0सं0 113/22 धारा 13 जुआ अधि0 थाना पसगवां खीरी 11. मु0अ0सं0 306/25 धारा 60 आब0अधि0 थाना पसगवां खीरी 12. मु0अ0सं0 139/26 धारा 115(2)/351(3)/352 बीएनएस थाना पसगवां खीरी 13. मु0अ0सं0 660/23 धारा 120बी/201/302 भादवि थाना पिहानी जिला खीरी गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नाम 1. प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह 2. अति0 निरीक्षक आलोक कुमार सिंह 3. व0उ0नि0 राजू सागर 4. उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद 5. हे0का0 करन शर्मा 6. हे0का0 अखिलेश कुमार 7. हे0का0 मो0 आरिफ खां 8. का0 राहुल कुमार 9. का0 अनुरुद्ध कुमार 10. का0 अभिषेक पाण्डेय 11. का0 टिंकू कुमार 12. का0 धर्मेन्द्र सिंह 13. का0 विशाल त्यागी 14. का0 राहुल नैन 15. का0 इन्द्राज सिंह 16. का0 उत्कर्ष 17. का0 विक्रम तिवारी गिरफ्तार करने वाली एसओजी पुलिस टीम का नाम 1.उ0नि0 जय प्रकाश यादव प्रभारी स्वाट टीम 2.हे0कां0 मनीष कुमार 3.कां0 श्रीओम 4.कां0 गोल्डन 5.कां0 विकाश यादव 6. कां0 अरूण कुमार 7.कां0 विकाश चौहान गिरफ्तार करने वाली सर्विलांश टीम का नाम 1.कं0आ0 शरद शुक्ला 2.हे0कां0 उमेश मिश्रा 3.कां0 महताब आलम1
- पीलीभीत के घुंघचाई क्षेत्र के हरदोई ब्रांच नहर के टूटे पुल के पास मिला लापता महिला का शव पीलीभीत पीलीभीत के घुंघचाई क्षेत्र के हरदोई ब्रांच नहर के टूटे पुल के पास मिला लापता महिला का शव घुंघचाई क्षेत्र की विवाहिता तीन दिन से थी लापता खेत की रखवाली के दौरान रहस्यमय ढंग से हुई थी गायब नहर किनारे मिला था महिला का दुपट्टा और चप्पल परिजनों ने जताई थी नहर में कूदने की आशंका पुलिस और बाढ़ राहत टीम चला रही थी सर्च अभियान लगातार तीन दिन तक नहर में की गई तलाश टूटे पुल के पास शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी शव मिलने पर परिवार में मचा कोहराम घुंघचाई पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, जांच जारी1