24 घंटे में बकरी चोरी का खुलासा बकेवर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार चोरी की बकरी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद फतेहपुर। थाना बकेवर पुलिस ने बकरी चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बकरी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, ग्राम शाहजहांपुर निवासी अनिल कुमार ने 31 जुलाई को थाने में तहरीर देकर बताया था कि दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से उसकी करीब 5 हजार रुपये कीमत की बकरी चोरी कर ले गए हैं। मामले में थाना बकेवर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बकेवर पुलिस ने सुरागरसी के आधार पर बैरागीखेड़ा नहर पुलिया के पास से राजकुमार पुत्र स्व. सुखवासी निवासी पधारा और कृष्णा पुत्र कमलेश प्रजापति निवासी पधारा थाना बकेवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बकरी चोरी करने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई सफेद-काली रंग की बकरी बरामद की गई। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह समेत उपनिरीक्षक गंगाराम रत्ना, ब्रह्मदेव यादव और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
24 घंटे में बकरी चोरी का खुलासा बकेवर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार चोरी की बकरी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद फतेहपुर। थाना बकेवर पुलिस ने बकरी चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बकरी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, ग्राम शाहजहांपुर निवासी अनिल कुमार ने 31 जुलाई को थाने में तहरीर देकर बताया था कि दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से उसकी करीब 5 हजार रुपये कीमत की बकरी चोरी कर ले गए हैं। मामले में थाना बकेवर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस
अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बकेवर पुलिस ने सुरागरसी के आधार पर बैरागीखेड़ा नहर पुलिया के पास से राजकुमार पुत्र स्व. सुखवासी निवासी पधारा और कृष्णा पुत्र कमलेश प्रजापति निवासी पधारा थाना बकेवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बकरी चोरी करने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई सफेद-काली रंग की बकरी बरामद की गई। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह समेत उपनिरीक्षक गंगाराम रत्ना, ब्रह्मदेव यादव और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
- केशव माधव स्कूल के नन्हे कावडियो ने भोलेनाथ का किया जलाभिषेक केशव माधव स्कूल के नन्हे कांवड़ियों ने भोलेनाथ का किया जलाभिषेक भोले बाबा के जयकारों से गूंजा ककोड़ थाना चौराहा स्थित शिव मंदिर ककोड़, 1 अगस्त 2026। सावन माह के पावन अवसर पर केशव माधव स्कूल, ककोड़ के नन्हे विद्यार्थियों ने शनिवार सुबह कांवड़ यात्रा का आयोजन किया। बच्चे कंधों पर सजी-धजी कांवड़ लेकर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयकारे लगाते हुए स्कूल से शिव मंदिर, ककोड़ थाना चौराहा तक पहुंचे। मंदिर में बच्चों ने श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक, पुष्प अर्पित कर धूप-दीप से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की तथा देश, समाज और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद सभी बच्चे सुरक्षित विद्यालय लौट आए। इस धार्मिक आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं बच्चों के साथ उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए ककोड़ थाना पुलिस, महिला कांस्टेबल एवं पुलिसकर्मियों ने भी सहयोग किया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।4
- बुलन्दशहर : नगर के भूतेश्वर मन्दिर के निकट स्थित श्मशान घाट पर नम आंखों से मृतक छात्रा चारु कश्यप का परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार किया गया बता दे की चारु कश्यप 28 जुलाई के दोपहर स्कूल से लौटते समय एक नाले में गिर गई उसे काफी तलाशा गया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका शनिवार सुबह लगभग 9:30 बजे चारु कश्यप का शव गांव चावली स्थित काली नदी में मिल गया इसके बाद चारु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया पोस्टमार्टम के बाद मृतक चारु के सबको परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया नगर के भूतेश्वर मंदिर के निकट स्थित श्मशान घाट में मृतक चारु के शव का अन्तिम संस्कार परिजनों द्वारा किया गया, प्रशासन के आला अधिकारी, जनप्रतिनिधि और सैकड़ो की संख्या में स्थानीय नागरिक श्मशान घाट पर मौजूद रहे ।1
- Surajpur ma har jagah nali ka pani bhara hua ha aur nhi khi pr bhi road sahi sa bana ha ush dango jaise bimari bhi ho sakte ha jis karan aam janta ko har din asa samna karna padta ha3
- सीतापुर में नई Maruti Suzuki Brezza की शानदार लॉन्चिंग, Concept Cars में भव्य समारोह सीतापुर के Concept Cars शोरूम में नई Maruti Suzuki Brezza का शानदार शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह, PNB के डिप्टी सर्कल हेड योगेश सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। नई ब्रेजा अब आधुनिक फीचर्स, अंडर-बॉडी CNG विकल्प और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।1
- बुलंदशहर,,5 दिन बाद छात्रा चारू कश्यप का शव बरामद अंतिम संस्कार में पहुंचे अशोक शर्मा प्रशासन और मुख्यमंत्री का जताया आभार1