logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर में रविवार को रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक जघन्य घटना सामने आई, जहाँ प्रेम प्रसंग के शक में एक युवक ने अपनी 21 वर्षीय बहन की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गया, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में मातम छा गया। मिली जानकारी के अनुसार, आदमपुर गांव निवासी शकील उर्फ वीर कुरैशी की बेटी अदीबा (21) किसी परिचित युवक से बातचीत करती थी। मृतका का बड़ा भाई आमिर इस बात से काफी नाराज रहता था। रविवार सुबह इसी बात को लेकर भाई-बहन के बीच तीखी कहासुनी हुई। आरोप है कि गुस्से में आकर आमिर ने एक धारदार हथियार से अपनी बहन अदीबा का गला रेत दिया। गंभीर रूप से घायल अदीबा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और जाँच शुरू की। एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह और थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और मृतका की माँ से घटना के संबंध में जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शाहपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि हत्यारोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

2 hrs ago
user_Rashi Bulletin
Rashi Bulletin
Newspaper publisher मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
70af08a8-8271-45a3-a46b-b8b1b0745fdb

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर में रविवार को रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक जघन्य घटना सामने आई, जहाँ प्रेम प्रसंग के शक में एक युवक ने अपनी 21 वर्षीय बहन की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गया, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में मातम छा गया। मिली जानकारी के अनुसार, आदमपुर गांव निवासी शकील उर्फ वीर कुरैशी की बेटी अदीबा (21) किसी परिचित युवक से बातचीत करती थी। मृतका का बड़ा भाई आमिर इस बात से काफी नाराज रहता था। रविवार सुबह इसी बात को लेकर भाई-बहन के बीच तीखी कहासुनी हुई। आरोप है कि गुस्से में आकर आमिर ने एक धारदार हथियार से अपनी बहन अदीबा का गला रेत दिया। गंभीर रूप से घायल अदीबा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़

aee8744f-b127-4bb2-9e2a-8ae9e7f67ca6

दिया, जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और जाँच शुरू की। एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह और थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और मृतका की माँ से घटना के संबंध में जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शाहपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि हत्यारोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र के गांव कसौली में एक महिला ने स्वयं को किसान नेता बताने वाले गांव के ही एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि यह व्यक्ति अवैध रूप से पैसों की मांग कर रहा है, उसे मकान खाली कराने की धमकी दे रहा है और शिकायत करने पर उसके परिवार को डरा-धमका रहा है। पीड़ित परिवार ने थाना चरथावल में लिखित तहरीर देकर सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। गांव कसौली निवासी अंजू, जो विजयपाल की पत्नी हैं, ने पुलिस को बताया कि गांव के ही कुशलवीर पुत्र श्रवण और उसका एक साथी लंबे समय से उनके परिवार को परेशान कर रहे हैं। उनके अनुसार, आरोपी कई बार घर आकर विवाद करते हैं, गाली-गलौज करते हैं और पैसों की मांग करते हैं। पैसे न देने पर आरोपियों ने मकान खाली कराने की धमकी भी दी। अंजू ने आरोप लगाया कि आरोपियों का हौसला इतना बढ़ गया कि कुछ दिन पहले उन्होंने परिवार को डराने और दबाव बनाने के लिए घर पर जेसीबी मशीन तक बुला ली और मकान ढहाने की कोशिश की। विरोध करने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई। महिला ने बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत 27 मई 2026 को तहसील प्रशासन से भी की थी, जिसके बाद आरोपी और अधिक आक्रामक हो गए। 29 मई की रात करीब 9:30 बजे आरोपी अपने साथी के साथ फिर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने लगे, साथ ही शिकायत वापस न लेने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। लगातार मिल रही धमकियों से भयभीत परिवार ने रविवार को थाना चरथावल में लिखित तहरीर देकर पुलिस से सुरक्षा की मांग की। महिला ने आशंका जताई है कि यदि भविष्य में उसके या उसके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो उसकी जिम्मेदारी आरोपियों की होगी। थाना चरथावल पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और पुलिस अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच तथा तथ्य सामने आने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस संबंध में जब किसान नेता कुशलवीर से बात की गई तो उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि यह मामला मकान तुड़वाने का नहीं, बल्कि खाद के गड्ढों से अतिक्रमण हटाने और अवैध रास्तों को बंद कराने से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि 19 मई को सदर तहसील के लेखपाल रमेश ठाकुर ने ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में निशानदेही की थी। कुशलवीर का आरोप है कि कुछ लोगों ने खाद के गड्ढों पर अवैध कब्जा कर रखा है और प्रशासनिक कार्रवाई से बचने के लिए भ्रामक आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि जांच में उनकी कोई गलती पाई जाती है तो वे कार्रवाई के लिए तैयार हैं।
    2
    मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र के गांव कसौली में एक महिला ने स्वयं को किसान नेता बताने वाले गांव के ही एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि यह व्यक्ति अवैध रूप से पैसों की मांग कर रहा है, उसे मकान खाली कराने की धमकी दे रहा है और शिकायत करने पर उसके परिवार को डरा-धमका रहा है। पीड़ित परिवार ने थाना चरथावल में लिखित तहरीर देकर सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।

गांव कसौली निवासी अंजू, जो विजयपाल की पत्नी हैं, ने पुलिस को बताया कि गांव के ही कुशलवीर पुत्र श्रवण और उसका एक साथी लंबे समय से उनके परिवार को परेशान कर रहे हैं। उनके अनुसार, आरोपी कई बार घर आकर विवाद करते हैं, गाली-गलौज करते हैं और पैसों की मांग करते हैं। पैसे न देने पर आरोपियों ने मकान खाली कराने की धमकी भी दी। अंजू ने आरोप लगाया कि आरोपियों का हौसला इतना बढ़ गया कि कुछ दिन पहले उन्होंने परिवार को डराने और दबाव बनाने के लिए घर पर जेसीबी मशीन तक बुला ली और मकान ढहाने की कोशिश की। विरोध करने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई। महिला ने बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत 27 मई 2026 को तहसील प्रशासन से भी की थी, जिसके बाद आरोपी और अधिक आक्रामक हो गए। 29 मई की रात करीब 9:30 बजे आरोपी अपने साथी के साथ फिर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने लगे, साथ ही शिकायत वापस न लेने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

लगातार मिल रही धमकियों से भयभीत परिवार ने रविवार को थाना चरथावल में लिखित तहरीर देकर पुलिस से सुरक्षा की मांग की। महिला ने आशंका जताई है कि यदि भविष्य में उसके या उसके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो उसकी जिम्मेदारी आरोपियों की होगी। थाना चरथावल पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और पुलिस अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच तथा तथ्य सामने आने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस संबंध में जब किसान नेता कुशलवीर से बात की गई तो उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि यह मामला मकान तुड़वाने का नहीं, बल्कि खाद के गड्ढों से अतिक्रमण हटाने और अवैध रास्तों को बंद कराने से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि 19 मई को सदर तहसील के लेखपाल रमेश ठाकुर ने ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में निशानदेही की थी। कुशलवीर का आरोप है कि कुछ लोगों ने खाद के गड्ढों पर अवैध कब्जा कर रखा है और प्रशासनिक कार्रवाई से बचने के लिए भ्रामक आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि जांच में उनकी कोई गलती पाई जाती है तो वे कार्रवाई के लिए तैयार हैं।
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    50 min ago
  • मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर क्षेत्र के आदमपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक युवक ने अपनी 21 वर्षीय बहन की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह और थाना शाहपुर प्रभारी गजेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान आदमपुर निवासी शकील उर्फ वीर कुरैशी की पुत्री अदीबा (21 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जाँच में सामने आया है कि किसी युवक से मोबाइल पर बातचीत को लेकर नाराज़ भाई ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जाँच कर रही है, जिसके लिए फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि अभियुक्त को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जिससे शाहपुर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
    1
    मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर क्षेत्र के आदमपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक युवक ने अपनी 21 वर्षीय बहन की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह और थाना शाहपुर प्रभारी गजेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान आदमपुर निवासी शकील उर्फ वीर कुरैशी की पुत्री अदीबा (21 वर्ष) के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जाँच में सामने आया है कि किसी युवक से मोबाइल पर बातचीत को लेकर नाराज़ भाई ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जाँच कर रही है, जिसके लिए फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि अभियुक्त को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जिससे शाहपुर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
    user_Ajaz nabi Zaidi
    Ajaz nabi Zaidi
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर नगर में पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती को बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। जयंती समारोह का शुभारंभ अहिल्याबाई चौक पर हवन-पूजन और देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और गणमान्य अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया गया। समारोह के तहत मां भगवती मंदिर, केवलपुरी कच्ची सड़क से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के हजारों लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामाजिक एकता, भाईचारे एवं समरसता का परिचय दिया। यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों, जिनमें नोवेल्टी चौक, मालवीय चौक, झांसी की रानी चौक, शिव चौक, अहिल्याबाई चौक, आनंदपुरी, तिरुपति पैलेस, फ्रेंड्स कॉलोनी और इंदिरा कॉलोनी शामिल थे, से होते हुए पुनः मां भगवती मंदिर, केवलपुरी पर संपन्न हुई। शिव चौक पर जिला प्रजापति सभा के जिलाध्यक्ष संजीव संगम प्रजापति और उनकी टीम ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया, साथ ही प्रजापति समाज द्वारा श्रद्धालुओं को ठंडे पानी की बोतलें, कोल्ड ड्रिंक और पेटीज वितरित की गईं। इस अवसर पर समाज के लोगों ने सेवा भाव को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि किसी भी समाज की यात्रा हो, सभी को मिलकर सेवा और सहयोग करना चाहिए, यही सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की सच्ची मिसाल है। इस कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राजवीर सिंह पाल, दर्शन सिंह पाल, रोहतास पाल, शोभायात्रा अध्यक्ष डॉ. देशबंधु तोमर, संदीप पाल, नमीष चंदेल, वार्ड-23 सभासद अमित पाल, उमेश पाल, पवन पाल, रविंदर पाल, प्रधान भटूरा मोनू पाल, जसवीर पाल, वेदपाल, बबलू धनगर, विनय प्रमुख, सचिन प्रजापति (भाजपा नेता), रामनिवास पाल, हरेंद्र पाल, सुनील पाल, मास्टर मनोज, बॉबी पाल, अनुज धनगर, शुभम और अभिषेक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के दौरान वक्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के न्यायप्रिय, लोककल्याणकारी और सामाजिक समरसता से परिपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
    4
    मुजफ्फरनगर नगर में पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती को बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। जयंती समारोह का शुभारंभ अहिल्याबाई चौक पर हवन-पूजन और देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और गणमान्य अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया गया।

समारोह के तहत मां भगवती मंदिर, केवलपुरी कच्ची सड़क से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के हजारों लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामाजिक एकता, भाईचारे एवं समरसता का परिचय दिया। यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों, जिनमें नोवेल्टी चौक, मालवीय चौक, झांसी की रानी चौक, शिव चौक, अहिल्याबाई चौक, आनंदपुरी, तिरुपति पैलेस, फ्रेंड्स कॉलोनी और इंदिरा कॉलोनी शामिल थे, से होते हुए पुनः मां भगवती मंदिर, केवलपुरी पर संपन्न हुई। शिव चौक पर जिला प्रजापति सभा के जिलाध्यक्ष संजीव संगम प्रजापति और उनकी टीम ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया, साथ ही प्रजापति समाज द्वारा श्रद्धालुओं को ठंडे पानी की बोतलें, कोल्ड ड्रिंक और पेटीज वितरित की गईं। इस अवसर पर समाज के लोगों ने सेवा भाव को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि किसी भी समाज की यात्रा हो, सभी को मिलकर सेवा और सहयोग करना चाहिए, यही सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की सच्ची मिसाल है।

इस कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राजवीर सिंह पाल, दर्शन सिंह पाल, रोहतास पाल, शोभायात्रा अध्यक्ष डॉ. देशबंधु तोमर, संदीप पाल, नमीष चंदेल, वार्ड-23 सभासद अमित पाल, उमेश पाल, पवन पाल, रविंदर पाल, प्रधान भटूरा मोनू पाल, जसवीर पाल, वेदपाल, बबलू धनगर, विनय प्रमुख, सचिन प्रजापति (भाजपा नेता), रामनिवास पाल, हरेंद्र पाल, सुनील पाल, मास्टर मनोज, बॉबी पाल, अनुज धनगर, शुभम और अभिषेक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के दौरान वक्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के न्यायप्रिय, लोककल्याणकारी और सामाजिक समरसता से परिपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
    user_Navneet Kaushik
    Navneet Kaushik
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मुज़फ़्फ़रनगर के सिखेड़ा थाना क्षेत्र के बेहड़ा अस्सा गांव से 18 मई से लापता विकसित उर्फ रॉकी के मामले में एक बड़ा मोड़ आया है। पुलिस ने रॉकी की दूसरी पत्नी रेणु, उसके बेटे बादल, पुत्रवधू निशा और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित परिवार ने गंभीर आरोप लगाया है कि रॉकी का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई है और शव को ठिकाने लगा दिया गया है, जबकि रॉकी की मां अपने बेटे को वापस पाने की गुहार लगा रही है। परिजनों के अनुसार, 18 मई को रॉकी की पत्नी रेणु उसे एक स्कॉर्पियो कार में बैठाकर बड़ौत होते हुए ऋषिकेश ले जाने की बात कहकर साथ ले गई थी। उसी शाम रॉकी की अपनी मां से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी, जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और उसका कोई सुराग नहीं मिला। इस मामले में तब और सनसनी फैल गई जब गांव से एक काले रंग की स्कॉर्पियो की सीसीटीवी फुटेज सामने आई, जिसमें दावा किया जा रहा है कि रॉकी को उसी वाहन में घर से ले जाया गया था। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल कुछ वीडियो भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव के नेतृत्व में पुलिस की पांच टीमें मामले की जांच में जुटी हैं और पुलिस जल्द खुलासे का दावा कर रही है। शनिवार रात को सीओ स्वयं बेहड़ा अस्सा गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी। फिलहाल, सबसे बड़ा सवाल यही है कि विकसित उर्फ रॉकी आखिर कहां है – क्या वह जीवित है या उसके साथ कोई अनहोनी हो चुकी है? इन सवालों के जवाब तलाशने में जुटी पुलिस के सामने अब इस हाई-प्रोफाइल मिस्ट्री को सुलझाने की बड़ी चुनौती है।
    4
    मुज़फ़्फ़रनगर के सिखेड़ा थाना क्षेत्र के बेहड़ा अस्सा गांव से 18 मई से लापता विकसित उर्फ रॉकी के मामले में एक बड़ा मोड़ आया है। पुलिस ने रॉकी की दूसरी पत्नी रेणु, उसके बेटे बादल, पुत्रवधू निशा और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित परिवार ने गंभीर आरोप लगाया है कि रॉकी का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई है और शव को ठिकाने लगा दिया गया है, जबकि रॉकी की मां अपने बेटे को वापस पाने की गुहार लगा रही है।

परिजनों के अनुसार, 18 मई को रॉकी की पत्नी रेणु उसे एक स्कॉर्पियो कार में बैठाकर बड़ौत होते हुए ऋषिकेश ले जाने की बात कहकर साथ ले गई थी। उसी शाम रॉकी की अपनी मां से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी, जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और उसका कोई सुराग नहीं मिला।

इस मामले में तब और सनसनी फैल गई जब गांव से एक काले रंग की स्कॉर्पियो की सीसीटीवी फुटेज सामने आई, जिसमें दावा किया जा रहा है कि रॉकी को उसी वाहन में घर से ले जाया गया था। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल कुछ वीडियो भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव के नेतृत्व में पुलिस की पांच टीमें मामले की जांच में जुटी हैं और पुलिस जल्द खुलासे का दावा कर रही है। शनिवार रात को सीओ स्वयं बेहड़ा अस्सा गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी। फिलहाल, सबसे बड़ा सवाल यही है कि विकसित उर्फ रॉकी आखिर कहां है – क्या वह जीवित है या उसके साथ कोई अनहोनी हो चुकी है? इन सवालों के जवाब तलाशने में जुटी पुलिस के सामने अब इस हाई-प्रोफाइल मिस्ट्री को सुलझाने की बड़ी चुनौती है।
    user_Shivam Chaudhary
    Shivam Chaudhary
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ककरौली पुलिस ने फर्जी डिप्लोमा, प्रमाण-पत्र और मार्कशीट बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह मुख्यतः नर्सिंग संबंधी फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचता था। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से या उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 10 मोबाइल फोन, एक हार्ड डिस्क, फर्जी डिप्लोमा और मार्कशीट वाली 17 पारदर्शी फाइलें, दो सीपीयू, दो मॉनिटर, एक माउस, एक प्रिंटर मशीन, एक लेमिनेशन मशीन, एक स्टेपलर, आईडी और फोटो पेपर वाली 11 पारदर्शी फाइलें तथा एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्तगण इन फर्जी डिप्लोमा, प्रमाण-पत्र और मार्कशीट को लगभग 25,000 रुपये प्रति दस्तावेज के हिसाब से बेचकर अवैध आर्थिक लाभ कमाते थे। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने बताया कि फर्जी डिप्लोमा, प्रमाण-पत्र और मार्कशीट (मुख्यतः नर्सिंग संबंधित) तैयार कर बेचने वाले इस गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है।
    4
    ककरौली पुलिस ने फर्जी डिप्लोमा, प्रमाण-पत्र और मार्कशीट बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह मुख्यतः नर्सिंग संबंधी फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचता था।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से या उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 10 मोबाइल फोन, एक हार्ड डिस्क, फर्जी डिप्लोमा और मार्कशीट वाली 17 पारदर्शी फाइलें, दो सीपीयू, दो मॉनिटर, एक माउस, एक प्रिंटर मशीन, एक लेमिनेशन मशीन, एक स्टेपलर, आईडी और फोटो पेपर वाली 11 पारदर्शी फाइलें तथा एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्तगण इन फर्जी डिप्लोमा, प्रमाण-पत्र और मार्कशीट को लगभग 25,000 रुपये प्रति दस्तावेज के हिसाब से बेचकर अवैध आर्थिक लाभ कमाते थे। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने बताया कि फर्जी डिप्लोमा, प्रमाण-पत्र और मार्कशीट (मुख्यतः नर्सिंग संबंधित) तैयार कर बेचने वाले इस गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है।
    user_KHULASHA NEWS
    KHULASHA NEWS
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर में थाना तितावी पुलिस और एसओजी देहात की एक संयुक्त टीम ने ट्रांसफार्मर से कॉइल और तार चोरी के छह अभियोगों का सफलतापूर्वक अनावरण किया है। इस अभियान के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में दो अभियुक्त घायल हो गए, जबकि कुल पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से अवैध शस्त्र, ट्रांसफार्मर की आठ कॉइल, दो कट्टों में एल्यूमिनियम के तार, चोरी करने के उपकरण और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन, एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर, श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में, तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी फुगाना श्री यतेन्द्र सिंह नागर, और थानाध्यक्ष तितावी श्री प्रमोद कुमार के कुशल नेतृत्व में की गई। घटना का संक्षिप्त विवरण देते हुए बताया गया कि 30/31.05.2026 की रात्रि में थाना तितावी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि ट्रांसफार्मर से सामान और तार चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य ग्राम गढ़ी देशराज जाने वाले रास्ते पर देशी शराब के ठेके के पास खेत पर बनी ट्यूबवेल से चोरी किया हुआ सामान लेकर कहीं भागने की फिराक में हैं। सूचना पर विश्वास करते हुए तितावी पुलिस और एसओजी देहात की संयुक्त टीम मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची और अभियुक्तों की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर किया, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए, जबकि तीन अन्य बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाशों को पुलिस द्वारा उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान आदिल पुत्र दिलशाद (घायल, निवासी न्याजूपुरा थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर), साकिब पुत्र हसन (घायल, निवासी दीन मौहम्मद मौहल्ला सूजडू थाना खालापार, मुजफ्फरनगर), आबिद पुत्र दिलशाद, शंहशाह पुत्र हसन, और बाबू पुत्र लतीफ (तीनों निवासी ग्राम निराना थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर) के रूप में हुई है। बरामदगी के विवरण में दो अवैध तमंचे मय तीन जिंदा व एक खोखा कारतूस 315 बोर, दो चाकू नाजायज, ट्रांसफार्मर से चोरी की गई आठ कॉइल, दो कट्टों में चोरी किया गया एल्युमिनियम का तार, चोरी करने के उपकरण (जैसे दो हथौड़े, दो प्लास, तीन पेचकस, दो पाने, एक सडासी, तीन कटर, दो छैनी, एक हत्थी नुमा छोटी बसूली), तथा दो मोटरसाइकिलें (एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर यूपी 12 सीए 2579 और एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल नंबर यूपी 12 सीए 4585) शामिल हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना तितावी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    4
    मुजफ्फरनगर में थाना तितावी पुलिस और एसओजी देहात की एक संयुक्त टीम ने ट्रांसफार्मर से कॉइल और तार चोरी के छह अभियोगों का सफलतापूर्वक अनावरण किया है। इस अभियान के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में दो अभियुक्त घायल हो गए, जबकि कुल पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से अवैध शस्त्र, ट्रांसफार्मर की आठ कॉइल, दो कट्टों में एल्यूमिनियम के तार, चोरी करने के उपकरण और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन, एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर, श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में, तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी फुगाना श्री यतेन्द्र सिंह नागर, और थानाध्यक्ष तितावी श्री प्रमोद कुमार के कुशल नेतृत्व में की गई। घटना का संक्षिप्त विवरण देते हुए बताया गया कि 30/31.05.2026 की रात्रि में थाना तितावी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि ट्रांसफार्मर से सामान और तार चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य ग्राम गढ़ी देशराज जाने वाले रास्ते पर देशी शराब के ठेके के पास खेत पर बनी ट्यूबवेल से चोरी किया हुआ सामान लेकर कहीं भागने की फिराक में हैं।

सूचना पर विश्वास करते हुए तितावी पुलिस और एसओजी देहात की संयुक्त टीम मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची और अभियुक्तों की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर किया, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए, जबकि तीन अन्य बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाशों को पुलिस द्वारा उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान आदिल पुत्र दिलशाद (घायल, निवासी न्याजूपुरा थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर), साकिब पुत्र हसन (घायल, निवासी दीन मौहम्मद मौहल्ला सूजडू थाना खालापार, मुजफ्फरनगर), आबिद पुत्र दिलशाद, शंहशाह पुत्र हसन, और बाबू पुत्र लतीफ (तीनों निवासी ग्राम निराना थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर) के रूप में हुई है। बरामदगी के विवरण में दो अवैध तमंचे मय तीन जिंदा व एक खोखा कारतूस 315 बोर, दो चाकू नाजायज, ट्रांसफार्मर से चोरी की गई आठ कॉइल, दो कट्टों में चोरी किया गया एल्युमिनियम का तार, चोरी करने के उपकरण (जैसे दो हथौड़े, दो प्लास, तीन पेचकस, दो पाने, एक सडासी, तीन कटर, दो छैनी, एक हत्थी नुमा छोटी बसूली), तथा दो मोटरसाइकिलें (एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर यूपी 12 सीए 2579 और एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल नंबर यूपी 12 सीए 4585) शामिल हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना तितावी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_Sameer Kumar
    Sameer Kumar
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मुज़फ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने एक मॉडिफाइड बुलेट मोटरसाइकिल को सीज़ कर दिया है। यह कार्रवाई तब की गई जब बाइक में ऐसा साइलेंसर लगा पाया गया जिससे पटाखों जैसी तेज आवाज निकल रही थी। इसके अतिरिक्त, वाहन की नंबर प्लेट पर पंजीकरण नंबर की जगह युवकों ने अपनी तस्वीरें लगा रखी थीं, जिससे वह स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा था। जांच के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन पाए जाने के बाद पुलिस ने यह बाइक जब्त की। इस कार्रवाई के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
    1
    मुज़फ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने एक मॉडिफाइड बुलेट मोटरसाइकिल को सीज़ कर दिया है। यह कार्रवाई तब की गई जब बाइक में ऐसा साइलेंसर लगा पाया गया जिससे पटाखों जैसी तेज आवाज निकल रही थी। इसके अतिरिक्त, वाहन की नंबर प्लेट पर पंजीकरण नंबर की जगह युवकों ने अपनी तस्वीरें लगा रखी थीं, जिससे वह स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा था। जांच के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन पाए जाने के बाद पुलिस ने यह बाइक जब्त की। इस कार्रवाई के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय युवती अदीबा की कथित तौर पर उसके भाई द्वारा हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही एसएसपी संजय कुमार वर्मा सहित कई पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी भाई घटना के बाद से ही फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीमें गठित कर दी हैं।
    1
    मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय युवती अदीबा की कथित तौर पर उसके भाई द्वारा हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

सूचना मिलते ही एसएसपी संजय कुमार वर्मा सहित कई पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी भाई घटना के बाद से ही फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीमें गठित कर दी हैं।
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.