logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोविन्दपुर चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 78 लीटर विदेशी शराब बरामद गोविन्दपुर चेकपोस्ट पर रविवार को उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान KIA कार संख्या JH01GD3154 से कुल 78 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। बरामद शराब में ब्लेंडर्स प्राइड, सिग्नेचर व्हिस्की तथा बकार्डी रम शामिल हैं। चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें शराब की खेप बरामद हुई। इसके बाद वाहन को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। उत्पाद विभाग ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

1 hr ago
user_Raushan Gupta
Raushan Gupta
Local News Reporter गोविंदपुर, नवादा, बिहार•
1 hr ago
0b6a4d21-646c-4292-9b6b-4da732968cd1

गोविन्दपुर चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 78 लीटर विदेशी शराब बरामद गोविन्दपुर चेकपोस्ट पर रविवार को उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान KIA कार संख्या JH01GD3154 से कुल 78 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। बरामद शराब में ब्लेंडर्स प्राइड, सिग्नेचर व्हिस्की तथा बकार्डी रम शामिल हैं। चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें शराब की खेप बरामद हुई। इसके बाद वाहन को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। उत्पाद विभाग ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार में भाजपा सरकार पर 'जंगल राज' चलाने और बहू-बेटियों की सुरक्षा में चूक के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन दावों के साथ, राज्य की कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
    1
    बिहार में भाजपा सरकार पर 'जंगल राज' चलाने और बहू-बेटियों की सुरक्षा में चूक के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन दावों के साथ, राज्य की कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
    user_News Of Nawada
    News Of Nawada
    Local News Reporter सिरदला, नवादा, बिहार•
    9 hrs ago
  • कोडरमा के बेकोबार उत्तरी पंचायत के मुखिया पति किशोर साव का बाइक चालक को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में वे बाइक चालक को जबरन रोककर लाइसेंस मांगते और धमकाते दिख रहे हैं। इससे उन पर गुंडागर्दी और रंगदारी के आरोप फिर से लगने लगे हैं।
    1
    कोडरमा के बेकोबार उत्तरी पंचायत के मुखिया पति किशोर साव का बाइक चालक को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में वे बाइक चालक को जबरन रोककर लाइसेंस मांगते और धमकाते दिख रहे हैं। इससे उन पर गुंडागर्दी और रंगदारी के आरोप फिर से लगने लगे हैं।
    user_Sanjay kumar Sharma
    Sanjay kumar Sharma
    कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    11 hrs ago
  • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी ने एक नया वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में उन्होंने पीएम मोदी के कुछ 'छिपे हुए राजों' का पर्दाफाश करने का दावा किया है, जिससे राजनीतिक हलकों में बहस छिड़ गई है।
    1
    सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी ने एक नया वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में उन्होंने पीएम मोदी के कुछ 'छिपे हुए राजों' का पर्दाफाश करने का दावा किया है, जिससे राजनीतिक हलकों में बहस छिड़ गई है।
    user_Rajaram
    Rajaram
    Artist शेखोपुर सराय, शेखपुरा, बिहार•
    12 hrs ago
  • कोडरमा के लाराबाद में एक ढाबे के पीछे खेत से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    1
    कोडरमा के लाराबाद में एक ढाबे के पीछे खेत से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    user_PRAVEEN NIRANJAN JOURNALIST
    PRAVEEN NIRANJAN JOURNALIST
    Local News Reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    13 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अगले एक वर्ष तक गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने का आग्रह किया है। उनकी इस अपील के बाद बाजार और आम जनता में इसे लेकर तेज चर्चा शुरू हो गई है। यह कदम वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अगले एक वर्ष तक गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने का आग्रह किया है। उनकी इस अपील के बाद बाजार और आम जनता में इसे लेकर तेज चर्चा शुरू हो गई है। यह कदम वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    user_Sumit kumar
    Sumit kumar
    Boot Shop शेखोपुर सराय, शेखपुरा, बिहार•
    21 hrs ago
  • जयनगर:तमाय पंचायत में आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप,निष्पक्ष जांच की मांग तमाय पंचायत में आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के तमाय पंचायत अंतर्गत बिरसोडीह गांव में सोमवार को आवास योजनाओं में कथित गड़बड़ी और अनियमितता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गलत लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने के लिए दूसरे लोगों के मकानों की जियो टैगिंग कर अवैध निकासी की गई है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने जांच के लिए पहुंची टीम के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों ने दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की भी मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि आवास योजनाओं में कथित अनियमितता के कारण वास्तविक जरूरतमंद लाभुक योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द जांच पूरी कर उचित कार्रवाई करने की अपील की है। इधर, मामले में तमाय पंचायत की मुखिया सीमा कुमारी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि आवास योजना के लाभुकों का चयन ग्राम सभा में ग्रामीणों की मौजूदगी में किया जाता है और चयन प्रक्रिया में ग्रामीण अपनी राय देते हैं। मुखिया ने कहा कि लाभुक चयन के बाद आवास योजना में उनकी कोई भूमिका नहीं रहती है। उन्होंने बताया कि भुगतान की प्रक्रिया पंचायत सचिव एवं संबंधित कार्यालय के माध्यम से होती है।
    1
    जयनगर:तमाय पंचायत में आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप,निष्पक्ष जांच की मांग
तमाय पंचायत में आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
जयनगर, निज प्रतिनिधि।
प्रखंड के तमाय पंचायत अंतर्गत बिरसोडीह गांव में सोमवार को आवास योजनाओं में कथित गड़बड़ी और अनियमितता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गलत लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने के लिए दूसरे लोगों के मकानों की जियो टैगिंग कर अवैध निकासी की गई है।
मामले को लेकर ग्रामीणों ने जांच के लिए पहुंची टीम के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों ने दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की भी मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि आवास योजनाओं में कथित अनियमितता के कारण वास्तविक जरूरतमंद लाभुक योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द जांच पूरी कर उचित कार्रवाई करने की अपील की है। 
इधर, मामले में तमाय पंचायत की मुखिया सीमा कुमारी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि आवास योजना के लाभुकों का चयन ग्राम सभा में ग्रामीणों की मौजूदगी में किया जाता है और चयन प्रक्रिया में ग्रामीण अपनी राय देते हैं। मुखिया ने कहा कि लाभुक चयन के बाद आवास योजना में उनकी कोई भूमिका नहीं रहती है। उन्होंने बताया कि भुगतान की प्रक्रिया पंचायत सचिव एवं संबंधित कार्यालय के माध्यम से होती है।
    user_Architseth8252
    Architseth8252
    जैनागर, कोडरमा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत लाराबाद में सोमवार सुबह एक युवक का संदिग्ध शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, जहाँ शव के पास सल्फास की गोली मिली है, जिससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है और सभी पहलुओं की जांच जारी है।
    4
    कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत लाराबाद में सोमवार सुबह एक युवक का संदिग्ध शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, जहाँ शव के पास सल्फास की गोली मिली है, जिससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है और सभी पहलुओं की जांच जारी है।
    user_Koderma news
    Koderma news
    Court reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • नवादा के पहाड़पुर गांव में ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया। इसके बाद बिना किसी देरी के ग्रामीणों ने पास के मंदिर में ही दोनों की शादी करवा दी। इस अनोखी घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।
    1
    नवादा के पहाड़पुर गांव में ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया। इसके बाद बिना किसी देरी के ग्रामीणों ने पास के मंदिर में ही दोनों की शादी करवा दी। इस अनोखी घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।
    user_News Of Nawada
    News Of Nawada
    Local News Reporter सिरदला, नवादा, बिहार•
    16 hrs ago
  • नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में दबंग में एक व्यक्ति को पीट-पीट कर के ले ली जान.. नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में दबंग में एक व्यक्ति को पीट-पीट कर के ले ली जान..
    1
    नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में दबंग में एक व्यक्ति को पीट-पीट कर के ले ली जान..
नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में दबंग में एक व्यक्ति को पीट-पीट कर के ले ली जान..
    user_ख़बरें टी वी
    ख़बरें टी वी
    Journalist Nalanda, Bihar•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.