logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंडला जिले के जिला अधिवक्ता संघ के सभा कक्ष में नि:शुल्क हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन जबलपुर स्थित Golden Heart Hospital की विशेषज्ञ टीम द्वारा किया गया। शिविर में मध्य भारत के अनुभवी हृदय रोग विशेषज्ञ Dr Pushp Raj Patel के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित रहे और उन्होंने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। जिला अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित इस नि:शुल्क परामर्श शिविर की व्यापक सराहना की जा रही है। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे शिविर में लगभग 50 से अधिक अधिवक्ताओं का हृदय संबंधी परीक्षण किया गया, साथ ही उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया। डॉक्टरों की टीम ने अधिवक्ताओं को हृदय रोगों से बचाव, नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना बेहद जरूरी है, जिससे गंभीर बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सके।

1 day ago
user_Vinay Namdeo Nainpur
Vinay Namdeo Nainpur
मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
1 day ago

मंडला जिले के जिला अधिवक्ता संघ के सभा कक्ष में नि:शुल्क हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन जबलपुर स्थित Golden Heart Hospital की विशेषज्ञ टीम द्वारा किया गया। शिविर में मध्य भारत के अनुभवी हृदय रोग विशेषज्ञ Dr Pushp Raj Patel के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित रहे और उन्होंने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। जिला अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित इस नि:शुल्क परामर्श शिविर की व्यापक सराहना की जा रही है। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे शिविर में लगभग 50 से अधिक अधिवक्ताओं का हृदय संबंधी परीक्षण किया गया, साथ ही उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया। डॉक्टरों की टीम ने अधिवक्ताओं को हृदय रोगों से बचाव, नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना बेहद जरूरी है, जिससे गंभीर बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सके।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • उदयपुर पीएम श्री स्कूल में साइकिल वितरण, 26 विद्यार्थियों के चेहरे खिले शिक्षा की राह हुई आसान, दूर-दराज से आने वाले छात्रों को मिलीं निःशुल्क साइकिलें उदयपुर। विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य को संबल प्रदान करने और शिक्षा के प्रति उत्साह जगाने के उद्देश्य से 25 अप्रैल को पीएम श्री शासकीय माध्यमिक शाला उदयपुर के प्रांगण में निःशुल्क साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। शासन की इस महत्वपूर्ण योजना के तहत विद्यालय के कुल 26 पात्र छात्र-छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं। बताया गया कि शासन द्वारा यह साइकिलें उन बच्चों को दी जाती हैं जो दूर-दराज के क्षेत्रों से पैदल चलकर स्कूल आते हैं। साइकिल मिलने से अब छात्र न केवल समय पर स्कूल पहुँच सकेंगे, बल्कि घर वापसी में भी उनका समय बचेगा। इससे उनकी पढ़ाई सुचारू रूप से चल सकेगी और आवागमन की असुविधा भी दूर होगी। गणमान्य अतिथियों की रही उपस्थिति : कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच बलदेव परते रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपसरपंच जगदीश यादव, वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद एवं रोहित कुशराम सहित अन्य गणमान्य नागरिक और पालक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानाध्यापक आरती सिंह एवं संस्था परिवार द्वारा अतिथियों का तिलक लगाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। बच्चों के चेहरों पर आई खुशी : पीएम श्री शासकीय माध्यमिक शाला उदयपुर में साइकिलें पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ से सुबोध पटेल, ममता विश्वकर्मा, प्रतिमा पांडे, अंजलि, कुमारी रिया, सोनम केशरवानी, सुनीता मालवीय, कविता साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और अभिभावक मौजूद रहे।
    1
    उदयपुर पीएम श्री स्कूल में साइकिल वितरण, 26 विद्यार्थियों के चेहरे खिले
शिक्षा की राह हुई आसान, दूर-दराज से आने वाले छात्रों को मिलीं निःशुल्क साइकिलें
उदयपुर। विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य को संबल प्रदान करने और शिक्षा के प्रति उत्साह जगाने के उद्देश्य से 25 अप्रैल को पीएम श्री शासकीय माध्यमिक शाला उदयपुर के प्रांगण में निःशुल्क साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। शासन की इस महत्वपूर्ण योजना के तहत विद्यालय के कुल 26 पात्र छात्र-छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं।
बताया गया कि शासन द्वारा यह साइकिलें उन बच्चों को दी जाती हैं जो दूर-दराज के क्षेत्रों से पैदल चलकर स्कूल आते हैं। साइकिल मिलने से अब छात्र न केवल समय पर स्कूल पहुँच सकेंगे, बल्कि घर वापसी में भी उनका समय बचेगा। इससे उनकी पढ़ाई सुचारू रूप से चल सकेगी और आवागमन की असुविधा भी दूर होगी।
गणमान्य अतिथियों की रही उपस्थिति :
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच बलदेव परते रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपसरपंच जगदीश यादव, वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद एवं रोहित कुशराम सहित अन्य गणमान्य नागरिक और पालक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानाध्यापक आरती सिंह एवं संस्था परिवार द्वारा अतिथियों का तिलक लगाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
बच्चों के चेहरों पर आई खुशी :
पीएम श्री शासकीय माध्यमिक शाला उदयपुर में साइकिलें पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ से सुबोध पटेल, ममता विश्वकर्मा, प्रतिमा पांडे, अंजलि, कुमारी रिया, सोनम केशरवानी, सुनीता मालवीय, कविता साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और अभिभावक मौजूद रहे।
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की पीएचई मंत्री उपस्थित रहीं। उन्होंने हाईस्कूल परीक्षा की प्रदेश स्तरीय प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं एवं छात्रों—कु. याग्या उमरे, उमेश पड़वार, कु. अदिति विभा उसराठे, कु. कृतिका तिवारी, कु. पूजा धुर्वे, नमन जंघेला, संभव जैन तथा हायरसेकेंडरी की कु. कृति साहू—को सम्मानित किया। इसी क्रम में हाईस्कूल की जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों—कु. अनन्या पटेल, साहिल बघेल, कु. राहिन खान, कु. आदया अग्रवाल, कु. एलिजा खान, कु. अनामिका झारिया, कु. याग्ना अहिरवार, कु. रिचा पटेल—तथा हायरसेकेंडरी के विद्यार्थियों—कु. स्वाती श्रीवास, कु. मीना तिलगाम, कु. भूमिका मरकाम, कु. अनुष्का अग्रवाल, कु. शगुन पटेल, गौरव प्रसाद पटेल, कु. रिचा पटेल, हर्ष बन्देवार, कु. साक्षी साहू, कु. श्वेता केवट, कु. आस्था अग्रवाल, माखन भांवरे एवं कु. कीर्ति साहू—को प्रशस्ति पत्र एवं पाठ्य सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर (जिला पंचायत अध्यक्ष), (नगरपालिका अध्यक्ष), (कलेक्टर), (जिला पंचायत सीईओ), सांसद प्रतिनिधि , , , जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक संचालक सहित शिक्षा विभाग का अमला, अभिभावक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल भी तैयार किया।
    1
    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की पीएचई मंत्री  उपस्थित रहीं। उन्होंने हाईस्कूल परीक्षा की प्रदेश स्तरीय प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं एवं छात्रों—कु. याग्या उमरे, उमेश पड़वार, कु. अदिति विभा उसराठे, कु. कृतिका तिवारी, कु. पूजा धुर्वे, नमन जंघेला, संभव जैन तथा हायरसेकेंडरी की कु. कृति साहू—को सम्मानित किया।
इसी क्रम में हाईस्कूल की जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों—कु. अनन्या पटेल, साहिल बघेल, कु. राहिन खान, कु. आदया अग्रवाल, कु. एलिजा खान, कु. अनामिका झारिया, कु. याग्ना अहिरवार, कु. रिचा पटेल—तथा हायरसेकेंडरी के विद्यार्थियों—कु. स्वाती श्रीवास, कु. मीना तिलगाम, कु. भूमिका मरकाम, कु. अनुष्का अग्रवाल, कु. शगुन पटेल, गौरव प्रसाद पटेल, कु. रिचा पटेल, हर्ष बन्देवार, कु. साक्षी साहू, कु. श्वेता केवट, कु. आस्था अग्रवाल, माखन भांवरे एवं कु. कीर्ति साहू—को प्रशस्ति पत्र एवं पाठ्य सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर  (जिला पंचायत अध्यक्ष),  (नगरपालिका अध्यक्ष),  (कलेक्टर),  (जिला पंचायत सीईओ), सांसद प्रतिनिधि , , , जिला शिक्षा अधिकारी  एवं सहायक संचालक  सहित शिक्षा विभाग का अमला, अभिभावक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल भी तैयार किया।
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • नगरपालिका मंडला में बाजार शुल्क पर बवाल: तय दरों के बजाय मनमानी बशूली
    1
    नगरपालिका मंडला में बाजार शुल्क पर बवाल: तय दरों के बजाय मनमानी बशूली
    user_Sanjay nanda
    Sanjay nanda
    Local News Reporter Mandla, Madhya Pradesh•
    19 hrs ago
  • *💥नैनपुर ट्रक यूनियन की हड़ताल 💥* *अवैध परिवहन को लेकर नैनपुर ट्रक यूनियन की 3 दिवसीय हड़ताल* *ट्रक यूनियन के संचालकों के ट्रक के थमे पहिए* *चरणबद्ध तरीके से होगा ट्रक यूनियन का आंदोलन* *नैनपुर ट्रक यूनियन के सदस्यों ने बताई बड़ी वजह* *विनय नामदेव की रिपोर्ट 🖋️🖋️* *INDIA 24 NOW NEWS MP-CG*
    1
    *💥नैनपुर ट्रक यूनियन की हड़ताल 💥*
*अवैध परिवहन को लेकर नैनपुर ट्रक यूनियन की 3 दिवसीय हड़ताल*
*ट्रक यूनियन के संचालकों के ट्रक के थमे पहिए*
*चरणबद्ध तरीके से होगा ट्रक यूनियन का आंदोलन*
*नैनपुर ट्रक यूनियन के सदस्यों ने बताई बड़ी वजह*
*विनय नामदेव की रिपोर्ट 🖋️🖋️*
*INDIA 24 NOW NEWS MP-CG*
    user_Vinay Namdeo Nainpur
    Vinay Namdeo Nainpur
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • घंसौर में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर बैठक, ग्रामीण विकास का लिया संकल्प घंसौर, 24 अप्रैल 2026। जनपद पंचायत सभा कक्ष में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर बैठक आयोजित हुई। इसमें सीईओ, जनपद सदस्य, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि और कर्मचारी शामिल हुए। बैठक में पंचायती राज व्यवस्था की भूमिका पर चर्चा करते हुए ग्रामीण विकास को गति देने पर जोर दिया गया। साथ ही सभी ने योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
    1
    घंसौर में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर बैठक, ग्रामीण विकास का लिया संकल्प
घंसौर, 24 अप्रैल 2026। जनपद पंचायत सभा कक्ष में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर बैठक आयोजित हुई। इसमें सीईओ, जनपद सदस्य, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि और कर्मचारी शामिल हुए।
बैठक में पंचायती राज व्यवस्था की भूमिका पर चर्चा करते हुए ग्रामीण विकास को गति देने पर जोर दिया गया। साथ ही सभी ने योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
    user_Umesh Srivastava
    Umesh Srivastava
    घनसौर, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Rishi Rajak
    1
    Post by Rishi Rajak
    user_Rishi Rajak
    Rishi Rajak
    जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रात को पहुंचे कलेक्टर और एसपी
    1
    रात को पहुंचे कलेक्टर और एसपी
    user_Bbmm time news
    Bbmm time news
    जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पोषण पखवाड़ा में मोटे अनाज के व्यंजनों की लगी प्रदर्शनी नारी शक्ति वंदन और बाल विवाह रोकथाम पर महिलाओं को किया जागरूक नारायणगंज, मंडला। परियोजना अधिकारी संजीव मोहरे ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में मोटे अनाज के व्यंजनों की प्रदर्शनी नारायणगंज के सेक्टर क्रमांक-1 में लगाई गई। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता लाने के लिए भव्य व्यंजन प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में रागी की रोटी, ज्वार की खिचड़ी, कोदो-कुटकी की खीर और THR से बने लड्डू-बर्फी जैसे व्यंजनों के साथ मौसमी फलों और हरी सब्जियों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने व्यंजनों का स्वाद चखा और बच्चों के दैनिक आहार में मोटे अनाज के महत्व पर जोर दिया। साथ ही महिलाओं को 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' और बाल विवाह की रोकथाम के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। उपस्थित अतिथियों ने सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
    1
    पोषण पखवाड़ा में मोटे अनाज के व्यंजनों की लगी प्रदर्शनी
नारी शक्ति वंदन और बाल विवाह रोकथाम पर महिलाओं को किया  जागरूक
नारायणगंज, मंडला। परियोजना अधिकारी संजीव मोहरे ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में मोटे अनाज के व्यंजनों की प्रदर्शनी नारायणगंज के सेक्टर क्रमांक-1 में लगाई गई। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता लाने के लिए भव्य व्यंजन प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में रागी की रोटी, ज्वार की खिचड़ी, कोदो-कुटकी की खीर और THR से बने लड्डू-बर्फी जैसे व्यंजनों के साथ मौसमी फलों और हरी सब्जियों का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने व्यंजनों का स्वाद चखा और बच्चों के दैनिक आहार में मोटे अनाज के महत्व पर जोर दिया। साथ ही महिलाओं को 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' और बाल विवाह की रोकथाम के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। उपस्थित अतिथियों ने सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.