Shuru
Apke Nagar Ki App…
पीलीभीत 🔘 जिला पंचायत में करीब 70 पेड़ों की नीलामी और कटान पर सवाल 🔘 शिकायत मिलते ही DM ज्ञानेंद्र सिंह ने जांच के आदेश दिए 🔘 3 सदस्यीय जांच कमेटी का किया गया गठन 🔘 SDM को मौके पर भेजकर कटान रुकवाने के निर्देश 🔘 AMA ने वन विभाग की अनुमति लेकर कटान कराने की बात कही 🔘 गड़बड़ी मिलने पर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
Sheeraz Malik
पीलीभीत 🔘 जिला पंचायत में करीब 70 पेड़ों की नीलामी और कटान पर सवाल 🔘 शिकायत मिलते ही DM ज्ञानेंद्र सिंह ने जांच के आदेश दिए 🔘 3 सदस्यीय जांच कमेटी का किया गया गठन 🔘 SDM को मौके पर भेजकर कटान रुकवाने के निर्देश 🔘 AMA ने वन विभाग की अनुमति लेकर कटान कराने की बात कही 🔘 गड़बड़ी मिलने पर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, संगठन के उद्देश्यों और कार्यों पर हुई चर्चा विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, संगठन के उद्देश्यों और कार्यों पर हुई चर्चा विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को भारत मुकुट बैंक्विट हॉल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री देवेंद्र सोम ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए संगठन की स्थापना, उद्देश्यों और विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने धर्मांतरण, लव जिहाद, मठ-मंदिरों की सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों पर संगठन के दृष्टिकोण और कार्यों को उपस्थित लोगों के समक्ष रखा। कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री ललित अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मंच का संचालन जिला मंत्री प्रवीण मोहन अग्रवाल ने किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष अमरीश मिश्रा, बाबा संतोष गिरी, विभाग सहसंयोजक सोनी पटेल, नगर अध्यक्ष महेश पाठक, जिला मंत्री रणवीर पाठक, जिला शहर प्रचार प्रमुख संजीव गुप्ता तथा नगर मंत्री राहुल यादव सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में परमजीत कौर, जिला संयोजक दुर्गा वाहिनी हरप्रीत कौर और दिव्या मौर्य की भी सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान संगठन में विभिन्न दायित्वों की घोषणा भी की गई। अक्षत पांडे को नगर संयोजक बजरंग दल, सुलभ अग्रवाल को सहसंयोजक, अर्पित शर्मा को विद्यार्थी प्रमुख, अजय मौर्य को प्रखंड संयोजक अमरिया, आशीष दीक्षित को नगर प्रचार-प्रसार, रजनी देवी को मातृशक्ति संयोजक, महेंद्र कुमार को खंड अध्यक्ष तथा प्रिंस ठाकुर को खंड संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। समारोह के अंत में करीब दर्जनभर अन्य कार्यकर्ताओं ने विश्व हिंदू परिषद की सदस्यता ग्रहण की। पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की उपस्थिति रही। #विश्वहिंदूपरिषद #VHP #स्थापनादिवस #विश्वहिंदूपरिषदस्थापनादिवस #हिंदूसंगठन #सामाजिककार्य #धर्मसंरक्षण #मंदिरसुरक्षा #बजरंगदल #दुर्गावाहिनी #मातृशक्ति #सनातनधर्म #हिंदूएकता #संगठन #कार्यकर्ता #पीलीभीत #Pilibhit #उत्तरप्रदेश #UPNews #LocalNews #PilibhitNews #BreakingNews #HindiNews1
- रिछौला चौराहे पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल। बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम रिछौला चौराहे पर सोमवार सुबह करीब 11 बजे दो तेज रफ्तार कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में शाहजहांपुर निवासी कैयूम और परविंदर घायल हो गए।। दुर्घटना की सूचना पर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। हादसे के बाद चौराहे पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा और आवागमन प्रभावित हुआ। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।1
- जिला पंचायत में भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम डीएम ने लिया एक्शन। पीलीभीत। जनपद में जिला पंचायत द्वारा कथित भ्रष्टाचार मामले में डीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए शासन को पत्र भेजा है। पेड़ों के कटान तथा अबैध टेंडरों के मामले में कार्रवाई की है।1
- *थाना बारादरी, बरेली पुलिस द्वारा “मंदिर जा रही महिला से कुंडल छिनैती की घटना” का अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड़ में 01 घायल सहित 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी *थाना बारादरी, बरेली पुलिस द्वारा “मंदिर जा रही महिला से कुंडल छिनैती की घटना” का अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड़ में 01 घायल सहित 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में श्री शिवम आशुतोष #ASP/COcity03 बरेली की बाइट।*2
- *पूरनपुर* तहसील परिसर में महिला अधिवक्ताओं ने तोड़ा महिला शौचालय का ताला। *पूरनपुर* तहसील परिसर में महिला अधिवक्ताओं ने तोड़ा महिला शौचालय का ताला।1
- स्लग- खटीमा में परिवहन विभाग की सघन चेकिंग:6 वाहन चेक, एक टेंपो सीज और 5 वाहनों के चालान। स्थान - खटीमा ऊधम सिंह नगर रिपोर्ट - अशोक सरकार मो-9758494633 एंकर/विजुअल -जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा में परिवहन विभाग ने वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। परिवहन कर अधिकारी तारकेन्द्र बिश्नोनो के नेतृत्व में हाईवे पर वाहनों की जांच की गई।14 सितंबर 2026 को चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान कुल 6 वाहनों को चेक किया गया। कार्रवाई के दौरान एक टेंपो को सीज कर दिया गया, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले पांच अन्य वाहनों के चालान किए गए।परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आगे भी चेकिंग अभियान जारी रहेगा। बाइट-तारकेन्द्र बिश्नोनो, परिवहन कर अधिकारी, खटीमा1
- बिजनौर के जलालपुर काजी क्षेत्र मेंपति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप बिजनौर के जलालपुर काजी क्षेत्र में मच गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दोनों की मौत हत्या है या कोई और वजह, इसका खुलासा जांच के बाद होगा। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।1
- रुद्रपुर से लौटे युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान। सूचना पर कोतवाल संजीव शुक्ला और चौकी प्रभारी अंकित यादव पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। बीसलपुर थाना क्षेत्र के गांव जल्लापुर निवासी धनपाल उर्फ छत्रपाल (38) ने रविवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बरेली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। वह रुद्रपुर की एक फैक्टरी में नौकरी करता था और एक दिन पहले ही गांव लौटा था। सूचना पर कोतवाल संजीव शुक्ला और चौकी प्रभारी अंकित यादव पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहरीला पदार्थ खाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां अंजलि और यामिनी तथा एक बेटा अमन छोड़ गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1