भिवानी में चरखी दादरी की छात्रा ने किया सुसाइड:हॉस्टल में फंदे पर लटकी मिली, BSC की कर रही थी पढ़ाई भिवानी के एक कॉलेज के हॉस्टल में चरखी दादरी की रहने वाली छात्रा द्वारा फांसी लगाकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। इसका पता लगते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं छात्रा के परिवार वालों के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई की गई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि छात्रा के दिल में छेद था, जिसके कारण वह परेशान चल रही थी इसलिए उसने यह कदम उठाया। मृतका छात्रा की पहचान चरखी दादरी जिले के गांव मांढी प्रियानु निवासी करीब 18 वर्षीय प्रिया के रूप में हुई है। हॉस्टल में लगाया फांसी का फंदा सिविल लाइन थाना पुलिस की जांच अधिकारी एसआई मुकेश कुमारी ने बताया कि उन्हें आदर्श कॉलेज प्रशासन द्वारा सूचना दी गई थी कि हॉस्टल में एक छात्रा ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां हॉस्टल के कमरे में छात्रा प्रिया ने चुन्नी से छत पर लगे हुक से फांसी का फंदा लगाया हुआ था। वहीं मामले की सूचना मृतका के परिजनों को दी गई और उन्हें बुलाया गया। मृतका प्रिया बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी और यहां कॉलेज में बने हॉस्टल में ही रहती थी।बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा उन्होंने बताया कि मृतका के पिता अनिल कुमार के बयान दर्ज किए गए हैं। बयानों में बताया कि अनिल कुमार खेतीबाड़ी करते हैं और उनको 4 बच्चे (2 बेटी और 2 बेटे) हैं। वहीं उनकी बेटी प्रिया भिवानी के आदर्श कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है और यहां हॉस्टल में रहती थी। वहीं प्रिया के दिल में छेद था। जिसके कारण वह मानसिक परेशान रहती थी। इसलिए उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इत्फाकिया कार्रवाई की गई सिविल लाइन थाना के एसएचओ सुमित कुमार ने बताया कि छात्रा के सुसाइड करने के मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतका के पिता के बयान दर्ज किए हैं। जिनके आधार पर इत्फाकिया कार्रवाई की गई है। वहीं मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

- हरियाणा की 50 सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण खबरें अब एक ही वीडियो में देखी जा सकती हैं। यह वीडियो मात्र 10 मिनट में आपको पूरे राज्य की ताजा अपडेट्स देगा।1
- भिवानी में चौथी हरियाणा स्टेट यूथ मुईथाई चैंपियनशिप 2026 का शानदार आगाज हो चुका है। इस राज्य-स्तरीय प्रतियोगिता में हरियाणा भर से युवा मुईथाई खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह युवाओं के लिए अपनी कला दिखाने का बड़ा मंच है।1
- भिवानी के प्रसिद्ध देवसर धाम में माँ भवानी की प्रातःकालीन दिव्य आरती संपन्न हुई। यह भक्तों के लिए माँ के अलौकिक दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने का पावन अवसर था।1
- नारनौल के सरकारी अस्पताल में नवजात की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है, वहीं अस्पताल की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़ित पिता अटाली निवासी सतीश कुमार के अनुसार वह शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे अपनी पत्नी सोनाली को प्रसव के लिए नारनौल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि गर्भ में बच्चे ने पॉटी कर रखी है और उसकी धड़कन भी सामान्य से कम है। परिजनों का आरोप है कि इसके बावजूद अस्पताल स्टाफ ने महिला की स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया। नारनौल का नागरिक अस्पताल समय पर नहीं मिली सहायता परिवार का कहना है कि प्रसव पीड़ा के दौरान महिला लगातार दर्द से तड़पती रही और उसका पति बार-बार स्टाफ से मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन समय पर कोई सहायता नहीं मिली। आरोप है कि अस्पताल कर्मियों ने उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया। स्टाफ ने दी मौत की सूचना पीड़ित पिता ने बताया कि सुबह करीब 10:15 से 10:30 बजे के बीच उसने स्टाफ को जाकर बताया कि डिलीवरी हो चुकी है, जिसके बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बाद में परिवार को नवजात की मौत की सूचना दी गई। तीन बेटियों के बाद हुआ था भावुक पिता ने कहा कि उनकी पहले से तीन बेटियां हैं और करीब सात साल बाद बेटे के जन्म की उम्मीद थी, लेकिन अस्पताल की कथित लापरवाही ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। आरती राव से जांच की मांग परिजनों ने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और अस्पताल व्यवस्था में सुधार की मांग की है। परिवार का आरोप है कि अस्पताल में मरीजों के साथ व्यवहार ठीक नहीं है तथा प्रसव के बाद “बधाई” के नाम पर पैसे मांगने जैसी शिकायतें भी सामने आती रहती हैं।1
- लोहारू SDM ने बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए अभिभावकों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल के 6 घंटों के बाद बाकी 18 घंटे बच्चों की गतिविधियों पर नज़र रखना माता-पिता की ज़िम्मेदारी है।4
- फरुखनगर नगर पालिका क्षेत्र में बिना पैमाइश बिना लेवल के बनाया गया नाल तोड़ा गया फरुखनगर नगर पालिका क्षेत्र में रोड निर्माण चल रहा है जिसमें पहले नाले का निर्माण किया जा रहा है ठेकेदार द्वारा गलत तरीके से नाला बनाया गया और बिना लेवल के नाला बनाया गया जिसको शिकायतकर्ता की शिकायत पर दोबारा से तोड़ा गया और अब दोबारा बनाया जाएगा1
- एक भाजपा नेता ने शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में बंगाल की भाजपा सरकार विकास और समृद्धि का नया अध्याय लिखेगी।1
- हरियाणा के भिवानी में चौथी हरियाणा स्टेट यूथ मुईथाई चैंपियनशिप 2026 शुरू हो गई है। इस प्रतियोगिता में राज्य भर के युवा खिलाड़ी अपना दमखम और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।1
- महेन्द्रगढ़ के एक परिवार को सात साल के लम्बे इंतज़ार के बाद बेटे की खुशी मिली। लेकिन उनकी यह खुशी केवल दो पल की रही, जिससे पूरा परिवार गहरे सदमे में है।1