बदायूं के नगर पंचायत उसहैत में नाला निर्माण शुरू:जलभराव रोकने के लिए पहल, रसूलपुर नगला रोड पर कार्य जारी बदायूं के नगर पंचायत उसहैत में रसूलपुर नगला रोड के वार्ड नंबर 09 में नाला निर्माण कार्य शुरू हो गया है। 6 फरवरी को पुराने और जर्जर नाले को तोड़कर नए सिरे से बनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य आगामी बारिश के मौसम में जल निकासी में होने वाली बाधा को रोकना है। नगरवासी मरम्मत की कर रहे थे मांग यह नाला नगर पंचायत कार्यालय, थाना कार्यालय और हजारों घरों से निकलने वाले पानी की निकासी का मुख्य माध्यम है। पिछले साल भारी बारिश के कारण कटरा चौराहे के पास बाजार में अत्यधिक जलभराव हो गया था, जिससे कई दुकानों में पानी घुस गया था। इसके बाद से ही नगरवासी नाले की मरम्मत की मांग कर रहे थे। कई वर्षों से पड़ा था जर्जरनगर पंचायत अध्यक्ष नवाब हसन ने बताया कि इस वार्ड के लोग कई महीनों से नाला निर्माण की मांग कर रहे थे। उन्होंने स्वयं पुराने नाले का निरीक्षण किया था, जो कई वर्षों पुराना और जर्जर हो चुका था। उसकी दीवारें झुकी हुई थीं और एक छोटा हिस्सा गिर भी गया था। उन्होंने यह भी बताया कि नगर पंचायत में कई अन्य स्थानों पर भी नाला निर्माण कार्य चल रहा है, ताकि बारिश के मौसम में जलभराव की स्थिति से निपटा जा सके और स्वच्छता बनी रहे। चेयरमैन ने की त्वरित कार्रवाई स्थानीय निवासी बुद्धन ने बताया कि यह नाला बहुत पुराना था, जिसकी दीवारें गिर रही थीं और इससे हादसे की आशंका बनी हुई थी। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष को इस समस्या से अवगत कराया, जिसके बाद उन्होंने तुरंत कार्य शुरू करवा दिया। उपस्थित लोगों ने चेयरमैन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। कई लोग रहे उपस्थित इस दौरान सभासद रामगोपाल कश्यप, राकेश प्रधान ललोमई, लियाकत, अनवार खान, जाकिर, मुस्लिम, असलम, अकरम, बुद्धन, डॉ. फखरेआलम, गुड्डन, बबलू, रामदास राठौर, रतनेश, अरविंद, निजाकत, जुम्मन, शहादत और आसिब सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

- छात्र की मौत के बाद बवाल: शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक युवा छात्र की मौत के बाद उसके परिजनों ने इलाज में लापरवाही और अनदेखी का आरोप लगाते हुए कॉलेज में हंगामा किया। परिवार का आरोप: परिजनों का कहना है कि उनका बेटा ज़िंदा था, लेकिन उसे मृत घोषित कर मॉर्चरी (मॉर्चरी/Mortuary) भेज दिया गया, और उन्होंने इस पर ज़ोरदार आपत्ति जताई।1
- Post by Sky Raj1
- यूपी के बदायूं जिले में आज प्रवर्तन कार्यों के दौरान जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में शहर के लक्ष्मीबाई चौक पटेल चौक एवं बहेड़ी तिराहे के पास चलाया गया चेकिंग अभियान के दौरान 3 ट्रको को ओवरलोड के अभियोग में परिवहन कार्यालय में सीज किया गया एक बस जिसका फिटनेस समाप्त था बीमा भी नहीं था इसके अलावा 2024 से टैक्स बकाया था उसको परिवहन कार्यालय में सीज किया गया है। इत्यादि के अभियोग में 45 वाहनों के चालान भी किए गए हैं।1
- आप देख रहे हैं जनपद न्यूज 24 यूपी अलीगढ़ — #SSP_Aligarh के निर्देशन में थाना क्वार्सी व गांधीपार्क क्षेत्र में संवेदनशील इलाकों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, चौराहों, बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की गई। क्वार्सी चौराहा से रामबाग चुग्गी, किशनपुर तिराहा, गांधी आई तिराहा, मीनाक्षी पुल, दुबे का पड़ाव होते हुए श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर, कम्पनी बाग, रोडवेज व अग्रसेन तिराहा तक पुलिस ने भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उत्तर प्रदेश की छोटी-बड़ी खबरें देखने के लिए चैनल को लाइक, शेयर व सब्सक्राइब करें — जनपद न्यूज 24 यूपी1
- प्रेमिका से बिवाद के बाद ट्रक चालंक ने दी जान1
- उझानी पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलों को किया जागरूक बदायूं। जिले के थाना उझानी की महिला पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक किया और प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की कल्याण और उनकी सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी साथ ही कहा कि कि वह अपने बच्चों पर भी विशेष ध्यान रखें और बच्चों को मोबाइल नंबर आवश्यक रूप से याद कर दें1
- बदायूं जनपद के उसावां ब्लॉक स्थित रसूलपुर नगला गांव में 6 फरवरी, शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन समूह और फॉर्मर रजिस्ट्री सहित कई विषयों पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंडविकास अधिकारी मनीष वर्मा, एडीओ ग्राम विकास नागेंद्र कुमार और ब्लॉक मिशन मैनेजर प्रियंका ने संयुक्त रूप से की। खंडविकास अधिकारी मनीष वर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गांवों के मुख्यधारा से वंचित परिवारों को स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जोड़ा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें पात्र गृहस्थी, अंत्योदय राशन कार्ड धारक, प्रधानमंत्री आवास लाभार्थी, पेंशन धारक, जीरो पावर्टी और मनरेगा जॉबकार्ड धारक जैसे लाभार्थी शामिल होंगे। इस पहल में कोटेदार, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक और बैंक सखी जैसे स्थानीय कार्यकर्ता समूह सखी के साथ मिलकर नए स्वयं सहायता समूहों के गठन में सहयोग करेंगे। एडीओ ग्राम विकास नागेंद्र कुमार ने बैठक में उपस्थित महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जुड़े रोजगार के अवसरों की जानकारी होने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है और समूह सखियों से अधिक महिलाओं को इन समूहों से जोड़ने का आग्रह किया। ब्लॉक मिशन मैनेजर प्रियंका ने बैठक का मुख्य उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कहा कि पात्र गृहस्थी और अंत्योदय राशन कार्ड धारक परिवारों को स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों, विशेषकर महिलाओं और गरीब परिवारों के लिए, स्वयं सहायता समूह स्वरोजगार के अवसर पैदा करने और विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम हैं। इस बैठक में ग्राम प्रधान हुमा वी, रोजगार सेवक मधुर पांडे, पंचायत सहायक सलमान, राशन डीलर पति बलवीर सिंह राठौर सहित जकील, तालिब, तौहीद, साकिब, तहजीब, अंसार, शफीक, इब्नेअली, सत्तार, सादिक अली, शमशुल और अरशद जैसे कई अन्य लोग उपस्थित रहे। समूह सखी अनीता देवी के साथ बिस्मिल समूह, एकता समूह, साकार विश्वहरि समूह और हुसैनी समूह की महिलाओं ने भी बैठक में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।1
- बदायूं में युवक ने ससुराल में फांसी पर लटक कर दी जान, पत्नी से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम बदायू। जिले के थाना फैजगंज बेह्टा के गांव सैंडोला में सोमवार को एक युवक का शव पेड़ से लटकता देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। युवक अपनी ससुराल में साले के तिलक समारोह में शामिल होने आया था। जिले के थाना उघैती थाना क्षेत्र के गांव बारबारा निवासी अनिल पुत्र वीरम सिंह अपने साले के तिलक समारोह में शामिल होने गांव सैंडोला गांव आया था इसी समारोह में डसका अपनी पत्नी प्रियंका से डीजे पर साथ डांस करने को लेकर विवाद हो गया था इसी के चलते उसने गांव के बाहर जा कर आत्मह्त्या कर ली।2
- अपना डिमांड अकाउंट फ्री में खोलने के लिए और सेवी पंजीकृत प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्क्रीन पर दिए गए नंबर पर व्हाट्सएप हैलो लिख कर भेजो,1