अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अस्मिता लीग एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन, बालिकाओं ने दिखाई खेल प्रतिभा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माय भारत, खेलो इंडिया एवं खेल युवा कल्याण विभाग सागर के सहयोग से अस्मिता लीग एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अनुश्री शैलेन्द्र जैन उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती संगीता तिवारी महापौर नगर निगम सागर, श्रीमती मेघा दुबे पार्षद, श्रीमती कविता लारिया समाजसेवी, श्री प्रदीप अविद्रा जिला खेल अधिकारी सागर, एड. वीनू राणा वरिष्ठ समाजसेवी, डॉ मोनिका हर्टिगा पीजी कॉलेज सागर,श्रीमती अंजलि ठाकुर (विक्रम अवार्डी), श्रीमती संगीता भदौरिया कबड्डी प्रशिक्षक, श्रीमती सीमा चक्रवर्ती वॉलीबॉल प्रशिक्षक तथा श्री उमेश चंद मौर्य खेलो इंडिया कोच उपस्थित रहे। क्रीड़ा भारती से श्री मनीष यादव, श्री जितेंद्र यादव एवं श्री स्वप्निल यादव का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का बुके एवं मोमेंटो भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही वरिष्ठ समाजसेवियों का भी सम्मान किया गया। खेल गतिविधियों के अंतर्गत बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए विभिन्न एथलेटिक्स एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, रस्साकशी तथा नींबू दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। इन प्रतियोगिताओं में महिलाओं और बालिकाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग * 100 मीटर दौड़ – रंजन अहिरवार (प्रथम), माया लोधी (द्वितीय), आरजू (तृतीय), मानसी ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। * 200 मीटर दौड़ – रंजन अहिरवार (प्रथम), माया लोधी (द्वितीय), अनुष्का लोधी (तृतीय)। * 400 मीटर दौड़ – माया लोधी (प्रथम), कल्पना अहिरवार (द्वितीय), अनुष्का सोनी (तृतीय)। 13 वर्ष से कम आयु वर्ग * 100 मीटर दौड़ – नवी सोनी (प्रथम), नूर सुबह खान (द्वितीय), आस्था सेन (तृतीय)। * 200 मीटर दौड़ – कामिनी कुशवाहा (प्रथम), नवी सोनी (द्वितीय), आराधना गॉड (तृतीय)। * 400 मीटर दौड़ – प्रियांशी साहू (प्रथम), मोहिनी धुर्वे (द्वितीय), पूर्वी यादव (तृतीय)। प्रतियोगिताओं के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर अतिथियों द्वारा मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती अनुश्री शैलेन्द्र जैन ने अपने संबोधन में कहा कि खेल जीवन में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का माध्यम हैं। खेल न केवल शारीरिक रूप से सक्षम बनाते हैं बल्कि व्यक्ति के व्यक्तित्व का भी विकास करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से आह्वान किया कि खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर अपना करियर बनाएं और सागर जिले का नाम रोशन करें। वहीं विशिष्ट अतिथि श्रीमती संगीता तिवारी, महापौर नगर निगम सागर ने कहा कि नारी शक्ति जब किसी प्रतियोगिता में उतरती है तो वह पूरी हिम्मत, आत्मविश्वास और मेहनत के साथ आगे बढ़ती है। उन्होंने कहा कि खेल केवल मेडल और ट्रॉफी जीतने के लिए ही नहीं होते, बल्कि यह व्यक्ति के चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। माय भारत के जिला समन्वयक रोहित यादव ने बताया कि खेलो इंडिया एवं माय भारत के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन प्रतिभागियों के लिए प्रेरणादायक साबित होते हैं। कार्यक्रम के दौरान एनएसएस वालंटियरों द्वारा माय भारत पोर्टल पर अस्मिता रजिस्ट्रेशन में सहयोग करने वाले स्वयंसेवकों को भी सम्मानित किया गया। इंफिनिटी ग्रुप मैनेजमेंट के डॉ. अशफाक सिद्दीकी द्वारा एनएसएस के माध्यम से प्रतिभागियों का अस्मिता रजिस्ट्रेशन करवाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया गया। कार्यक्रम के अंत में क्रीड़ा भारती के श्री मनीष यादव ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

- प्रेस- विज्ञप्ति राहतगढ़ क्रिकेट महाकुंभ के सूत्रधार बने आकाश सिंह राजपूत, युवाओं की ताकत से रचा इतिहास राहतगढ़ में क्रिकेट महाकुंभ का भव्य समापनरू फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब बना चैंपियन, सरदार पटेल स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब खिलाड़ी कभी हारता नहीं है या तो जीतता है या तो सीखना है: गोविंद सिंह राजपूत सागर, दिनांक 09 मार्च 2026। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में पिछले तीन महीनों से युवा शक्ति संगठन द्वारा आयोजित भव्य क्रिकेट महाकुंभ का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को राहतगढ़ के सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। फाइनल मैच फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब राहतगढ़ और ऐरन यंग स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, जिसमें फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 84 रनों से जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में हजारों की संख्या में खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा मैदान दर्शकों से खचाखच भर गया। मैच के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत तथा युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत रहे, जिन्होंने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल जीत-हार का नाम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, समर्पण और भाईचारे की भावना का प्रतीक है। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि दोनों ही टीमें उनके परिवार का हिस्सा हैं और मैदान में दिखाई गई मेहनत, जुनून और खेल भावना वास्तव में युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की पहचान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने का कार्य करते हैं। मंत्री राजपूत ने उपस्थित सभी खिलाड़ियों, युवाओं और नागरिकों को 11 मार्च को सागर स्थित ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी में मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया। पहले बल्लेबाजी कर खड़ा किया विशाल स्कोर मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने निर्धारित ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऐरन यंग स्टार क्रिकेट क्लब की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 77 रन ही बना सकी और मुकाबला 84 रनों से हार गई। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी राजेंद्र बिल्ला को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। क्रिकेट महाकुंभ में तारिक उस्मानी को उनके उत्कृष्ट बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए बेस्ट बल्लेबाज चुना गया, जबकि अवधेश दुबे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए बेस्ट गेंदबाज का खिताब अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के लिए रवि कुर्मी को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। वहीं फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए राजेंद्र बिल्ला ने मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया। युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि राहतगढ़ में आयोजित क्रिकेट महाकुंभ युवाओं की ऊर्जा और एकता का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने बताया कि उनके प्रयासों से मुंबई से आए सुप्रसिद्ध फिल्म डायरेक्टर द्वारा इस पूरे क्रिकेट महाकुंभ की विशेष शूटिंग की गई है, जिसे जल्द ही फिल्म के रूप में पर्दे पर प्रदर्शित किया जाएगा। इस फिल्म में टूर्नामेंट के खिलाड़ी, कार्यकर्ता और युवा शक्ति संगठन से जुड़े सभी युवा दिखाई देंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, आयोजकों और क्षेत्रवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। वल्र्ड बुक आॅफ रिकॉर्ड लंदन में दर्ज है क्रिकेट महाकुंभ सागर जिले में युवाओं की प्रतिभा को मंच देने वाला क्रिकेट महाकुंभ आज एक विशाल और प्रेरणादायक आयोजन के रूप में स्थापित हो चुका है। युवाशक्ति संगठन द्वारा शुरू किया गया यह टूर्नामेंट वर्ष 2021 से निरंतर आयोजित किया जा रहा है और पिछले पाँच वर्षों में इसने क्षेत्र के खेल इतिहास में एक नई पहचान बनाई है। यह आयोजन केवल क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं की ऊर्जा, खेल भावना और संगठनात्मक क्षमता का अद्भुत उदाहरण बन चुका है। क्रिकेट महाकुंभ की शुरुआत से ही इसे समाज और खेल जगत के प्रतिष्ठित लोगों का सहयोग और प्रोत्साहन मिलता रहा है। इसके पहले संस्करण में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के सुपुत्र कार्तिकेय सिंह चैहान विशेष रूप से शामिल हुए थे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए युवाओं के इस प्रयास की सराहना की और इसे क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की एक महत्वपूर्ण पहल बताया। इसके बाद वर्ष 2023 में केंद्रीय मंत्री ज्योति आदित्य सिंधिया के सुपुत्र तथा मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महा आर्यमन भी इस आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने क्रिकेट महाकुंभ की भव्यता और युवाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में खेल के प्रति अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व की भावना विकसित करते हैं। वहीं फरवरी 2025 में भारत के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हरभजन सिंह इस क्रिकेट महाकुंभ में शामिल हुए। उन्होंने इस टूर्नामेंट की भव्यता और व्यापकता की प्रशंसा करते हुए कहा कि सागर जैसे शहर में इतने बड़े स्तर पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इस आयोजन की चर्चा ई पी एल जैसे बड़े मंच पर भी की, जिससे इस महाकुंभ की पहचान राष्ट्रीय स्तर तक पहुँची। इस क्रिकेट महाकुंभ की सबसे बड़ी विशेषता इसकी व्यापक भागीदारी है। इस टूर्नामेंट में 650 से अधिक टीमें 9,500 से अधिक खिलाड़ी भाग लेते हैं, जो इसे क्षेत्र के सबसे बड़े क्रिकेट आयोजनों में से एक बनाता है। इतने बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए युवाशक्ति संगठन की लगभग 500 से अधिक सदस्यों वाली कोर कमेटी लगातार कार्य करती है। टूर्नामेंट का संचालन बेहद व्यवस्थित तरीके से किया जाता है। यह प्रतियोगिता 5 मैदानों पर प्रतिदिन 5 मैचों के साथ आयोजित होती है और तीन माह से अधिक समय तक लगातार चलती है। इस क्रिकेट महाकुंभ की भव्यता और सुव्यवस्थित संचालन को देखते हुए इसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में भी दर्ज किया गया है, जो इस आयोजन की ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जाती है यह उपलब्धि न केवल आयोजकों के लिए गर्व की बात है, बल्कि सागर और पूरे क्षेत्र के लिए भी सम्मान का विषय है। आज क्रिकेट महाकुंभ केवल एक टूर्नामेंट नहीं रहा, बल्कि यह युवाओं की प्रतिभा को पहचान देने, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक आयोजन बन चुका है। आने वाले वर्षों में यह महाकुंभ निश्चित रूप से और अधिक ऊँचाइयों को छुएगा और क्षेत्र के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने की सोच युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन उन्हें अवसर और मंच की आवश्यकता होती है। मंत्री क्रिकेट महाकुंभ के माध्यम से ऐसी प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास किया गया है, ताकि गांवों के खिलाड़ी भी अपनी क्षमता दिखा सकें और आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में युवा शक्ति संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, खिलाड़ी एवं आसपास के ग्रामों से आए ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिला और तालियों की गूंज के बीच क्रिकेट महाकुंभ का भव्य समापन हुआ।1
- खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने सभी पदाधिकारियों को आत्मीय बधाई व शुभकामनाएं दीं।1
- रंग पंचमी पर वन देवी लव-कुश मंदिर में रातभर गूंजा राई नृत्य, दूर-दूर से उमड़े श्रद्धालु ग्यारसपुर। ग्यारसपुर तहसील के वरबाई के घने जंगलों के बीच स्थित प्राचीन वन देवी लव-कुश मंदिर परिसर में रंग पंचमी के पावन अवसर पर पारंपरिक राई नृत्य और लोकगीतों का भव्य आयोजन किया गया। पूरी रात चले इस कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने लोक संस्कृति की इस अनूठी प्रस्तुति का आनंद लिया। वन देवी लव-कुश मंदिर वह पवित्र स्थल है, जहां माता जानकी अपने दोनों पुत्र लव-कुश के साथ विराजमान हैं। यहां भगवान हनुमान की प्रतिमा भी स्थापित है। घने जंगलों के बीच स्थित यह धार्मिक स्थल क्षेत्र में “मिनी करीला” के नाम से भी प्रसिद्ध है, जहां रंग पंचमी के अवसर पर प्रतिवर्ष पारंपरिक राई नृत्य का आयोजन किया जाता है। रविवार रात लगभग 11 बजे राई नृत्य और लोकगीतों का कार्यक्रम शुरू हुआ, जो लगातार सुबह करीब 5 बजे तक चलता रहा। पूरी रात कलाकारों ने लोकधुनों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और देर रात तक उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि हुकम सिंह किरार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था की गई थी। आयोजन समिति के व्यवस्थापक भूपेंद्र किरार और समिति के सदस्यों ने दर्शकों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए थे। मंच के दाईं ओर महिलाओं और बाईं ओर पुरुषों के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की गई थी, जिससे पूरा कार्यक्रम सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।1
- कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से (सर्विक्स) में होता है, डॉ संजीव अग्रवाल एचपीवी वैक्सीन से कैंसर का बचाव होता है,जनपद पंचायत सीईओ 14-15 साल की बच्चियों को मुफ्त टीका, अभी तक 100 लड़कियों को लगा सरकारी अस्पताल में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन कार्यक्रम का निरीक्षण किया राजेश बबेले बीना। सोमवार को सरकारी अस्पताल में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए इस टीकाकरण अभियान की अहमियत समझाई। *वैक्सीन बच्चियों में कैंसर से लड़ने की शक्ति बढ़ाएगी* उल्लेखनीय है कि निरीक्षण के दौरान सीईओ प्रदीप पाल ने कहा कि यह वैक्सीन बच्चियों में कैंसर से लड़ने की शक्ति बढ़ाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा बच्चियों को प्रेरित किया जाए। *कैंसर से बचाने के लिए यह निःशुल्क सुरक्षा कवच प्रदान किया है, निर्मला सप्रे* विधायक निर्मला सप्रे ने भी इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए यह निःशुल्क सुरक्षा कवच प्रदान किया है। *कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से (सर्विक्स) में होता है* बीएमओ डॉ. संजीव अग्रवाल ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से (सर्विक्स) में होता है। यह मुख्य रूप से ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) के संक्रमण के कारण फैलता है। हालांकि कई बार यह संक्रमण खुद ठीक हो जाता है, लेकिन अगर यह लंबे समय तक बना रहे, तो कैंसर का रूप ले लेता है। बीना में अब तक लगभग 100 बच्चियों का टीकाकरण किया जा चुका है। *बाजार में महंगी, अस्पताल में मुफ्त* डॉ. अग्रवाल ने जानकारी दी कि जो वैक्सीन बाजार में करीब 4000 रुपये की मिलती है, वह सरकारी अस्पतालों में 14 से 15 साल की बच्चियों के लिए पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध है। *टीकाकरण के लिए जरूरी नियम* *आयु सीमा* 14 से 15 वर्ष की किशोरियां। *दस्तावेज* आधार कार्ड लाना अनिवार्य है (आधार न होने पर सहमति पत्र भरना होगा)। *पंजीयन* इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। प्रशासन ने अपील की है कि इस आयु वर्ग की सभी किशोरियां आगे आएं और वैक्सीन लगवाकर भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारी के खतरे को कम करें।4
- होली रंग पंचमी मनाने का सही तरीका आज जान लो आप लोग ऐसे मनाते हैं रंग पंचमी।1
- घूमने गए थे कटरा बाजार नहीं बना हमारा इसीलिए फॉर्म बनवाने गए थे तीन दिन हो गए रोज को ऑनलाइन की दुकान पर चक्कर काट रही है 😍🥰🪴😊😄😅6
- लोकेशन :- बीना रिपोर्टर :- राकेश सेन हम विद्यार्थियों से व्यक्तिगत जुड़कर ही उनकी सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं :-रश्मि जैन बीना :-शासकीय कन्या महाविद्यालय बीना में मानसिक स्वास्थ्य एवं छात्र कल्याण पहल के अंतर्गत मार्च प्रथम सप्ताह में महाविद्यालय के शिक्षक काउंसलरों के माध्यम से कमजोर एवं संवेदनशील छात्रों हेतु विशेष सहायता ,खेल योग ध्यान संबंधी कार्यक्रम ,नशा मुक्ति पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर रश्मि जैन ने कहा कि महाविद्यालय शिक्षक काउंसलरों के माध्यम से कमजोर एवं संवेदनशील विद्यार्थियों के लिए कार्यरत है । हम विद्यार्थियों से व्यक्तिगत जुड़कर ही उनकी सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं । नोडल अधिकारी डॉ उमा लवानिया ने कहा कि खेल योग एवं ध्यान के माध्यम से हमारा मानसिक स्वास्थ्य स्वस्थ रहता है, हमें प्रतिदिन अपनी क्षमता के अनुसार खेल योग एवं ध्यान का अभ्यास करना चाहिए । इसके लिए हमें नियमित दिनचर्या, संतुलित भोजन, सकारात्मक विचारधारा, तनाव से मुक्त एवं अपनी रुचि अनुसार कार्यों में व्यस्त रहने की आवश्यकता है । शिक्षक काउंसलरों ने बताया कि शैक्षणिक शारीरिक, भावनात्मक, विकासात्मक चुनौतियों का समाधान कैसे करें, विषयों में कठिनाई का सामना एवं निदान, सीखने की क्षमता का विकास ,योग एवं ध्यान का नियमित अभ्यास एवं अवसाद को कम करना, योग एवं ध्यान रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक , एकाग्रता में वृद्धि करता है ।काउंसलरों के माध्यम से बताया गया कि नशा एक सामाजिक बुराई है जो व्यक्ति के शरीर ,मन एवं समाज को बुरी तरह प्रभावित करती है । नशे के आदि व्यक्ति का आत्म नियंत्रण खत्म हो जाता है और व्यक्ति विनाश की ओर अग्रसर हो जाता है । समस्त शिक्षक काउंसलरों ने प्रकाश चंद्र ,मृणालिनी मिश्रा,सत्यम सिंह कुर्मी ,डॉक्टर निशि भदोरिया ,डॉक्टर हरी शंकर सेन ,डॉक्टर दिनेश राय ,डॉक्टर विशाल मिश्रा ,यशवंत शर्मा, डॉ अमन आर्य,नवीन नामदेव, नीता नामदेव, राजीव लोधी, अरुण उपाध्याय, डॉक्टर कृतिका रत्नाकर , आरती ठाकुर,कीर्ति ठाकुर,मनीता राजपूत,नम्रता गर्ग ने विद्यार्थियों को दिशा निर्देशित किया ।1
- दिनांक 9/3/2026 आम आदमी पार्टी ने सरकारी अस्पताल में दिया धरना किया विरोध प्रदर्शन अस्पताल की लापरवाही और 100 बिस्तर भवन की मांग; नायब तहसीलदार मेहराज मेहर को सौंपा ज्ञापन राजेश बबेले बीना/आम आदमी पार्टी ने सरकारी अस्पताल में दिया धरना किया विरोध प्रदर्शन।अस्पताल की लापरवाही और 100 बिस्तर भवन की मांग; नायब तहसीलदार मेहराज मेहर को सौंपा ज्ञापन। उल्लेखनीय है कि सिविल अस्पताल में व्याप्त लापरवाही और अनियमितताओं के विरोध में सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकारी अस्पताल परिसर में धरना दिया। पार्टी के उपाध्यक्ष निर्मल रैकवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार हेमराज मेहर को ज्ञापन देकर स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग की। *100 बिस्तर वाले अस्पताल भवन का काम अटका* प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद 100 बिस्तर वाले नवीन अस्पताल भवन के निर्माण के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीना प्रदेश की सर्वाधिक राजस्व देने वाली तहसीलों में से एक है, इसके बावजूद यहां की जनता बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तरस रही है। शिशु रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की मांग। ज्ञापन के माध्यम से आम आदमी पार्टी ने सिविल अस्पताल में डॉक्टरों के रिक्त पदों को भरने, विशेष रूप से शिशु रोग विशेषज्ञ और पर्याप्त सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति करने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि वर्तमान स्टाफ की कमी के कारण मरीजों को उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। *आमरण अनशन की दी चेतावनी* धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि अस्पताल की व्यवस्थाओं में जल्द सुधार नहीं किया गया और मांगें पूरी नहीं हुईं, तो बीना की जनता के साथ मिलकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन में किसान विंग जिला अध्यक्ष रामसेवक कुशवाहा सहित मोहनलाल, लक्ष्मण सिंह और दमयंती दांगी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।4