logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पेड़ों पर रोक और फर्जी अस्पतालों पर भड़के किसान, भाकियू (अ) ने दी आंदोलन की चेतावनी बरेली में भारतीय किसान यूनियन (अ) ने किसानों और ग्रामीणों से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मंडल अध्यक्ष अनवीर सिंह के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और वन विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की। भाकियू (अ) नेता शोएब इजहार खान ने आरोप लगाया कि वन विभाग किसानों को परेशान करने वाले आदेश लागू कर रहा है। उनका कहना है कि पहले शासन स्तर पर महीनों तक पेड़ों के परमिट बंद रहे और अब जिला स्तर पर भी अनुमति प्रक्रिया रोक दी गई है। जबकि उद्यान विभाग पहले ही फलहीन पेड़ों की रिपोर्ट देता है, इसके बावजूद किसानों को अनुमति नहीं मिल रही। संगठन ने मांग की कि किसानों को अपने सूखे और फलहीन पेड़ काटने की अनुमति दी जाए, वरना 20 मई से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही यूनियन ने जिले में चल रहे अवैध जच्चा-बच्चा केंद्रों, अल्ट्रासाउंड सेंटर, लैब और एक्स-रे सेंटरों पर भी सवाल उठाए। ज्ञापन में कहा गया कि बिना योग्य डॉक्टरों और रेडियोलॉजिस्ट के कई सेंटर संचालित हो रहे हैं, जिससे गरीब परिवारों की महिलाओं की जान जोखिम में पड़ रही है। आरोप लगाया गया कि बाहरी डॉक्टरों के दस्तावेज लगाकर कई फर्जी सेंटर चलाए जा रहे हैं और विभागीय मिलीभगत के चलते कार्रवाई नहीं हो रही। भाकियू (अ) ने मांग की कि पूरे जिले में अभियान चलाकर अवैध मेडिकल सेंटरों को सील किया जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 8 जून को बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

1 hr ago
user_Muneeb husain repoter
Muneeb husain repoter
Teacher बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

पेड़ों पर रोक और फर्जी अस्पतालों पर भड़के किसान, भाकियू (अ) ने दी आंदोलन की चेतावनी बरेली में भारतीय किसान यूनियन (अ) ने किसानों और ग्रामीणों से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मंडल अध्यक्ष अनवीर सिंह के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और वन विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की। भाकियू (अ) नेता शोएब इजहार खान ने आरोप लगाया कि वन विभाग किसानों को परेशान करने वाले आदेश लागू कर रहा है। उनका कहना है कि पहले शासन स्तर पर महीनों तक पेड़ों के परमिट बंद रहे और अब जिला स्तर पर भी अनुमति प्रक्रिया रोक दी गई है। जबकि उद्यान विभाग पहले ही फलहीन पेड़ों की रिपोर्ट देता है, इसके बावजूद किसानों को अनुमति नहीं मिल रही। संगठन ने मांग की कि किसानों को

अपने सूखे और फलहीन पेड़ काटने की अनुमति दी जाए, वरना 20 मई से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही यूनियन ने जिले में चल रहे अवैध जच्चा-बच्चा केंद्रों, अल्ट्रासाउंड सेंटर, लैब और एक्स-रे सेंटरों पर भी सवाल उठाए। ज्ञापन में कहा गया कि बिना योग्य डॉक्टरों और रेडियोलॉजिस्ट के कई सेंटर संचालित हो रहे हैं, जिससे गरीब परिवारों की महिलाओं की जान जोखिम में पड़ रही है। आरोप लगाया गया कि बाहरी डॉक्टरों के दस्तावेज लगाकर कई फर्जी सेंटर चलाए जा रहे हैं और विभागीय मिलीभगत के चलते कार्रवाई नहीं हो रही। भाकियू (अ) ने मांग की कि पूरे जिले में अभियान चलाकर अवैध मेडिकल सेंटरों को सील किया जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 8 जून को बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • “दो बच्चों की मां ने पति पर लगाया सनसनीखेज आरोप! ‘हिन्दू महिला को मुस्लिम बनाकर दौलत हड़पने की साजिश’,SSP बरेली से शिकायत बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दो बच्चों की मां उजमा परवीन ने अपने पति अरबाज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने कोतवाली बारादरी में प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि उसका पति एक हिन्दू महिला का धर्म परिवर्तन कराकर उससे शादी करने की तैयारी में है। पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी साल 2018 में मुस्लिम रीति-रिवाज से अरबाज निवासी मोहल्ला कोट, थाना बारादरी से हुई थी और उनके दो बेटे हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति इन दिनों कुसुम नगर निवासी एक हिन्दू महिला के संपर्क में है और उसे मुस्लिम बनाकर शादी करना चाहता है। उजमा परवीन ने अपने शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाया कि उसका पति कथित तौर पर महिला की संपत्ति हड़पने की नीयत से उसके साथ रह रहा है। इतना ही नहीं, पत्नी का कहना है कि अरबाज ने धमकी दी है कि वह महिला को “गायब” भी कर सकता है। इन आरोपों के बाद पूरे इलाके में चर्चा तेज हो गई है। पीड़िता ने बताया कि सास-ससुर के निधन के बाद उसका पति उसे और बच्चों को छोड़कर दूसरी महिला के पास रहने लगा है, जिससे वह और उसके बच्चे आर्थिक तंगी में जीवन गुजार रहे हैं। महिला ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस को शिकायत दे दी गई है और मामले की जांच की बात कही जा रही है। पूरे मामले में पीड़ित महिला ने आज सोमवार समय लगभग दोपहर के 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया
    1
    “दो बच्चों की मां ने पति पर लगाया सनसनीखेज आरोप! ‘हिन्दू महिला को मुस्लिम बनाकर दौलत हड़पने की साजिश’,SSP बरेली से शिकायत 
बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दो बच्चों की मां उजमा परवीन ने अपने पति अरबाज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने कोतवाली बारादरी में प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि उसका पति एक हिन्दू महिला का धर्म परिवर्तन कराकर उससे शादी करने की तैयारी में है।
पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी साल 2018 में मुस्लिम रीति-रिवाज से अरबाज निवासी मोहल्ला कोट, थाना बारादरी से हुई थी और उनके दो बेटे हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति इन दिनों कुसुम नगर निवासी एक हिन्दू महिला के संपर्क में है और उसे मुस्लिम बनाकर शादी करना चाहता है।
उजमा परवीन ने अपने शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाया कि उसका पति कथित तौर पर महिला की संपत्ति हड़पने की नीयत से उसके साथ रह रहा है। इतना ही नहीं, पत्नी का कहना है कि अरबाज ने धमकी दी है कि वह महिला को “गायब” भी कर सकता है। इन आरोपों के बाद पूरे इलाके में चर्चा तेज हो गई है।
पीड़िता ने बताया कि सास-ससुर के निधन के बाद उसका पति उसे और बच्चों को छोड़कर दूसरी महिला के पास रहने लगा है, जिससे वह और उसके बच्चे आर्थिक तंगी में जीवन गुजार रहे हैं। महिला ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस को शिकायत दे दी गई है और मामले की जांच की बात कही जा रही है। पूरे मामले में पीड़ित महिला ने आज सोमवार समय लगभग दोपहर के 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
  • सरकारी जमीन मामले में डीएम का बड़ा एक्शन, तहसीलदार हटे, दो कर्मचारी सस्पेंड बरेली के ग्राम ज्योरा मकरन्दपुर में सरकारी जमीन के अभिलेखों में गड़बड़ी और निजी लोगों के पक्ष में गलत तरीके से अमलदरामद कराने के मामले में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएम ने तहसीलदार दुष्यन्त प्रताप सिंह को नवाबगंज तहसील से हटाकर कलेक्ट्रेट से संबद्ध कर दिया, जबकि कानूनगो श्याम सुन्दर गुप्ता और लेखपाल रामचन्द्र को निलंबित कर दिया गया है। जांच में सामने आया कि गाटा संख्या 16 से जुड़े रिकॉर्ड में कथित फेरबदल किया गया और बिना समुचित जांच के मामला आगे बढ़ाया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी जमीन से जुड़े मामलों में लापरवाही या अनियमितता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    3
    सरकारी जमीन मामले में डीएम का बड़ा एक्शन, तहसीलदार हटे, दो कर्मचारी सस्पेंड
बरेली के ग्राम ज्योरा मकरन्दपुर में सरकारी जमीन के अभिलेखों में गड़बड़ी और निजी लोगों के पक्ष में गलत तरीके से अमलदरामद कराने के मामले में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है।
डीएम ने तहसीलदार दुष्यन्त प्रताप सिंह को नवाबगंज तहसील से हटाकर कलेक्ट्रेट से संबद्ध कर दिया, जबकि कानूनगो श्याम सुन्दर गुप्ता और लेखपाल रामचन्द्र को निलंबित कर दिया गया है।
जांच में सामने आया कि गाटा संख्या 16 से जुड़े रिकॉर्ड में कथित फेरबदल किया गया और बिना समुचित जांच के मामला आगे बढ़ाया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी जमीन से जुड़े मामलों में लापरवाही या अनियमितता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    user_Muneeb husain repoter
    Muneeb husain repoter
    Teacher बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पत्रकार सम्मान एवं सम्मेलन समारोह का भव्य आयोजन पत्रकारों की सुरक्षा और एकजुटता पर हुआ मंथन आईबीपी न्यूज़ लाइव की पहल से बरेली में जुटे जिले भर के पत्रकार सम्मान पत्र देकर किया गया सम्मानित, बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर पत्रकार सम्मान एवं सम्मेलन समारोह का भव्य आयोजन पत्रकारों की सुरक्षा और एकजुटता पर हुआ मंथन आईबीपी न्यूज़ लाइव की पहल से बरेली में जुटे जिले भर के पत्रकार सम्मान पत्र देकर किया गया सम्मानित, बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली, उत्तर प्रदेश। जनपद बरेली में रविवार, 10 मई 2026 को Ibpnews Live की ओर से पत्रकार सम्मान एवं सम्मेलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बरेली के सैलानी चौराहा स्थित गुडविल रेस्टोरेंट में किया गया, जिसमें जिले भर के पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को सम्मानित करना, पत्रकार सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना तथा मीडिया जगत को एकजुट करने का संदेश देना रहा। समारोह में चैनल के मुख्य संपादक इंजी. मुनीश मल्होत्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यकारी संपादक मोहित सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन जनपद बरेली के जिला संवाददाता ज़ुबैर अली एवं कैमरा मैन अज़ीम खान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। उपस्थित पत्रकारों ने मुख्य संपादक इंजी. मुनीश मल्होत्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह में पत्रकारों की वर्तमान स्थिति, मीडिया कर्मियों पर बढ़ते हमले, पत्रकारों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार तथा पत्रकार सुरक्षा कानून की आवश्यकता जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अपने संबोधन में मुख्य संपादक इंजी. मुनीश मल्होत्रा ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज को सही दिशा देने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन यदि सभी पत्रकार एकजुट होकर कार्य करें तो हर समस्या का समाधान संभव है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के लिए संगठन लगातार कार्य कर रहा है तथा आने वाले समय में पत्रकारों के हितों के लिए और बड़े स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि पत्रकार केवल खबरें दिखाने का कार्य नहीं करता, बल्कि समाज की आवाज़ बनकर जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाता है। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। उन्होंने पत्रकारों से अपील करते हुए कहा कि सभी साथी एक परिवार की तरह मिलकर कार्य करें और संगठन को मजबूत बनाएं। वहीं कार्यकारी संपादक मोहित सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार का अत्याचार या दुर्व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मियों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर संगठन गंभीर है तथा हर पत्रकार के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि कई बार पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर सच को सामने लाते हैं, इसलिए पत्रकारों का सम्मान और सुरक्षा दोनों बेहद जरूरी हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने भी अपने विचार साझा किए और पत्रकारिता से जुड़ी समस्याओं को मुख्य संपादक के समक्ष रखा। कई पत्रकारों ने फील्ड में होने वाली कठिनाइयों, प्रशासनिक दबाव तथा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। समारोह में जिले भर से आए पत्रकारों को Ibpnews Live की ओर से सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार शारिक नावेद, दानिश हसन, सय्यद उवैस अहमद, मोबिन खान, बी एस चंदेल, अजय, अभिनय रस्तोगी, हनीफ मंसूरी, सैयद सलमान, आरिफ खान, अनुराग, फैजान खान, नाजिश, अमर जीत, आलिम बेग, मुश्ताक अहमद, नुरैन खान, फिरोज खान, रूबी खान, आसमा खान, फिजा परवीन तथा नैना खान सहित अनेक पत्रकार साथी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के बीच आपसी संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विचार-विमर्श का विशेष सत्र भी आयोजित किया गया। इसमें मीडिया क्षेत्र की चुनौतियों, डिजिटल पत्रकारिता के बढ़ते प्रभाव तथा निष्पक्ष पत्रकारिता को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं बल्कि समाज सेवा का माध्यम है और इसे पूरी ईमानदारी तथा निष्पक्षता के साथ निभाना चाहिए। समारोह का वातावरण उत्साह और भाईचारे से भरा रहा। कार्यक्रम में मौजूद सभी पत्रकारों ने संगठन की इस पहल की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के आयोजन पत्रकारों को नई ऊर्जा और सम्मान प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया गया। पत्रकार सम्मान एवं सम्मेलन समारोह ने यह संदेश दिया कि यदि पत्रकार एकजुट होकर कार्य करें तो न केवल पत्रकारिता को मजबूती मिलेगी, बल्कि समाज में सत्य और न्याय की आवाज भी और अधिक प्रभावशाली ढंग से उठाई जा सकेगी। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद सभी पत्रकार साथियों ने संगठन के साथ मिलकर आगे भी इसी प्रकार कार्य करने का संकल्प लिया।
    1
    पत्रकार सम्मान एवं सम्मेलन समारोह का भव्य आयोजन

पत्रकारों की सुरक्षा और एकजुटता पर हुआ मंथन

आईबीपी न्यूज़ लाइव की पहल से बरेली में जुटे जिले भर के पत्रकार

 सम्मान पत्र देकर किया गया सम्मानित, बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर
पत्रकार सम्मान एवं सम्मेलन समारोह का भव्य आयोजन
पत्रकारों की सुरक्षा और एकजुटता पर हुआ मंथन
आईबीपी न्यूज़ लाइव की पहल से बरेली में जुटे जिले भर के पत्रकार
सम्मान पत्र देकर किया गया सम्मानित, बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट
बरेली, उत्तर प्रदेश।
जनपद बरेली में रविवार, 10 मई 2026 को Ibpnews Live की ओर से पत्रकार सम्मान एवं सम्मेलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बरेली के सैलानी चौराहा स्थित गुडविल रेस्टोरेंट में किया गया, जिसमें जिले भर के पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को सम्मानित करना, पत्रकार सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना तथा मीडिया जगत को एकजुट करने का संदेश देना रहा।
समारोह में चैनल के मुख्य संपादक इंजी. मुनीश मल्होत्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यकारी संपादक मोहित सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन जनपद बरेली के जिला संवाददाता ज़ुबैर अली एवं कैमरा मैन अज़ीम खान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। उपस्थित पत्रकारों ने मुख्य संपादक इंजी. मुनीश मल्होत्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह में पत्रकारों की वर्तमान स्थिति, मीडिया कर्मियों पर बढ़ते हमले, पत्रकारों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार तथा पत्रकार सुरक्षा कानून की आवश्यकता जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
अपने संबोधन में मुख्य संपादक इंजी. मुनीश मल्होत्रा ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज को सही दिशा देने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन यदि सभी पत्रकार एकजुट होकर कार्य करें तो हर समस्या का समाधान संभव है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के लिए संगठन लगातार कार्य कर रहा है तथा आने वाले समय में पत्रकारों के हितों के लिए और बड़े स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि पत्रकार केवल खबरें दिखाने का कार्य नहीं करता, बल्कि समाज की आवाज़ बनकर जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाता है। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। उन्होंने पत्रकारों से अपील करते हुए कहा कि सभी साथी एक परिवार की तरह मिलकर कार्य करें और संगठन को मजबूत बनाएं।
वहीं कार्यकारी संपादक मोहित सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार का अत्याचार या दुर्व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मियों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर संगठन गंभीर है तथा हर पत्रकार के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि कई बार पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर सच को सामने लाते हैं, इसलिए पत्रकारों का सम्मान और सुरक्षा दोनों बेहद जरूरी हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने भी अपने विचार साझा किए और पत्रकारिता से जुड़ी समस्याओं को मुख्य संपादक के समक्ष रखा। कई पत्रकारों ने फील्ड में होने वाली कठिनाइयों, प्रशासनिक दबाव तथा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
समारोह में जिले भर से आए पत्रकारों को Ibpnews Live की ओर से सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार शारिक नावेद, दानिश हसन, सय्यद उवैस अहमद, मोबिन खान, बी एस चंदेल, अजय, अभिनय रस्तोगी, हनीफ मंसूरी, सैयद सलमान, आरिफ खान, अनुराग, फैजान खान, नाजिश, अमर जीत, आलिम बेग, मुश्ताक अहमद, नुरैन खान, फिरोज खान, रूबी खान, आसमा खान, फिजा परवीन तथा नैना खान सहित अनेक पत्रकार साथी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के बीच आपसी संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विचार-विमर्श का विशेष सत्र भी आयोजित किया गया। इसमें मीडिया क्षेत्र की चुनौतियों, डिजिटल पत्रकारिता के बढ़ते प्रभाव तथा निष्पक्ष पत्रकारिता को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं बल्कि समाज सेवा का माध्यम है और इसे पूरी ईमानदारी तथा निष्पक्षता के साथ निभाना चाहिए।
समारोह का वातावरण उत्साह और भाईचारे से भरा रहा। कार्यक्रम में मौजूद सभी पत्रकारों ने संगठन की इस पहल की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के आयोजन पत्रकारों को नई ऊर्जा और सम्मान प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया गया।
पत्रकार सम्मान एवं सम्मेलन समारोह ने यह संदेश दिया कि यदि पत्रकार एकजुट होकर कार्य करें तो न केवल पत्रकारिता को मजबूती मिलेगी, बल्कि समाज में सत्य और न्याय की आवाज भी और अधिक प्रभावशाली ढंग से उठाई जा सकेगी। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद सभी पत्रकार साथियों ने संगठन के साथ मिलकर आगे भी इसी प्रकार कार्य करने का संकल्प लिया।
    user_Abhinay Rastogi
    Abhinay Rastogi
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सुभाष नगर में 20 मई से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन बरेली। सुभाष नगर स्थित श्री रामलीला ग्राउंड में 20 मई से 27 मई 2026 तक श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है। मुख्य यजमान एवं राष्ट्रीय शूटर समर्थ मिश्रा “अमन” ने बाबा श्री तपेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर श्रीमद् भागवत कथा का आमंत्रण पत्र बाबा को समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत 20 मई को सुबह 9 बजे भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ होगी। यह यात्रा कथा स्थल श्री रामलीला ग्राउंड से प्रारंभ होकर चौरासी घंटा मंदिर तक निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। श्रीमद् भागवत कथा का वाचन व्यास पंडित हर्षित उपाध्याय मुखारविंद द्वारा प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक किया जाएगा। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और संस्कारों का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 27 मई को हवन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ होगा, जो सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। आयोजन में समस्त क्षेत्रवासियों का सहयोग रहेगा तथा श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है। सुभाष नगर में 20 मई से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन बरेली। सुभाष नगर स्थित श्री रामलीला ग्राउंड में 20 मई से 27 मई 2026 तक श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है। मुख्य यजमान एवं राष्ट्रीय शूटर समर्थ मिश्रा “अमन” ने बाबा श्री तपेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर श्रीमद् भागवत कथा का आमंत्रण पत्र बाबा को समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत 20 मई को सुबह 9 बजे भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ होगी। यह यात्रा कथा स्थल श्री रामलीला ग्राउंड से प्रारंभ होकर चौरासी घंटा मंदिर तक निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। श्रीमद् भागवत कथा का वाचन व्यास पंडित हर्षित उपाध्याय मुखारविंद द्वारा प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक किया जाएगा। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और संस्कारों का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 27 मई को हवन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ होगा, जो सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। आयोजन में समस्त क्षेत्रवासियों का सहयोग रहेगा तथा श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।
    1
    सुभाष नगर में 20 मई से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन
बरेली। सुभाष नगर स्थित श्री रामलीला ग्राउंड में 20 मई से 27 मई 2026 तक श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है। मुख्य यजमान एवं राष्ट्रीय शूटर समर्थ मिश्रा “अमन” ने बाबा श्री तपेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर श्रीमद् भागवत कथा का आमंत्रण पत्र बाबा को समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत 20 मई को सुबह 9 बजे भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ होगी। यह यात्रा कथा स्थल श्री रामलीला ग्राउंड से प्रारंभ होकर चौरासी घंटा मंदिर तक निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
श्रीमद् भागवत कथा का वाचन व्यास पंडित हर्षित उपाध्याय मुखारविंद द्वारा प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक किया जाएगा। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और संस्कारों का संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम का समापन 27 मई को हवन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ होगा, जो सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा।
आयोजन में समस्त क्षेत्रवासियों का सहयोग रहेगा तथा श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।
सुभाष नगर में 20 मई से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन
बरेली। सुभाष नगर स्थित श्री रामलीला ग्राउंड में 20 मई से 27 मई 2026 तक श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है। मुख्य यजमान एवं राष्ट्रीय शूटर समर्थ मिश्रा “अमन” ने बाबा श्री तपेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर श्रीमद् भागवत कथा का आमंत्रण पत्र बाबा को समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत 20 मई को सुबह 9 बजे भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ होगी। यह यात्रा कथा स्थल श्री रामलीला ग्राउंड से प्रारंभ होकर चौरासी घंटा मंदिर तक निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
श्रीमद् भागवत कथा का वाचन व्यास पंडित हर्षित उपाध्याय मुखारविंद द्वारा प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक किया जाएगा। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और संस्कारों का संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम का समापन 27 मई को हवन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ होगा, जो सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा।
आयोजन में समस्त क्षेत्रवासियों का सहयोग रहेगा तथा श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।
    user_Bareilly ki halchal
    Bareilly ki halchal
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पति कर रहा हिंदू महिला से प्रेम संबंध में धर्मपरिवर्तन की कोशिश , दो बच्चों की मां को छोड़ा तीन तलाक का आरोप, इंसाफ के लिए एसएसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में 'तीन तलाक' और जबरन धर्मपरिवर्तन के प्रयास का एक गंभीर मामला सामने आया है। थाना बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला कोट की रहने वाली उजमा परवीन ने अपने पति अरबाज पर गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति एक हिंदू महिला के झांसे में आकर उसके साथ धर्मपरिवर्तन कराना चाहता है और विरोध करने पर उसे फोन पर 'तीन तलाक' देकर घर से निकाल दिया है। पीड़िता उजमा के अनुसार, उसकी शादी वर्ष 2018 में अरबाज के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे भी है। पिछले एक साल से उसका पति कुसुम नगर की रहने वाली एक हिंदू महिला के संपर्क में है और उसके साथ रह रहा है। उजमा का दावा है कि अरबाज उस महिला की संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से उसका धर्मपरिवर्तन कराकर निकाह करने की फिराक में है। या अरबाज धर्मपरिवर्तन कर सकता है। पीड़िता ने भावुक होते हुए बताया कि पति न तो बच्चों का खर्च दे रहा है और न ही उसे साथ रखने को तैयार है, बल्कि फोन पर ही उसे तीन तलाक दे दिया गया है। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस प्रशासन के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मदद की अपील की है। उजमा का कहना है कि उसके सास-ससुर का देहांत हो चुका है और मायके वाले भी आर्थिक तंगी के कारण उसे सहारा देने में असमर्थ हैं, जिसके चलते वह अपने बच्चों के भविष्य को लेकर बेहद डरी हुई है। हालांकि, पीड़िता ने यह भी बताया कि उसकी ननदें उसके समर्थन में हैं और भाई की करतूतों को गलत मानती हैं। फिलहाल, पीड़िता ने बारादरी थाने और एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर आरोपी पति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और अपने बच्चों के लिए भरण-पोषण की मांग की है।
    1
    पति कर रहा हिंदू महिला से प्रेम संबंध में धर्मपरिवर्तन की कोशिश , दो बच्चों की मां को छोड़ा 
तीन तलाक का आरोप, इंसाफ के लिए एसएसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में 'तीन तलाक' और जबरन धर्मपरिवर्तन के प्रयास का एक गंभीर मामला सामने आया है। थाना बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला कोट की रहने वाली उजमा परवीन ने अपने पति अरबाज पर गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति एक हिंदू महिला के झांसे में आकर उसके साथ धर्मपरिवर्तन कराना चाहता है और विरोध करने पर उसे फोन पर 'तीन तलाक' देकर घर से निकाल दिया है।
पीड़िता उजमा के अनुसार, उसकी शादी वर्ष 2018 में अरबाज के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे भी है। पिछले एक साल से उसका पति कुसुम नगर की रहने वाली एक हिंदू महिला के संपर्क में है और उसके साथ रह रहा है। उजमा का दावा है कि अरबाज उस महिला की संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से उसका धर्मपरिवर्तन कराकर निकाह करने की फिराक में है। या अरबाज धर्मपरिवर्तन कर सकता है।
पीड़िता ने भावुक होते हुए बताया कि पति न तो बच्चों का खर्च दे रहा है और न ही उसे साथ रखने को तैयार है, बल्कि फोन पर ही उसे तीन तलाक दे दिया गया है।
इस मामले में पीड़िता ने पुलिस प्रशासन के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मदद की अपील की है। उजमा का कहना है कि उसके सास-ससुर का देहांत हो चुका है और मायके वाले भी आर्थिक तंगी के कारण उसे सहारा देने में असमर्थ हैं, जिसके चलते वह अपने बच्चों के भविष्य को लेकर बेहद डरी हुई है। हालांकि, पीड़िता ने यह भी बताया कि उसकी ननदें उसके समर्थन में हैं और भाई की करतूतों को गलत मानती हैं। फिलहाल, पीड़िता ने बारादरी थाने और एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर आरोपी पति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और अपने बच्चों के लिए भरण-पोषण की मांग की है।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बरेली के थाना बहेड़ी का मामला, दबंग से परेशान होकर बुजुर्ग ने एसपी ऑफिस जाकर लगाई इंसाफ की गुहार बरेली के थाना बहेड़ी का मामला, दबंग से परेशान होकर बुजुर्ग ने एसपी ऑफिस जाकर लगाई इंसाफ की गुहार
    1
    बरेली के थाना बहेड़ी का मामला, दबंग से परेशान होकर बुजुर्ग ने एसपी ऑफिस जाकर लगाई इंसाफ की गुहार
बरेली के थाना बहेड़ी का मामला, दबंग से परेशान होकर बुजुर्ग ने एसपी ऑफिस जाकर लगाई इंसाफ की गुहार
    user_Sameer
    Sameer
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बरेली बाबा बनखंडी नाथ मंदिर रामलीला परिसर मैं चल रही श्रीमद् भागवत कथा मैं आज छठवें दिन गोवर्धन का महत्व बताया कल होगा भंडारे का आयोजन
    1
    बरेली बाबा बनखंडी नाथ मंदिर रामलीला परिसर मैं चल रही श्रीमद् भागवत कथा मैं आज छठवें दिन गोवर्धन का महत्व बताया कल होगा भंडारे का आयोजन
    user_Press reporter
    Press reporter
    Bareilly, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • बन्नूवाल ग्राउंड के पास तमंचे संग घूम रहा था युवक, इज्जतनगर पुलिस ने दबोचा बरेली के इज्जतनगर थाना पुलिस ने अभियान चलाकर एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक बन्नूवाल ग्राउंड के पास मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए साहिल निवासी कोहड़ापीर, थाना प्रेमनगर को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने तमंचा किसी अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेश चन्द्र गौतम समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    2
    बन्नूवाल ग्राउंड के पास तमंचे संग घूम रहा था युवक, इज्जतनगर पुलिस ने दबोचा
बरेली के इज्जतनगर थाना पुलिस ने अभियान चलाकर एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया।
पुलिस के मुताबिक बन्नूवाल ग्राउंड के पास मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए साहिल निवासी कोहड़ापीर, थाना प्रेमनगर को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने तमंचा किसी अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेश चन्द्र गौतम समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    user_Muneeb husain repoter
    Muneeb husain repoter
    Teacher बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.