5 दिनों से लापता दशरथ गोस्वामी, अब तक कोई सुराग नहीं; परिवार चिंतित, पुलिस ने डॉ !5 दिनों से लापता दशरथ गोस्वामी, अब तक कोई सुराग नहीं; परिवार चिंतित, पुलिस ने डॉग स्क्वायड से कराई तलाश! चांदन। चांदन प्रखंड के सुइया थाना क्षेत्र अंतर्गत जेरुआ गांव निवासी 21 वर्षीय दशरथ गोस्वामी, पिता छोटन गोस्वामी बीते 22 अगस्त से लापता है। पांच दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। परिवार के लोग लगातार उसकी सकुशल वापसी की आस लगाए हुए हैं। परिजनों के अनुसार दशरथ 22 अगस्त को मोटरसाइकिल से बाजार करने अबरखा गया था। बाद में उसकी मोटरसाइकिल और चप्पल घर के बाहर मिली, लेकिन दशरथ घर में मौजूद नहीं था। देर रात तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद 23 अगस्त को दशरथ के पिता छोटन गोस्वामी ने सुइया थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार झा को लिखित आवेदन देकर पुत्र के लापता होने की सूचना दी और उसे जल्द से जल्द तलाश करने की गुहार लगाई। आवेदन के आलोक में पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के निर्देश पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डॉग स्क्वायड टीम की मदद से लगातार दो दिनों तक संभावित स्थानों पर सघन खोजबीन कराई। टीम ने विभिन्न जगहों पर सुराग तलाशने का प्रयास किया, लेकिन अब तक दशरथ के संबंध में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ सकी है। इधर, दशरथ को लापता हुए पांच दिन हो चुके हैं। बेटे का कोई पता नहीं चलने से पिता समेत पूरा परिवार बेहद चिंतित है। परिजन लगातार रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश कर रहे हैं। परिवार की सबसे बड़ी चिंता यही है कि आखिर दशरथ कहां है और वह कब सकुशल घर लौटेगा। वहीं, दशरथ के पिता छोटन गोस्वामी ने लोगों से अपील करते हुए दशरथ की जानकारी देने या उसके बारे में सही सुराग उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को दो लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि यदि किसी व्यक्ति को दशरथ के बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल परिवार या पुलिस को सूचित करें। अपील: दशरथ गोस्वामी के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर मोबाइल नंबर 9155207843 पर संपर्क करें।
5 दिनों से लापता दशरथ गोस्वामी, अब तक कोई सुराग नहीं; परिवार चिंतित, पुलिस ने डॉ !5 दिनों से लापता दशरथ गोस्वामी, अब तक कोई सुराग नहीं; परिवार चिंतित, पुलिस ने डॉग स्क्वायड से कराई तलाश! चांदन। चांदन प्रखंड के सुइया थाना क्षेत्र अंतर्गत जेरुआ गांव निवासी 21 वर्षीय दशरथ गोस्वामी, पिता छोटन गोस्वामी बीते 22 अगस्त से लापता है। पांच दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। परिवार के लोग लगातार उसकी सकुशल वापसी की आस लगाए हुए हैं। परिजनों के अनुसार दशरथ 22 अगस्त को मोटरसाइकिल से बाजार करने अबरखा गया था। बाद में उसकी मोटरसाइकिल और चप्पल घर के बाहर मिली, लेकिन दशरथ घर में मौजूद नहीं था। देर रात तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद 23 अगस्त को दशरथ के पिता छोटन गोस्वामी ने सुइया थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार झा को लिखित आवेदन देकर पुत्र के लापता होने की सूचना दी और उसे जल्द से जल्द तलाश करने की गुहार लगाई। आवेदन के आलोक में पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार
के निर्देश पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डॉग स्क्वायड टीम की मदद से लगातार दो दिनों तक संभावित स्थानों पर सघन खोजबीन कराई। टीम ने विभिन्न जगहों पर सुराग तलाशने का प्रयास किया, लेकिन अब तक दशरथ के संबंध में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ सकी है। इधर, दशरथ को लापता हुए पांच दिन हो चुके हैं। बेटे का कोई पता नहीं चलने से पिता समेत पूरा परिवार बेहद चिंतित है। परिजन लगातार रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश कर रहे हैं। परिवार की सबसे बड़ी चिंता यही है कि आखिर दशरथ कहां है और वह कब सकुशल घर लौटेगा। वहीं, दशरथ के पिता छोटन गोस्वामी ने लोगों से अपील करते हुए दशरथ की जानकारी देने या उसके बारे में सही सुराग उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को दो लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि यदि किसी व्यक्ति को दशरथ के बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल परिवार या पुलिस को सूचित करें। अपील: दशरथ गोस्वामी के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर मोबाइल नंबर 9155207843 पर संपर्क करें।
- जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस, भेड़ामोड़ चौक पर फहराया इस्लामिक झंडा1
- 🕌 पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर निकला भव्य मुहम्मदी जुलूस, अमन-शांति और भाईचारे का दिया संदेश 🚨 कटोरिया से बड़ी खबर! 🚨 कटोरिया और चांदन प्रखंड क्षेत्र में मिलाद-उन-नबी का पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। 🕌✨ ओलमा काउंसिल ट्रस्ट, बांका के बैनर तले विभिन्न गांवों से निकला मुहम्मदी जुलूस कटोरिया शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए हाई स्कूल मैदान पहुंचा। जुलूस में बड़ी संख्या में नौजवान, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हुए। 🏳️🌙 जलसे में धर्मगुरुओं ने पैगंबर मोहम्मद साहब की जीवनी और उनके अमन, शांति, भाईचारे एवं इंसानियत के संदेशों पर प्रकाश डाला। 🤝 📚 कार्यक्रम में शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। वहीं, ओलमा काउंसिल की ओर से गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल एवं आर्थिक सहायता भी वितरित की गई। ❤️ 🍲 विभिन्न स्थानों पर लंगर का आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र में दुरूद-ओ-सलाम और नारे तकबीर की आवाज गूंजती रही। 📍 कटोरिया, बांका 📰 Banka Today News Digital1
- Nepal me bad se trahi trahi9
- नाथनगर में नेशनल ऑप्टिकल का उद्घाटन, उचित कीमत पर मिलेंगे हर तरह के चश्मे भागलपुर जिले के नाथनगर स्थित पिपरपांती में नेशनल ऑप्टिकल का विधिवत उद्घाटन नगर निगम वार्ड संख्या-11 की पार्षद सविता देवी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर स्थानीय लोगों एवं दुकान संचालकों ने पार्षद का स्वागत किया। नेशनल ऑप्टिकल के खुलने से अब नाथनगर और आसपास के लोगों को चश्मे के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। यहां उचित कीमत पर विभिन्न प्रकार के चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे। दुकान में ग्राहकों की जरूरत और पसंद के अनुसार अलग-अलग डिजाइन एवं रेंज के चश्मे उपलब्ध रहने की बात कही गई है। दुकान संचालक ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता के चश्मे उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी जरूरत के अनुसार सेवा देने का प्रयास किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी नेशनल ऑप्टिकल के शुभारंभ पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी पहल बताया।1
- बाराहाट में जनसुराज पार्टी की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित हुई बाराहाट में जनसुराज पार्टी की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक का अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश चौधरी ने किया। बैठक में नए सिरे से पार्टी के संगठन विस्तार को लेकर पार्टी पदाधिकारी का चयन किया गया। इसके साथ साथ पार्टी के कई प्रकोष्ठों का भी चयन किया गया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश चौधरी ने कहा - हम सभी लोगों को एक जुटता के साथ प्रखंड स्तर पर मजबूती के साथ जन सुराज को आगे बढ़ाते रहे । जिसमें प्रखंड संरक्षक जीवन मिश्रा को बनाया गया। सोशल मीडिया प्रभारी मनोज राउत उर्फ मोनू कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई। वही प्रखंड संरक्षक सियाराम पंडित,संगठन महामंत्री संजय सिंह,संगठन मुख्य प्रवक्ता मुख्तार, युवा प्रखंड अध्यक्ष मनीष चौधरी, जिला महिला संस्थापक सदस्य रीता झा,महिला प्रखंड अध्यक्ष अनुराधा जी,किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष ललन कुमार सिंह, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार सिंह,कर्पूरी मंच के प्रखंड अध्यक्ष निरंजन ठाकुर, अंबेडकर विचार मंच के प्रखंड अध्यक्ष शंभू दास, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष जलादउद्दीन , बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष अनुज कुमार, विचार मंच के प्रखंड अध्यक्ष परमानंद यादव,को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में जिला सचिव श्यामसुंदर दास,जिला प्रवक्ता रणधीर पांडेय,ओबीसी जिला अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद यादव, जिला सचिव विनोद कुमार, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र साह,बुलबुल यादव, सहित प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए जनसुराज के कार्यकर्तागण उपस्थित थे। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर1
- तारापुर आर एस कॉलेज में विद्यार्थी सहायता शिविर में नहीं मिला एक भी आवेदन रामस्वास्थ्य महाविद्यालय, तारापुर में विद्यार्थियों को शैक्षणिक मार्गदर्शन देने के साथ प्रशासनिक प्रक्रियाओं, करियर और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यार्थी सहायता शिविर का आयोजन किया गया। हालांकि शिविर में किसी भी छात्र का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ। शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने विद्यार्थियों को प्रशासनिक प्रक्रियाओं, करियर मार्गदर्शन और उच्च शिक्षा के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने तथा समाज निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की। तारापुर थानाध्यक्ष राजकुमार ने कानून व्यवस्था, साइबर सुरक्षा और अनुशासन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नागेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सही दिशा देने में ऐसे शिविर महत्वपूर्ण हैं। संचालन एवं संयोजन नोडल पदाधिकारी प्रो. राखी कुमारी ने किया। मौके पर डॉ. सविता कुमारी, डॉ. पूर्णिमा गुप्ता, प्रो. नीरज कुमार, प्रो. बसंत कुमार सिंह, डॉ. मृत्युंजय कुमार, डॉ. श्रुति कुमारी, डॉ. मुकेश कुमार सहित शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।1
- बिहार का वो सच जिस े सब को देखनी चाहिए Toilet होने के बाद भी लौटा लेकर बाहर क्यूँ?1
- जुलूस में गूंजा अमन-चैन का संदेश, बाराहाट में ईद मिलादुन्नबी पर दिखा भाईचारा 📍 बाराहाट, बांका बाराहाट प्रखंड के डफरपुर गांव में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन को उत्साह और आपसी सद्भाव के साथ मनाया गया। 🤝 सोनडीहा दक्षिणी पंचायत के मुखिया निजाम दुर्रानी के नेतृत्व में डफरपुर गांव से भेड़ामोड़ चौक तक जुलूस निकाला गया। 🕌 जुलूस में बच्चे, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान अमन-चैन, भाईचारे, आपसी सद्भाव और खुशहाली का संदेश दिया गया। मुखिया निजाम दुर्रानी ने सभी पंचायतवासियों को ईद मिलादुन्नबी की बधाई देते हुए क्षेत्र में शांति और खुशहाली की कामना की। 🌸 📸 देखिए जुलूस की तस्वीरें और पूरी खबर... Banka Today News Digital संवाददाता बिकाश शर्मा1