Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sajjan khan
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Ravi Verma Bahraich1
- गनेशपुर में मामूली विवाद पर बुजुर्ग से हुई मारपीट, बुजुर्ग हुआ घायल बहराइच के कोतवाली नान-पारा के साईं गांव में एक बुजुर्ग से मारपीट का मामला सामने आया है। 70 वर्षीय राम मनोहर अपने साले के घर गणेशपुर आए थे, जहां गांव के लोगों से उनकी मारपीट हो गई। इस घटना में बुजुर्ग का हाथ टूट गया है। बुजुर्ग को इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- बहराइच -: यूजीसी बिल के समर्थन में उतरी भीम आर्मी और मौर्य परिषद,,,, प्रदर्शन कर जमकर की नारेबाजी,,,,, दोनों संगठनों के लोग बोले तत्काल प्रभाव से लागू हो बिल,,,नगर के अम्बेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक किया प्रदर्शन,,,दोनों संगठनों के बड़ी संख्या में सदस्य और समर्थक रहे मौजूद।1
- *खेल से होता है शारीरिक और मानसिक विकास* उतर प्रदेश, बहराइच- विकास खण्ड नवाबगंज ग्राम पंचायत कलवारी में चल रहे टाइगर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का इंजीनियर आर के सिंह,एस पी सिंह, दुर्गेश वर्मा, पंकज कश्यप एवं दस्तगीर शाह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर शुरुवात किया फाइनल मुकाबले में पहुंचे कोतवाल रूपईडीहा रमेश सिंह रावत ने कहा कि खेल से हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है और हमारा मन मस्तिष्क सुचारु होता है साथ ही हमारा शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है l चौकी प्रभारी शिवेश शुक्ला ने कहा खेल हमारे जीवन के अभिन्न अंग हैं एक अच्छा खिलाड़ी अपने देश और प्रदेश का नाम भी रोशन करता है l फाइनल मुकाबले में रूपईडीहा की टीम को मासूपुर की टीम ने पराजित किया विजेता टीम को पुरस्कार दिया गया l1
- नगर के बशीरगंज मोहल्ले में मंगलवार को एक निर्माणाधीन भवन की छत की स्लैब अचानक गिर गई। इस हादसे में मौके पर काम कर रहे पांच मजदूर घायल हो गए। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र के बशीरगंज इलाके में उस समय हुआ, जब भवन की छत पर स्लैब डालने का कार्य चल रहा था। कार्य के दौरान ही स्लैब का एक हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा, जिसकी चपेट में आकर कंधई लाल, मनोज, राम निवास, विक्रम और झुलसे नामक मजदूर घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, घायलों में से एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य चार की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- राष्ट्रीय यदुवंशी समाज यादव संगठन के नेतृत्व में धरना स्थल पर हत्या मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए ग्रामीण ने नारेबाज़ी कर शुरू किया धरना प्रदर्शन बहराइच। जनपद के पयागपुर थाना क्षेत्र में हुई ननके यादव उर्फ़ पुत्ता व कोर्ट बाजार पयागपुर थाना क्षेत्र के जगदेव यादव हत्याकांड मामले का खुलासा न होने और रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अहिराटांड़ में त्रिलोकी यादव हत्याकांड मामले में आठ नामज़द आरोपियों में से मात्र 4 पर कार्यवाही करने एवं दरगाह थाना क्षेत्र के अशरफा ग्राम में धनीराम यादव हत्याकांड मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के मामले में ग्रामीणों ने धरना स्थल पर नारेबाजी करते हुए विशाल धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस दौरान पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की गई है। धरना दे रहे लोगों को समझने के लिए नगर मजिस्ट्रेट पहुंचे लेकिन न्याय की गुहार लगाते हुए धरना दे रहे ग्रामीणों ने हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक धरना जारी रखने की बात कहकर धरना समाप्त करने से इनकार कर दिया।4
- Post by Ravi Verma Bahraich1
- बशीरगंज इलाके में निर्माणाधीन भवन की स्लैप गिरने से 5 श्रमिक घायल बहराइच के कोतवाली नगर इलाके के मोहल्ला बशीरगंज में एक मैरेज लॉन के निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन भवन की स्लैप अचानक भरभरा कर गिर गई, जिससे 5 श्रमिक स्लैप के नीचे दबकर घायल हो गए। हादसे में जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन 5 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में खैरीघाट के रायपुर निवासी 45 वर्षीय कंधई लाल, रामगांव के बेडनापुर निवासी 30 वर्षीय मनोज, रामगांव के सुरजली गांव निवासी 25 वर्षीय राम निवास, 26 वर्षीय विक्रम यादव और जनपद श्रावस्ती निवासी 28 वर्षीय एक अन्य श्रमिक शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।4
- यूजीसी बिल लागू करने की मांग को लेकर भीम आर्मी लोधेश्वर सी और प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद ने निकाला पैदल मार्च प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन बहराइच। यूजीसी बिल लागू करने और यूजीसी के नए नियमों के तहत प्रत्येक कॉलेज एवं विश्वविद्यालय में तत्काल समता समिति का गठन करने, देश के सभी आईआईटी व आईआईएम में यूजीसी के नए नियम तत्काल लागू करने, देश की सभी 45 केंद्रीय विश्वविद्यालय में एससी/एसटी ओबीसी की जनसंख्या के अनुपात में उप कुलपति नियुक्त किए जाने और छात्रों के साथ हो रहे भेदभाव की शिकायत के लिए यूजीसी स्तर पर 24 घंटे सातों दिन राष्ट्रीय हेल्पलाइन प्रारंभ करने सहित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर भीम आर्मी, लोधेश्वर सी और प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा है।2