🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: बुलंदशहर 🚨 मेहनत की कमाई पर 'धोखे' का साया: पत्नी ने घर बेचकर किया पति को बेघर! 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: बुलंदशहर 🚨 मेहनत की कमाई पर 'धोखे' का साया: पत्नी ने घर बेचकर किया पति को बेघर! बुलंदशहर के जहांगीराबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक कार मैकेनिक की जीवन भर की जमापूंजी पर उसकी दूसरी पत्नी ने ही डाका डाल दिया। 📍 पूरा मामला क्या है? जहांगीराबाद के मोहल्ला न्यू पाठक के रहने वाले एक कार मैकेनिक ने अपनी मेहनत की कमाई से एक घर खरीदा और उसे अपनी दूसरी पत्नी के नाम कर दिया। लेकिन आरोप है कि पत्नी ने उसे धोखा देकर घर भूमाफियाओं को बेच दिया और वहां से रफूचक्कर हो गई। ⚠️ अब क्या है स्थिति? पीड़ित कार मैकेनिक और उसकी पहली पत्नी अपने बच्चों के साथ अब सड़कों पर रहने को मजबूर हैं। मकान के मालिकाना हक को लेकर पीड़ित और उसकी दूसरी पत्नी के बीच मामला अदालत में विचाराधीन है। आरोप है कि मंगलवार को मकान खरीदने वाले भूमाफिया गिरोह ने घर पर कब्जे की कोशिश की। बताया जा रहा है कि इस गिरोह के पीछे कुछ सजायाफ्ता मुजरिमों का हाथ है। पुलिस पर आरोप: पीड़ित दंपत्ति का कहना है कि डायल 112 पुलिस ने उनके घर पर ताला डाल दिया है। ⚖️ इंसाफ की गुहार पीड़ित ने कोतवाली जहांगीराबाद में तहरीर देकर अपना घर वापस दिलवाने और भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। बुलंदशहर की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें हमारे साथ। ✍️ बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज से मनोज गिरी की रिपोर्ट #BulandshahrTimesNews #Jahangirabad #BreakingNews #UttarPradesh #BTN24 #CrimeNews #Latestnewstoday #Live

- मैनपुरी की शिवानी कुमारी बना रही गरीब बच्चों को विद्यालय1
- जिले के कुल 109 परीक्षा केंद्रों पर 83 हजार 182 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इनमें हाईस्कूल के 44 हजार 666 और इंटरमीडिएट के 38 हजार 416 छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा को नकल विहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जबकि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। परीक्षा की पहली पाली सुबह 8:30 बजे से शुरू होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से आयोजित की जाएगी। साथ ही परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में सभी दुकानें बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन ने परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।1
- 🚨 आगरा ब्रेकिंग: जलती चिता से पुलिस ने निकलवाया शव! 🚨 फतेहपुर सीकरी में सनसनीखेज मामला: पुलिस की सतर्कता से मिटने से बचे सबूत! आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहाँ 21 वर्षीय सना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद, ससुराल पक्ष द्वारा बिना मायके वालों को सूचना दिए गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार करने की कोशिश की जा रही थी। 📍 क्या है पूरा मामला? शमशान में हंगामा: पुलिस जब श्मशान घाट पहुँची, तो वहाँ भारी हंगामा खड़ा हो गया। चिता जलनी शुरू हो चुकी थी, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुँचकर आग बुझवाई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (PM) के लिए भेजा। ससुराल पक्ष की साजिश? आरोप है कि ससुराल वाले मायके पक्ष को बताए बिना ही आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे। अगर पुलिस थोड़ी देर और देरी से पहुँचती, तो लाश राख बन चुकी होती और सारे सबूत मिट जाते। ⚖️ पुलिस कार्रवाई: सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और उससे गहन पूछताछ जारी है। फतेहपुर सीकरी पुलिस की इस मुस्तैदी की वजह से एक बड़ा बवाल होने से टल गया और अब मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा। बने रहिए हमारे साथ पल-पल की अपडेट के लिए #Bulandshahrtimesnews #BreakingNews #FatehpurSikri #CrimeNews #AgraPolice1
- एमएसपी की गारंटी दो, वरना होगा बड़ा आंदोलन” — राजा बाबू पार्क की किसान पंचायत में गरजे जगवीर भाटी राजा बाबू पार्क, बुलंदशहर में आयोजित किसान पंचायत में आज किसानों की आवाज बुलंद हुई। तहसील अध्यक्ष सिकंदराबाद, भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) जगवीर भाटी (वैर बादशाहपुर) ने सरकार पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि केवल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की घोषणा करने से किसानों का भला नहीं होगा, जब तक उसे कानूनी गारंटी के साथ लागू नहीं किया जाता। भाटी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “किसान को उसकी फसल का उचित मूल्य मिलना उसका अधिकार है। सरकार एमएसपी की गारंटी सुनिश्चित करे, अन्यथा किसान सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा।” उन्होंने गेहूं खरीद को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए और मांग की कि खरीद केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में कांटे (तौल केंद्र) लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि तौल के समय किसान घंटों इधर-उधर भटकता है, जिससे उसका समय और मेहनत दोनों बर्बाद होते हैं। पंचायत में उपस्थित सैकड़ों किसानों ने भाटी के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की और एकजुटता का संदेश दिया। पंचायत की अध्यक्षता कर रहे ठाकुर उदयपाल सिंह जी ने भी किसानों की मांगों को जायज बताते हुए कहा कि प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। मंच पर जिला अध्यक्ष ठाकुर लोकेश राघव जी, जिला अध्यक्ष युवा शैलेंद्र आर्य जी, जिला संरक्षक चौधरी कुलदीप गुड्डू जी, जिला प्रभारी गुड्डू प्रधान जी, जिला उपाध्यक्ष रोहतास कुमार जी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यदि सरकार ने किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। किसान पंचायत ने स्पष्ट संदेश दिया कि अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई चाहिए। एमएसपी की कानूनी गारंटी और गेहूं खरीद में पारदर्शी व्यवस्था किसानों की पहली प्राथमिकता है। राजा बाबू पार्क की यह पंचायत आने वाले समय में किसान आंदोलन की नई दिशा तय कर सकती है।1
- उत्तराखंड गढ़वाली फ़िल्म बौल्या काका जल्द ही रिलीज़ होने वाली है गढ़वाल और कुमायूँ के सिनेमा घरों में दिल्ली देहरादून में यह फ़िल्म धमाल मचा चुकी है1
- *🏵️भारत के राष्ट्रगान से गूंज उठा कोलंबो।* *भारत से मिली ‘शर्मनाक’ हार के बाद पाकिस्तान में सड़कों पर टूटे टीवी, फैंस के रिएक्शन वायरल* PAK Fans Broke TV: पाकिस्तान को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अहम मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा. 176 रनों का लक्ष्य चेज करते हुए पाक टीम मात्र 114 रन पर ही ढेर हो गई. इसके बाद पाकिस्तानी फैंस हमेशा की तरह गुस्से में नजर आए. उन्होंने सड़कों पर आकर टीवी तोड़े. इसी के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।1
- JMS IT गाजियाबाद में पंजाबी सॉन्ग पर छात्रों की जबरदस्त प्रस्तुति | श्रीलंकाई टीम का भव्य स्वागत 🇮🇳🔥 🔖 #Tags #JMSInstituteOfTechnology #PunjabiPerformance #IndianCulturalShow #SriLankaVisit #CollegeEvent #BhangraPerformance #StudentEnergy #InternationalCollaboration #CampusLife #TrendingNow1
- बुलंदशहर देखते ही देखते आग का गोला बनी कार जलकर हुई खाक। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर पाया आग पर काबू। पेट्रोल इंजन कार अचानक आग लगना संदेहास्पद घटना। पीड़ित ने शरारती तत्व द्वारा आग लगाने की जताई आशंका। तहरीर मिलने के बाद जांच कर की जाएगी कार्यवाही - पुलिस कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के आबदानगर इलाके में बीती रात की घटना।1