logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आहोर कानीवाड़ा बालाजी की महिमा गूँजी: हनुमान चालीसा का भव्य विमोचन:- आस्था, भक्ति और संस्कृति के संगम का साक्षी बना जालौर : जालौर के संदीप जोशी की रचना है कानीवाड़ा हनुमान चालीसा जालौर:- जालौर के निकट कानीवाड़ा हनुमान मंदिर परिसर में “कानीवाड़ा हनुमान चालीसा” का भव्य विमोचन राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं जालौर विधायक जोगेश्वर गर्ग के करकमलों से मंगलवार को सम्पन्न हुआ। कानीवाड़ा बालाजी की दिव्य महिमा को जन-जन तक पहुँचाने के एक पवित्र प्रयास के तहत यह आयोजन रहा। शिक्षाविद संदीप जोशी द्वारा रचित इस हनुमान चालीसा में कुल 40 पदों के माध्यम से कानीवाड़ा बालाजी की अलौकिक शक्ति, कृपा और चमत्कारों का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया गया है। कानीवाड़ा बालाजी मंदिर अपनी अद्भुत आस्था और चमत्कारों के लिए प्रसिद्ध है, जिसकी ख्याति सालासर बालाजी मंदिर की तरह दूर-दूर तक फैल रही है। इसी आस्था को शब्दों में पिरोते हुए यह चालीसा भक्तों के लिए समर्पित की गई है। विमोचन समारोह में उपस्थित जनसमूह भक्ति भाव से ओत-प्रोत नजर आया। इस अवसर पर श्री कानिवाड़ा मंदिर के पुजारी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भंवरलाल परमार , भाजपा जिला महामंत्री गजेंद्रसिंह सिसोदिया , पूर्व जिला महामंत्री पुखराज राजपुरोहित , अधिवक्ता परिषद के अश्विन राजपुरोहित, युवा नेता दशरथसिंह भाटी जी, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भक्तजनों ने कहा कि ऐसे धार्मिक साहित्य न केवल हमारी संस्कृति और परंपराओं को सशक्त करते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को भी अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। कानीवाड़ा हनुमान चालीसा अब भक्तों के लिए आस्था का एक नया माध्यम बनकर उभरेगी, जो उन्हें प्रभु श्री हनुमान की कृपा से जोड़ते हुए आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करेगी।

1 hr ago
user_सुरेश गर्ग
सुरेश गर्ग
Voice of people आहोर, जालोर, राजस्थान•
1 hr ago
e82845fe-c352-4a1c-a415-4d1605ff1ca9

आहोर कानीवाड़ा बालाजी की महिमा गूँजी: हनुमान चालीसा का भव्य विमोचन:- आस्था, भक्ति और संस्कृति के संगम का साक्षी बना जालौर : जालौर के संदीप जोशी की रचना है कानीवाड़ा हनुमान चालीसा जालौर:- जालौर के निकट कानीवाड़ा हनुमान मंदिर परिसर में “कानीवाड़ा हनुमान चालीसा” का भव्य विमोचन राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं जालौर विधायक जोगेश्वर गर्ग के करकमलों से मंगलवार को सम्पन्न हुआ। कानीवाड़ा

3ec781c3-252e-4056-879d-8eacb0499062

बालाजी की दिव्य महिमा को जन-जन तक पहुँचाने के एक पवित्र प्रयास के तहत यह आयोजन रहा। शिक्षाविद संदीप जोशी द्वारा रचित इस हनुमान चालीसा में कुल 40 पदों के माध्यम से कानीवाड़ा बालाजी की अलौकिक शक्ति, कृपा और चमत्कारों का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया गया है। कानीवाड़ा बालाजी मंदिर अपनी अद्भुत आस्था और चमत्कारों के लिए प्रसिद्ध है, जिसकी ख्याति सालासर बालाजी मंदिर की तरह दूर-दूर

123c0262-9b73-49d9-901a-198210f8b691

तक फैल रही है। इसी आस्था को शब्दों में पिरोते हुए यह चालीसा भक्तों के लिए समर्पित की गई है। विमोचन समारोह में उपस्थित जनसमूह भक्ति भाव से ओत-प्रोत नजर आया। इस अवसर पर श्री कानिवाड़ा मंदिर के पुजारी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भंवरलाल परमार , भाजपा जिला महामंत्री गजेंद्रसिंह सिसोदिया , पूर्व जिला महामंत्री पुखराज राजपुरोहित , अधिवक्ता परिषद के अश्विन राजपुरोहित, युवा नेता दशरथसिंह भाटी जी,

f5052aed-a74e-4e7a-b8dd-7f7b25191991

सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भक्तजनों ने कहा कि ऐसे धार्मिक साहित्य न केवल हमारी संस्कृति और परंपराओं को सशक्त करते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को भी अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। कानीवाड़ा हनुमान चालीसा अब भक्तों के लिए आस्था का एक नया माध्यम बनकर उभरेगी, जो उन्हें प्रभु श्री हनुमान की कृपा से जोड़ते हुए आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करेगी।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • https://x.com/GurudeenVe26431/status/2038689217677828323?t=mXXtHZeU0ss52fUbZIzSpg&s=19 इस link पर सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव को बढ़ावा देने वाला यह वीडियो जरूर देखें और मेरे इस X पेज को जरूर फ़ॉलो करें
    1
    https://x.com/GurudeenVe26431/status/2038689217677828323?t=mXXtHZeU0ss52fUbZIzSpg&s=19 इस link पर सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव को बढ़ावा देने वाला यह वीडियो जरूर देखें और मेरे इस X पेज को जरूर फ़ॉलो करें
    user_गुरुदीन वर्मा
    गुरुदीन वर्मा
    पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • वंदे मातरम् स्कूल की खुशबू ने 12वीं साइंस में 98% अंक किए प्राप्त। परिजनों द्वारा मुंह मीठा करवा कर दी गई बधाई, विद्यालय परिवार द्वारा अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का माला व साफा पहनाकर किया स्वागत
    1
    वंदे मातरम् स्कूल की खुशबू ने 12वीं साइंस में 98% अंक किए प्राप्त।  परिजनों द्वारा मुंह मीठा करवा कर दी गई बधाई, विद्यालय परिवार द्वारा अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का माला व साफा पहनाकर किया स्वागत
    user_PAVAN PANDE PRESS
    PAVAN PANDE PRESS
    पब्लिक ऐप पत्रकार पाली, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • पाली,मनीष राठौड़। अहिंसा के अवतार भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर आज पाली शहर भक्ति और उत्साह के रंग में सराबोर नजर आया। श्री संघ सभा भवन, बागर मोहल्ला से शुरू हुई इस भव्य शोभायात्रा ने पूरे शहर को धर्ममय कर दिया। केसरिया और सफेद परिधानों में सजे हजारों श्रद्धालुओं के जयकारों से आकाश गुंजायमान हो उठा। आकर्षण का केंद्र: नन्हे कलाकारों का बैंड इस बार शोभायात्रा का सबसे खास आकर्षण श्री शांति जैन पाठशाला के 15 साल के बच्चों का बैंड रहा। इनके वादन और अनुशासन को देख विशेषज्ञ भी दंग रह गए। इसके साथ ही भटिंडा से आए विशेष बैंड के हैरतअंगेज करतबों ने शहरवासियों का मन मोह लिया। झांकियों से सामाजिक संदेश: यात्रा में शामिल 35 से अधिक झांकियों के जरिए भगवान महावीर के सिद्धांतों के साथ-साथ जल संरक्षण, पर्यावरण बचाओ और बेटियों को उच्च शिक्षित करने जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश दिए गए। रास्ते में लोगों से भगवान महावीर के जीवन पर प्रश्न पूछे गए और सही उत्तर देने वालों को सिल्वर कॉइन व उपहार भेंट किए गए। इन प्रमुख जनों ने संभाली कमान: शोभायात्रा की व्यवस्थाओं और आयोजन को सफल बनाने में जैन समाज की पूरी टीम मुस्तैद रही। जैन युवा संगठन टीम: अध्यक्ष कल्पेश लोढ़ा, सचिव अशोक तलेसरा, उपाध्यक्ष राजेन्द्र नाहर, धवल भंडारी, प्रदीप सांड, निर्मल बालिया, विनय बम्ब, ललित मालू, विकास बुबकिया, अशोक बाफना, नरेश मेहता, राकेश कुंडलिया, अरिहंत सुदेशा, अक्षय मोदी, चिराग कोठारी, अर्पित मेहता, संभव सांड, दर्पण मूथा, भव्य लोढ़ा और संदीप गादिया। जेसीआई लेडिज विंग: अध्यक्ष पारूल लोढ़ा, पूजा तलेसरा, वर्षा नाहर, रेनू बम्ब, मधु मेहता, संतोष बाफना, नमिता बुबकिया, सुरेखा गोगड़, रानी मेहता, रूचि वरडिया, नीतू पारख और नीलम कुंडलिया। यात्रा का मार्ग: बागर मोहल्ला से रवाना होकर यह यात्रा गोल निम्बड़ा, गजानंद मार्ग, सर्राफा बाजार, घी का झंडा, धानमंडी, आचार्य श्री रघुनाथ स्मृति जैन भवन, रूई कटला, पुरानी सब्जी मंडी और पुराना बस स्टैंड होते हुए अणुव्रत नगर पहुंची। इससे पूर्व सुबह अणुव्रत नगर में करीब 3000 समाजबंधुओं ने एक साथ नवकार महामंत्र का जाप कर विश्व शांति की कामना की। बाइट (कल्पेश लोढ़ा, अध्यक्ष): "भगवान महावीर के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाना ही हमारा लक्ष्य है। इस बार युवाओं और बच्चों की भागीदारी ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया है।"
    4
    पाली,मनीष राठौड़। अहिंसा के अवतार भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर आज पाली शहर भक्ति और उत्साह के रंग में सराबोर नजर आया। श्री संघ सभा भवन, बागर मोहल्ला से शुरू हुई इस भव्य शोभायात्रा ने पूरे शहर को धर्ममय कर दिया। केसरिया और सफेद परिधानों में सजे हजारों श्रद्धालुओं के जयकारों से आकाश गुंजायमान हो उठा।
आकर्षण का केंद्र: नन्हे कलाकारों का बैंड
इस बार शोभायात्रा का सबसे खास आकर्षण श्री शांति जैन पाठशाला के 15 साल के बच्चों का बैंड रहा। इनके वादन और अनुशासन को देख विशेषज्ञ भी दंग रह गए। इसके साथ ही भटिंडा से आए विशेष बैंड के हैरतअंगेज करतबों ने शहरवासियों का मन मोह लिया।
झांकियों से सामाजिक संदेश:
यात्रा में शामिल 35 से अधिक झांकियों के जरिए भगवान महावीर के सिद्धांतों के साथ-साथ जल संरक्षण, पर्यावरण बचाओ और बेटियों को उच्च शिक्षित करने जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश दिए गए। रास्ते में लोगों से भगवान महावीर के जीवन पर प्रश्न पूछे गए और सही उत्तर देने वालों को सिल्वर कॉइन व उपहार भेंट किए गए।
इन प्रमुख जनों ने संभाली कमान:
शोभायात्रा की व्यवस्थाओं और आयोजन को सफल बनाने में जैन समाज की पूरी टीम मुस्तैद रही। 
जैन युवा संगठन टीम: अध्यक्ष कल्पेश लोढ़ा, सचिव अशोक तलेसरा, उपाध्यक्ष राजेन्द्र नाहर, धवल भंडारी, प्रदीप सांड, निर्मल बालिया, विनय बम्ब, ललित मालू, विकास बुबकिया, अशोक बाफना, नरेश मेहता, राकेश कुंडलिया, अरिहंत सुदेशा, अक्षय मोदी, चिराग कोठारी, अर्पित मेहता, संभव सांड, दर्पण मूथा, भव्य लोढ़ा और संदीप गादिया।
जेसीआई लेडिज विंग: अध्यक्ष पारूल लोढ़ा, पूजा तलेसरा, वर्षा नाहर, रेनू बम्ब, मधु मेहता, संतोष बाफना, नमिता बुबकिया, सुरेखा गोगड़, रानी मेहता, रूचि वरडिया, नीतू पारख और नीलम कुंडलिया।
यात्रा का मार्ग: बागर मोहल्ला से रवाना होकर यह यात्रा गोल निम्बड़ा, गजानंद मार्ग, सर्राफा बाजार, घी का झंडा, धानमंडी, आचार्य श्री रघुनाथ स्मृति जैन भवन, रूई कटला, पुरानी सब्जी मंडी और पुराना बस स्टैंड होते हुए अणुव्रत नगर पहुंची। इससे पूर्व सुबह अणुव्रत नगर में करीब 3000 समाजबंधुओं ने एक साथ नवकार महामंत्र का जाप कर विश्व शांति की कामना की।
बाइट (कल्पेश लोढ़ा, अध्यक्ष): "भगवान महावीर के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाना ही हमारा लक्ष्य है। इस बार युवाओं और बच्चों की भागीदारी ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया है।"
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    12 hrs ago
  • *🐄 बेसहारा गौमाता , नंदी महाराज जी को जिमाया एक टेंपो भर कर हलवा 🙏🏻* *पंडित जी स्वर्गीय श्री रामकांत जी व्यास जी की स्मृति में* *🚩 गौसेवार्थ मिशन टीम पाली 🚩* *🐍 सांप पकड़ने वाले महावीर जैन पाली* *📞 7073274011 , 7357570707*
    1
    *🐄 बेसहारा गौमाता , नंदी महाराज जी को जिमाया एक टेंपो भर कर हलवा 🙏🏻* 
*पंडित जी स्वर्गीय श्री रामकांत जी व्यास जी की स्मृति में*
*🚩 गौसेवार्थ मिशन टीम पाली 🚩*
*🐍 सांप पकड़ने वाले महावीर जैन पाली*
*📞 7073274011 , 7357570707*
    user_सांप पकड़ने वाले   महावीर जैन , पाली
    सांप पकड़ने वाले महावीर जैन , पाली
    Nurse Pali, Rajasthan•
    16 hrs ago
  • राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस का रिजल्ट जारी हो गया है। रेवदर में आर्ट्स संकाय में सरकारी स्कूलों ने बाजी मारी है। वहीं साइंस के अंदर निजी स्कूलों का दबदबा रहा । रेवदर के डाक गांव की राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के गोकुल राम पुत्र लसाराम ने आर्ट्स में 96.40 प्रतिशत अंक हासिल किए । गोकुल ने इतिहास विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए । गोकुल के पिता लसाराम देवासी खेती का काम करते हैं । माँ की 10 साल पहले मौत हो चुकी थी । खेती में सहयोग के साथ ही अपनी पढ़ाई जारी रखी और उत्कृष्ट अंक हासिल किए । उसका सपना यूपीएससी देकर सिविल सर्विस में जाने का है । आर्ट्स में महात्मा गांधी राजकीय स्कूल अनादरा की छात्रा आस्था ओझा ने 96% और राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल वरमान की उषा कुमारी ने 95% अंक हासिल कर नाम रोशन किया । साइंस में केशव विद्या मंदिर अनादरा के नरेश कुमार ने 96.80%, किरण कुमार ने 96.60 प्रतिशत और भरत कुमार ने 95.40% अंक हासिल किए हैं ।
    1
    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस का रिजल्ट जारी हो गया है। रेवदर में आर्ट्स संकाय में सरकारी स्कूलों ने बाजी मारी है। वहीं साइंस के अंदर निजी स्कूलों का दबदबा रहा ।
रेवदर के डाक गांव की राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के गोकुल राम पुत्र लसाराम ने आर्ट्स में 96.40 प्रतिशत अंक हासिल किए । गोकुल ने इतिहास विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए । गोकुल के पिता लसाराम देवासी खेती का काम करते हैं । माँ की 10 साल पहले मौत हो चुकी थी । खेती में सहयोग के साथ ही अपनी पढ़ाई जारी रखी और उत्कृष्ट अंक हासिल किए । उसका सपना यूपीएससी देकर सिविल सर्विस में जाने का है ।
आर्ट्स में महात्मा गांधी राजकीय स्कूल अनादरा की छात्रा आस्था ओझा ने 96% और राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल वरमान की उषा कुमारी ने 95% अंक हासिल कर नाम रोशन किया ।
साइंस में केशव विद्या मंदिर अनादरा के नरेश कुमार ने 96.80%, किरण कुमार ने 96.60 प्रतिशत और भरत कुमार ने 95.40% अंक हासिल किए हैं ।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by Pukhraj soni
    2
    Post by Pukhraj soni
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • जिला पुलिसअधीक्षक सतनामसिंह आईपीएस के निर्देशन एवं ब्रजराजसिंह चारण ASP फलौदी के सुपरविजन में श्री नगेंद्र सिंह आरपीएस सीओ लोहावट के निकट सुपरविजन में थाना लोहावट ने सराहनीय कार्यवाही कर लोहावट एसएचओ हरिसिंह राजपुरोहित की मय टीम ने बाइक चोरों का गिरोह पकड़ कर चोरी की 09 बाइक जब्त कर अर्जुन उर्फ पिंटू पुत्र सुरेश कुमार बिश्नोई निवासी रिडमल नगर लोहावट,कालू सिंह पुत्र मुल्तान सिंह राजपूत निवासी टेकरा PS बाप एवं लाला राम पुत्र बाबूराम मेघवाल निवासी ढढ़ू पीएस फलौदी इत्यादि अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मूलाराम जाखड़ ओसियां जिला ब्यूरो चीफ, जोधपुर (भारत संवाद न्यूज नेटवर्क)
    1
    जिला पुलिसअधीक्षक सतनामसिंह आईपीएस के निर्देशन एवं ब्रजराजसिंह चारण ASP फलौदी के सुपरविजन में श्री नगेंद्र सिंह आरपीएस सीओ लोहावट के निकट सुपरविजन में थाना लोहावट ने सराहनीय कार्यवाही कर
लोहावट एसएचओ हरिसिंह राजपुरोहित की मय टीम ने बाइक चोरों का गिरोह पकड़ कर चोरी की 09 बाइक जब्त कर अर्जुन उर्फ पिंटू पुत्र सुरेश कुमार बिश्नोई निवासी रिडमल नगर लोहावट,कालू सिंह पुत्र मुल्तान सिंह राजपूत निवासी टेकरा PS बाप एवं लाला राम पुत्र बाबूराम मेघवाल निवासी ढढ़ू पीएस फलौदी इत्यादि अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
मूलाराम जाखड़ ओसियां 
जिला ब्यूरो चीफ, जोधपुर 
(भारत संवाद न्यूज नेटवर्क)
    user_MOOLA RAM JAKHAR OSIAN
    MOOLA RAM JAKHAR OSIAN
    Local News Reporter Jodhpur, Rajasthan•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.