Shuru
Apke Nagar Ki App…
chilla power house didi Kaun ki Safai chal rahi hai abhi
Diwakar Sahab Chaudhary Diwakar Sahab Chaudhary
chilla power house didi Kaun ki Safai chal rahi hai abhi
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सहसवान तहसील के दहगवां ब्लॉक स्थित ग्राम मालपुर ततेरा में उचित दर विक्रेता के खिलाफ शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के बाद पूर्ति निरीक्षक दहगवां साहब लाल यादव मौके पर जांच करने पहुंचे।जांच के दौरान दुकान के संचालन में कई अनियमितताएं पाई गईं शिकायत सही पाए जाने पर विभाग ने तत्काल प्रभाव से उचित दर विक्रेता की दुकान को निलंबित कर दिया। प्रशासन ने ग्राम पंचायत मालपुर ततेरा के कार्डधारकों को राशन वितरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए अस्थायी रूप से इस उचित दर दुकान को पड़ोसी ग्राम कुवरपुर चंदन की दुकान से सम्बद्ध कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य कोटेदारों में भी हड़कंप मच गया है और विभाग द्वारा आगे भी जांच अभियान चलाए जाने की संभावना जताई जा रही है।1
- बदायूं ब्रेकिंग संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा किन्नरों का मारपीट व थर्ड डिग्री टॉर्चर कर पेशाब पिलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। कई किन्नरों ने एक जुट होकर बंधक बनाकर दो किन्नरों को लाठी डंडों से जमकर पीटा व थर्ड डिग्री टॉर्चर कर पेशाब पिलाते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । थाना अलापुर क्षेत्र में सादी की बधाई बजाते समय कुछ अदर किन्नरों द्वारा किडनैप कर ले जाने का लगा था आरोप । तब से ही अलापुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। अब पीटने व पेशाब पिलाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा जमकर वायरल। वायरल वीडियो में कुछ किन्नर मिलकर किडनैप कर ले गए किन्नरों को पेशाब पिलाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे । इंसानियत की सारी हदें पार करते हुए किन्नर पेशाब पिला रहे किडनैप कर ले गए किन्नरों को फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अभी पुलिस के हाथ खाली है। अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा अलापुर का पूरा मामला।3
- संवाददाता संजीव कुमार राणा बदायूं एंकर:-बदायूँ में उचित दर विक्रेता की दुकान पर हुई जांच में अनियमितताएं मिलने के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर मिली शिकायत के आधार पर पूर्ति निरीक्षक ने जांच की जिसमें गड़बड़ियां सामने आने पर दुकान को निलंबित कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के कोटेदारों में हड़कंप मच गया है। वीओ:- सहसवान तहसील के दहगवां ब्लॉक स्थित ग्राम मालपुर ततेरा में उचित दर विक्रेता के खिलाफ शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के बाद पूर्ति निरीक्षक दहगवां साहब लाल यादव मौके पर जांच करने पहुंचे।जांच के दौरान दुकान के संचालन में कई अनियमितताएं पाई गईं शिकायत सही पाए जाने पर विभाग ने तत्काल प्रभाव से उचित दर विक्रेता की दुकान को निलंबित कर दिया। प्रशासन ने ग्राम पंचायत मालपुर ततेरा के कार्डधारकों को राशन वितरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए अस्थायी रूप से इस उचित दर दुकान को पड़ोसी ग्राम कुवरपुर चंदन की दुकान से सम्बद्ध कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य कोटेदारों में भी हड़कंप मच गया है और विभाग द्वारा आगे भी जांच अभियान चलाए जाने की संभावना जताई जा रही है। विजुअल- खबर से संबंधित। बाईट- पूर्ति निरीक्षक दहगवां साहब लाल यादव।3
- उझानी / विद्या मंदिर इंटर कालेज का वार्षिक परीक्षाफल वितरण किया गया। सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि गायत्री परिवार के संजीवकुमार शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य शैलेन्द्र यादव ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत कर बच्चों के परिणाम की घोषणा की। मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने कहा कि बच्चे अपनी योग्यता और क्षमता को निखारें और राष्ट्र के लिए उपयोगी बनें। शिक्षित युवा समाज को सन्मार्ग दिखा सकता है। सर्वाधिक अंक पाने वाली छात्रा महिमा एवं छात्र अनिल आदि छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुधीर कुमार, राजेश सागर, रिंकी यादव, गार्गी जैन, खुशबू, नाजिमा, शिवानी, प्रद्युम सिंह, अनिरुध सिंह, मुमताज नगमा आदि मौजूद रहे। संचालन रईस अहमद ने किया।1
- Bareilly : ऋषभ ठाकुर को गिरफ्तार किए जाने को लेकर सीओ आशुतोष शिवम ने बताया1
- मथुरा: बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन में व्यवस्था के नाम पर निजी सुरक्षाकर्मियों की गुंडई सामने आई। श्रद्धालुओं से मारपीट की गई और बचाव में आए एक दुकानदार को भी पीट दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 8 लोगों को कस्टडी में लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।1
- स्थान: पूर्णिया, बिहार राम नवमी की शोभायात्रा के दौरान, बैनर के ऊपर लगे इस्लामी झंडे को हटाकर उसकी जगह भगवा झंडा फहराया गया।1
- बदायूं में किन्नर ही किन्नर के बने दुश्मन, वीडियो वायरल2