*फर्जी जमानत का खेल खत्म-गैंग लीडर गिरफ्तार* बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना चिल्ला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जेल में बंद अभियुक्तों की जमानत कराने वाले गैंगस्टर एक्ट के वांछित गैंग लीडर को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्त शिवस्वरूप उर्फ मास्टर अपने साथियों के साथ मिलकर लंबे समय से एक ही खतौनी का इस्तेमाल कर कूटरचित दस्तावेज तैयार करता था। इन फर्जी कागजों के आधार पर वह जेल में बंद अभियुक्तों की जमानत कराकर अनुचित आर्थिक लाभ कमाता था।इस फर्जीवाड़े के संबंध में थाना तिंदवारी में गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत था। तभी से अभियुक्त फरार चल रहा था।मुखबिर की सूचना पर चिल्ला पुलिस ने मोहल्ला इन्द्रानगर, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र से दबिश देकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है। पूछताछ में उसके गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।एसपी पलाश बंसल ने कहा कि कोर्ट और जेल की प्रक्रिया से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इस तरह के फर्जी गिरोह पर पुलिस की कड़ी नजर है।

- आज समाजवादी पार्टी कार्यालय बिजली खेड़ा बांदा में भगवान ब्रह्मा जी के मानस पुत्र भगवान दक्ष प्रजापति की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई आज समाजवादी पार्टी कार्यालय बिजली खेड़ा बांदा में भगवान ब्रह्मा जी के मानस पुत्र भगवान दक्ष प्रजापति की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई तथा उनके चित्र पर माल्यापर्ण किया गया मुख्य अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रामलाल प्रजापति और अध्यक्षता नि.जिला अध्यक्ष डॉक्टर मधुसूदन कुशवाहा ने की रामलाल प्रजापति ने अपने उद्घोषणा में भगवान दक्ष को सृष्टि का रचनाकार बताया और उन्होंने पूरे सृष्टि को सही तरीके से जीवन जीने की कला के विषय में बताया सभी कार्यकर्ताओं को मिष्ठान वितरण किया गया पार्टी के जयंती कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोक सभा प्रभारी उमेश यादव,राष्ट्रीय सचिव यूवजन सभा ओम नारायण त्रिपाठी विदित,छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद गुप्ता राजा,कमल पाल, सुमन दिवाकर,नासिर खान,कुंवर यादव, सुनील कुशवाहा,आर के समुद्र,रोहित प्रजापति, रामसागर यादव, अवध बिहारी यादव,किशन यादव,सी पी प्रजापति,विशंभर प्रजापति,अभिषेक प्रजापति,प्रेम प्रजापति,अतुल प्रजापति,अजय प्रजापति,विनय प्रजापति,दिनेश प्रजापति,सागर प्रजापति, अनुपम लोहवंशी,नंद किशोर यादव, आदि बड़ी संख्या में जानकारी जिला मीडिया प्रभारी प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता "राजा" ने दी3
- बांदा भाजपा पर सवाल, 2027 के लिए वादों की बौछार: महेश कश्यप बांदा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने बिजली खेड़ा स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार के साढ़े नौ वर्षों के कार्यकाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने महंगाई, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेपर लीक जैसे मुद्दों को सरकार की बड़ी विफलता बताते हुए कहा कि जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली, प्रत्येक महिला को ₹40,000 वार्षिक सम्मान निधि और बच्चियों को केजी से पीजी तक निशुल्क शिक्षा जैसी योजनाएं लागू की जाएंगी। कार्यक्रम में लोकसभा प्रभारी उमेश यादव, प्रमोद गुप्ता 'राजा', ओम नारायण त्रिपाठी 'विदित' सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- *धूमधाम से मनाई गई भगवान दक्ष प्रजापति की जयंती* बांदा। समाजवादी पार्टी कार्यालय बिजली खेड़ा में भगवान ब्रह्मा जी के मानस पुत्र भगवान दक्ष प्रजापति की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान दक्ष प्रजापति के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रामलाल प्रजापति रहे। अध्यक्षता नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ. मधुसूदन कुशवाहा ने की।रामलाल प्रजापति ने कहा कि भगवान दक्ष प्रजापति सृष्टि के रचनाकार हैं। उन्होंने संपूर्ण सृष्टि को सही तरीके से जीवन जीने की कला बताई। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को मिष्ठान वितरण किया गया।कार्यक्रम में लोकसभा प्रभारी उमेश यादव, राष्ट्रीय सचिव यूवजन सभा ओम नारायण त्रिपाठी, छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद गुप्ता राजा, कमल पाल, सुमन दिवाकर, नासिर खान, कुंवर यादव, सुनील कुशवाहा, आर.के. समुद्र, रोहित प्रजापति, रामसागर यादव, अवध बिहारी यादव, किशन यादव, सी.पी. प्रजापति, विशंभर प्रजापति, अभिषेक प्रजापति, प्रेम प्रजापति, अतुल प्रजापति, अजय प्रजापति, विनय प्रजापति, दिनेश प्रजापति, सागर प्रजापति, अनुपम लोहवंशी, नंद किशोर यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।2
- Hamare Gaon ke road ki halat bahot kharab hai krapaya ise jald se jald theek kiya jaye yah road Banda jila ke gram jorawarpur ki Hai Jo Matra ek hi road hai yahan gaon bahar se jaane ke liye road per aisi sthiti hai is road ki ki nikalna bhi mushkil Ho jata Hai Jahan ek bar barish Hui yahan bathroom jaane ke liye 10 bar sochana padta hai itni Khatarnak road Hai itni kharab road hai to jald se jald is road ko Sahi kiya jaaye hamari aapse prathna hai2
- श्री संकट मोचन मंदिर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्री संकट मोचन मंदिर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।1
- कमासिन थाना पुलिस के द्वारा अवैध तमंचे से जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा जेल1