logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घूमना बांध पर पैंथर दिखने से किसानों में दहशत, वन विभाग से रेस्क्यू की मांग सिकराय। मानपुर थाना क्षेत्र के घूमना गांव स्थित बांध पर बीती रात पैंथर दिखाई देने से किसानों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार शाम करीब 8 बजे खेतों से लौट रहे किसानों ने बांध के पास बनी अस्थाई चौकी (पटोल पोश) पर एक पैंथर को बैठा देखा। किसानों ने टॉर्च की रोशनी में काफी देर तक पैंथर को वहीं बैठे हुए देखा। ग्रामीणों ने बताया कि जहां पैंथर दिखाई दिया, उसी रास्ते से देर रात तक बाइक और चौपहिया वाहनों की आवाजाही रहती है। खेतों में मवेशियों की रखवाली करने वाले किसान भी रात में इसी मार्ग से गांव लौटते हैं, जिससे किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है। पैंथर दिखने की सूचना के बाद आसपास के किसानों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने तथा पैंथर को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ने की मांग की है, ताकि किसानों और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

13 hrs ago
user_पुष्पेन्द्र घूमना
पुष्पेन्द्र घूमना
Sikrai, Dausa•
13 hrs ago

घूमना बांध पर पैंथर दिखने से किसानों में दहशत, वन विभाग से रेस्क्यू की मांग सिकराय। मानपुर थाना क्षेत्र के घूमना गांव स्थित बांध पर बीती रात पैंथर दिखाई देने से किसानों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार शाम करीब 8 बजे खेतों से लौट रहे किसानों ने बांध के पास बनी अस्थाई चौकी (पटोल पोश) पर एक पैंथर को बैठा देखा। किसानों ने टॉर्च की रोशनी में काफी देर तक पैंथर को वहीं बैठे हुए देखा। ग्रामीणों ने बताया कि जहां पैंथर दिखाई दिया, उसी रास्ते से देर रात तक बाइक और चौपहिया वाहनों की आवाजाही रहती है। खेतों में मवेशियों की रखवाली करने वाले किसान भी रात में इसी मार्ग से गांव लौटते हैं, जिससे किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है। पैंथर दिखने की सूचना के बाद आसपास के किसानों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने तथा पैंथर को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ने की मांग की है, ताकि किसानों और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

More news from Karauli and nearby areas
  • गांवड़ा मीणा में हों रहें आंदोलन के समर्थन में रविवार को 84 गांवों की रैली पहुंची गांवड़ा मीणा धौलपुर, मध्य प्रदेश के आदिवासीयों ने महापंचायत में लिया भाग। करौली एस पी और मंत्री जवाहर सिंह बैढम पर कार्रवाई करने की कर रहे हैं मांग पांचना बांध और खंडीप आंदोलन से जुड़े हुए मुकदमों को वापस लेने और करौली एस पी के तबादले को लेकर कर रहे हैं प्रदर्शन करौली और मध्य प्रदेश पुलिस नरवर क़िले की 400 साल पुरानी तोप चोरी की कर रहीं हैं जांच मासलपुर क्षेत्र के आदिवासी महापंचायत में गांवड़ा मीना में हो रहे आंदोलन के समर्थन में रविवार 84 गांवों की रैली पहुंची, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत । जिसमें मोठियापुरा,मीणा दातकापुरा कोटरी, कोटरा , लीलोटी,कारवाड़ फैलीकापुरा, कटकड़ मोड़, रिठोली,गढ़ी बांधवा में के आदिवासी महापंचायत में गांवड़ा मीना की पावन भूमि पर 84 गांवों की रैली पहुंची। मासलपुर क्षेत्र के आदिवासी विशाल महापंचायत में मातृशक्ति, किसान शक्ति, युवा शक्ति जन आंदोलन के -साथ रैली निकली। यह आंदोलन पांचना बांध विवाद के समय कई जगह पर जाम लगाया गया।उसके बाद पुलिस प्रशासन की ओर से दर्ज मुकदमों के कारण चल रहा है। उन्होंने कहा कि दर्ज मुकदमे खंडीप के आंदोलन के बाद बनी सहमति के विपरीत हैं। यह वादा खिलाफी है। पुलिस प्रशासन को मुकदमे तुरंत वापस लेने चाहिए। लोग रैली लेकर गांवड़ा मीना की ओर गए।मोठियापुरा,मीणा दातकापुरा कोटरी, कोटरा , लीलोटी,कारवाड़ फैलीकापुरा, कटकड़ मोड़, टोडूपुरा पर पुष्प वर्षा कर सम्मान किया गया।महापंचायत में कई हजार लोग शामिल हुए। महिलाओं ने ठंडा जल पिलाया। युवा शक्ति ने फल, मेवा, प्रसादी का सहयोग किया।इस दौरान फैलीकापुरा में ग्रामीण वेदप्रकाश,बृजलाल पटेल,तेजराम, पृथ्वी, ज्ञानसिंह, जगराम, ब्रजेश,धर्मेश कई लोग उपस्थित रहे
    2
    गांवड़ा मीणा में हों रहें आंदोलन के समर्थन में रविवार को 84 गांवों की रैली पहुंची गांवड़ा मीणा धौलपुर, मध्य प्रदेश के आदिवासीयों ने महापंचायत  में लिया भाग। करौली एस पी और मंत्री जवाहर सिंह बैढम पर कार्रवाई करने की कर रहे हैं मांग पांचना बांध और खंडीप आंदोलन से जुड़े हुए मुकदमों को वापस लेने और करौली एस पी के तबादले को लेकर कर रहे हैं प्रदर्शन करौली और मध्य प्रदेश पुलिस नरवर क़िले की 400 साल पुरानी तोप चोरी की कर रहीं हैं जांच
मासलपुर क्षेत्र के आदिवासी महापंचायत में गांवड़ा मीना में हो रहे आंदोलन के समर्थन में रविवार 84 गांवों की रैली पहुंची, 
जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत । जिसमें मोठियापुरा,मीणा दातकापुरा कोटरी, कोटरा , लीलोटी,कारवाड़ फैलीकापुरा, कटकड़ मोड़, रिठोली,गढ़ी बांधवा में के आदिवासी महापंचायत में गांवड़ा मीना की पावन भूमि पर 84 गांवों की रैली पहुंची।  मासलपुर क्षेत्र के आदिवासी विशाल महापंचायत में  मातृशक्ति, किसान शक्ति, युवा शक्ति जन आंदोलन के -साथ रैली निकली।
यह आंदोलन पांचना बांध विवाद के समय कई जगह पर जाम लगाया गया।उसके बाद पुलिस प्रशासन की ओर से दर्ज मुकदमों के कारण चल रहा है। उन्होंने कहा कि दर्ज मुकदमे खंडीप के आंदोलन के बाद बनी सहमति के विपरीत हैं। यह वादा खिलाफी है। पुलिस प्रशासन को मुकदमे तुरंत वापस लेने चाहिए। लोग रैली लेकर गांवड़ा मीना की ओर गए।मोठियापुरा,मीणा दातकापुरा कोटरी, कोटरा , लीलोटी,कारवाड़ फैलीकापुरा, कटकड़ मोड़, टोडूपुरा पर पुष्प वर्षा कर सम्मान किया गया।महापंचायत में कई हजार लोग शामिल हुए। महिलाओं ने ठंडा जल पिलाया। युवा शक्ति ने फल, मेवा, प्रसादी का सहयोग किया।इस दौरान फैलीकापुरा में ग्रामीण वेदप्रकाश,बृजलाल पटेल,तेजराम, पृथ्वी, ज्ञानसिंह, जगराम, ब्रजेश,धर्मेश कई लोग उपस्थित रहे
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    4 hrs ago
  • घाटरी में क्रेशरो को बंद करने हेतु घाटरी में भूख हड़ताल शुरू, गुंजा नारा कम से कम 10 दिन हो गए आंदोलन को शुरू चलते हुए अभी कोई प्रशासन नहीं पहुंचा है अभी तहसीलदार और पटवारी की पूछे हैं अवैध क्रशर जोन को बंद करने हेतु ग्राम पंचायत घाटी तहसील भुसावर जिला भरतपुर राजस्थान मैं टीवी एवं सिल्कॉस बीमारियों से बचने के लिए आंदोलन शुरू हुआ है और और भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं और सिल्कॉस और टीवी इन बीमारियों से कम से कम 20 लोग बीमारियों से मर चुके हैं इस कारण करें इस कारण पूरे गांव वाले आंदोलन शुरू किया है क्रशरों को बंद करने हेतु अभी तक कोई प्रशासन नहीं पहुंचा है कोई समाधान नहीं हुआ है कम से कम 15 दिन हो गए हैं इस आंदोलन को शुरू हुए
    4
    घाटरी में क्रेशरो को बंद करने हेतु घाटरी में भूख हड़ताल शुरू, गुंजा नारा कम से कम 10 दिन हो गए आंदोलन को शुरू चलते हुए अभी कोई प्रशासन नहीं पहुंचा है अभी तहसीलदार और पटवारी की पूछे हैं
अवैध क्रशर जोन को बंद करने हेतु ग्राम पंचायत घाटी तहसील भुसावर जिला भरतपुर राजस्थान मैं टीवी एवं सिल्कॉस बीमारियों से बचने के लिए आंदोलन शुरू हुआ है और और भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं
और सिल्कॉस और टीवी इन बीमारियों से कम से कम 20 लोग बीमारियों से मर चुके हैं इस कारण करें  इस कारण पूरे गांव वाले आंदोलन शुरू किया है क्रशरों को बंद करने हेतु अभी तक कोई प्रशासन नहीं पहुंचा है कोई समाधान नहीं हुआ है कम से कम 15 दिन हो गए हैं इस आंदोलन को शुरू हुए
    user_डूंगर सिंह
    डूंगर सिंह
    Voice of people भुसावर, भरतपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सूरौठ पैलेस में भव्यता के साथ संपन्न हुआ अध्यापिका आशा देवी राजौरा का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह..... हिंडौन सिटी। ​बयाना रोड स्थित सूरौठ पैलेस में अध्यापिका आशा देवी राजौरा के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर शनिवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वर्षों तक शिक्षा के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान देने के बाद सेवानिवृत्त हुईं आशा देवी राजौरा के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में परिजनों, रिश्तेदारों, शिक्षकों, शिक्षाविदों तथा क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ​शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को किया याद: ​समारोह के दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं शिक्षाविदों ने आशा देवी राजौरा के शिक्षण कार्यकाल की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि एक शिक्षक के रूप में उनका जीवन प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने न केवल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी, बल्कि उनमें उच्च नैतिक मूल्यों का सिंचन भी किया। ​एक शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, उनके द्वारा दिए गए संस्कार और ज्ञान की रोशनी हमेशा समाज को दिशा दिखाती रहती है। समारोह में उपस्थित शिक्षाविद,​परिजन और गणमान्य लोगों ने किया अभिनंदन :​ समारोह में मौजूद रिश्तेदारों एवं गणमान्य नागरिकों ने आशा देवी राजौरा को शॉल, स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान माहौल काफी भावुक और गौरवमयी रहा। ​सामूहिक भोज का आयोजन: ​कार्यक्रम के समापन के अवसर पर एक सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें आए हुए सभी अतिथियों, सहयोगियों और परिजनों ने एक साथ सहभोज कर खुशियाँ साझा कीं। अंत में आशा देवी राजौरा व उनके परिवार ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
    2
    सूरौठ पैलेस में भव्यता के साथ संपन्न हुआ अध्यापिका आशा देवी राजौरा का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह.....
हिंडौन सिटी। ​बयाना रोड स्थित सूरौठ पैलेस में  अध्यापिका आशा देवी राजौरा के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर शनिवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वर्षों तक शिक्षा के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान देने के बाद सेवानिवृत्त हुईं आशा देवी राजौरा के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में परिजनों, रिश्तेदारों, शिक्षकों, शिक्षाविदों तथा क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
​शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को किया याद:
​समारोह के दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं शिक्षाविदों ने आशा देवी राजौरा के शिक्षण कार्यकाल की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि एक शिक्षक के रूप में उनका जीवन प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने न केवल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी, बल्कि उनमें उच्च नैतिक मूल्यों का सिंचन भी किया।
​एक शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, उनके द्वारा दिए गए संस्कार और ज्ञान की रोशनी हमेशा समाज को दिशा दिखाती रहती है।
समारोह में उपस्थित शिक्षाविद,​परिजन और गणमान्य लोगों ने किया अभिनंदन :​ समारोह में मौजूद रिश्तेदारों एवं गणमान्य नागरिकों ने आशा देवी राजौरा को शॉल, स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान माहौल काफी भावुक और गौरवमयी रहा।
​सामूहिक भोज का आयोजन:
​कार्यक्रम के समापन के अवसर पर एक सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें आए हुए सभी अतिथियों, सहयोगियों और परिजनों ने एक साथ सहभोज कर खुशियाँ साझा कीं। अंत में आशा देवी राजौरा व उनके परिवार ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में भारत विकास परिषद व अपना घर सेवा समिति ने अग्रवाल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय हिंगोटिया रोड पर पर्यावरण प्रकल्प के अंतर्गत किया 58 पौधों का वृक्षारोपण
    1
    गंगापुर सिटी में भारत विकास परिषद व अपना घर सेवा समिति ने अग्रवाल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय हिंगोटिया रोड पर पर्यावरण प्रकल्प के अंतर्गत किया 58 पौधों का वृक्षारोपण
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    2 hrs ago
  • दौसा। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने शुक्रवार को सिकराय क्षेत्र का दौरा कर प्रस्तावित स्टोन पार्क, पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर तथा उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने सिकराय के निकट रीको को स्टोन पार्क के लिए आवंटित भूमि का मौका निरीक्षण कर अधिकारियों से अब तक की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के उद्यमियों को स्टोन पार्क का लाभ जल्द मिल सके। इस अवसर पर रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक टीसी भट्ट ने अवगत कराया कि स्टोन पार्क के लिए आवंटित भूमि का लेआउट प्लान अंतिम रूप से तैयार हो चुका है तथा प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी हो गई है। तकनीकी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे शीघ्र पूर्ण कर विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। रीको को रेटा, दुब्बी एवं पीलवा कलां गांव में 42 हेक्टेयर से अधिक भूमि स्टोन पार्क के लिए आवंटित की गई है। इसके बाद जिला कलक्टर ने पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आवासीय पट्टों सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरित किया। जिला कलक्टर ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की अधिक से अधिक जानकारी देकर उन्हें पात्रतानुसार लाभान्वित किया जाए। दौरे के दौरान जिला कलक्टर ने सिकराय उपखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन कर विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा की तथा कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी नवनीत कुमार, पंचायत समिति विकास अधिकारी रानू इनखिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    दौसा। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने शुक्रवार को सिकराय क्षेत्र का दौरा कर प्रस्तावित स्टोन पार्क, पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर तथा उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने सिकराय के निकट रीको को स्टोन पार्क के लिए आवंटित भूमि का मौका निरीक्षण कर अधिकारियों से अब तक की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के उद्यमियों को स्टोन पार्क का लाभ जल्द मिल सके।
इस अवसर पर रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक टीसी भट्ट ने अवगत कराया कि स्टोन पार्क के लिए आवंटित भूमि का लेआउट प्लान अंतिम रूप से तैयार हो चुका है तथा प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी हो गई है। तकनीकी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे शीघ्र पूर्ण कर विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। रीको को रेटा, दुब्बी एवं पीलवा कलां गांव में 42 हेक्टेयर से अधिक भूमि स्टोन पार्क के लिए आवंटित की गई है।
इसके बाद जिला कलक्टर ने पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आवासीय पट्टों सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरित किया।
जिला कलक्टर ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की अधिक से अधिक जानकारी देकर उन्हें पात्रतानुसार लाभान्वित किया जाए।
दौरे के दौरान जिला कलक्टर ने सिकराय उपखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन कर विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा की तथा कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी नवनीत कुमार, पंचायत समिति विकास अधिकारी रानू इनखिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Ganesh Yogi
    Ganesh Yogi
    Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • बामनवास को मिली रोडवेज की सौगात, आज से जयपुर–बामनवास–गंगापुर सिटी बस सेवा शुरू बामनवास, सवाई माधोपुर: बामनवास क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) ने जनता एवं जनप्रतिनिधियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए आज 1 अगस्त 2026 से जयपुर–बामनवास–गंगापुर सिटी रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी है। नई सेवा शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है और जयपुर आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रूट एवं समय सारिणी: दुर्गापुरा से बस दोपहर 2:15 बजे रवाना होकर शाम 4:15 बजे लालसोट पहुंचेगी तथा अमावरा होते हुए शाम 6:00 बजे बामनवास पहुंचेगी। इसके बाद बस गंगापुर सिटी जाएगी, जहां निर्धारित स्टॉपेज रहेगा। वहीं वापसी में बस सुबह 6:00 बजे गंगापुर सिटी से चलकर सुबह 7:00 बजे बामनवास पहुंचेगी और यहां से जयपुर के लिए रवाना होकर करीब 11:00 बजे जयपुर पहुंचेगी। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह नई रोडवेज सेवा विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और आम यात्रियों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगी तथा बामनवास की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से लोगों में उत्साह का माहौल है।
    2
    बामनवास को मिली रोडवेज की सौगात, आज से जयपुर–बामनवास–गंगापुर सिटी बस सेवा शुरू
बामनवास, सवाई माधोपुर:
बामनवास क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) ने जनता एवं जनप्रतिनिधियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए आज 1 अगस्त 2026 से जयपुर–बामनवास–गंगापुर सिटी रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी है। नई सेवा शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है और जयपुर आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
रूट एवं समय सारिणी:
दुर्गापुरा से बस दोपहर 2:15 बजे रवाना होकर शाम 4:15 बजे लालसोट पहुंचेगी तथा अमावरा होते हुए शाम 6:00 बजे बामनवास पहुंचेगी। इसके बाद बस गंगापुर सिटी जाएगी, जहां निर्धारित स्टॉपेज रहेगा।
वहीं वापसी में बस सुबह 6:00 बजे गंगापुर सिटी से चलकर सुबह 7:00 बजे बामनवास पहुंचेगी और यहां से जयपुर के लिए रवाना होकर करीब 11:00 बजे जयपुर पहुंचेगी।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह नई रोडवेज सेवा विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और आम यात्रियों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगी तथा बामनवास की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से लोगों में उत्साह का माहौल है।
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • पीएम मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया: अभिजीत दीपके ने प्रधान मंत्री के उस वीडियो का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने छात्रों को "माफ करने" की बात कही थी। पीएम मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया: अभिजीत दीपके ने प्रधान मंत्री के उस वीडियो का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने छात्रों को "माफ करने" की बात कही थी। माफी की मांग: उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को 20 जुलाई को हुए लाठीचार्ज के लिए वीडियो के जरिए देश और प्रभावित छात्रों से माफी मांगनी चाहिए। पुलिस बर्बरता के आरोप: 12-12 साल की बच्चियों पर लाठीचार्ज करने और उनका सिर फोड़ने के गंभीर आरोप लगाए। पुरुष पुलिस कर्मियों द्वारा महिला प्रदर्शनकारियों से मारपीट करने और उनके कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारी लड़कियों पर अमानवीय तरीके से लाठियां चलाने की निंदा की।
    1
    पीएम मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया: अभिजीत दीपके ने प्रधान मंत्री के उस वीडियो का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने छात्रों को "माफ करने" की बात कही थी।
पीएम मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया: अभिजीत दीपके ने प्रधान मंत्री के उस वीडियो का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने छात्रों को "माफ करने" की बात कही थी।
माफी की मांग: उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को 20 जुलाई को हुए लाठीचार्ज के लिए वीडियो के जरिए देश और प्रभावित छात्रों से माफी मांगनी चाहिए।
पुलिस बर्बरता के आरोप:
12-12 साल की बच्चियों पर लाठीचार्ज करने और उनका सिर फोड़ने के गंभीर आरोप लगाए।
पुरुष पुलिस कर्मियों द्वारा महिला प्रदर्शनकारियों से मारपीट करने और उनके कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया।
पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारी लड़कियों पर अमानवीय तरीके से लाठियां चलाने की निंदा की।
    user_Himanshu meena
    Himanshu meena
    Studying Centre गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • बांदीकुई दौसा:केसरी सिंह पुरा में जमीनी विवाद,एक ही परिवार के दो पक्षों में बताया जा रहा झगड़ा,दोनों पक्षों के करीब नौ महिलाएं हुई घायल,लाठी भांठा संघर्ष में हुए घायल जिन्हें एम्बुलेंस की सहायता से पहुंचाया उप जिला अस्पताल गंभीर अवस्था में कुछ महिलाओ को किया जयपुर रैफर
    1
    बांदीकुई दौसा:केसरी सिंह पुरा में जमीनी विवाद,एक ही परिवार के दो पक्षों में बताया जा रहा झगड़ा,दोनों पक्षों के करीब नौ महिलाएं हुई घायल,लाठी भांठा संघर्ष में हुए घायल
जिन्हें एम्बुलेंस की सहायता से पहुंचाया उप जिला अस्पताल 
गंभीर अवस्था में कुछ महिलाओ को किया जयपुर रैफर
    user_Ganesh Yogi
    Ganesh Yogi
    Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.