दोस्तों ने दोस्त की ईंट से हत्या कर शव जमीन में गाड़ा, पुलिस ने किया खुलासा बुलंदशहर जिले में दोस्ती को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दोस्तों ने ही अपने 24 वर्षीय दोस्त की ईंट से हत्या कर शव को जमीन में गाड़ दिया। बताया जा रहा है कि नगर क्षेत्र के देवीपुरा निवासी साक्षर बीते दिन से लापता था। परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। जांच के दौरान शक के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपियों ने बताया कि सिकंदराबाद क्षेत्र के चंदेरू जंगल में शराब पार्टी के दौरान कहासुनी हो गई, जिसके बाद उन्होंने साक्षर की ईंट से हमला कर हत्या कर दी और शव को जमीन में दबा दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर खुदाई कर शव बरामद कर लिया है। सूचना मिलते ही नगर और सिकंदराबाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। चैनल पर बने रहने के लिए लाइक शेयर सब्सक्राइब करें जनपद न्यूज 24 यूपी 🎤 बाइट: मृतक का दोस्त
दोस्तों ने दोस्त की ईंट से हत्या कर शव जमीन में गाड़ा, पुलिस ने किया खुलासा बुलंदशहर जिले में दोस्ती को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दोस्तों ने ही अपने 24 वर्षीय दोस्त की ईंट से हत्या कर शव को जमीन में गाड़ दिया। बताया जा रहा है कि नगर क्षेत्र के देवीपुरा निवासी साक्षर बीते दिन से लापता था। परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। जांच के दौरान शक के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपियों ने बताया
कि सिकंदराबाद क्षेत्र के चंदेरू जंगल में शराब पार्टी के दौरान कहासुनी हो गई, जिसके बाद उन्होंने साक्षर की ईंट से हमला कर हत्या कर दी और शव को जमीन में दबा दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर खुदाई कर शव बरामद कर लिया है। सूचना मिलते ही नगर और सिकंदराबाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। चैनल पर बने रहने के लिए लाइक शेयर सब्सक्राइब करें जनपद न्यूज 24 यूपी 🎤 बाइट: मृतक का दोस्त
- मैनपुरी:जनपद की ऐतिहासिक श्रीदेवी ग्राम सुधार प्रदर्शनी में पहली ही बारिश ने व्यवस्थाओं की पोल खोल दी।कादंबरी रंगमंच पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया।1
- संवाददाता संजीव कुमार राणा इंडिया न्यू दर्शन बदायूं अलापुर :- जिला बदायूं के कस्बा अलापुर में एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए ये हादसा आज दिनांक 31/03/2026 को शाम लगभग 8:00 बजे का है आप को बतादे घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है ट्रक और बाइक की टक्कर से हुआ हादसा पुलिस के अनुसार चौडेरा शिकारपुर निवासी गांव निवासी शिवम पुत्र दुर्गेश, महेंद्र पुत्र नेतराम और राजू पुत्र रोशन बाइक से आलापुर आए हुए थे आढत के पास एक तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज की युवक गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलते ही अलापुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया ट्रक को कब्जे में ले लिया और ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह विष्ट ने बताया कि इस संबंध में तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि बदायूँ तेज तर्रार ARTO की मिली भगत से निकल रहे ओवर लोड भूसा भर कर निकल रहे ट्रैक्टर व ट्रक ओवर लोड कर तेज रफ्तार से निकालते हैं वाहन वहीं अधिकारियों की अनदेखी से रोड पर हो रहे हादसे उसके बाद भी प्रशासन व ट्रैफिक पुलिस नहीं कर रही कोई कार्यवाही इन्हीं कारणों से आम जन लोग व राहगीर हो रहे हादसे के शिकार अब देखना यह है कि इस घटना में संबंधित थाना पुलिस व RTO क्या कार्यवाही करते हैं। या फिर इसी तरह से ओवर लोड वाहन तेज रफ्तार दौड़ते रहेंगे या प्रशासन लगाम लगाएगा ।4
- बदायूं ब्रेकिंग संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, युवक का अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल । जनपद बदायूं में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुलेआम अवैध तमंचा लहराते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मूसाझाग थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में युवक न सिर्फ हथियार का प्रदर्शन कर रहा है, बल्कि कथित तौर पर खुद ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रौब झाड़ने की कोशिश कर रहा है। हैरानी की बात यह है कि वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है, जिससे लोगों में आक्रोश और चिंता बढ़ती जा रही है। गौरतलब है कि हाल ही में HPCL प्लांट में हुए डबल मर्डर की घटना ने भी इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे। इसके बावजूद मूसाझाग पुलिस की कार्यशैली लगातार चर्चा के केंद्र में बनी हुई है। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर पुलिस कब हरकत में आएगी? क्या ऐसे ही खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन होता रहेगा और कानून का मजाक उड़ता रहेगा? फिलहाल पूरे मामले पर पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।2
- बदायूं में मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस बदायूं। जिले के थाना फैजगंज बहेटा के गांव भवानीपुर में मंगलवार को एक खेत में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई । ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव के शिनाख्त कराने का प्रयास किया मगर सफलता न मिल सकी इसके बाद पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेज दिया। इस दौरान पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराएं।1
- मेरठ में Chaudhary Charan Singh University के RK हॉस्टल में घटिया खाने को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोप है कि सड़ी सब्जियों और गंदगी में बना भोजन परोसा जा रहा था। विरोध में छात्रों ने हंगामा किया और प्रशासन से शिकायत की। मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- डबल डेकर बस ने पिकअप में मारी टक्कर हादसे में पिकअप सवार 2 लोगों की मौत जयपुर से आ रही थी प्राइवेट बस उझानी थाना क्षेत्र की घटना....1
- Post by Mohd Saleem1
- Post by Naveen Goswami1