logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एसआई भर्ती 2021 रद्द करने को लेकर राजस्थान उच्च न्यायालय की डीबी का फैसला स्वागत योग्य- हनुमान बेनीवाल नागौर/जयपुर,,राजस्थान उच्च न्यायालय की डिविजन बैंच ने , एसआई भर्ती 2021 को एकलपीठ द्वारा रद्द करने के फैसले को बरकरार रखा है जो स्वागत योग्य निर्णय है , यह बात राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने उच्च न्यायालय के निर्णय के बाद कही,सांसद ने कहा कि एसआई भर्ती भर्ती 2021 में हुई धांधली,पेपर लीक की वजह से लाखों मेहनतकश अभ्यर्थियों के भविष्य पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया तब राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने मेहनतकश अभ्यर्थियों के पक्ष में इस भर्ती को रद्द करवाने के लिए लंबा आंदोलन किया और जयपुर के शहीद स्मारक पर कई दिनों तक धरना दिया और बड़ी रैली भी राजधानी जयपुर में की,सांसद ने कहा कि जब राजस्थान उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने एसआई भर्ती 2021 को रद्द करने का फैसला दिया तो राजस्थान की दोगली बीजेपी सरकार ने इस भर्ती को यथावत रखवाने का पुरजोर प्रयास किया मगर आज फिर से मेहनतकश अभ्यर्थियों की भावनाओ की कोर्ट में जीत हुई है | *राजस्थान सरकार के इशारे पर आरपीएससी द्वारा 2.21 लाख युवाओं के सपनों के साथ किया खिलवाड़* राजस्थान सरकार के इशारे पर राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कल से होने वाली एसआई भर्ती को लेकर जिस तरह की जल्दबाजी दिखाई वो उचित नहीं थी ,उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से प्रश्न है किया कि जब तीसरे चरण में सभी को मौका दिया जा सकता था, तो बिना समाधान के RPSC की आखिरकार सुप्रीम कोर्ट जाने की क्या मजबूरी थी ? उन्होंने कहा कि क्या सरकार की नजरों में युवाओं की मेहनत, उनके समय और उनके भविष्य की कोई कीमत नहीं है ? बेनीवाल ने इस मामले में स्वयं मुख्यमंत्री से जवाब देने की मांग करते हुए कहा कि आखिर लाखों अभ्यर्थियों को इस स्थिति में क्यों धकेला गया ?

17 hrs ago
user_प्रदीप कुमार डागा
प्रदीप कुमार डागा
नागौर, नागौर, राजस्थान•
17 hrs ago
9335ad21-b7dd-4df3-88fb-1a64511de37b

एसआई भर्ती 2021 रद्द करने को लेकर राजस्थान उच्च न्यायालय की डीबी का फैसला स्वागत योग्य- हनुमान बेनीवाल नागौर/जयपुर,,राजस्थान उच्च न्यायालय की डिविजन बैंच ने , एसआई भर्ती 2021 को एकलपीठ द्वारा रद्द करने के फैसले को बरकरार रखा है जो स्वागत योग्य निर्णय है , यह बात राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने उच्च न्यायालय के निर्णय के बाद कही,सांसद ने कहा कि एसआई भर्ती भर्ती 2021 में हुई धांधली,पेपर लीक की वजह से लाखों मेहनतकश अभ्यर्थियों के भविष्य पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया तब राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने मेहनतकश अभ्यर्थियों के पक्ष में इस भर्ती को रद्द करवाने के लिए लंबा आंदोलन किया और जयपुर के शहीद स्मारक पर कई दिनों तक धरना दिया और बड़ी रैली भी राजधानी जयपुर में की,सांसद ने कहा कि जब राजस्थान उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने एसआई भर्ती 2021 को रद्द करने का फैसला दिया तो राजस्थान की दोगली बीजेपी सरकार ने इस भर्ती को यथावत रखवाने का पुरजोर प्रयास किया मगर आज फिर से मेहनतकश अभ्यर्थियों की भावनाओ की कोर्ट में जीत हुई है | *राजस्थान सरकार के इशारे पर आरपीएससी द्वारा 2.21 लाख युवाओं के सपनों के साथ किया खिलवाड़* राजस्थान सरकार के इशारे पर राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कल से होने वाली एसआई भर्ती को लेकर जिस तरह की जल्दबाजी दिखाई वो उचित नहीं थी ,उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से प्रश्न है किया कि जब तीसरे चरण में सभी को मौका दिया जा सकता था, तो बिना समाधान के RPSC की आखिरकार सुप्रीम कोर्ट जाने की क्या मजबूरी थी ? उन्होंने कहा कि क्या सरकार की नजरों में युवाओं की मेहनत, उनके समय और उनके भविष्य की कोई कीमत नहीं है ? बेनीवाल ने इस मामले में स्वयं मुख्यमंत्री से जवाब देने की मांग करते हुए कहा कि आखिर लाखों अभ्यर्थियों को इस स्थिति में क्यों धकेला गया ?

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नागौर,,सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से चोरी/गुम मोबाईल फोन की शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए 2.10 लाख रूपये की कीमत के कुल 10 मोबाईल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किये गये। आमजन से अपील की जाती है कि आपका मोबाईल गुम/चोरी होने पर तत्काल CEIR पोर्टल पर आईएमईआई का इन्द्राज करके, अपने मोबाईल फोन को ब्लाॅक करवायें।
    2
    नागौर,,सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से चोरी/गुम मोबाईल फोन की शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए 2.10 लाख रूपये की कीमत के कुल 10 मोबाईल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किये गये। आमजन से अपील की जाती है कि आपका मोबाईल गुम/चोरी होने पर तत्काल CEIR पोर्टल पर आईएमईआई का इन्द्राज करके, अपने मोबाईल फोन को ब्लाॅक करवायें।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • यह औरत खुलेआम धमकी देती हैं और लोगों को ब्लैकमेल करती हैं जब इसको रुपए देने से मना कर दो तो अपनी बेटी का झूठे मुकदमे दर्ज करवाती हैं यह फुलेरा जयपुर की रहने वाली हैं इसके असली आदमी का नाम दिनेश कुमार बलाई है और बहुत लोगों से फर्जी शादियां कर लोगों को लुटने का काम करती हैं मैं भी इस औरत का शिकार हो चुका हूं
    3
    यह औरत खुलेआम धमकी देती हैं और लोगों को ब्लैकमेल करती हैं जब इसको रुपए देने से मना कर दो तो अपनी बेटी का झूठे मुकदमे दर्ज करवाती हैं यह फुलेरा जयपुर की रहने वाली हैं इसके असली आदमी का नाम दिनेश कुमार बलाई है और बहुत लोगों से फर्जी शादियां कर लोगों को लुटने का काम करती हैं मैं भी इस औरत का शिकार हो चुका हूं
    user_Mohammed Asif
    Mohammed Asif
    Makrana, Nagaur•
    11 hrs ago
  • जयपुर रोडवेज बस ड्राइवर की लापरवाही, सवारी को नहीं दी जगह – यात्री ने बस के आगे आकर रुकवाई जयपुर: रोडवेज विभाग की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है, जहां एक बस ड्राइवर ने सवारी को लेने के लिए बस नहीं रोकी। बताया जा रहा है कि यात्री काफी देर से बस का इंतजार कर रहा था, लेकिन बस आने के बावजूद ड्राइवर ने उसे नजरअंदाज कर दिया। स्थिति तब बिगड़ गई जब नाराज यात्री ने बस को रुकवाने के लिए उसके आगे खड़े होकर विरोध किया। इसके बाद बस को मजबूरन रोकना पड़ा। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अन्य यात्रियों में भी रोष देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोडवेज बसों की इस तरह की लापरवाही आए दिन देखने को मिलती है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने संबंधित विभाग से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने जांच का आश्वासन दिया है #nes #news #bikamer #live
    1
    जयपुर रोडवेज बस ड्राइवर की लापरवाही, सवारी को नहीं दी जगह – यात्री ने बस के आगे आकर रुकवाई जयपुर: रोडवेज विभाग की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है, जहां एक बस ड्राइवर ने सवारी को लेने के लिए बस नहीं रोकी। बताया जा रहा है कि यात्री काफी देर से बस का इंतजार कर रहा था, लेकिन बस आने के बावजूद ड्राइवर ने उसे नजरअंदाज कर दिया। स्थिति तब बिगड़ गई जब नाराज यात्री ने बस को रुकवाने के लिए उसके आगे खड़े होकर विरोध किया। इसके बाद बस को मजबूरन रोकना पड़ा। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अन्य यात्रियों में भी रोष देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोडवेज बसों की इस तरह की लापरवाही आए दिन देखने को मिलती है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने संबंधित विभाग से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने जांच का आश्वासन दिया है #nes #news #bikamer #live
    user_Bikaner local news
    Bikaner local news
    Local News Reporter बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    14 min ago
  • बीकानेर छतरगढ़ क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां दुल्हन ने परिवार में मौत का बहाना बनाकर लाखों रुपये और जेवरात लेकर फरार हो गई। पीड़ित पक्ष के अनुसार, शादी के लिए 1 लाख 85 हजार रुपये नकद और गहने दिए गए थे। शादी की रस्मों के बीच दुल्हन ने अचानक परिवार में किसी की मौत का बहाना बनाया और मौका पाकर नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गई।घटना के बाद जब पीड़ितों ने संपर्क करने की कोशिश की तो सभी मोबाइल नंबर बंद या ब्लॉक मिले। बाद में जब पीड़ित आरोपी के बताए पते पर पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने पहचान से ही इनकार कर दिया और पैसे लौटाने से साफ मना कर दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह पूरी ठगी पहले से सुनियोजित थी। दुल्हन और उसके साथियों ने फर्जी पहचान और झूठे रिश्तेदार बनकर वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में दुल्हन समेत 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
    1
    बीकानेर  छतरगढ़ क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां दुल्हन ने परिवार में मौत का बहाना बनाकर लाखों रुपये और जेवरात लेकर फरार हो गई।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, शादी के लिए 1 लाख 85 हजार रुपये नकद और गहने दिए गए थे। शादी की रस्मों के बीच दुल्हन ने अचानक परिवार में किसी की मौत का बहाना बनाया और मौका पाकर नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गई।घटना के बाद जब पीड़ितों ने संपर्क करने की कोशिश की तो सभी मोबाइल नंबर बंद या ब्लॉक मिले। बाद में जब पीड़ित आरोपी के बताए पते पर पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने पहचान से ही इनकार कर दिया और पैसे लौटाने से साफ मना कर दिया।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह पूरी ठगी पहले से सुनियोजित थी। दुल्हन और उसके साथियों ने फर्जी पहचान और झूठे रिश्तेदार बनकर वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में दुल्हन समेत 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    27 min ago
  • अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
    1
    अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
    user_Dr.Sharwan
    Dr.Sharwan
    Local News Reporter Bikaner, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • *सैय्यद हाजी पीर बलवान शाह बाबा की दरगाह पर* *सर्व समाज द्वारा चादर पेश* बीकानेर। बीकानेर शहर कोटगेट के अन्दर मार्ग पर स्थित हाजी सैय्यद बलवान शाह पीर बाबा की दरगाह पर सालाना उर्स के मुबारक मौके पर शनिवार की शाम को सर्व समाज मित्र एकता कमेटी द्वारा चादर चढ़ाई गई। सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनडी कादरी ने बताया कि बीकानेर गंगा जमुनी संस्कृति के तहत संत संतोषानंद जी महाराज , पंडित गायत्री प्रसाद शर्मा , बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल के नेतृत्व में मखमली चादर एवं पुष्प चढ़ाकर शहर में अमन-चैन और खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति के पदाधिकारी कवि शिव दाधीच, दिलीप गुप्ता, सैय्यद अख्तर, रामकिशन महाराज उपाध्याय , जयनारायण मारू, भवानी आचार्य, शाकिर हुसैन चौपदार केदारनाथ खत्री, रामकिशोर यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। इस अवसर पर दरगाह के मुजाविर बुनियाद अली शाह,आदम हुसैन शाह , रफीक शाह एवं दरगाह कमेटी मेम्बरो ने संत संतोष जी महाराज, पंडित गायत्री प्रसाद शर्मा, बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल, एनडी कादरी,कवि शिव दाधीच, रामकिशन महाराज , दिलीप गुप्ता, भवानी आचार्य, केदारनाथ खत्री का माला पहनाकर दरगाह में स्वागत किया। दरगाह खादिम बुनियाद शाह ने बताया कि सालाना तीन दिवसीय उर्स का आगाज 5 अप्रैल रविवार होगा। उर्स के पहले दिन जायरिनों द्वारा सवा लाख दुरूदे पाक का प्रोग्राम रखा गया, दूसरे दिन 6 अप्रैल सोमवार को दरगाह कमेटी व जायरिनों की तरफ से बाबा की दरगाह पर चादर चढ़ाई जाएगी । उर्स के तीसरे दिन मंगलवार 7 अप्रैल की देर शाम बाहर से आये कवाल ज़ुबैर नीम अजमेरी एंड पार्टी के द्वारा बाबा की शान में कव्वालियां पेश की जायेगी ।
    1
    *सैय्यद हाजी पीर बलवान शाह बाबा की दरगाह पर* 
*सर्व समाज द्वारा चादर पेश*
बीकानेर। बीकानेर शहर कोटगेट के अन्दर मार्ग पर स्थित हाजी सैय्यद बलवान शाह पीर बाबा की दरगाह पर सालाना उर्स के मुबारक मौके पर शनिवार की शाम को सर्व समाज मित्र एकता कमेटी द्वारा चादर चढ़ाई गई। सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनडी कादरी ने बताया कि बीकानेर गंगा जमुनी संस्कृति के तहत संत संतोषानंद जी महाराज , पंडित गायत्री प्रसाद शर्मा 
, बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल के नेतृत्व में मखमली चादर एवं पुष्प चढ़ाकर शहर में अमन-चैन और खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति के पदाधिकारी कवि शिव दाधीच, दिलीप गुप्ता, सैय्यद अख्तर, रामकिशन महाराज उपाध्याय , जयनारायण मारू, भवानी आचार्य, शाकिर हुसैन चौपदार 
केदारनाथ खत्री, रामकिशोर यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। इस अवसर पर दरगाह के मुजाविर बुनियाद अली शाह,आदम हुसैन शाह , रफीक शाह एवं दरगाह कमेटी मेम्बरो ने  संत संतोष जी महाराज, पंडित गायत्री प्रसाद शर्मा, बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल, एनडी कादरी,कवि शिव दाधीच, रामकिशन महाराज , दिलीप गुप्ता, भवानी आचार्य, केदारनाथ खत्री का माला पहनाकर दरगाह में स्वागत किया।
दरगाह खादिम बुनियाद शाह ने बताया कि सालाना तीन दिवसीय उर्स का आगाज 5 अप्रैल  रविवार होगा। 
उर्स के पहले दिन जायरिनों द्वारा सवा लाख दुरूदे पाक का प्रोग्राम रखा गया, दूसरे दिन 6 अप्रैल  सोमवार को दरगाह कमेटी व जायरिनों की तरफ से बाबा की दरगाह पर चादर चढ़ाई  जाएगी । उर्स के तीसरे दिन मंगलवार 7 अप्रैल  की देर शाम बाहर से आये कवाल ज़ुबैर नीम अजमेरी एंड पार्टी के द्वारा बाबा की शान में कव्वालियां पेश की जायेगी ।
    user_Sakir Husen1983 news reporter 8824615723
    Sakir Husen1983 news reporter 8824615723
    Bikaner, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • Post by SSSO News
    1
    Post by SSSO News
    user_SSSO News
    SSSO News
    बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • राजेन्द्रसिंह महानिरीक्षक पुलिस, अजमेर रेंज अजमेर द्वारा वृत कार्यालय मूण्डवा तथा थाना भावण्डा का किया निरीक्षण नागौर,,राजेन्द्रसिंह महानिरीक्षक पुलिस, अजमेर रेंज अजमेर जिला नागौर के भ्रमण पर रहे। रोशन मीना,नागौर जिला पुलिस अधीक्षक नागौर की अगवानी में वृत कार्यालय मूण्डवा एवं थाना जायल में जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया ।जिला भ्रमण के दौरान राजेन्द्रसिंह महानिरीक्षक पुलिस, अजमेर रेंज अजमेर द्वारा वृत कार्यालय मूण्डवा तथा थाना भावण्डा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जतिन जैन सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत नागौर, अदिति उपाध्याय थानाधिकारी खींवसर, सतीश मीणा वृताधिकारी वृत मूण्डवा,थानाधिकारी मूण्डवा,भावण्डा एवं कुचेरा रहे ।वृत मूण्डवा के पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी ली गई तथा अपराध समीक्षा की गई। अपराध गोष्ठी के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निम्नानुसार निर्देश भी दिये गये
    2
    राजेन्द्रसिंह महानिरीक्षक पुलिस, अजमेर रेंज अजमेर द्वारा वृत कार्यालय मूण्डवा तथा थाना भावण्डा का किया निरीक्षण 
नागौर,,राजेन्द्रसिंह महानिरीक्षक पुलिस, अजमेर रेंज अजमेर जिला नागौर के भ्रमण पर रहे। रोशन मीना,नागौर जिला पुलिस अधीक्षक नागौर की अगवानी में वृत कार्यालय मूण्डवा एवं थाना जायल में जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया ।जिला भ्रमण के दौरान  राजेन्द्रसिंह महानिरीक्षक पुलिस, अजमेर रेंज अजमेर द्वारा वृत कार्यालय मूण्डवा तथा थाना भावण्डा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जतिन जैन सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत नागौर, अदिति उपाध्याय  थानाधिकारी खींवसर, सतीश मीणा वृताधिकारी वृत मूण्डवा,थानाधिकारी मूण्डवा,भावण्डा एवं कुचेरा रहे ।वृत मूण्डवा के पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी ली गई तथा अपराध समीक्षा की गई। अपराध गोष्ठी के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निम्नानुसार निर्देश भी दिये गये
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.