logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की नुकीले हथियार से गोधकर कर दी हत्या उधवा(राधानगर):- साहेबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक निर्मम हत्या का मामला प्रकाश में आया है.,दरअसल बेगमगंज में पार्थो घोष नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी राखी देवी की नुकीले हथियार (रॉड) से गोदकर हत्या कर दी. शुक्रवार को राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पत्नी के किसी दूसरे मर्द से अवैध संबंध के शक में हुई हत्या गिरफ्तार अभियुक्त पार्थो घोष ने पोलिस की पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसे अपनी पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था, इसी वजह से उसने गुरुवार देर रात इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया नुकीला रॉड, जिसका अगला हिस्सा तीर की तरह था, उसे बरामद कर लिया है. घायल महिला को परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के मालदा भेजा था, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. इधर, मृतका की मौसी विफोला देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने बताया कि राखी की शादी दो साल पूर्व हुई थी, लेकिन ससुराल पक्ष उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा था. गुरुवार को पार्थो ने राखी और उसके परिजनों को समझौते के लिए मुखिया के घर बुलाया था, लेकिन वह खुद नहीं पहुंचा. जब राखी गोबरगाड़ी स्थित अपनी मौसी के घर गई, तो वहां पार्थो ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया. पुलिस की टीम ने की त्वरित कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया था, जिसमें थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज सहित कई पुलिस अधिकारी शामिल थे. पुलिस ने मृतका की मौसी के आवेदन पर कांड संख्या 139/26 दर्ज करते हुए मुख्य अभियुक्त को दबोच लिया है. आवेदन में पार्थो के अलावा तीन अन्य लोगों को भी इस षड्यंत्र में शामिल बताया गया है,जिसकी पुलिसिया जांच अभी जारी है

17 hrs ago
user_Sunny kr. bhagat
Sunny kr. bhagat
Local News Reporter बरहरवा, साहेबगंज, झारखंड•
17 hrs ago
26a24e5b-afeb-4d52-8600-3aa95d55f3cc

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by Sunny kr. bhagat
    1
    Post by Sunny kr. bhagat
    user_Sunny kr. bhagat
    Sunny kr. bhagat
    Local News Reporter बरहरवा, साहेबगंज, झारखंड•
    19 hrs ago
  • पाकुड़। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जनगणना 2027 के तहत जिलेवासियों से स्व-जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य में स्व-जनगणना की तिथि 1 मई से 15 मई 2026निर्धारित की गई है। यह एक सरल, पारदर्शी एवं उपयोगी प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं अपने एवं अपने परिवार की सही जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि यदि नागरिक स्वयं स्व-जनगणना की प्रक्रिया पूर्ण करते हैं, तो बाद में जब प्रगणक घर-घर सत्यापन के लिए पहुंचेंगे, तब उनका कार्य काफी आसान हो जाएगा।इससे समय की बचत होगी तथा सही एवं प्रमाणिक जानकारी दर्ज करने का अवसर भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि जनगणना की आधिकारिक वेबसाइट पर मोबाइल नंबर आधारित ओटीपी लॉगिन की सुविधा उपलब्ध है। नागरिक अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन कर राज्य, जिला एवं अपने क्षेत्र का चयन कर सकते हैं। इसके बाद डिजिटल मैप के माध्यम से अपने निवास स्थान की पहचान करनी होगी, जहां वे वर्तमान में निवास कर रहे हैं।इसके उपरांत कुल 34 प्रश्नों का उत्तर देना होगा, जिसमें स्वयं एवं परिवार के सभी सदस्यों की सही जानकारी दर्ज करनी होगी। पूरी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद एक सेल्फ एन्यूमरेशन आईडी प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है। उपायुक्त ने कहा कि जब मकान सूचीकरण हेतु प्रगणक घर पहुंचेंगे, तब यही आईडी उन्हें उपलब्ध करानी होगी। इस आईडी के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज जानकारी का सत्यापन किया जाएगा। इससे जनगणना कार्य अधिक सरल, सटीक एवं समयबद्ध रूप से संपन्न होगा। उपायुक्त ने जिलेवासियों से आग्रह किया कि वे 1 मई से 15 मई तक चलने वाली इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें।संबंधित वेबसाइट लिंक एवं विस्तृत जानकारी पाकुड़ जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट एवं सोशल मीडिया हैंडल पर उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे सभी नागरिक आसानी से स्व-जनगणना प्रक्रिया से जुड़ सकें।
    1
    पाकुड़। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जनगणना 2027 के तहत जिलेवासियों से स्व-जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य में स्व-जनगणना की तिथि 1 मई से 15 मई 2026निर्धारित की गई है। यह एक सरल, पारदर्शी एवं उपयोगी प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं अपने एवं अपने परिवार की सही जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि यदि नागरिक स्वयं स्व-जनगणना की प्रक्रिया पूर्ण करते हैं, तो बाद में जब प्रगणक घर-घर सत्यापन के लिए पहुंचेंगे, तब उनका कार्य काफी आसान हो जाएगा।इससे समय की बचत होगी तथा सही एवं प्रमाणिक जानकारी दर्ज करने का अवसर भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि जनगणना की आधिकारिक वेबसाइट पर मोबाइल नंबर आधारित ओटीपी लॉगिन की सुविधा उपलब्ध है। नागरिक अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन कर राज्य, जिला एवं अपने क्षेत्र का चयन कर सकते हैं। इसके बाद डिजिटल मैप के माध्यम से अपने निवास स्थान की पहचान करनी होगी, जहां वे वर्तमान में निवास कर रहे हैं।इसके उपरांत कुल 34 प्रश्नों का उत्तर देना होगा, जिसमें स्वयं एवं परिवार के सभी सदस्यों की सही जानकारी दर्ज करनी होगी। पूरी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद एक सेल्फ एन्यूमरेशन आईडी प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है। उपायुक्त ने कहा कि जब मकान सूचीकरण हेतु प्रगणक घर पहुंचेंगे, तब यही आईडी उन्हें उपलब्ध करानी होगी। इस आईडी के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज जानकारी का सत्यापन किया जाएगा। इससे जनगणना कार्य अधिक सरल, सटीक एवं समयबद्ध रूप से संपन्न होगा। उपायुक्त ने जिलेवासियों से आग्रह किया कि वे 1 मई से 15 मई तक चलने वाली इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें।संबंधित वेबसाइट लिंक एवं विस्तृत जानकारी पाकुड़ जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट एवं सोशल मीडिया हैंडल पर उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे सभी नागरिक आसानी से स्व-जनगणना प्रक्रिया से जुड़ सकें।
    user_Jitendra Das
    Jitendra Das
    प्रेस रिपोर्टर पाकुड़ पाकुड़, पाकुड़, झारखंड•
    18 hrs ago
  • Post by Imraul kais
    1
    Post by Imraul kais
    user_Imraul kais
    Imraul kais
    साहिबगंज, साहेबगंज, झारखंड•
    44 min ago
  • 😱🙏Ho Jaaye aap log bhi Savdhan🙏😱 Kyunki ab Aalu mein nikalne Lage 👇Hain 👉छोटे-छोटे rangte 👈👉hue kide 👈 isliye Aalu ko chhin Kar Hi khana chahie aap log is video ko Jyada Se Jyada share Karen Taki Logon Ko Bhi pata chal sake ki Aalu Mein kide Hote Hain
    1
    😱🙏Ho Jaaye aap log bhi Savdhan🙏😱 Kyunki ab Aalu mein nikalne Lage 👇Hain 👉छोटे-छोटे rangte 👈👉hue kide 👈 isliye Aalu ko chhin Kar Hi khana chahie aap log is video ko Jyada Se Jyada share Karen Taki Logon Ko Bhi pata chal sake ki Aalu Mein kide Hote Hain
    user_Suraj Kumar
    Suraj Kumar
    रिपोर्टर Sahibganj, Sahebganj•
    8 hrs ago
  • Post by Kapil Kumar
    1
    Post by Kapil Kumar
    user_Kapil Kumar
    Kapil Kumar
    गोड्डा, गोड्डा, झारखंड•
    1 hr ago
  • Post by Abhishek ranjan C E O
    1
    Post by Abhishek ranjan C E O
    user_Abhishek ranjan C E O
    Abhishek ranjan C E O
    Court reporter कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    9 hrs ago
  • Post by SR AMIT NEWS
    4
    Post by SR AMIT NEWS
    user_SR AMIT NEWS
    SR AMIT NEWS
    Voice of people Kahalgaon, Bhagalpur•
    18 hrs ago
  • Post by Sunny kr. bhagat
    1
    Post by Sunny kr. bhagat
    user_Sunny kr. bhagat
    Sunny kr. bhagat
    Local News Reporter बरहरवा, साहेबगंज, झारखंड•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.