अमरोहा मे लकड़ी चोरी की घटना का खुलासा, 4 शातिर चोर गिरफ्तार अमरोहा की मंडी धनौरा पुलिस ने लकड़ी चोरी की बड़ी घटना का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत पुलिस टीम ने गादी खेड़ा पुल के पास घेराबंदी कर मोसिम, शकील, मस्तान और वसीम को दबोचा। इनके कब्जे से चोरी की गई पोपलर की 37 भारी लकड़ियां और घटना में प्रयुक्त एक महिंद्रा पिकअप (छोटा हाथी) बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि उन्होंने करीब एक महीने पहले जंगल से यह लकड़ी काटी थी और उसे खेत में छिपा दिया था, जिसे वे बेचने की फिराक में थे। पकड़े गए अभियुक्तों में से मस्तान और शकील का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

- अमरोहा जनपद के थाना रजबपुर पुलिस को दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए मुकेश चौधरी पुत्र धतर सिंह निवासी ग्राम फरीदपुर थाना व डाकखाना रजबपुर जिला अमरोहा को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही सुधीर कुमार पुत्र शीशराम सिंह निवासी मोहल्ला प्रेम नगर कस्बा जोया थाना डिडौली जिला अमरोहा को भी पकड़ा गया। दोनों अभियुक्त न्यायालय से जारी वारंट में वांछित चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों को माननीय न्यायालय में पेश कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया व क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक यादव के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी कोमल तोमर के नेतृत्व में की गई।1
- अमरोहा में भाजपा नेत्री के पालतू कुत्ते की चोरी का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता भाजपा नेत्री सीमा चौधरी निवासी कस्बा जोया ने डिडौली थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए जांच शुरू की।डिडौली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी किए गए कुत्ते को सकुशल बरामद कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक हरिश्वर्धन सिंह का कहना है कि कुत्ते को सकुशल बरामद कर लिया गया है। मामले में शामिल आरोपियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और पुलिस की तत्परता की सराहना की जा रही है।1
- बूढी मां का नदी में फेंक दिया1
- मोदी तेरी कबर खुदेगी 😁🤣🤣🤣जय श्री राम 🚩🕉️1
- डीएम निधि गुप्ता वत्स ने विकास भवन में लगे त्रिदिवसीय सरस मेले का शुभारम्भ किया Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 86304422011
- डीएम निधि गुप्ता वत्स ने विकास भवन में लगे त्रिदिवसीय सरस मेले का शुभारम्भ किया Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 86304422011
- अमरोहा अमरोहा में तेज रफ्तार का कहर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर हादसे में बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत हादसा इतना भयंकर दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा थाना नौगावां सादात क्षेत्र के गांव रजाकपुर के करीब का पूरा मामला1
- अमरोहा में दबंगों का आतंक एक बार फिर देखने को मिला, जहां बीती गुरुवार किसी समय डिडौली कोतवाली क्षेत्र में कुछ दबंगों ने मोहम्मद आलम पुत्र जाकिर निवासी कस्बा जोया थाना डिडौली पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आज शुक्रवार की सुबह करीब 11:00 बजे घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।1