Shuru
Apke Nagar Ki App…
विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ीकरण हेतु निरीक्षण एवं समीक्षा, अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश।
AM NEWS NATIONAL
विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ीकरण हेतु निरीक्षण एवं समीक्षा, अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश।
More news from दिल्ली and nearby areas
- दिल्ली सरकार में मंत्री Parvesh Verma ने मुकरबा चौक क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की प्रगति की जानकारी ली और कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विकास कार्यों को समय पर पूरा करना प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।1
- Post by Balendra ji Paswan4
- राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी क्षेत्र में 135वीं अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस आयोजन का नेतृत्व सुप्रसिद्ध समाजसेवी राजा जाटव ने किया, जिसमें भारी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली। इस शोभा यात्रा की खास बात रही कि इसमें हर धर्म और समाज के लोग एक साथ शामिल हुए। राजा जाटव ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य पूरे देश को एकता और भाईचारे का संदेश देना है। नीले झंडों, "जय भीम" के नारों और बैंड-बाजों के साथ मंगोलपुरी का माहौल पूरी तरह उत्साह से भर गया। लोगों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को याद करते हुए सामाजिक एकता का संदेश दिया।1
- खमेनेई के निधन पर ईरान एंबेसी द्वारा आयोजित शोक सभा धर्मगुरुओं,भारत सरकार के विदेश राज्यमंत्री, पूर्व केन्द्रीय मंत्रियों और विभिन्न देशों के राजदूतों के अलावा और राष्ट्रीय लोकमत केंद्र के मार्गदर्शक आरएसएस विचारक सुनील पांडेयजी और राष्ट्रीय संयोजक कृष्ण कुमार दुबे भी हुए शामिल। ईरानी राष्ट्रपति के प्रतिनिधि हामिद ने शोक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि खमेनेई ने विश्व में अमन शांति के बलिदान दिया.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....1
- #Badli #DelhiNews #LandMafia #IllegalColony #MCD #DelhiCrime #BreakingNews #SurendraNursery #Encroachment #DelhiUpdates #TV100 #SanjaySingh #HindiNews #GroundReport #BulldozerAction1
- सादड़ी में सब्जी के दाम पर विवाद, चाकू से किया हमलाः कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा, पिता-पुत्र ने किए वार; युवक अस्पताल में भर्ती सादडी से रिपोटर भीकाराम कंडारा की रिपोर्ट (सादड़ी )की पाली-स्थानीय सब्जी मंडी में मंगलवार सुबह सब्जी के दाम को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। लाटाड़ा निवासी 50 वर्षीय नेकाराम चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। हमला करने वाले पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, नेकाराम चौधरी सादड़ी-रणकपुर सड़क मार्ग स्थित मंडी में सब्जी खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान सब्जी के भाव को लेकर उनकी कुछ लोगों से कहासुनी हो गई, जिसने हिंसक रूप ले लिया। विवाद बढ़ने पर जब नेकाराम आगे बढ़े, तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। विरोध करने पर पिता-पुत्र ने मिलकर नेकाराम पर चाकू से कई वार किए। इस हमले में नेकाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई मनोहर सिंह ने बताया कि यह घटना सादड़ी-रणकपुर सड़क मार्ग स्थित सब्जी मंडी में हुई। पुलिस ने तुरंत घायल नेकाराम को सादड़ी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।1
- राजधानी दिल्ली में Delhi Fire Service द्वारा अग्नि सुरक्षा को लेकर विशेष पहल की जा रही है। “अग्निशमन सेवा सप्ताह” के तहत 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसका उद्देश्य लोगों को आग से बचाव और सुरक्षा उपायों के प्रति सतर्क करना है. इस दौरान “सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल” अभियान पर विशेष जोर दिया जाएगा. कार्यक्रम की शुरुआत से पहले दमकल कर्मियों ने शक्ति प्रदर्शन (मॉक ड्रिल) कर अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया। इस दौरान आधुनिक अग्निशमन उपकरणों और तकनीकों का लाइव डेमो दिखाया गया, जिसमें आग बुझाने के अत्याधुनिक संसाधनों की झलक देखने को मिली। दमकल कर्मियों ने विभिन्न उपकरणों के इस्तेमाल का प्रदर्शन करते हुए बताया कि किस तरह कम समय में बड़ी घटनाओं पर काबू पाया जा सकता है। अधिकारियों ने दिल्लीवासियों से अपील की है कि वे अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करें, घरों और संस्थानों में फायर सेफ्टी उपकरण अनिवार्य रूप से रखें, और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत फायर सर्विस को सूचित करें। अग्निशमन सेवा सप्ताह के माध्यम से दिल्ली फायर सर्विस का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर आग से होने वाली घटनाओं और नुकसान को कम किया जा सके।1
- राजधानी दिल्ली के रोहिणी के मांगेराम पार्क में देर रात लगी भीषण आग ने तीन लोगों की जान ले ली। गोदाम के अंदर बनी झुग्गियों में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। संकरी गलियों और अव्यवस्थित बिजली कनेक्शन के चलते आग तेजी से फैल गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा है। सवाल यही है—आखिर कब तक ऐसी लापरवाही मासूम जिंदगियों पर भारी पड़ती रहेगी1