मुख्यमंत्री ने एक मुस्लिम परिवार के मासूम बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया। मुहम्मदाबाद: मुस्लिम परिवारों के बीच पहुंचे सीएम योगी, मुस्लिम महिला की बजरंगबली पेंटिंग की सराहना, मुस्लिम बच्चे का कराया अन्नप्राशन... गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुरुवार को मोहम्मदाबाद दौरा केवल विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और जनसभा तक सीमित नहीं रहा। यूसुफपुर कृषि मंडी समिति परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनका एक अलग और मानवीय पक्ष भी देखने को मिला, जिसने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री की भेंट एक मुस्लिम महिला कारीगर से हुई। महिला ने अपने हाथों से बनाई बजरंगबली की आकर्षक पेंटिंग मुख्यमंत्री को दिखाई। योगी आदित्यनाथ ने पेंटिंग को ध्यानपूर्वक देखा, महिला के हुनर की सराहना की और उसके कार्य की प्रशंसा की। यह दृश्य कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने एक मुस्लिम परिवार के मासूम बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया। उन्होंने अपने हाथों से बच्चे को अन्न खिलाकर उसे आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर बच्चे के परिजन भी मौजूद रहे और मुख्यमंत्री से मुलाकात की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने छात्राओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी बातचीत की। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और लोगों से संवाद कर उनका हालचाल जाना। मोहम्मदाबाद का यूसुफपुर क्षेत्र लंबे समय से राजनीतिक दृष्टि से चर्चित रहा है। ऐसे क्षेत्र में मुख्यमंत्री का मुस्लिम परिवारों से आत्मीय संवाद, मुस्लिम महिला द्वारा बनाई गई बजरंगबली की पेंटिंग की सराहना और मुस्लिम बच्चे का अन्नप्राशन कराना कार्यक्रम के सबसे चर्चित क्षणों में शामिल रहा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विकास डॉयोजनाओं के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द, जनकल्याण और सभी वर्गों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संदेश पर भी जोर दिया।

- खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की बैठक सम्पन्न, 10 अगस्त को 'जेल भरो आंदोलन' का ऐलान जखनियां (गाजीपुर)। उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के पास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कामरेड राम अवध राम ने की, जबकि संचालन अधिवक्ताओं द्वारा किया गया। बैठक में आगामी 10 अगस्त को प्रस्तावित देशव्यापी 'जेल भरो आंदोलन' को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यूनियन नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सामाजिक असमानता के खिलाफ अब जनता को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। नेताओं ने आम जनता से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील करते हुए "गाजीपुर चलो, जेल भरो" का नारा बुलंद किया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज देश में गरीब और अमीर के बीच की खाई लगातार बढ़ रही है तथा गरीबों को न्याय और अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। बैठक में जिला अध्यक्ष कामरेड राम अवध राम, जिला उपाध्यक्ष बी.बी. सिंह, जिला मंत्री वीरेंद्र कुमार गौतम सहित यूनियन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सभी ने गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाकर 10 अगस्त के 'जेल भरो आंदोलन' को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया।2
- अवैध कब्जे दारों ने घर में छोड़ रखा था विद्युत करेंट क्रिकेट बॉल लाने गए बच्चे को लगा करंट क्रिकेट बाल लाने गए 9 वर्षीय बच्चे को लगा करंट मकान मालिक का आरोप अवैध कब्जेदारों ने घर मे छोड़ रखा है विधुत करंट गली में मोहल्ले के बच्चे खेलते है क्रिकेट मकान मालिक पर भी किरायेदार ने किया जानलेवा हमला करेंट की चपेट में आए 9 वर्षिय मासूम को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में कराया भर्ती अवैध तरीके से विधुत कनेक्शन कर पूरे घर मे किराये दार ने दौड़ा रखा है करेंट दिनेश वर्मा ने दिया बयान पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बललीपुरा इलाके का4
- माफिया मुख्तार के गढ़ गाजीपुर में पहुंचे सीएम योगी! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर दौरे के दौरान मंच से हुंकार भरते हुए कृष्णानंद राय हत्याकांड का बड़ा जिक्र किया। सीएम योगी के इस तीखे बयान और राजनीतिक हलचल से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर पर देखिए हमारी यह खास ग्राउंड रिपोर्ट। इस पूरे घटनाक्रम और सीएम के बयान पर आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। #CMYogi #YogiAdityanath #GhazipurNews #MukhtarAnsari #KrishnanandRai #BreakingNews #AbdulRahmanJournalist #UPPolitics1
- खजरा गाँव मेँ विधायक निधि से बनी सड़क 16 वर्ष में हुई जर्जर धीना। बरहनी विकासखंड के खजरा गांव में लगभग 16 वर्ष पूर्व तत्कालीन विधायक शारदा प्रसाद की विधायक निधि से निर्मित 700 मीटर लंबी सड़क अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण गौरीशंकर गुप्ता और दिनेश मिश्रा ने बताया कि इसी सड़क से होकर जल निगम की पानी की टंकी, कंपोजिट विद्यालय तथा राजकीय हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं प्रतिदिन आवागमन करते हैं। बरसात के दिनों में सड़क पर कीचड़ और गहरे गड्ढों के कारण बच्चों को विद्यालय आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण हुए लगभग 16 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन समय पर मरम्मत न होने के कारण इसकी हालत बेहद खराब हो गई है। पिछले करीब तीन वर्षों से सड़क पूरी तरह गड्ढायुक्त बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो संबंधित विभाग और न ही जनप्रतिनिधियों द्वारा इसकी मरम्मत कराई गई।2
- 31 लाख 53 हजार 600 रुपए का अंग्रेजी शराब पुलिस ने किया बरामद,वाहन छोड़कर चालक फरार। बक्सर: बक्सर के वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट से उत्पाद विभाग पुलिस 3153600 मूल्य का अंग्रेजी शराब बरामद किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शक के आधार पर जब एक कंटेनर को रुकने का इशारा किया तो कंटेनर के चालक ने वाहन को चेकपोस्ट से लगभग 50 मीटर की दूरी पर ले जाकर रोका और वाहन छोड़कर फरार हो गया। जब वाहन की जांच की गई तो पुलिस को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस के द्वारा वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन के मालिक की पहचान कर उसे पर कार्रवाई करने की कवायद शुरू कर दी गई है।1
- . के. आज़ाद ने सेक्टर अध्यक्षों के साथ की अहम बैठक, चुनावी तैयारियों का लिया जायजा बहुजन समाज पार्टी के मोहम्दाबाद गोहाना विधानसभा के विधायक प्रत्याशी जे. के. आज़ाद ने आज विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय करने पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान जे. के. आज़ाद ने सभी सेक्टर अध्यक्षों से पूरे जोश और समर्पण के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि "आप सभी पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण ताकत हैं। संगठन ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है और आपकी मेहनत से ही बहुजन समाज पार्टी को सफलता मिलेगी।" बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर संगठन को और मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। जे. के. आज़ाद ने सभी पदाधिकारियों से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।1
- Post by नवोदय वार्ता1