Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ramsingh8235529890
More news from Bihar and nearby areas
- जिला पदाधिकारी अररिया विनोद दूहन के जनता दरबार में प्राप्त एक संवेदनशील मामले का त्वरित समाधान करते हुए मानवता और प्रशासनिक तत्परता की मिसाल पेश की गई। जनता दरबार में आवेदिका दुलारी देवी, पति स्वर्गीय दिनेश पासवान, निवासी ईदगाह, वार्ड संख्या-12, पंचायत ढोलबज्जा, थाना-फारबिसगंज, जिला अररिया द्वारा आवेदन समर्पित कर अनुरोध किया गया था कि उनके पति का मृत्यु प्रमाण-पत्र तमिलनाडु राज्य के थुथुकुड़ी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से निर्गत नहीं हो पा रहा है। क्योंकि वे असहाय स्थिति में थुथुकुड़ी नहीं जा सकती हैं। आवेदिका ने बताया कि उनके पति दिनेश पासवान (उम्र लगभग 40 वर्ष) तमिलनाडु के तिरुचेंदूर क्षेत्र में कार्यरत थे। दिनांक 16 जुलाई 2025 को कार्य समाप्त कर घर लौटने के दौरान पीछे से आई बस की टक्कर में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें थुथुकुड़ी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान 17 जुलाई 2025 को उनकी मृत्यु हो गई। आर्थिक एवं अन्य कारणों से आवेदिका का तमिलनाडु जाना संभव नहीं था। ऐसे में उन्होंने जिला पदाधिकारी से मृत्यु प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए तमिलनाडु के थुथुकुड़ी जिला के जिला पदाधिकारी से संपर्क स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी के प्रयासों के फलस्वरूप मृतक दिनेश पासवान का आज मृत्यु प्रमाण-पत्र आवेदिका को उपलब्ध कराया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा स्वयं आवेदिका दुलारी देवी को उनके पति का मृत्यु प्रमाण-पत्र सौंपा गया। इस दौरान भावुक आवेदिका ने जिला पदाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया। मृत्यु प्रमाण-पत्र का निर्गत होना जहाँ आवेदिका के लिए राहत और संतोष का विषय है, वहीं यह जिला प्रशासन की संवेदनशीलता और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।1
- Post by नरकटियागंज2
- Post by Razi Anwar1
- जोगबनी से अजय प्रसाद की रिपोर्ट == आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनज़र बुधवार को जोगबनी के इंद्रानगर वार्ड संख्या 04 स्थित एक निजी विद्यालय में भव्य योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, योग गुरु एवं स्थानीय लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना एवं संकल्प के साथ की गई, जिसके बाद योग गुरु जितेंद्र पुर्वे ने सभी उपस्थित लोगों को विभिन्न प्रकार के योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने सरल भाषा में योग के महत्व को समझाते हुए बताया कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन संतुलित रहता है। उन्होंने विशेष रूप से छात्रों को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दी। योग अभ्यास के दौरान बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और विभिन्न आसनों को बड़े ही अनुशासन के साथ किया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने भी सक्रिय रूप से भाग लेते हुए छात्रों का मनोबल बढ़ाया। विद्यालय की प्रधानाचार्य कुमकुम श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और इसे हर व्यक्ति को अपनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर अरुण श्रीवास्तव, कन्हैया कामत सहित अन्य शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।2
- Post by Araria News1
- Madhepura Bihar mein Bhari barish aur Aandhi tufan aur bijali1
- अररिया में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से भारत-नेपाल सीमा जिला समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आईसीपी जोगबनी, अररिया में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अररिया के जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने की। बैठक में नेपाल के मोरंग और सुनसरी जिलों के मुख्य जिला अधिकारी, पुलिस तथा सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।1
- जोगबनी से अजय प्रसाद की रिपोर्ट == सीमावर्ती शहर जोगबनी के स्थानीय वार्ड संख्या 03 में सोमवार से शुरू हुआ 48 घंटे का भव्य अष्टयाम बुधवार को शांतिपूर्ण, श्रद्धामय और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे दो दिनों तक भक्ति में लीन रहे। समापन के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसमें महिलाओं की संख्या विशेष रूप से अधिक देखने को मिली। अष्टयाम के दौरान पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा। लगातार 48 घंटे तक चले इस आयोजन में कीर्तन, भजन, हरिनाम संकीर्तन, आरती एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्री राधे-कृष्ण के जयकारों और भक्ति गीतों की गूंज से पूरा इलाका गूंजता रहा, जिससे उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा भक्ति संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिसने आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया। अष्टयाम के सफल आयोजन में आयोजक समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस मौके पर भोला पासवान, ललन महतो, आकाश पासवान, राजेश यादव, मुन्ना श्रीवास्तव सहित कई स्थानीय लोग सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और व्यवस्था संभालते नजर आए।2
- Post by Araria News1