एडीएम की अध्यक्षता में स्व-गणना अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न रायबरेली जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमृता सिंह की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के अंतर्गत संचालित स्व-गणना अभियान को जन-जन तक पहुंचाने हेतु आज जनपद रायबरेली के बचत भवन में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष रायबरेली कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन, अध्यक्ष जिला कलेक्ट्रेट कर्मचारी संगठन, अध्यक्ष एवं महामंत्री सेंट्रल बार एसोसिएशन दीवानी परिषद सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके पश्चात जिला जनगणना अधिकारी द्वारा मा0 जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह, मा0 मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पवन कुमार सिंह एवं अन्य मा0 न्यायाधीश को जनपद न्यायालय में स्व-गणना के बारे में जानकारी देते हुए सभी मा0 की स्व-गणना कराई गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को जनगणना 2027 के अंतर्गत 7 मई से 21 मई तक चलने वाले स्व-गणना अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि स्व-गणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी जनगणना ऑनलाइन कर सकते हैं, जिससे प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनेगी। अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) ने उपस्थित अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने परिवार, सहयोगियों एवं आम जनमानस को भी इसके प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने जनगणना 2027 को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया।
एडीएम की अध्यक्षता में स्व-गणना अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न रायबरेली जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमृता सिंह की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के अंतर्गत संचालित स्व-गणना अभियान को जन-जन तक पहुंचाने हेतु आज जनपद रायबरेली के बचत भवन में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष रायबरेली
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन, अध्यक्ष जिला कलेक्ट्रेट कर्मचारी संगठन, अध्यक्ष एवं महामंत्री सेंट्रल बार एसोसिएशन दीवानी परिषद सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके पश्चात जिला जनगणना अधिकारी द्वारा मा0 जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह, मा0 मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पवन कुमार सिंह एवं अन्य मा0 न्यायाधीश को जनपद
न्यायालय में स्व-गणना के बारे में जानकारी देते हुए सभी मा0 की स्व-गणना कराई गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को जनगणना 2027 के अंतर्गत 7 मई से 21 मई तक चलने वाले स्व-गणना अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि स्व-गणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी जनगणना ऑनलाइन
कर सकते हैं, जिससे प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनेगी। अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) ने उपस्थित अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने परिवार, सहयोगियों एवं आम जनमानस को भी इसके प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने जनगणना 2027 को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया।
- प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली… घायल हालत में गिरफ्तार! प्रतापगढ़ के थाना सांगीपुर क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। अमावा बॉर्डर के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भागने लगा। इसी दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें अभियुक्त रामआधार तिवारी के पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद पुलिस ने आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगीपुर में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय और क्षेत्राधिकारी लालगंज आशुतोष मिश्रा अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायल आरोपी के उपचार और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय की बाईट1
- प्रतापगढ़ में प्रेम प्रसंग में युवक ने बेल्हा देवी मंदिर के पीछे आम के पेड़ पर रस्सी से लटक कर दी जान सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, मृतक युवक के बैग में मिले समान और मोबाइल से शव की हुई शिनाख्त, अमेठी जिले के कटरा राजा हिम्मत सिंह का रहने वाला था मृतक आशीष सरोज, शव की शिनाख्त के बाद पुलिस में परिजनों को दी सूचना, पुलिस अफसरों के साथ फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुटी,1
- देवापुर आशापुर में 14 मई को होगा भव्य वंदना महोत्सव एवं भंडारा प्रतापगढ़। लक्ष्मणपुर विकास खंड के देवापुर आशापुर गांव में आगामी 14 मई गुरुवार को भव्य वंदना महोत्सव, भजन संध्या एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर हैं। नगर के बाबागंज स्थित होटल स्नेह में आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजकों ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख पति एवं भाजपा नेता डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि गुरुदेव भगवान का क्षेत्र में आगमन सभी श्रद्धालुओं के लिए सौभाग्य की बात है। वहीं स्वामी रामभद्राचार्य के शिष्य मदन मोहन दास ने बताया कि कार्यक्रम में देशभर के प्रसिद्ध संत-महात्मा एवं सांस्कृतिक कलाकार शामिल होंगे। श्रद्धालुओं को जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज का आशीर्वाद प्राप्त होगा। महोत्सव में आचार्य रामचंद्र दास, संतोषाचार्य सतुवा बाबा, महंत राजू दास सहित कई संत उपस्थित रहेंगे। भजन संध्या में भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह, दिव्या दुबे, खनिज देव चौहान एवं रितेश पांडे प्रस्तुति देंगे। भाजपा नेता हरिओम मिश्र ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।1
- उत्तर प्रदेश के रायबरेली में आस्तिक बाबा मंदिर से लौटते समय एक कार से दो बाइकें टकरा गईं। इस भीषण हादसे में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें बच्चे सहित तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।1
- प्रतापगढ़ के महेशगंज थाना प्रभारी द्वारा जातिसूचक टिप्पणी करने संबंधी एक ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है।1
- रायबरेली जिले के नसीरपुर ग्राम सभा में एक साल से नालियों की सफाई न होने से गंदगी का अंबार लगा है। सफाईकर्मी काम नहीं कर रहे, जिससे नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है और राहगीर फिसलकर बीमार पड़ रहे हैं। इस गंभीर समस्या पर ग्राम प्रधान और उच्च अधिकारी मौन साधे हुए हैं, जिससे मलेरिया व टाइफाइड का खतरा बढ़ गया है।1
- रायबरेली के लालगंज में एक सड़क की हालत इतनी खस्ता है कि उस पर चलना बेहद खतरनाक हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आपात स्थिति में कोई भी इस रास्ते से नहीं जा सकता, जिससे गंभीर समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं।1
- आगरा *आगरा: आज भी ईमानदारी बची है...* ताज का दीदार करने आगरा पहुंची तुर्की नागरिक का तकरीबन 1.25 लाख कीमत का आईफोन खो गया... गोल्फ कोर्ट के चालक आसिफ अली को फोन मिल गया। अली साहब ने ईमानदारी दिखाई और फोन तुर्की नागरिक को सौप दिया। विदेशी पर्यटक ने आगरा पुलिस और ताज सुरक्षा टीम का आभार जताया है....1