logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हजारों दीपों से जगमगाया अमरिया, ‘आशीर्वाद का दीया’ ने बिखेरी रोशनी ब्लॉक से सीएचसी तक दीपों की कतारों ने बढ़ाई कार्यक्रम की भव्यता, अधिकारियों-कर्मचारियों और स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की अमरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार शाम अमरिया दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक परिसर से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तक ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जगह-जगह जलाए गए दीपों की कतारों ने माहौल को रोशन कर दिया। ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख श्याम सिंह, एसडीएम हेमंत चौधरी, बीडीओ दिनेश सिंह और एपीओ अनवर मलिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने दीप जलाए। देखते ही देखते पूरा परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। वहीं, सीएचसी अमरिया में अधीक्षक डॉ. अनिकेत गंगवार के नेतृत्व में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने दीप प्रज्ज्वलित किए। इस दौरान प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और विकसित भारत के संकल्प को प्रमुखता दी गई। अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में योगदान देने का संकल्प दोहराया। शाम ढलते ही जब ब्लॉक परिसर और सीएचसी परिसर दीपों से रोशन हुए तो अमरिया का दृश्य आकर्षण का केंद्र बन गया। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम ने सेवा, शुभकामना और संकल्प को एक साथ जोड़ते हुए जन्मदिन समारोह को खास बना दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ को स्नेह की विशेष अभिव्यक्ति बताते हुए कहा कि प्रत्येक आशीर्वाद उनके देशसेवा के संकल्प को और मजबूत करता है।

1 hr ago
user_राजकुमार वर्मा
राजकुमार वर्मा
Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मेरी कला मोदी जी के नाम’ में दिखे देशभक्ति के रंग, 76 केक काटकर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन मेरी कला मोदी जी के नाम’ में दिखे देशभक्ति के रंग, 76 केक काटकर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
    1
    मेरी कला मोदी जी के नाम’ में दिखे देशभक्ति के रंग, 76 केक काटकर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
मेरी कला मोदी जी के नाम’ में दिखे देशभक्ति के रंग, 76 केक काटकर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
    user_Pilibhit Darpan/ND India News
    Pilibhit Darpan/ND India News
    Doctor पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • व्यापारी ने की विधायक से शिकायत तो विधायक ने एसएचओ को दी हिदायत। पीलीभीत। बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने कहा की चालान करना बंद करो जव क्षेत्रीय विधायक एक चाय तक पुलिस की नहीं पीता तो ईमानदार रहो।
    1
    व्यापारी ने की विधायक से शिकायत तो विधायक ने एसएचओ को दी हिदायत। 
पीलीभीत। बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने कहा की चालान करना बंद करो जव क्षेत्रीय विधायक एक चाय तक पुलिस की नहीं पीता तो ईमानदार रहो।
    user_अवधेश गुप्ता
    अवधेश गुप्ता
    Advertising Photographer पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *पीलीभीत ब्रेकिंग* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा कार्य, भाजपा नेता प्रफुल्ल मिश्रा ने पूरनपुर CHC में मरीजों को बांटे फल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत पूरनपुर में देखने को मिला सेवा का अनोखा संगम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पूरनपुर में भाजपा नेता प्रफुल्ल मिश्रा ने पेश की मानवता की मिसाल उन्होंने अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों के बीच पहुंचकर उन्हें केले और फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान प्रफुल्ल मिश्रा ने हर बेड पर जाकर मरीजों का हालचाल जाना, उनका हौसला बढ़ाया और मौजूद चिकित्सकों से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का आग्रह किया। प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पूरा जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के लिए समर्पित है, हमारे लिए उनका जन्मदिन उत्सव नहीं, सेवा का संकल्प है। भाजपा का हर कार्यकर्ता इसे सेवा दिवस के रूप में मना रहा है। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा, अस्पताल स्टाफ और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। *पीलीभीत ब्रेकिंग* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा कार्य, भाजपा नेता प्रफुल्ल मिश्रा ने पूरनपुर CHC में मरीजों को बांटे फल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत पूरनपुर में देखने को मिला सेवा का अनोखा संगम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पूरनपुर में भाजपा नेता प्रफुल्ल मिश्रा ने पेश की मानवता की मिसाल उन्होंने अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों के बीच पहुंचकर उन्हें केले और फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान प्रफुल्ल मिश्रा ने हर बेड पर जाकर मरीजों का हालचाल जाना, उनका हौसला बढ़ाया और मौजूद चिकित्सकों से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का आग्रह किया। प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पूरा जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के लिए समर्पित है, हमारे लिए उनका जन्मदिन उत्सव नहीं, सेवा का संकल्प है। भाजपा का हर कार्यकर्ता इसे सेवा दिवस के रूप में मना रहा है। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा, अस्पताल स्टाफ और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    *पीलीभीत ब्रेकिंग*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा कार्य, भाजपा नेता प्रफुल्ल मिश्रा ने पूरनपुर CHC में मरीजों को बांटे फल 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत पूरनपुर में देखने को मिला सेवा का अनोखा संगम 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पूरनपुर में भाजपा नेता प्रफुल्ल मिश्रा ने पेश की मानवता की मिसाल

उन्होंने अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों के बीच पहुंचकर उन्हें केले और फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान प्रफुल्ल मिश्रा ने हर बेड पर जाकर मरीजों का हालचाल जाना, उनका हौसला बढ़ाया और मौजूद चिकित्सकों से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पूरा जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के लिए समर्पित है, हमारे लिए उनका जन्मदिन उत्सव नहीं, सेवा का संकल्प है। भाजपा का हर कार्यकर्ता इसे सेवा दिवस के रूप में मना रहा है।

इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा, अस्पताल स्टाफ और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    user_HARUN KHAN
    HARUN KHAN
    News Anchor कलीनगर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *थाना कैण्ट #bareillypolice द्वारा थाना कैण्ट, सुभाषनगर एवं बिनावर, बदांयू क्षेत्र से चोरी की की गयी 02 ई-रिक्शा व ई-रिक्शा की 01 बैटरी, घटना में प्रयुक्त 02 ऑटो व अवैध असलाह सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किये जाने के सम्बन्ध में CO CITY 1st की बाइट।* *थाना कैण्ट #bareillypolice द्वारा थाना कैण्ट, सुभाषनगर एवं बिनावर, बदांयू क्षेत्र से चोरी की की गयी 02 ई-रिक्शा व ई-रिक्शा की 01 बैटरी, घटना में प्रयुक्त 02 ऑटो व अवैध असलाह सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किये जाने के सम्बन्ध में CO CITY 1st की बाइट।*
    1
    *थाना कैण्ट #bareillypolice द्वारा थाना कैण्ट, सुभाषनगर एवं बिनावर, बदांयू क्षेत्र से चोरी की की गयी 02 ई-रिक्शा व ई-रिक्शा की 01 बैटरी, घटना में प्रयुक्त 02 ऑटो व अवैध असलाह सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किये जाने के सम्बन्ध में CO CITY 1st की बाइट।*

    user_BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
    BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
    Media and information sciences faculty बहेड़ी, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • 🌸✨ राधा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨🌸 राधा रानी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 💖 Radhe Gift nd Toys House 💖 पर आइए और अपने लड्डू गोपाल जी व राधा रानी के लिए सुंदर-सुंदर फैंसी पोशाक, श्रृंगार एवं पूजा की चीज़ें लेकर जाइए। 🌸✨ राधा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨🌸 राधा रानी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 💖 Radhe Gift nd Toys House 💖 पर आइए और अपने लड्डू गोपाल जी व राधा रानी के लिए सुंदर-सुंदर फैंसी पोशाक, श्रृंगार एवं पूजा की चीज़ें लेकर जाइए। 🙏🌺 🌸 राधे राधे 🌸 💗 राधा रानी की कृपा आप सभी पर बनी रहे। 💗
    1
    🌸✨ राधा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨🌸

राधा रानी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर
💖 Radhe Gift nd Toys House 💖
पर आइए और अपने लड्डू गोपाल जी व राधा रानी के लिए सुंदर-सुंदर फैंसी पोशाक, श्रृंगार एवं पूजा की चीज़ें लेकर जाइए। 
🌸✨ राधा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨🌸
राधा रानी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर
💖 Radhe Gift nd Toys House 💖
पर आइए और अपने लड्डू गोपाल जी व राधा रानी के लिए सुंदर-सुंदर फैंसी पोशाक, श्रृंगार एवं पूजा की चीज़ें लेकर जाइए। 🙏🌺
🌸 राधे राधे 🌸
💗 राधा रानी की कृपा आप सभी पर बनी रहे। 💗
    user_Radhe Gift Nd Toys House
    Radhe Gift Nd Toys House
    Gift Shop सितारगंज, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    48 min ago
  • बरखेड़ा नगर पंचायत में धूमधाम से मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल ने काटा केक। नगर पंचायत बरखेड़ा के कुंदनपुर द्वितीय में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन नगर पंचायत अध्यक्ष बरखेड़ा श्याम बिहारी भोजवाल ने केक काटकर मनाया भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन, सैकड़ों बच्चे एवं नगरवासी रहे मौजूद बरखेड़ा। नगर पंचायत बरखेड़ा के कुंदनपुर द्वितीय में गुरुवार को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 76वां जन्मदिन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान वार्डवासियों एवं नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे, बुजुर्ग एवं नगरवासी मौजूद रहे। केक काटने के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। जन्मदिन समारोह को लेकर कुंदनपुर द्वितीय में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर नामित सभासद जगदीश भोजवाल, लक्ष्मीकांत भोजवाल, भोजवाल सेवा समिति अध्यक्ष गोपाल भोजवाल, मनोज सक्सेना, संतोष भारती, कुलदीप गौतम एवं प्रदीप सक्सेना विनोद भोजवाल, लल्ला मिश्रा,कालीचरण भोजवाल, लीलाधर,प्रमोद भोजवाल, अंजली,लीलावती, पुष्पा देवी,रामवती,सहित सैकड़ों बच्चे एवं बुजुर्ग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र में उत्साह एवं उल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। केक काटने के बाद बच्चों एवं उपस्थित लोगों में खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम में वार्डवासियों और नगरवासियों की सहभागिता ने समारोह को खास बना दिया।
    4
    बरखेड़ा नगर पंचायत में धूमधाम से मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल ने काटा केक।
नगर पंचायत बरखेड़ा के कुंदनपुर द्वितीय में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन
नगर पंचायत अध्यक्ष बरखेड़ा श्याम बिहारी भोजवाल ने केक काटकर मनाया भारत के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन, सैकड़ों बच्चे एवं नगरवासी रहे मौजूद
बरखेड़ा। नगर पंचायत बरखेड़ा के कुंदनपुर द्वितीय में गुरुवार को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 76वां जन्मदिन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान वार्डवासियों एवं नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे, बुजुर्ग एवं नगरवासी मौजूद रहे। केक काटने के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। जन्मदिन समारोह को लेकर कुंदनपुर द्वितीय में उत्साह का माहौल रहा।
इस अवसर पर नामित सभासद जगदीश भोजवाल, लक्ष्मीकांत भोजवाल, भोजवाल सेवा समिति अध्यक्ष गोपाल भोजवाल, मनोज सक्सेना, संतोष भारती, कुलदीप गौतम एवं प्रदीप सक्सेना विनोद भोजवाल, लल्ला मिश्रा,कालीचरण भोजवाल, लीलाधर,प्रमोद भोजवाल, अंजली,लीलावती, पुष्पा देवी,रामवती,सहित सैकड़ों बच्चे एवं बुजुर्ग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र में उत्साह एवं उल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
केक काटने के बाद बच्चों एवं उपस्थित लोगों में खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम में वार्डवासियों और नगरवासियों की सहभागिता ने समारोह को खास बना दिया।
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *थाना किला #bareillypolice द्वारा चोरी की 04 मोटर साइकिल, 01 फर्जी नम्बर प्लेट, 01 अवैध असलाह व 02 मोबाइल फोन सहित बाइक चोर गिरोह के 03 सदस्यों को गिरफ्तार किये के सम्बन्ध में CO CITY 2nd की बाइट।* *थाना किला #bareillypolice द्वारा चोरी की 04 मोटर साइकिल, 01 फर्जी नम्बर प्लेट, 01 अवैध असलाह व 02 मोबाइल फोन सहित बाइक चोर गिरोह के 03 सदस्यों को गिरफ्तार किये के सम्बन्ध में CO CITY 2nd की बाइट।*
    1
    *थाना किला #bareillypolice द्वारा चोरी की 04 मोटर साइकिल, 01 फर्जी नम्बर प्लेट, 01 अवैध असलाह व 02 मोबाइल फोन सहित बाइक चोर गिरोह के 03 सदस्यों को गिरफ्तार किये के सम्बन्ध में CO CITY 2nd की बाइट।*
*थाना किला #bareillypolice द्वारा चोरी की 04 मोटर साइकिल, 01 फर्जी नम्बर प्लेट, 01 अवैध असलाह व 02 मोबाइल फोन सहित बाइक चोर गिरोह के 03 सदस्यों को गिरफ्तार किये के सम्बन्ध में CO CITY 2nd की बाइट।*
    user_BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
    BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
    Media and information sciences faculty बहेड़ी, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • 🌸✨ राधा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨🌸 radhe radhe 🌸✨ राधा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨🌸 राधा रानी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 💖 Radhe Gift nd Toys House 💖 पर आइए और अपने लड्डू गोपाल जी व राधा रानी के लिए सुंदर-सुंदर फैंसी पोशाक, श्रृंगार एवं पूजा की चीज़ें लेकर जाइए। 🙏🌺 🌸 राधे राधे 🌸 💗 राधा रानी की कृपा आप सभी पर बनी रहे। 💗
    1
    🌸✨ राधा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨🌸

radhe radhe 
🌸✨ राधा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨🌸
राधा रानी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर
💖 Radhe Gift nd Toys House 💖
पर आइए और अपने लड्डू गोपाल जी व राधा रानी के लिए सुंदर-सुंदर फैंसी पोशाक, श्रृंगार एवं पूजा की चीज़ें लेकर जाइए। 🙏🌺
🌸 राधे राधे 🌸
💗 राधा रानी की कृपा आप सभी पर बनी रहे। 💗
    user_Radhe Gift Nd Toys House
    Radhe Gift Nd Toys House
    Gift Shop सितारगंज, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    54 min ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी सुकीर्ति माधव की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम, संजीव प्रताप सिंह समेत जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता रहे मौजूद पीलीभीत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। नगर पालिका परिसर में आयोजित ‘मेरी कला मोदी जी के नाम’ चित्रकला प्रतियोगिता और प्रदर्शनी में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मौजूद रहे। पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने 76 केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों और होनहार कलाकारों को अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान किए तथा स्वच्छता की शपथ दिलाई। � कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री सतनाम सिंह, जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य और पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह समेत पार्टी पदाधिकारी, सभासद और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रधानमंत्री के जीवन और कार्यों से जुड़े चित्र बनाए, जिन्हें प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी सुकीर्ति माधव की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम, संजीव प्रताप सिंह समेत जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता रहे मौजूद
पीलीभीत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। 
नगर पालिका परिसर में आयोजित ‘मेरी कला मोदी जी के नाम’ चित्रकला प्रतियोगिता और प्रदर्शनी में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मौजूद रहे। पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने 76 केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों और होनहार कलाकारों को अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान किए तथा स्वच्छता की शपथ दिलाई। �
कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री सतनाम सिंह, जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य और पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह समेत पार्टी पदाधिकारी, सभासद और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रधानमंत्री के जीवन और कार्यों से जुड़े चित्र बनाए, जिन्हें प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया।
    user_के के मिश्रा अमरउजाला
    के के मिश्रा अमरउजाला
    Local News Reporter बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.