पाली । पाली उप जिला कलेक्टर कार्यालय में श्रीमानजी विमलेंद्र राणावत उप जिला कलेक्टर ने कार्यालय लिपिक सवाई सिंह को साफा,माला विशिष्ट देकर विदाई दी। पाली। पाली उप जिला कलेक्टर (SDM) कार्यालय में श्रीमानजी विमलेंद्र राणावत उप जिला कलेक्टर ने कार्यालय लिपिक श्री सवाई सिंह को साफा, श्रीफल,गिफ्ट,तहसील दार,पाली ने माला, कार्यालय सभी कर्मचारियों ने माला, पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया और विदाई दी गई। इस अवसर पर पाली उप जिला कलेक्टर(SDM) विमलेंद्र राणावत, तहसीलदार ,पाली, कार्यालय कर्मचारियों,व यशपाल कूंपावत ने लिपिक सवाई सिंह के कार्यालय में जनता की समस्यायों का समय पर कार्य सत्य निष्ठा से निपटाने, हंसमुख स्वभाव व कार्यालय कर्मचारियों से प्रेम पूर्वक कार्य कूशलता की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए विदाई कार्यालय समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर छगनलाल भारद्वाज (वरिष्ठ पत्रकार)भी कार्यक्रम समारोह आयोजित को कैमरे में कैद किया गया। (छगनलाल भारद्वाज प्रधान संपादक)
पाली । पाली उप जिला कलेक्टर कार्यालय में श्रीमानजी विमलेंद्र राणावत उप जिला कलेक्टर ने कार्यालय लिपिक सवाई सिंह को साफा,माला विशिष्ट देकर विदाई दी। पाली। पाली उप जिला कलेक्टर (SDM) कार्यालय में श्रीमानजी विमलेंद्र
राणावत उप जिला कलेक्टर ने कार्यालय लिपिक श्री सवाई सिंह को साफा, श्रीफल,गिफ्ट,तहसील दार,पाली ने माला, कार्यालय सभी कर्मचारियों ने माला, पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया और विदाई दी गई। इस अवसर पर पाली उप जिला
कलेक्टर(SDM) विमलेंद्र राणावत, तहसीलदार ,पाली, कार्यालय कर्मचारियों,व यशपाल कूंपावत ने लिपिक सवाई सिंह के कार्यालय में जनता की समस्यायों का समय पर कार्य सत्य निष्ठा से निपटाने, हंसमुख स्वभाव व कार्यालय कर्मचारियों से प्रेम
पूर्वक कार्य कूशलता की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए विदाई कार्यालय समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर छगनलाल भारद्वाज (वरिष्ठ पत्रकार)भी कार्यक्रम समारोह आयोजित को कैमरे में कैद किया गया। (छगनलाल भारद्वाज प्रधान संपादक)
- अजमेर के गोविंदगढ़ बांध से ताजा हालात सामने आए हैं, जहां पानी ओवरफ्लो होकर चादर चलने लगी है। बांध का जलस्तर पूरा भरने के बाद ओवरफ्लो की स्थिति बनी है और पानी बांध के ऊपर से बह रहा है।1
- पाली जिले के रायपुर ब्लॉक के देवली कला में आज कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण मीटिंग आयोजित की गई। इस मीटिंग का मुख्य आकर्षण रायपुर ब्लॉक अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह था। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। मीटिंग में संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की गई।1
- आहोर : राज्य सरकार के 'हरियालो राजस्थान–एक पेड़ मां के नाम' महाअभियान के तहत गत वर्ष हरियाली तीज 27 जुलाई को भूति गांव में आयोजित 76वें जिला स्तरीय वन महोत्सव के ऐतिहासिक पौधारोपण कार्यक्रम की प्रथम वर्षगांठ पर सोमवार 27 जुलाई 2026 को ग्राम पंचायत भूति के तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम स्थल वाटिका को ग्रामीणों व महिलाओं ने रंग-बिरंगी रंगोली व गुब्बारे से सजाया। ग्राम पंचायत प्रशासक जशोदा देवी एवं भाजपा चांदराई मंडल अध्यक्ष लाखाराम देवासी, पंचायत समिति सदस्य सजनों बाई देवासी की उपस्थिति में महिलाओं ने पीपल का पूजन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और बरसात के मौसम में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील की। महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाए तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पौधारोपण अभियान की प्रथम वर्षगांठ के तहत जन्मोत्सव मनाया। ग्राम पंचायत प्रशासक जशोदा देवी ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका नियमित पालन-पोषण और संरक्षण करना भी उतना ही आवश्यक है। पौधों की समय-समय पर देखभाल, सिंचाई और सुरक्षा से ही वे आगे चलकर विशाल वृक्ष का रूप लेते हैं और पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस समय बरसात का मौसम चल रहा है। इसमें अधिक से अधिक छायादार और फलदार पौधों का रोपण कर क्षेत्र को हरा-भरा बनाएं। उन्होंने बताया कि गत वर्ष आयोजित 76वां जिला स्तरीय वन महोत्सव में करीब दो हजार पौधे लगाए गए थे। इनमें आम, चीकू, अमरूद, अनार और आंवला जैसे फलदार पौधों के साथ-साथ पीपल, बरगद, नीम, कदम, शीशम और गुलमोहर सहित अनेक छायादार एवं पर्यावरण हितैषी पौधे लगाए गए थे। एक वर्ष के भीतर इन पौधों की नियमित देखभाल का सकारात्मक परिणाम सामने आया है और अधिकांश पौधे अब वृक्ष का स्वरूप लेने लगे हैं, जो अभियान की सफलता का प्रमाण है। मंडल अध्यक्ष लाखाराम देवासी ने बताया कि वृक्षों से हमें छाया के साथ ही फल भी मिलते हैं और वृक्ष हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं साथ ही पर्यावरण को संतुलित करने में सहायक होते हैं। उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीणों को पर्यावरण प्रेमी बनकर पौधे लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मनरेगा मेट मंजू गर्ग, शांति, कन्या, गोमती, कमला, मीरा, पुष्पा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व ग्रामीण उपस्थित रहे।4
- रायपुर मारवाड़ के हरिपुर रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात चोरों ने किसान के ट्यूबवेल को निशाना बनाया है। चोर बोरिंग मोटर की लगभग 60 से 70 फीट लंबी विद्युत केबल काटकर अपने साथ ले गए। चोरी की इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दे दी गई है। पीड़ित ने पुलिस से मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और चोरी हुई केबल की बरामदगी की मांग की है।1
- बदनोर के सिहपुरा में एक कुएं में 6 फीट लंबा अजगर गिर गया। घटना के बाद तीन युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए अजगर को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला और उसे जंगल में छोड़ दिया। अजगर का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित प्राकृतिक आवास में पहुंचाकर युवकों ने वन्यजीव संरक्षण का संदेश भी दिया।1
- राजस्थान के जालोर में संतों और गौ भक्तों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में गौ माता की हत्या पर रोक लगाने और उसे राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग की गई है। ज्ञापन में जोर देकर कहा गया है कि गौ माता की रक्षा करना न केवल धार्मिक कर्तव्य है, बल्कि राष्ट्रीय आवश्यकता भी है। संतों का मानना है कि गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देकर ही इस समस्या का स्थायी समाधान निकल सकता है।1
- ek Haqiqat throat use full at every moment of the day of the day of the day of the1
- सोमवार को जालोर में सनातन धर्म के अनुयायियों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग को लेकर एक बड़ा प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में शामिल लोग मलकेश्वर मठ मंदिर परिसर में एकत्रित हुए और फिर ढोल-धमाके के साथ एक रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने के दौरान बड़ी संख्या में सनातन धर्म के लोग मौजूद रहे। इस मांग को लेकर लोगों में काफी जोश और उत्साह देखा गया।3
- नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा1