खबर छपने के बाद जागा नगर पंचायत प्रशासन, मंदिर मार्ग से हटाई गई नाली की गंदगी खबर छपने के बाद जागा नगर पंचायत प्रशासन, मंदिर मार्ग से हटाई गई नाली की गंदगी पाली, हरदोई। पाली नगर के प्रसिद्ध शिव मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर फैली नाली की गंदगी और मिट्टी की खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आया। खबर सामने आने के बाद कर्मचारियों ने सड़क के बीचों-बीच पड़ी नाली की मिट्टी और गंदगी को हटाकर सफाई कराई। गौरतलब है कि सावन माह में प्रतिदिन बड़ी संख्या में शिवभक्त इसी मार्ग से मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। इसके बावजूद नाली की सफाई के बाद निकाली गई मिट्टी को सड़क पर ही छोड़ दिया गया था, जिससे श्रद्धालुओं और राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। इस लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी थी। मामला उजागर होने और खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत ने मौके पर सफाई कराकर मार्ग को सुचारु कराया। हालांकि स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सफाई व्यवस्था केवल खबर प्रकाशित होने के बाद नहीं, बल्कि नियमित रूप से होनी चाहिए, ताकि लोगों को ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े। लोगों ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार स्वच्छता अभियान पर विशेष जोर दे रही है, ऐसे में नगर पंचायत की जिम्मेदारी है कि धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक मार्गों पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करे। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो और नगर पंचायत सफाई व्यवस्था को नियमित एवं प्रभावी बनाए। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेयी

- *थाना सवायजपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 238/2026 धारा 85/80(2) बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के संबंध में-* *थाना सवायजपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 238/2026 धारा 85/80(2) बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के संबंध में-*1
- Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल4
- कटरा में युवक-युवती से मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई पर एएसपी ग्रामीण... शाहजहांपुर के थाना कटरा क्षेत्र में युवक के युवती के घर में घुसने के बाद परिजनों द्वारा युवक और युवती के साथ मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों पक्षों से पूछताछ की गई और प्राप्त तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- आर्य समाज मंदिर के नव निर्माण कार्य का स्वामी नरेंद्र देव आर्य ने लोकार्पण किया। जलालाबाद/परशुरामपुरी बरेली रोड स्थित आर्य समाज मंदिर का पुनः नव निर्माण कार्य अल्लागंज के पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय प्रयाग नारायण गुप्ता की स्मृति में उनके पुत्र भाजपा नेता अनिल गुप्ता एवं पुत्रवधु भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री चंद्रेश गुप्ता द्वारा कराया गया। जिसका आज लोकार्पण स्वामी नरेंद्र देव आर्य के कल कमलों द्वारा किया गया। इस मौके पर श्रीकृष्ण आर्य विक्रांत आर्य कुंनेद्र पाल आर्य प्रमोद आर्य अनिल गुप्ता विनोद गुप्ता बलवीर आर्य आदि मौजूद रहे।3
- हरदोई : अतरौली पुलिस की कार्रवाई, मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार हरदोई : अतरौली पुलिस की कार्रवाई, मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार हरदोई। थाना अतरौली पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मु०अ०सं० 251/2026 में दर्ज धारा 103(1), 3(5), 115(2), 352 एवं 351(3) बीएनएस से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस के अनुसार, उक्त मुकदमे में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में थाना अतरौली पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना प्रचलित है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेयी1