Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना खैर का किया गया औचक निरीक्षण #अलीगढ़ आज दिनांक 25.08.2026 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री मनीष कुमार मिश्र द्वारा थाना खैर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों का रख-रखाव, मालखाना, हवालात, बैरक, महिला हेल्प डेस्क, भोजनालय एवं सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता को परखा तथा जन शिकायतों के निस्तारण को प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए गए । इस दौरान थाना प्रभारी खैर व अन्य संबंधित मौजूद रहे ।
MD News ( Aligarh)
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना खैर का किया गया औचक निरीक्षण #अलीगढ़ आज दिनांक 25.08.2026 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री मनीष कुमार मिश्र द्वारा थाना खैर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों का रख-रखाव, मालखाना, हवालात, बैरक, महिला हेल्प डेस्क, भोजनालय एवं सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता को परखा तथा जन शिकायतों के निस्तारण को प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए गए । इस दौरान थाना प्रभारी खैर व अन्य संबंधित मौजूद रहे ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- स्टेडियम निर्माण को लेकर गरमाया मामला, विधायक राजकुमार सहयोगी के बयान और युवाओं की मांगों के बीच क्या है पूरा मामला1
- सासनी के बरसै गांव में मारपीट और गाली-गलौज, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज सासनी के बरसै गांव में मारपीट और गाली-गलौज, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज सासनी (हाथरस)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बरसै गांव में मारपीट और गाली-गलौज का एक मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। घटना के संबंध में प्रार्थीनी बेबी देवी पत्नी स्वर्गीय जुगेन्द्र सिंह ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक प्रार्थीनी की पुत्री ज्योति कुमार और इच्छा कुमारी के साथ वंस व यश पुत्रगण रणवीर सिंह ने गाली-गलौज करते हुए ईंट से मारपीट की, जिससे इच्छा के पैर में चोट आ गई। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर गुहार लगाई है कि इस मामले में उचित सुनवाई की जाए। शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच एसआई महेश पाल सिंह को सौंप दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- मथुरा जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष कांग्रेस पद के उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हुई1
- तीन बकरियों को चोरी कर ले गए चोर, पुलिस चोरों की जांच में जुटी हाथरस जनपद के थाना मुरशहन क्षेत्र के गांव जटोई में अज्ञात चोरों ने तीन बकरियों की चोरी करके घटना को नजम डे दिया. यह घटना 24 तारीख की रात्रि की बटाई जा रही है. पीड़ित रामेश्वर पशुओं की वनी में ही बकरियों के पास सो रहे थे तभी अज्ञात चोर चार पहिया वाहन में आये और बकरियों को चोरी कर ले गए. पीड़ित ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी घटना स्थल पर पुलिस ने पहुंचकर निरीक्षण किया पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है.3
- हाथरस सिकंदराराऊ में सड़क हादसा, ऑटो सवार व्यक्ति की मौत हाथरस। सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात गांव टीकरी के पास हुए सड़क हादसे में ऑटो सवार 55 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला ऑटो चालक अपना वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान भटीकरा गांव निवासी पप्पू पुत्र प्रकाशी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार पप्पू नोएडा में परिवार के साथ रहकर सिलाई का काम करता था। वह अपने बीमार रिश्तेदार से मिलने गांव मानिकपुर जा रहा था। बताया गया कि टीकरी के पास पप्पू ऑटो के किनारे बैठा हुआ था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आए दूसरे ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में ऑटो में सवार अन्य यात्री सुरक्षित बच गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फरार ऑटो चालक की तलाश की जा रही है।1
- हाथरस के 23 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, कलेक्ट्रेट में लाइव देखा CM का कार्यक्रम - खिले नवचयनितों के चेहरे हाथरस। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मा० जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, मा० जिलाध्यक्ष अपना दल रवि सारस्वत, जिलाधिकारी अतुल वत्स, मुख्य विकास अधिकारी पी०एन० दीक्षित की उपस्थिति रही। प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा के अंतर्गत कृषि निदेशक, कृषि विभाग, उ०प्र० के नियंत्रणाधीन पद हेतु आयोग द्वारा दिनांक 23.06.2026 को घोषित परिणाम के अंतर्गत कुल 3446 पदों पर चयन हुआ। इनमें से 1600 चयनित अभ्यर्थियों को इन्दिरा गाँधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में मा० मुख्यमंत्री जी के कर-कमलों द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित कर शुभारंभ किया गया। जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर मा० जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को पारदर्शी एवं निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बिना भेदभाव के योग्यता के आधार पर नियुक्तियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्राविधिक सहायक के रूप में आप सभी को ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के बीच जाकर कृषि की नवीन तकनीकों, उन्नत पद्धतियों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी देनी होगी। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जनपद के 23 नवनियुक्त तकनीकी सहायकों को बधाई देते हुए कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करना केवल सरकारी नौकरी नहीं, बल्कि वर्षों की तपस्या और परिश्रम का परिणाम है। कृषि विभाग सीधे देश की अर्थव्यवस्था और किसान से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि में ड्रोन तकनीक, मिट्टी की जांच, फसल के अनुरूप उर्वरक की सलाह तथा किसान और मंडी के बीच समन्वय जैसी व्यवस्थाओं का उपयोग बढ़ रहा है। युवा तकनीकी सहायक नई तकनीकों को सीखकर किसानों के हित में प्रभावी उपयोग करें। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नवनियुक्त सहायकों की न्याय पंचायतवार तैनाती तथा आवश्यक प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।2
- हाथरस में 23 नवनियुक्त तकनीकी सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे...... हाथरस कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, अपना दल के जिलाध्यक्ष रवि सारस्वत, जिलाधिकारी अतुल वत्स और मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित मौजूद रहे। आपको बता दें लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। प्रदेश में चयनित 3446 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1600 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इसी के तहत जनपद हाथरस में 23 नवनियुक्त तकनीकी सहायकों को नियुक्ति पत्र दिए गए। नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने सभी नवनियुक्त तकनीकी सहायकों को बधाई देते हुए कहा कि कृषि विभाग सीधे किसान और देश की अर्थव्यवस्था से जुड़ा है। तकनीकी सहायकों की जिम्मेदारी किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देने में महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने तकनीकी सहायकों से ड्रोन तकनीक, मिट्टी की जांच, फसल के अनुरूप उर्वरक की सलाह और डिजिटल तकनीकों का उपयोग कर किसानों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को नवनियुक्त सहायकों की न्याय पंचायतवार तैनाती और आवश्यक प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।1
- अलीगढ़ एसएसपी ने कहीं बड़ी बात ऊपरकोट की जामा मस्जिद पर कहा देश एक है इसे कोई नहीं तोड़ सकता1