मेहरागांव पंचायत में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में जनपद पंचायत के सामने धरना ‘जवाब दो-हिसाब दो’ के नारों से गूंजा परिसर, पंचायत के विकास कार्यों में पारदर्शिता और शासकीय भूमि की जांच की मांग मेहरागांव पंचायत में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में जनपद पंचायत के सामने धरना ‘जवाब दो-हिसाब दो’ के नारों से गूंजा परिसर, पंचायत के विकास कार्यों में पारदर्शिता और शासकीय भूमि की जांच की मांग सांईखेड़ा। ग्राम पंचायत मेहरागांव में कथित भ्रष्टाचार, विकास कार्यों में अनियमितताओं और पंचायत की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब धरना-प्रदर्शन में बदल गया है। ग्रामीणों ने जनपद पंचायत साईंखेड़ा के सामने धरना शुरू कर पंचायत से जवाब और विकास कार्यों का हिसाब मांगना शुरू किया है। प्रदर्शनकारियों ने पंचायत में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है। धरना स्थल पर “भ्रष्टाचार बंद करो”, “जवाब दो-हिसाब दो”, “गांव का पैसा गांव पर लगाओ”, “हमारा गांव-हमारा अधिकार, पारदर्शी पंचायत हमारी मांग” जैसे नारे लिखे बैनर लगाए गए हैं। ग्रामीणों ने सरपंच की विदेश यात्रा को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा है कि “सरपंच घूमें सात समंदर पार, यहां पंचायत में हाहाकार, जनता त्रस्त—सरपंच विदेश यात्रा में मस्त”। स्कूल की भूमि पर कथित कब्जे का भी मामला ग्रामीणों ने शासकीय स्कूल की भूमि पर कथित अतिक्रमण का आरोप भी लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय की बाउंड्री से लगी शासकीय भूमि में जेसीबी से खुदाई कराए जाने के कारण स्कूल की नींव एवं पिलर प्रभावित हुए हैं तथा दीवार में दरारें आई हैं। ग्रामीणों ने इसे विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए तत्काल स्थल निरीक्षण, सीमांकन और जांच की मांग की है। सीसी सड़क के निर्माण को लेकर भी आपत्ति वहीं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं अधोसंरचना योजना के तहत श्मशान की ओर बनाई जा रही सीसी सड़क को लेकर भी आपत्ति सामने आई है। ग्राम मेहरागांव निवासी वीरेन्द्र सिंह राजपूत द्वारा कलेक्टर नरसिंहपुर को दिए आवेदन में बताया गया है कि रास्ता मद खसरा क्रमांक 308/0.3240 हेक्टेयर से वर्षों से श्मशान के लिए आवागमन होता रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि अन्य मद की भूमि पर ऊंची पुलिया का निर्माण किया जाता है तो समीप स्थित कृषि भूमि में कटाव की आशंका है, जिससे उपजाऊ जमीन प्रभावित हो सकती है। आवेदन में मांग की गई है कि शासकीय रास्ता मद की भूमि से ही सीसी सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि निजी कृषि भूमि को नुकसान से बचाया जा सके। निष्पक्ष जांच और सार्वजनिक हिसाब की मांग धरना दे रहे ग्रामीणों ने पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों, निर्माण कार्यों, भूमि संबंधी मामलों और शासकीय राशि के उपयोग की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि पंचायत की राशि जनता के विकास के लिए है और उसके खर्च का पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए तथा पंचायत के विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। जनपद पंचायत साईंखेड़ा के सामने चल रहे इस धरना प्रदर्शन के चलते मेहरागांव पंचायत का मामला अब प्रशासन के लिए भी गंभीर चुनौती बनता दिखाई दे रहा है। इनका कहना है - विशाल सोनी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत साईं खेड़ा ग्राम पंचायत मेहरा गांव की जांच हेतु टीम गठित की जा रही है जांच के बाद सभी विषयों को प्रस्तुत किया जाएगा ।
मेहरागांव पंचायत में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में जनपद पंचायत के सामने धरना ‘जवाब दो-हिसाब दो’ के नारों से गूंजा परिसर, पंचायत के विकास कार्यों में पारदर्शिता और शासकीय भूमि की जांच की मांग मेहरागांव पंचायत में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में जनपद पंचायत के सामने धरना ‘जवाब दो-हिसाब दो’ के नारों से गूंजा परिसर, पंचायत के विकास कार्यों में पारदर्शिता और शासकीय भूमि की जांच की मांग सांईखेड़ा। ग्राम पंचायत मेहरागांव में कथित भ्रष्टाचार, विकास कार्यों में अनियमितताओं और पंचायत की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब धरना-प्रदर्शन में बदल गया है। ग्रामीणों ने जनपद पंचायत साईंखेड़ा के सामने धरना शुरू कर पंचायत से जवाब और विकास कार्यों का हिसाब मांगना शुरू किया है। प्रदर्शनकारियों ने पंचायत में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है। धरना स्थल पर “भ्रष्टाचार बंद करो”,
“जवाब दो-हिसाब दो”, “गांव का पैसा गांव पर लगाओ”, “हमारा गांव-हमारा अधिकार, पारदर्शी पंचायत हमारी मांग” जैसे नारे लिखे बैनर लगाए गए हैं। ग्रामीणों ने सरपंच की विदेश यात्रा को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा है कि “सरपंच घूमें सात समंदर पार, यहां पंचायत में हाहाकार, जनता त्रस्त—सरपंच विदेश यात्रा में मस्त”। स्कूल की भूमि पर कथित कब्जे का भी मामला ग्रामीणों ने शासकीय स्कूल की भूमि पर कथित अतिक्रमण का आरोप भी लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय की बाउंड्री से लगी शासकीय भूमि में जेसीबी से खुदाई कराए जाने के कारण स्कूल की नींव एवं पिलर प्रभावित हुए हैं तथा दीवार में दरारें आई हैं। ग्रामीणों ने इसे विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए तत्काल स्थल निरीक्षण, सीमांकन और जांच की मांग की है। सीसी सड़क के निर्माण को लेकर भी आपत्ति वहीं मुख्यमंत्री
ग्राम सड़क एवं अधोसंरचना योजना के तहत श्मशान की ओर बनाई जा रही सीसी सड़क को लेकर भी आपत्ति सामने आई है। ग्राम मेहरागांव निवासी वीरेन्द्र सिंह राजपूत द्वारा कलेक्टर नरसिंहपुर को दिए आवेदन में बताया गया है कि रास्ता मद खसरा क्रमांक 308/0.3240 हेक्टेयर से वर्षों से श्मशान के लिए आवागमन होता रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि अन्य मद की भूमि पर ऊंची पुलिया का निर्माण किया जाता है तो समीप स्थित कृषि भूमि में कटाव की आशंका है, जिससे उपजाऊ जमीन प्रभावित हो सकती है। आवेदन में मांग की गई है कि शासकीय रास्ता मद की भूमि से ही सीसी सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि निजी कृषि भूमि को नुकसान से बचाया जा सके। निष्पक्ष जांच और सार्वजनिक हिसाब की मांग धरना दे रहे ग्रामीणों ने पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों, निर्माण कार्यों,
भूमि संबंधी मामलों और शासकीय राशि के उपयोग की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि पंचायत की राशि जनता के विकास के लिए है और उसके खर्च का पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए तथा पंचायत के विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। जनपद पंचायत साईंखेड़ा के सामने चल रहे इस धरना प्रदर्शन के चलते मेहरागांव पंचायत का मामला अब प्रशासन के लिए भी गंभीर चुनौती बनता दिखाई दे रहा है। इनका कहना है - विशाल सोनी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत साईं खेड़ा ग्राम पंचायत मेहरा गांव की जांच हेतु टीम गठित की जा रही है जांच के बाद सभी विषयों को प्रस्तुत किया जाएगा ।
- दमोह - मोडिफाइड साइलेंसर हूटर और हार्न षर चला बुलडोजर1
- करेली में चाकू-तलवारबाजों पर पुलिस ने निकाला जुलूस, दहशत फैलाने वाले आरोपी गिरफ्तार एंकर...नरसिंहपुर जिले के करेली में चाकू और तलवार की दम पर दहशत फैलाने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। करेली थाना पुलिस ने चेकिंग और धरपकड़ अभियान चलाते हुए कई संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक अभिषेक जाटव के कब्जे से तलवार और अरबाज के पास से चाकू बरामद किया गया है।1
- नरसिंहपुर पुलिस कि आबेध शराब माफियों पर बड़ी कार्यवाही1
- गाडरवारा: 18 करोड़ की लागत से बना नया रेलवे ओवरब्रिज धंसा, निर्माण में बड़े भ्रष्टाचार की आशंका 6 महीने में ही सड़क पर दिखने लगा सरिया, 'डॉली इंफ्रास्ट्रक्चर' की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल1
- आज दिनांक 9/9/ 2026 दिन बुधवार को सिलावट समाज संगठन की महत्वपूर्ण बैठक अलका टॉकीज मैरिज हॉल नया बाजार गोटेगांव में संपन्न हुई जिसमें 17/ 9 /2026 को सिलावट समाज संगठन के आराध्य देव भगवान विश्वकर्मा जी जयंती के संबंध में रूपरेखा तैयार की गई तथा अन्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए संगठन में यह निर्णय लिया गया कि दिनांक 17 /9/26 दिन गुरुवार समय दोपहर 11:00 से भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर स्थान अलका टॉकीज परिसर में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी तथा मंचीय कार्यक्रम किया जाएगा एवं विशाल शोभा यात्रा रैली के माध्यम से नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए कार्यक्रम का समापन पुनः अलका टॉकीज परिसर नया बाजार गोटेगांव में समापन होगा *तत्पश्चात कार्यक्रम में आए हुए सभी सामाजिक लोग एवं अतिथियों को सुरुचि भोज की व्यवस्था संगठन द्वारा की गई* आज की इस बैठक में मुख्य रूप से सिलावट समाज संगठन के प्रदेश संरक्षक जितेंद्र चंदोरिया प्रदेश अध्यक्ष परमसिंह ठेकेदार ,सिलावट समाज विकास संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री टॉवल सिंह सिलावट , प्रदेश महामंत्री दीनू छिरा ,संयोजक दिनेश परसवाल सरपंच ,प्रदेश प्रवक्ता श्री राजाराम कश्तवार , विकास संघ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शिवलाल बरसैया, प्रदेश प्रवक्ता, श्री रवि विरतिया सहित संगठन के जिला एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी1
- जबलपुर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की तीन दिवसीय कार्यकारिणी बैठक 11 से 13 सितंबर तक विद्या भारती की कार्यकारिणी बैठक 11 से, देशभर से 210 प्रतिभागी होंगे शामिल जबलपुर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की तीन दिवसीय कार्यकारिणी बैठक 11 से 13 सितंबर तक सरस्वती शिक्षा परिषद परिसर, शास्त्री ब्रिज, जबलपुर में आयोजित होगी। बैठक में देशभर के विभिन्न राज्यों से करीब 210 प्रतिभागी शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता डॉ. रविंद्र कान्हेरे करेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल तीनों दिन उपस्थित रहेंगे। बैठक में विद्यालय शिक्षा की गुणवत्ता, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन, भारतीय ज्ञान परंपरा, मातृभाषा, कौशल एवं अनुभवात्मक शिक्षा सहित विद्यार्थियों के समग्र विकास पर मंथन होगा। विद्यालयों के लिए स्पष्ट एवं मापनीय गुणवत्ता मानक विकसित करने पर भी चर्चा की जाएगी। कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के करियर मार्गदर्शन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, कौशल एवं व्यक्तित्व विकास तथा शिक्षक प्रशिक्षण के नए पाठ्यक्रम और मॉड्यूल पर विचार होगा। बोर्ड परीक्षा परिणामों के आकलन के साथ विषयवार कठिनाइयों की पहचान और निदानात्मक उपायों पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में AI और डिजिटल तकनीक के रचनात्मक उपयोग, उद्यमिता, नवाचार एवं तकनीकी दक्षता के साथ शिक्षा को युगानुकूल और रोजगारोन्मुख बनाने की आगामी कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श होगा।1
- भानुप्रतापुर-भानुप्रतापपुर में भाजयुमो ने किया प्रदर्शन1
- भानुप्रतापुर-भानुप्रतापपुर में भाजयुमो ने किया प्रदर्शन1
- पखांजूर- सावेर पचायत में कथित भ्रष्टाचार पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा बिल- वाउचर और भुगतान की निष्पक्ष जांच की मांग की है1