Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने कुंडा तहसील में भरी हुंकार, समस्याओं के समाधान हेतु सौंपा ज्ञापन आज शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) जनपद प्रतापगढ़ की मासिक बैठक कुंडा कचहरी स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल की अध्यक्षता एवं जिला प्रभारी कुलदीप पाण्डेय के संचालन में संपन्न हुई इस बैठक में किसानों और आम जनमानस से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं पर गहन चर्चा की गई। बैठक के पश्चात विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार कुंडा को सौंपा गया।
AJEET KUMAR MISHRA
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने कुंडा तहसील में भरी हुंकार, समस्याओं के समाधान हेतु सौंपा ज्ञापन आज शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) जनपद प्रतापगढ़ की मासिक बैठक कुंडा कचहरी स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल की अध्यक्षता एवं जिला प्रभारी कुलदीप पाण्डेय के संचालन में संपन्न हुई इस बैठक में किसानों और आम जनमानस से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं पर गहन चर्चा की गई। बैठक के पश्चात विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार कुंडा को सौंपा गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by KEN1
- कौशांबी....पुलिस अधीक्षक द्वारा ली गई शुक्रवार की परेड की सलामी, दिए अनुशासन व स्वच्छता के निर्देश ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक आज दिनांक 17.04.2026 को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण द्वारा पुलिस लाइन कौशाम्बी में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गई। तत्पश्चात टोलीवार परेड का निरीक्षण करते हुए उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों एवं प्रशिक्षु आरक्षियों के टर्नआउट का अवलोकन किया। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों एवं प्रशिक्षु आरक्षियों को दौड़, पीटी अभ्यास एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई। बाद परेड पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित मेस में भोजन की गुणवत्ता, आरटीसी बैरक, प्रशिक्षण कक्ष, विभिन्न शाखाएँ, डीसीआर, शस्त्रागार, डायल-112 कार्यालय, परिवहन शाखा, प्रतिसार निरीक्षक कार्यालय एवं पुलिस बैरकों का निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- महामारी का दर्द भूल उड़ान भरने को तैयार नौनीहाल: रामपुर में 5 बच्चों को मिले लैपटॉप रामपुर। शिक्षा को बढ़ावा देने और बच्चों को डिजिटल माध्यम से जोड़ने के उद्देश्य से रामपुर में जिलाधिकारी के नेतृत्व में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। जिलाधिकारी द्वारा जनपद के 5 मेधावी बच्चों को लैपटॉप वितरित किए गए। लैपटॉप पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनके अभिभावकों ने प्रशासन का आभार जताया। बताया गया कि यह वितरण कार्यक्रम उन बच्चों के लिए राहत और प्रेरणा बनकर आया है, जिन्होंने महामारी के कठिन समय में भी पढ़ाई नहीं छोड़ी और बेहतर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है और शासन-प्रशासन बच्चों की पढ़ाई एवं सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है। जिलाधिकारी ने कहा कि अब आवेदन प्रक्रिया 100 प्रतिशत ऑनलाइन हो चुकी है और शासन की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र बच्चों के खाते में पहुंच रहा है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे लैपटॉप का उपयोग पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और डिजिटल ज्ञान बढ़ाने में करें, ताकि वे आगे चलकर जनपद और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिकारियों ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1
- काठमांडू। नेपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए बालेन शाह सरकार ने व्यापक जांच शुरू की है। इस अभियान के तहत 2006 से 2025-26 तक सार्वजनिक पदों पर रहे नेताओं और अधिकारियों की संपत्तियों की जांच होगी। इसके लिए 5 सदस्यीय न्यायिक पैनल का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता रिटायर्ड जज राजेंद्र कुमार भंडारी कर रहे हैं। जांच के दायरे में देश के सात पूर्व प्रधानमंत्री जैसे पुष्प कमल दहल, केपी शर्मा ओली और शेर बहादुर देउबा शामिल हैं। साथ ही पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह और तीनों राष्ट्रपति—राम बरन यादव, विद्या देवी भंडारी और रामचंद्र पौडेल—भी जांच के घेरे में हैं। यह कार्रवाई केवल शीर्ष नेताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि 100 से अधिक मंत्री, संवैधानिक पदाधिकारी और वरिष्ठ नौकरशाह भी जांच के दायरे में आएंगे। खास बात यह है कि मृत नेताओं की संपत्तियों की भी जांच होगी। सरकार का दावा है कि जांच निष्पक्ष और साक्ष्यों के आधार पर होगी। इस कदम से नेपाल की राजनीति में बड़ा असर पड़ने और कई अहम खुलासों की उम्मीद है!!1
- 30 अप्रैल तक हर हाल में निपटा लें ये काम, नहीं तो राशन पर लग सकता है ब्रेक1
- Post by KEN1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1