ताजमहल परिसर में मधुमक्खियों का हमला, पर्यटकों में मची भगदड़ ताजमहल में सोमवार 16 मार्च 2026 को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब परिसर में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने पर्यटकों पर हमला कर दिया। घटना रॉयल गेट के पास की बताई जा रही है, जहां एक पेड़ से मधुमक्खियों का छत्ता टूटकर गिर गया। छत्ता टूटते ही बड़ी संख्या में मधुमक्खियां आसपास मौजूद पर्यटकों पर टूट पड़ीं। अचानक हुए इस हमले से वहां मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और कई लोग बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत स्थिति संभाली और पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। कुछ देर के लिए परिसर में हलचल रही, लेकिन बाद में हालात सामान्य कर लिए गए। बताया जा रहा है कि हमले में कई पर्यटकों को मधुमक्खियों के डंक लगे हैं, हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को राहत मिली। घटना के बाद सुरक्षा कर्मियों और कर्मचारियों ने पर्यटकों को उस इलाके से दूर रहने की सलाह दी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पर्यटक फिर से सामान्य रूप से ताजमहल का दीदार कर रहे हैं।

- Post by Birju Birju1
- भारतीय जनता पार्टी ने आज आगरा नगर निगम के लिए अपने 10 कार्यकर्ताओं को पार्षदों को नामित किया है भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं के नमतीकरण में सभी जातियां का संतुलन बनाने की कोशिश की है जिसमें महिला अनुसूचित जाति पिछड़ी जाति और सामान्य वर्ग को काफी महत्व दिया गया है कई पूर्व पार्षदों को भी द्वारा से नगर निगम में पार्षद किया है1
- अलीगढ़: अब क्या हमारी छाती पर चढ़ेंगे'; मुसलमानों को लेकर बोले MP सतीश गौतम का बयान #SatishGautam #AligarhNews #UPPolitics #PoliticalControversy #BreakingNews1
- Post by Pawan Gupta1
- poran1
- आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में आयोजित Kans Mela के कुश्ती दंगल में उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब आखिरी मुकाबले के बाद दो पहलवानों के बीच विवाद हो गया। दंगल के फाइनल मुकाबले में करुआ पहलवान और होशियार पहलवान की कुश्ती बराबरी पर छूट गई। लेकिन करुआ पहलवान खुद को विजेता बताते हुए नाराज़ हो गया और गुस्से में भीड़ के साथ अर्धनग्न अवस्था में थाने की ओर चल पड़ा। कुछ ही देर बाद होशियार पहलवान भी थाने पहुंच गया। थाने में काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद दोनों पहलवानों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया गया। इसके बाद दोनों पहलवानों को 2100-2100 रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। यह पूरा मामला आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में लगे कंस मेले के कुश्ती दंगल का बताया जा रहा है।4
- ट्रांसपोर्ट नगर की सड़कों पर फैला अतिक्रमण अब सिर्फ जाम की समस्या नहीं रहा, बल्कि यह लोगों की जिंदगी के लिए खतरा बनता जा रहा है। कल यहां एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सड़क पर खड़े एक ट्रक में पीछे से दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। गनीमत रही कि टक्कर ज्यादा तेज नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि जिस ट्रक में टक्कर लगी, उसके नीचे मैकेनिक गाड़ी ठीक करने में लगे हुए थे। सोचिए अगर टक्कर तेज होती, तो क्या होता, शायद किसी की जान भी जा सकती थी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर मेन रोड पर ट्रक खड़े क्यों हैं? जबकि पार्किंग के लिए अलग जगह निर्धारित है। लेकिन वहां गाड़ियां खड़ी नहीं होतीं, क्योंकि कई लोगों ने पार्किंग की जगह पर कबाड़ और निजी सामान रखकर कब्जा कर लिया है। मजबूरी में मैकेनिक सड़क पर ही ट्रक खड़ा कर मरम्मत कर रहे हैं और हर पल अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। कानूनी तौर पर सार्वजनिक सड़क पर वाहन खड़ा कर अतिक्रमण करना नगर निगम अधिनियम और मोटर वाहन अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। अब सवाल यह है कि नगर निगम आखिर कब सख्त कार्रवाई करेगा? और कब ट्रांसपोर्ट नगर की सड़कें अतिक्रमण से मुक्त होंगी? क्योंकि अगर अभी भी कार्रवाई नहीं हुई, तो अगली बार शायद गनीमत नहीं, बल्कि हादसा होगा।4
- Post by Birju Birju1