बिजली नहीं, फिर भी हजारों का बिल! कचनारी के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा ***** मंडला जिले के कलेक्ट्रेट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब घुघरी क्षेत्र के कचनारी गांव से पहुंचे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। वर्षों से बिजली जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित इन लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की। आक्रोशित ग्रामीणों ने कलेक्टर की गाड़ी तक घेर ली और बिजली विभाग एमपीईबी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि वे अंधेरे में जिंदगी जीने को मजबूर हैं, लेकिन हैरानी की बात ये है कि जहां बिजली नहीं पहुंची, वहां भी हजारों रूपए के बिल थमाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना कनेक्शन, बिना किसी दस्तावेज के ही उनके नाम पर 3 हजार से 5 हजार रुपए तक के बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। इतना ही नहीं, बिजली विभाग के कर्मचारियों पर अवैध रूप से पैसे मांगने के गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।

- जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में कैबिनेट मंत्री श्रीमति संपतिया उइके ने मैदान में उतरकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह।1
- ****** गैस की किल्लत को लेकर जिलाध्यक्ष डॉ अशोक मर्सकोले ने क्या कहा देखिए खबर :-1
- Post by Salim khan1
- चुटका परमाणु विद्युत परियोजना में सर्वे कार्य ग्रामीणों ने जताया विरोध मौके पर टिकारिया पुलिस मौजूद1
- रामपुर देवदरा में माझी समाज की बैठक संपन्न, 23 मार्च निषाद राज जयंती पर निकलेगी भव्य वाहन रैली1
- मंडला जिले की जनसुनवाई में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब घुघरी क्षेत्र के कचनारी गांव से पहुंचे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। वर्षों से बिजली जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित इन लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की। आक्रोशित ग्रामीणों ने कलेक्टर की गाड़ी तक घेर ली और बिजली विभाग एमपीईबी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि वे अंधेरे में जिंदगी जीने को मजबूर हैं, लेकिन हैरानी की बात ये है कि जहां बिजली नहीं पहुंची, वहां भी हजारों रूपए के बिल थमाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना कनेक्शन, बिना किसी दस्तावेज के ही उनके नाम पर 3 हजार से 5 हजार रुपए तक के बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। इतना ही नहीं, बिजली विभाग के कर्मचारियों पर अवैध रूप से पैसे मांगने के गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। जनता का गुस्सा इतना ज्यादा था कि जनसुनवाई स्थल पर माहौल पूरी तरह गरमा गया। ग्रामीणों का साफ कहना है कि सालों से ज्ञापन दिए जा रहे हैं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला,समाधान नहीं। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने तुरंत संज्ञान लिया और जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, गांव के आधे हिस्से में बिजली है, जबकि बाकी हिस्से में केवल खंभे लगे हैं, लेकिन तार तक नहीं डाली गई है,इसके बावजूद बिल जारी हो रहे हैं। कलेक्टर ने एक टीम गठित कर दी है, जो पूरे मामले की जांच करेगी और दोषी ठेकेदारों व कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर बिना बिजली के बिल कैसे? और कब तक ग्रामीण अंधेरे में जिंदगी जीने को मजबूर रहेंगे? फिलहाल, जांच के बाद ही पूरे मामले का सच सामने आएगा, लेकिन जनसुनवाई में फूटा ये आक्रोश साफ संकेत दे रहा है कि अब जनता चुप बैठने वाली नहीं है।1
- बकरी चोरी का प्रयास नाकाम, ग्रामीणों की सतर्कता से आरोपी फरार घंसौर, 19 मार्च 2026 (गुरुवार) सुबह लगभग 10:11 बजे। घंसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बगदरी के ग्राम बरदिया में बकरी चोरी का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन अज्ञात युवक मोटरसाइकिल से गांव पहुंचे और एक बकरी चुराकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों को उन पर शक हुआ और उन्होंने आरोपियों को रोकने की कोशिश की। ग्रामीणों की सक्रियता देखकर तीनों युवक घबराकर अपनी मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर घंसौर थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है ग्रामीणों की सतर्कता के चलते एक बड़ी चोरी की घटना टल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की संभावना है1
- मांगों की गूंज से गूंजा मंडला का दरबार, आंगनवाड़ी बहनों ने उठाई हक की पुकार। कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, उम्मीदों का साथ, अब फैसले की राह में टिकी सबकी निगाह।1