Shuru
Apke Nagar Ki App…
पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न डीह -रायबरेली। थाना परिसर में उप जिला अधिकारी चन्द प्रकाश की उपस्थिति में थानाध्यक्ष जितेंद्र मोहन सरोज के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक की गई ।बैठक में शिवरात्रि व शोभायात्रा रमज़ान क्षेत्रीय व्यक्तियों को थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज द्वारा शासन-प्रशासन के आदेश-निर्देशों को अवगत कराकर पालन करने के लिए अवगत कराया गया। उन्होंने कहा की शोभायात्रा पूर्व से निर्धारित रूट से ही निकाला जाएगा कोई नई परम्परा नही की जाएगी अन्य असुविधा हो तो अवगत कराएंगे जिससे उसे सुविधाजनक किया जा सके ।यदि कोई आराजकता फैलाने की कोशिश करेगा तो उसके साथ कड़ी कार्यवाही की जाएगी सभी अपने अपने धर्मों के अनुसार अपने पर्वों को शांत पूर्वक मनाये । स्थान डीह रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार
Balvant singh Press
पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न डीह -रायबरेली। थाना परिसर में उप जिला अधिकारी चन्द प्रकाश की उपस्थिति में थानाध्यक्ष जितेंद्र मोहन सरोज के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक की गई ।बैठक में शिवरात्रि व शोभायात्रा रमज़ान क्षेत्रीय व्यक्तियों को थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज द्वारा शासन-प्रशासन के आदेश-निर्देशों को अवगत कराकर पालन करने के लिए अवगत कराया गया। उन्होंने कहा की शोभायात्रा पूर्व से निर्धारित रूट से ही निकाला जाएगा कोई नई परम्परा नही की जाएगी अन्य असुविधा हो तो अवगत कराएंगे जिससे उसे सुविधाजनक किया जा सके ।यदि कोई आराजकता फैलाने की कोशिश करेगा तो उसके साथ कड़ी कार्यवाही की जाएगी सभी अपने अपने धर्मों के अनुसार अपने पर्वों को शांत पूर्वक मनाये । स्थान डीह रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: डीएम-एसपी की अध्यक्षता में प्रशिक्षण बैठक सम्पन्न निर्देश: परीक्षा सुचितापूर्ण, शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन कराने के सख्त आदेश रायबरेली : जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में राजकीय इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड 2026 हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण बैठक संपन्न हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलने वाली परीक्षाओं के लिए जनपद में 107 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी—प्रथम पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक। कुल 69,661 परीक्षार्थी हैं, जिनमें हाईस्कूल में 38,026 (बालक 19,178, बालिकाएं 18,848) और इंटरमीडिएट में 31,635 (बालक 15,721, बालिकाएं 15,914) शामिल हैं। जनपद को 9 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित कर जोनल, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी मजिस्ट्रेट केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें, नकल रोकें, शांतिपूर्ण व पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करें। परीक्षा केंद्रों से 1 किमी परिधि में फोटोकॉपी/स्कैनर प्रतिबंधित रहेंगे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटरिंग होगी। स्ट्रांग रूम में मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा।1
- आज प्रदेश काँग्रेस नेतृत्व के आव्हान पर ऊंचाहार विधानसभा के चण्डरई चौराहे से ऊंचाहार तक मनरेगा बचाव अभियान के तहत एक यात्रा निकाली गयी।यह यात्रा कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह के नेतृत्व में बाबूगंज,सेमरी,मनिपुर भटेहरी,सवैया होते हुए ऊंचाहार में समाप्त हुई।यात्रा को संबोधित करते प्रदेश सचिव अतुल सिंह ने कहा कि मनरेगा को बचाने के लिए यह यात्रा आज पूरे प्रदेश भर में निकाली जा रही है इस यात्रा का यह उद्देश्य है कि मनरेगा योजना को बचाने के लिए आदरणीय जननायक राहुल गांधी जी के हाथों को मजबूत करें और मनरेगा के लिए मजबूती से एक साथ खड़े हो,जिसको मोदी सरकार खत्म करने की कोशिश कर रही है।आज भारत देश को अमेरिका के द्वारा अपमानित करवाने का काम मोदी सरकार कर रही है।मोदी सरकार को महात्मा गांधी के नाम से चिढ़ है,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम को मोदी सरकार खत्म करने का प्रयास कर रही है श्री सिंह ने कहा कि हम कांग्रेसजन मनरेगा को बचाने के लिए अंतिम सांस तक लड़ते रहेंगे।विधानसभा प्रभारी प्रमेन्द्र पाल सिंह ने कहा हम सबको पूरी ताकत से मनरेगा की लड़ाई लड़नी है,यह लड़ाई आम जनमानस के सहयोग से ही जीतेंगे!राहुल गाँधी जी के हांथों को मजबूत करने के लिए आप सबको आगे आना होगा!इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधानसभा प्रभारी प्रमेन्द्र पाल सिंह,जिला महासचिव शिवानंद मौर्या,ब्लाक अध्यक्ष केदार नाथ सिंह,अनिरुद्ध दीक्षित,ज्योति पासी,मोहम्मद हारून,जिला सचिव शैलेन्द्र सिंह,मोहम्मद फारुकी,अनुज सिंह,छत्रपाल यादव,उर्मिला लोधी,शाजु नकवी,रामदत्त पांडेय,रेखा विश्वकर्म,तारा देवी,गुड़िया,के वी सिंह,रावेन्द्र सिंह,महावीर प्रसाद,गोलू अग्रहरि,अजय मौर्य,विनोद मौर्या,मोहम्मद शानू,मोहम्मद अयाज,शैलेन्द्र त्यागी,संतोष त्रिवेदी,सुनील पाल,सुरेश पटेल,रवि सिंह,राजा तिवारी,हनुमान वर्मा,प्रधान मोवीन अंसारी,गणेश प्रताप सिंह,संतोष बाजपेई आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे1
- 🚨 *बांदा–फतेहपुर में खनन माफिया बेखौफ, प्रशासन बेखबर* ⚠️*लोकेटरों की फौज के सहारे धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन और ओवरलोडिंग का खेल* बांदा जिले से लेकर फतेहपुर जनपद तक अवैध खनन और ओवरलोडिंग का कारोबार इस कदर संगठित हो चुका है कि अब यह केवल खनन माफियाओं तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि इसके पीछे एक पूरी “लोकेटरों की फौज” सक्रिय भूमिका निभा रही है। बांदा जिले के *मर्का घाट स्थित गाटा संख्या 96/4 में खुलेआम अवैध खनन जारी है,* जबकि फतेहपुर की सड़कों पर मोरम से लदे ओवरलोड वाहन दिन-रात बेखौफ दौड़ते नजर आ रहे हैं। एसटीएफ की कार्रवाई, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश—सब कुछ कागज़ों तक सिमटा हुआ प्रतीत होता है। जमीनी हकीकत यह है कि खनन माफिया निडर होकर कानून को चुनौती दे रहा है और जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे बैठे हैं। 🕵️♂️ *लोकेटरों की फौज बना रही है माफियाओं के लिए रास्ता साफ* सूत्रों के अनुसार अवैध खनन और परिवहन के इस पूरे नेटवर्क में लोकेटरों की एक संगठित फौज तैनात है। 🚴♂️ बाइक सवार लोकेटर, 📞 मोबाइल कॉल और 📲 व्हाट्सएप नेटवर्क के जरिए पुलिस चेकिंग, प्रशासनिक मूवमेंट और संभावित दबिश की पल-पल की जानकारी माफियाओं तक पहुंचाते हैं। नतीजा यह होता है कि कार्रवाई से पहले ही ओवरलोड वाहन सुरक्षित रूट बदल लेते हैं और प्रशासन खाली हाथ रह जाता है। 🌾 *कृषि परमिट की आड़ में सरकारी राजस्व की खुली लूट* कृषि कार्यों के लिए जारी सीमित परमिटों को ढाल बनाकर सैकड़ों ट्रैक्टरों से मोरम का अवैध परिवहन कराया जा रहा है। ⏰ *लोकेटरों के निर्देश पर दिन और रात का समय तय किया जाता है।* इसका सीधा नुकसान सरकारी खजाने को हो रहा है, जबकि ग्रामीण सड़कें, पुल और संपर्क मार्ग भारी वाहनों के दबाव से टूटने की कगार पर हैं। 🌉 *रामनगर कौहन यमुना पुल बना अवैध नेटवर्क का सुरक्षित कॉरिडोर* रामनगर कौहन स्थित यमुना पुल अब अवैध परिवहन का स्थायी कॉरिडोर बन चुका है। 🌙 देर रात बांदा जिले से निकलने वाले ओवरलोड वाहन, 👁️🗨️ लोकेटरों की निगरानी में, ➡️ इसी पुल के जरिए फतेहपुर जनपद में प्रवेश करते हैं। यह साफ संकेत देता है कि यह खेल बिना मजबूत नेटवर्क और अंदरूनी संरक्षण के संभव नहीं। 🏛️ *मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बावजूद क्यों जारी है अवैध कारोबार?* प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर शून्य सहनशीलता नीति के बावजूद यह अवैध कारोबार जारी है। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि अवैध खनन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा न जाए, फिर भी जिम्मेदार अधिकारी आखिर क्यों मौन बैठे हैं—यह बड़ा सवाल है। 🚔 *एसडीएम और पुलिस की सख्ती लोकेटर नेटवर्क के आगे फेल* रामनगर कौहन, सिंघुतारा और नगर पंचायत असोथर क्षेत्र से प्रतिदिन और प्रतिरात्रि लोकेशन-आधारित परिवहन यह दर्शाता है कि अवैध नेटवर्क पूरी तरह सक्रिय है और कार्रवाई सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई है। 📸 *तस्वीरें और वीडियो उजागर कर रहे हैं सिस्टम की पोल* मौके से सामने आई लाइव तस्वीरें और वीडियो प्रशासनिक दावों की पोल खोलने के लिए काफी हैं। इन साक्ष्यों के बावजूद यदि ठोस कार्रवाई नहीं होती, तो यह अधिकारियों की कथित लापरवाही की ओर सीधा इशारा करता है ❓ *कब टूटेगा माफिया–लोकेटर गठजोड़* अब सवाल सिर्फ अवैध खनन का नहीं, बल्कि यह भी है कि माननीय मुख्यमंत्री के स्पष्ट आदेशों के बावजूद इस खुलेआम चल रहे अवैध कारोबार पर कब निर्णायक प्रहार होगा। जब तक लोकेटरों की इस फौज और उन्हें संरक्षण देने वालों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक खनन माफिया यूं ही कानून को चुनौती देता रहेगे1
- फतेहपुर उत्तर प्रदेश कांग्रेस की 'मनरेगा बचाओ संग्राम' पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हेमलता पटेल के साथ महिलाओं ने भी भरी हुंकार पदयात्रा के साथ नुक्कड़ सभाओं का आयोजन, जिला कांग्रेस प्रभारी कनिष्क पांडेय, जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी, शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता हुए शामिल* एंकर यूपी के फतेहपुर जिले में केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना के बजट में कटौती और इसके स्वरूप को बदलने की कोशिशों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रव्यापी विरोध अब गांवों तक पहुँच गया है। इसी क्रम में आज फतेहपुर के खागा कस्बे में मनरेगा बचाओ पदयात्रा निकाली गई जिसमें महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष एवं कांग्रेस की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी तथा गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल के साथ भारी संख्या में महिलाओं ने भी हुंकार भरी | इस भव्य पदयात्रा का आयोजन जिला व शहर कांग्रेस, महिला कांग्रेस और युवा कांग्रेस सेवा दल सहित सभी कांग्रेस फ्रंटल संगठनो द्वारा संयुक्त रूप से किया गया जहां जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा , महिला अध्यक्ष हेमलता पटेल सहित वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने यात्रा का कुशल नेतृत्व किया | सबसे पहले खागा कस्बे के त्रिलोचनपुर में सभी कांग्रेसी एकत्रित हुए और मनरेगा बचाओ नुक्कड़सभा को संबोधित कर स्थानीय ग्रामीणों को मनरेगा योजना के प्रति जागरूक किया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने की इसके बाद कस्बा क्षेत्र में पदयात्रा निकाली गई यह यात्रा कस्बा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होकर गुजरी जो लगभग 8 किलोमीटर लंबी रही। यात्रा के दौरान जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं और जनसंवाद आयोजित किए गए, जिसमें ग्रामीण महिलाओं और मजदूरों को मनरेगा के प्रति जागरूक किया गया। सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा, "केंद्र सरकार मनरेगा का बजट घटाकर और योजना का नाम बदलकर इस ऐतिहासिक रोजगार गारंटी कानून को खत्म करने का कुचक्र रच रही है। महिला जिला अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने देगी।" वहीं पदयात्रा में शामिल हुए फतेहपुर प्रभारी कनिष्क पांडेय ने कहा कि मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल रखा जाए और मजदूरों के हक से खिलवाड़ बंद हो। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा सहित उपाध्यक्ष रामनरेश, अतुल पासवान, कल्लू कोरी, देवी प्रसाद दुबे, संयोगिता, हसीना, कलीम उल्ला,सुधीस पांडेय, अकरम खान, गुफरान आदि जिले भर के सैकड़ों वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। हेमलता पटेल के नेतृत्व में भारी संख्या में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने इस आंदोलन को और मजबूती प्रदान की। पदयात्रा के समापन पर वक्ताओं ने कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और सरकार की गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।1
- bhai log support karo1
- हाइवे में खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का किशनपुर पुलिस ने किया भंडाफोड़। ...एक डीजल चोर को गिरफ्तार भेजा जेल। फतेहपुर। जनपद के हाईवे में टोल टैक्स व अन्य जगहों पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के सरगना को किशनपुर पुलिस ने गुरुवार बीती रात होंडा सिटी कार में 200 लीटर चोरी चोरी के डीजल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। और अंधेरे का फायदा उठाकर उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने एक नामजद व तीन अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर किया है। मौके से गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम बृजेश पासवान पुत्र देवधारी ग्राम बेलवा थाना झंगहा जनपद गोरखपुर बताया। थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया की अभियुक्त को होंडा सिटी कार में 200लीटर चोरी के डीजल के साथ गिरफ्तार किया गया है।1
- Big Breaking... फतेहपुर जनपद के थरियांव थाना क्षेत्र के हाईवे ओवर ब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक ट्रैक्टर छोड़ मौके से हुआ फरार। पुलिस मौके पर।1
- Post by पत्रकार उत्तर प्रदेश1
- विधानसभा में ‘हर जेंडर’ के अधिकारों पर ऐतिहासिक बहस1