logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धार के तिरला में महिला से छेड़छाड़ः हाथ पकड़कर जबरन साथ ले जाने की कोशिश की, चिल्लाने पर भागा, आरोपी गिरफ्तार धार के तिरला में महिला से छेड़छाड़ः हाथ पकड़कर जबरन साथ ले जाने की कोशिश की, चिल्लाने पर भागा, आरोपी गिरफ्तार राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार तिरला न्यूज/धार जिले के तिरला थाना क्षेत्र में एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह आरोपी अर्जुन (पिता मांगीलाल) ने महिला का हाथ पकड़कर उसे जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। महिला ने साहस दिखाते हुए आरोपी का विरोध किया। उसने धक्का-मुक्की कर आरोपी को नीचे गिरा दिया और मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगी। महिला का शोर सुनकर उसकी देवरानी मौके पर पहुंच गई। किसी के आने की आहट मिलते ही आरोपी अर्जुन वहां से फरार हो गया। आरोपी को पुलिस ने पकड़ा घटना के बाद पीड़िता ने तिरला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। तिरला थाना प्रभारी ज्योति पटेल ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी अर्जुन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और 75 (1) (i) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

2 hrs ago
user_राहुल सेन मांडव
राहुल सेन मांडव
Social Media Manager धार, धार, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

धार के तिरला में महिला से छेड़छाड़ः हाथ पकड़कर जबरन साथ ले जाने की कोशिश की, चिल्लाने पर भागा, आरोपी गिरफ्तार धार के तिरला में महिला से छेड़छाड़ः हाथ पकड़कर जबरन साथ ले जाने की कोशिश की, चिल्लाने पर भागा, आरोपी गिरफ्तार राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार तिरला न्यूज/धार जिले के तिरला थाना क्षेत्र में एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह आरोपी अर्जुन (पिता मांगीलाल) ने महिला का हाथ पकड़कर उसे जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। महिला ने साहस दिखाते हुए आरोपी का विरोध किया। उसने धक्का-मुक्की कर आरोपी को नीचे गिरा दिया और मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगी। महिला का शोर सुनकर उसकी देवरानी मौके पर पहुंच गई। किसी के आने की आहट मिलते ही आरोपी अर्जुन वहां से फरार हो गया। आरोपी को पुलिस ने पकड़ा घटना के बाद पीड़िता ने तिरला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। तिरला थाना प्रभारी ज्योति पटेल ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी अर्जुन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और 75 (1) (i) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Surendra prasad Dubey
    1
    Post by Surendra prasad Dubey
    user_Surendra prasad Dubey
    Surendra prasad Dubey
    धार, धार, मध्य प्रदेश•
    13 min ago
  • बाबूजी प्रीमियर लीग 2.0 का आतिशबाजी व रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी के साथ शुरुआत होगा बाबूजी प्रीमियर लीग बीपीएल में विधानसभा क्षेत्र की 144 टीमें भाग लेगी स्वतंत्र प्रेस क्लब बदनावर व बोडाना 11 माकनी के बीच पहला मैच होगा बदनावर। विधायक भंवरसिंह शेखावत के मार्गदर्शन में Sports प्रीमियर लीग 2.0 का आगाज मंगलवार से जनपद पंचायत भवन के सामने मैदान में होगा। रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। बाबूजी प्रीमियर लीग बीपीएल में इस बार 144 टीमें भाग लेगी। प्रतिदिन सात मैच आयोजित होगे। 10 तारीख से प्रांरभ होने वाली विधानसभा क्षेत्र की सबसे बडी किके्रट प्रतियोगिता में चौके छक्कों की बरसात होगी। मैच देखने हेतु सुव्यस्थित बैठक की व्यवस्था की गई है। सभी मुकाबले दुधिया रोशनी में होगे। विधायक प्रतिनिधि महेश पाटीदार ने बताया कि बाबूजी प्रीमियर लीग 2.0 की शुरुआत 10 तारीख मंगलवार को होगी। विधायक एवं अन्य अतिथियों की मौजूदगी में आतिशबाजी के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाली सभी टीमो के खिलाडियों को विधायक शेखावत की और से टीशर्ट एवं कीटस प्रदाय की जाएगी। रंगारंग आतिशबाजी के साथ बीपीएल 2.0 का आगाज होगा। बाबूजी प्रीमियर लीग 2.0 की ओपंिनग में 10 तारीख को चार मुकाबले खेल जाएंगे। बदनावर डायनामिक्स व केटीसी गु्रप गरडावद, स्वतंत्र पे्रस क्लब बदनावर व बोडान 11 माकनी , कृषि उपज मंडी बदनावर व श्रीराम किकेट क्लब छोखुर्द, बालाजी किक्रेट क्लब कारोदा व प्रियदर्शनी किके्रट क्लब चीराखान के बीच खेला जाएगा। हारने वाली टीमे बाहर होगी, वही जीतने वाली टीमों को अगले दौर के मुकाबले भी इसी दिन खेले जाएगे। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण- बाबूजी प्रीमियर लीग 2.0 के आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। पीच तैयार कर दी गई है। चौके छक्के हेतु बाउंड्री बन चुकी है। दर्शकों के बैठने हेतु दर्शक दीर्घा की सुविधा उपलब्ध है। बडी डिस्प्ले लगायी गई है। विधायक शेखावत के कार्यकर्ताओं की टीम व्यवस्था में लगी है। आयोजन को लेकर प्रचार प्रसार, लाइट साउंड, ग्राउंड व्यवस्था, पीच व्यवस्था, अतिथि, खेल सामग्री एवं कीट, स्वास्थ्य एवं पानी, मंच व्यवस्था सहीत 18 से अधिक टीमों का गठन किया गया है। वही नगर के किके्रट प्रेमी खिलाडी भी अपना योगदान देते देखे गए।
    1
    बाबूजी प्रीमियर लीग 2.0 का आतिशबाजी व रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी के साथ शुरुआत होगा
बाबूजी प्रीमियर लीग बीपीएल में विधानसभा क्षेत्र की 144 टीमें भाग लेगी
स्वतंत्र प्रेस क्लब बदनावर व बोडाना 11 माकनी के बीच पहला मैच होगा
बदनावर। विधायक भंवरसिंह शेखावत के मार्गदर्शन में Sports प्रीमियर लीग 2.0 का आगाज मंगलवार से  जनपद पंचायत भवन के सामने मैदान में होगा।  रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। बाबूजी प्रीमियर लीग बीपीएल में इस बार 144 टीमें भाग लेगी। प्रतिदिन सात मैच आयोजित होगे। 10 तारीख से प्रांरभ होने वाली विधानसभा क्षेत्र की सबसे बडी किके्रट प्रतियोगिता में चौके छक्कों की बरसात होगी। मैच देखने हेतु सुव्यस्थित बैठक की व्यवस्था की गई है। सभी मुकाबले दुधिया रोशनी में होगे।
विधायक प्रतिनिधि महेश पाटीदार ने बताया कि बाबूजी प्रीमियर लीग 2.0 की शुरुआत 10 तारीख मंगलवार को होगी। विधायक एवं अन्य अतिथियों की मौजूदगी में आतिशबाजी के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाली सभी टीमो के खिलाडियों को विधायक शेखावत की और से टीशर्ट एवं कीटस प्रदाय की जाएगी। रंगारंग आतिशबाजी के साथ बीपीएल 2.0 का आगाज होगा।
बाबूजी प्रीमियर लीग 2.0 की ओपंिनग में 10 तारीख को चार मुकाबले खेल जाएंगे।  बदनावर डायनामिक्स व केटीसी गु्रप गरडावद,  स्वतंत्र पे्रस क्लब बदनावर व बोडान 11 माकनी , कृषि उपज मंडी बदनावर व श्रीराम किकेट क्लब छोखुर्द,  बालाजी किक्रेट क्लब कारोदा व प्रियदर्शनी किके्रट क्लब चीराखान के बीच खेला जाएगा। हारने वाली टीमे बाहर होगी, वही जीतने वाली टीमों को अगले दौर के मुकाबले भी इसी दिन खेले जाएगे।
आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण-
बाबूजी प्रीमियर लीग 2.0 के आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। पीच तैयार कर दी गई है। चौके छक्के हेतु बाउंड्री बन चुकी है। दर्शकों के बैठने हेतु दर्शक दीर्घा की सुविधा उपलब्ध है।  बडी डिस्प्ले लगायी गई है। विधायक शेखावत के कार्यकर्ताओं की टीम व्यवस्था में लगी है। आयोजन को लेकर प्रचार प्रसार, लाइट साउंड, ग्राउंड व्यवस्था, पीच व्यवस्था, अतिथि, खेल सामग्री एवं कीट, स्वास्थ्य एवं पानी, मंच व्यवस्था सहीत 18 से अधिक टीमों का गठन किया गया है। वही नगर के किके्रट प्रेमी खिलाडी भी अपना योगदान देते देखे गए।
    user_पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार धार, धार, मध्य प्रदेश•
    18 min ago
  • *मार्च में के दूसरे हफ्ते में 38 डिग्री पहुंचा पाराः धार में तेज धूप से बढ़ी तपिश, गर्मी ने दिखाए तेवर, दोपहर में लोग घरों से नहीं निकल रहे* *राहुल सेन मांडव* *मो 9669141814* धार न्यूज/धार शहर में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले कई दिनों से तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिसके कारण मार्च की शुरुआत में ही लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कुछ दिन पहले तक शहर का अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास था, लेकिन अब इसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है। तेज धूप और बढ़ती गर्मी के कारण दोपहर के समय शहर की सड़कें सूनी दिखाई देने लगी हैं। लोग अब केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। धूप की वजह से घरों से बाहर नहीं निकल रहे लोग दोपहर के समय बाजारों और मुख्य मार्गों पर आवाजाही कम हो गई है। तेज धूप से बचने के लिए लोग सिर ढंककर और अन्य बचाव के उपाय करते हुए दिखाई दे रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही ठंडे पेय पदार्थों और फलों की मांग में भी वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। अनुमान है कि आगामी दिनों में पारा 45 से 50 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है। ऐसे में लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने, पर्याप्त पानी पीने और दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।
    1
    *मार्च में के दूसरे हफ्ते में 38 डिग्री पहुंचा पाराः धार में तेज धूप से बढ़ी तपिश, गर्मी ने दिखाए तेवर, दोपहर में लोग घरों से नहीं निकल रहे*
*राहुल सेन मांडव*
*मो 9669141814*
धार न्यूज/धार शहर में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले कई दिनों से तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिसके कारण मार्च की शुरुआत में ही लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
कुछ दिन पहले तक शहर का अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास था, लेकिन अब इसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है। तेज धूप और बढ़ती गर्मी के कारण दोपहर के समय शहर की सड़कें सूनी दिखाई देने लगी हैं। लोग अब केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।
धूप की वजह से घरों से बाहर नहीं निकल रहे लोग
दोपहर के समय बाजारों और मुख्य मार्गों पर आवाजाही कम हो गई है। तेज धूप से बचने के लिए लोग सिर ढंककर और अन्य बचाव के उपाय करते हुए दिखाई दे रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही ठंडे पेय पदार्थों और फलों की मांग में भी वृद्धि हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। अनुमान है कि आगामी दिनों में पारा 45 से 50 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है। ऐसे में लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने, पर्याप्त पानी पीने और दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।
    user_राहुल सेन मांडव
    राहुल सेन मांडव
    Social Media Manager धार, धार, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • खंडवा में सनसनीखेज वारदात, पुत्र ने शराब में उजाड़ दिए मजदूरी के रुपए पिता ने हिसाब मांगा तो पीट पीटकर कर दी हत्या। एंकर। मध्य प्रदेश के खंडवा में एक सनसनी खेज हत्या का मामला सामने आया है जहां कलयुगी बेटे ने मजदूरी का हिसाब मांगने पर अपने दिव्यांग पिता की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के लिए उसने उसी लाठी का इस्तेमाल किया, जिसके सहारे उसके पिता चला-फिरा करते थे। मृतक की पत्नी ( आरोपी की मां) के बयान के बाद पुलिस ने बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। आरोपी को उसकी बुआ के गांव से गिरफ्तार किया गया हैं। दरअसल घटना खंडवा जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है पुलिस के मुताबिक ग्राम गुड़ी में 8 मार्च रविवार के दिन एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला था। मृतक की पहचान साबुलाल उर्फ केंडे पिता बाटु कोरकु निवासी ग्राम गौंडवाडी के रूप में हुई थी।शव पर गहरे चोंट के निशान थे। पोस्टमार्टम के दौरान सामने आया कि मृतक की हत्या करीब 4 दिन पहले हो चुकी है। पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी गौराबाई ने बताया कि 4 मार्च को उसी के बेटे बच्चूलाल ने हत्या की हैं। आरोपी बच्चूलाल ग्राम गुड़ी में एक किसान के बाड़े में मवेशियों की देखरेख का काम करता हैं। घटना वाले दिन किसान ने बच्चूलाल को मजदूरी के एक हजार रूपए दिए थे। एक हजार में से 200 रूपए उसने पिता को और 100 रूपए मुझे (मां) दिए। शाम के समय वह घर आया तो उसके पास बाकी के 700 रूपए नहीं थे। पिता ने पूछा तो बोला कि 700 रूपए की शराब पी गया। पिता ने पैसे मांगे तो विवाद हुआ, फिर हत्या की पिपलोद पुलिस के अनुसार, आरोपी बच्चूलाल के माता-पिता भीख मांगकर गुजारा करते थे। कमाने वाला सिर्फ बच्चूलाल था और वह शराब पीने का आदी था। उसे मजदूरी के पैसे मिलने पर पिता ने हिसाब मांगा और कहा कि बाकी के पैसे मुझे दे दो, लेकिन वह उन पैसों की शराब पी चुका था। पिता ने फटकार लगाई और गालियां दी, जिससे कि बच्चूलाल बिफर गया और लट्ठ से पीट-पीटकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट ने जेल भेजने के आदेश दिए है।
    1
    खंडवा में सनसनीखेज वारदात, पुत्र ने शराब में उजाड़ दिए मजदूरी के रुपए पिता ने हिसाब मांगा तो पीट पीटकर कर दी हत्या।
एंकर। मध्य प्रदेश के खंडवा में एक सनसनी खेज हत्या का मामला सामने आया है जहां कलयुगी बेटे ने मजदूरी का हिसाब मांगने पर अपने दिव्यांग पिता की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के लिए उसने उसी लाठी का इस्तेमाल किया, जिसके सहारे उसके पिता चला-फिरा करते थे। मृतक की पत्नी ( आरोपी की मां) के बयान के बाद पुलिस ने बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। आरोपी को उसकी बुआ के गांव से गिरफ्तार किया गया हैं।
दरअसल घटना खंडवा जिले के  पिपलोद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है पुलिस के मुताबिक  ग्राम गुड़ी में 8 मार्च रविवार के दिन एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला था। मृतक की पहचान साबुलाल उर्फ केंडे पिता बाटु कोरकु निवासी ग्राम गौंडवाडी के रूप में हुई थी।शव पर गहरे चोंट के निशान थे। पोस्टमार्टम के दौरान सामने आया कि मृतक की हत्या करीब 4 दिन पहले हो चुकी है। पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी गौराबाई ने बताया कि 4 मार्च को उसी के बेटे बच्चूलाल ने हत्या की हैं।
आरोपी बच्चूलाल ग्राम गुड़ी में एक किसान के बाड़े में मवेशियों की देखरेख का काम करता हैं। घटना वाले दिन किसान ने बच्चूलाल को मजदूरी के एक हजार रूपए दिए थे। एक हजार में से 200 रूपए उसने पिता को और 100 रूपए मुझे (मां) दिए। शाम के समय वह घर आया तो उसके पास बाकी के 700 रूपए नहीं थे। पिता ने पूछा तो बोला कि 700 रूपए की शराब पी गया।
पिता ने पैसे मांगे तो विवाद हुआ, फिर हत्या की पिपलोद पुलिस के अनुसार, आरोपी बच्चूलाल के माता-पिता भीख मांगकर गुजारा करते थे। कमाने वाला सिर्फ बच्चूलाल था और वह शराब पीने का आदी था। उसे मजदूरी के पैसे मिलने पर पिता ने हिसाब मांगा और कहा कि बाकी के पैसे मुझे दे दो, लेकिन वह उन पैसों की शराब पी चुका था।
पिता ने फटकार लगाई और गालियां दी, जिससे कि बच्चूलाल बिफर गया और लट्ठ से पीट-पीटकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट ने जेल भेजने के आदेश दिए है।
    user_Journalist Akki
    Journalist Akki
    Local News Reporter धार, धार, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ निडर भारत न्यूज़ से पत्रकार आकाश कोहली की रिपोर्ट पीथमपुर, सेक्टर नंबर 3 पीथमपुर के सेक्टर नंबर 3 में सतनाला कंपनी के पास नगर निगम की कचरा उठाने वाली गाड़ी में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी कचरा गाड़ी जलकर खाक हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि कचरे में मौजूद किसी ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग भड़की हो सकती है। सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग और स्थानीय लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ 
निडर भारत न्यूज़ से पत्रकार आकाश कोहली की रिपोर्ट
पीथमपुर, सेक्टर नंबर 3
पीथमपुर के सेक्टर नंबर 3 में सतनाला कंपनी के पास नगर निगम की कचरा उठाने वाली गाड़ी में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी कचरा गाड़ी जलकर खाक हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि कचरे में मौजूद किसी ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग भड़की हो सकती है।
सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग और स्थानीय लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
    user_NB NEWS निडर भारत
    NB NEWS निडर भारत
    महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • इंदौर में पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। दरअसल, परदेशीपुरा थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल जीतू सरदार का जन्मदिन कुछ युवकों ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया और केक भी कटवाया गया। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में संयोगितागंज क्षेत्र के लिस्टेड बदमाश आकृत बोयत, आयुष बोयत और दीनू बोयत भी मौजूद थे। इस पूरे कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हैरानी की बात यह रही कि खुद पुलिसकर्मी ने भी इस वीडियो को अपनी डीपी पर लगा लिया था। जैसे ही मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया, पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए और पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर हेड कॉन्स्टेबल जीतू सरदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के साथ किसी भी प्रकार का मेल-जोल अनुशासनहीनता माना जाता है और इस मामले में सख्त कार्रवाई की गई है।
    1
    इंदौर में पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है।
दरअसल, परदेशीपुरा थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल जीतू सरदार का जन्मदिन कुछ युवकों ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया और केक भी कटवाया गया।
बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में संयोगितागंज क्षेत्र के लिस्टेड बदमाश आकृत बोयत, आयुष बोयत और दीनू बोयत भी मौजूद थे।
इस पूरे कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हैरानी की बात यह रही कि खुद पुलिसकर्मी ने भी इस वीडियो को अपनी डीपी पर लगा लिया था।
जैसे ही मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया, पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए और पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर हेड कॉन्स्टेबल जीतू सरदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के साथ किसी भी प्रकार का मेल-जोल अनुशासनहीनता माना जाता है और इस मामले में सख्त कार्रवाई की गई है।
    user_Prince dhule
    Prince dhule
    Event management company महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by SNY R LIVE MP
    1
    Post by SNY R LIVE MP
    user_SNY R LIVE MP
    SNY R LIVE MP
    Local News Reporter धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • ग्राम पंचायत बिड़वाल द्वारा लाईट नहीं लगाने के कारण,आमजनता को परेशानियां झेलना पड़ी। जिसके बाद ग्रामीण सुरेश कटारिया ने मीडिया को जानकारी दी। और लाईट लगाने की मांग की गई है।
    1
    ग्राम पंचायत बिड़वाल द्वारा लाईट नहीं लगाने के कारण,आमजनता को परेशानियां झेलना पड़ी। जिसके बाद ग्रामीण सुरेश कटारिया ने मीडिया को जानकारी दी। और लाईट लगाने की मांग की गई है।
    user_पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार धार, धार, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.