logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आज राजसमंद में बारिश का आगमन गणपति बप्पा इंद्रदेव को लेकर साथ बहुत दिनों से किसानों की नजर इंद्रदेव पर टिकी थी कि कब इंद्रदेव इस राजसमंद की धरती पर बरसेंगे आज बारिश का दौर शुरू हो गया गणपति जी के आगमन के साथ इंद्रदेव भी

1 day ago
user_Meena Dave
Meena Dave
Nurse राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
1 day ago

आज राजसमंद में बारिश का आगमन गणपति बप्पा इंद्रदेव को लेकर साथ बहुत दिनों से किसानों की नजर इंद्रदेव पर टिकी थी कि कब इंद्रदेव इस राजसमंद की धरती पर बरसेंगे आज बारिश का दौर शुरू हो गया गणपति जी के आगमन के साथ इंद्रदेव भी

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सारंगपुरा में गुर्जर समाज की राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता शुरू 29 टीमों ने लिया भाग, उद्घाटन मुकाबलों में चार टीमों ने दर्ज की जीत; आठ पीटीआई ने दिया योगदान चिकारड़ा — पवन अग्रवाल, चिकारड़ा भगवान श्री देवनारायण जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सारंगपुरा गांव में गुर्जर समाज की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। प्रतियोगिता में कुल 29 टीमों ने भाग लिया है। उद्घाटन अवसर पर विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता का समापन 17 सितंबर को होगा। उद्घाटन मुकाबलों में टीमों ने दिखाया दमखम प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर कुरेठा वर्सेस खेरमालिया, आंतरी वर्सेस खेरमालिया, संगरिया वर्सेस सांवलिया जी तथा रतनपुर वर्सेस नौगामा के बीच मुकाबले हुए। मुकाबलों में क्रमशः खेरमालिया ने कुरेठा को, खेरमालिया ने आंतरी को, सांवलिया जी ने संगरिया को तथा नौगामा ने रतनपुर को हराकर जीत हासिल की। इस प्रकार उद्घाटन अवसर पर कुल 8 टीमों के बीच चार मुकाबले हुए, जिनमें खेरमालिया ने दो मुकाबलों में जीत हासिल की, जबकि सांवलिया जी और नौगामा ने एक-एक मुकाबले में विजय प्राप्त की। प्रतियोगिता में आयोजन को सफल बनाने के लिए आठ पीटीआई ने अपना योगदान दिया। टूर्नामेंट के मुख्य निर्णायक धर्मेंद्र त्रिपाठी रहे। विजेता को 11 हजार, उपविजेता को 5100 रुपए प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11 हजार रुपए तथा उपविजेता टीम को 5100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए पहचान-पत्र (आईडी प्रूफ) साथ लाना अनिवार्य रखा गया है। खिलाड़ियों के लिए भोजन व्यवस्था भी आयोजन समिति की ओर से उपलब्ध कराई जा रही है। 17 सितंबर को शोभायात्रा, महाप्रसाद और भजन संध्या देवनारायण जन्मोत्सव के तहत 17 सितंबर को प्रतियोगिता के समापन के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। सुबह 11.15 बजे शोभायात्रा एवं जुलूस निकाला जाएगा। इसके बाद शाम 4.15 बजे महाप्रसाद तथा रात 8.15 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा। देवनारायण मंदिर परिसर बना आयोजन का केंद्र तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता सहित जन्मोत्सव के सभी कार्यक्रम भगवान श्री देवनारायण जी मंदिर, सारंगपुरा में आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन समस्त गुर्जर समाज, सारंगपुरा, तहसील डूंगला के सहयोग से किया जा रहा है। प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही गांव में खेल भावना और धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। खेल मैदान में दिखा उत्साह प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही खेल मैदान में खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन मुकाबलों के दौरान ग्रामीणों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में खेलप्रेमी प्रतियोगिता देखने पहुंचे। आयोजन में ग्रामीणों की उपस्थिति प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर दिनेश गुर्जर, दुगाशंकर गुर्जर, कांशीराम गुर्जर, राजमल गुर्जर, राहुल गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर, रामलाल गुर्जर, भेरूलाल गुर्जर, वरदीचंद, किशन गुर्जर और रमेश गुर्जर सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन में सहयोग करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाई।
    3
    सारंगपुरा में गुर्जर समाज की राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता शुरू

29 टीमों ने लिया भाग, उद्घाटन मुकाबलों में चार टीमों ने दर्ज की जीत; आठ पीटीआई ने दिया योगदान
चिकारड़ा — पवन अग्रवाल, चिकारड़ा
भगवान श्री देवनारायण जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सारंगपुरा गांव में गुर्जर समाज की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। प्रतियोगिता में कुल 29 टीमों ने भाग लिया है। उद्घाटन अवसर पर विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता का समापन 17 सितंबर को होगा।
उद्घाटन मुकाबलों में टीमों ने दिखाया दमखम
प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर कुरेठा वर्सेस खेरमालिया, आंतरी वर्सेस खेरमालिया, संगरिया वर्सेस सांवलिया जी तथा रतनपुर वर्सेस नौगामा के बीच मुकाबले हुए। मुकाबलों में क्रमशः खेरमालिया ने कुरेठा को, खेरमालिया ने आंतरी को, सांवलिया जी ने संगरिया को तथा नौगामा ने रतनपुर को हराकर जीत हासिल की।
इस प्रकार उद्घाटन अवसर पर कुल 8 टीमों के बीच चार मुकाबले हुए, जिनमें खेरमालिया ने दो मुकाबलों में जीत हासिल की, जबकि सांवलिया जी और नौगामा ने एक-एक मुकाबले में विजय प्राप्त की।
प्रतियोगिता में आयोजन को सफल बनाने के लिए आठ पीटीआई ने अपना योगदान दिया। टूर्नामेंट के मुख्य निर्णायक धर्मेंद्र त्रिपाठी रहे।
विजेता को 11 हजार, उपविजेता को 5100 रुपए
प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11 हजार रुपए तथा उपविजेता टीम को 5100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए पहचान-पत्र (आईडी प्रूफ) साथ लाना अनिवार्य रखा गया है। खिलाड़ियों के लिए भोजन व्यवस्था भी आयोजन समिति की ओर से उपलब्ध कराई जा रही है।
17 सितंबर को शोभायात्रा, महाप्रसाद और भजन संध्या
देवनारायण जन्मोत्सव के तहत 17 सितंबर को प्रतियोगिता के समापन के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। सुबह 11.15 बजे शोभायात्रा एवं जुलूस निकाला जाएगा। इसके बाद शाम 4.15 बजे महाप्रसाद तथा रात 8.15 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा।
देवनारायण मंदिर परिसर बना आयोजन का केंद्र
तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता सहित जन्मोत्सव के सभी कार्यक्रम भगवान श्री देवनारायण जी मंदिर, सारंगपुरा में आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन समस्त गुर्जर समाज, सारंगपुरा, तहसील डूंगला के सहयोग से किया जा रहा है। प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही गांव में खेल भावना और धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
खेल मैदान में दिखा उत्साह
प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही खेल मैदान में खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन मुकाबलों के दौरान ग्रामीणों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में खेलप्रेमी प्रतियोगिता देखने पहुंचे।
आयोजन में ग्रामीणों की उपस्थिति
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर दिनेश गुर्जर, दुगाशंकर गुर्जर, कांशीराम गुर्जर, राजमल गुर्जर, राहुल गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर, रामलाल गुर्जर, भेरूलाल गुर्जर, वरदीचंद, किशन गुर्जर और रमेश गुर्जर सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन में सहयोग करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाई।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • मिशन मानस प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने पीएम श्री की की आकृति बनाकर दिखाई सृजनात्मक प्रतिभा। मारवाड़ जंक्शन,पाली जिला कलेक्टर श्रीमान डॉ रविंद्र गोस्वामी की पहल पर पाली जिले में संचालित मिशन मानस के तहत विद्यार्थी में शिक्षा के साथ सह शैक्षिक गतिविधियों में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मिश्रीलाल बंजारा के निर्देशन में पीएम श्री आचार्य श्री भिक्षु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरियारी में आयोजित प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने पीएम श्री सिरियारी की आकृति बनाकर अनूठी रचनात्मक प्रस्तुति दी जिसमें संगीतमय प्रार्थना अंग्रेजी समाचार वाचन प्रतिज्ञा प्रेरणादायक अंग्रेजी सुविचार व सामान्य ज्ञान प्रस्तुत किया गया प्रधानाचार्य श्री मांगीलाल परेरिया वर्तमान परिदृश्य में अंग्रेजी शिक्षा की महत्वता के बारे में जानकारी दी व समस्त स्टाफ ने उपस्थित रहकर भागीदारी निभाई ।
    1
    मिशन मानस प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने पीएम श्री की  की आकृति बनाकर दिखाई सृजनात्मक  प्रतिभा।   

मारवाड़ जंक्शन,पाली
जिला कलेक्टर श्रीमान डॉ रविंद्र गोस्वामी की पहल पर पाली जिले में संचालित मिशन मानस के तहत विद्यार्थी में शिक्षा के साथ सह शैक्षिक     गतिविधियों में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मिश्रीलाल बंजारा के निर्देशन में पीएम श्री आचार्य श्री भिक्षु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरियारी में  आयोजित प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने पीएम श्री सिरियारी की आकृति बनाकर अनूठी रचनात्मक प्रस्तुति दी      जिसमें संगीतमय प्रार्थना  अंग्रेजी समाचार वाचन प्रतिज्ञा प्रेरणादायक अंग्रेजी सुविचार व सामान्य ज्ञान प्रस्तुत किया गया प्रधानाचार्य श्री मांगीलाल परेरिया  वर्तमान परिदृश्य में अंग्रेजी शिक्षा की महत्वता के बारे में जानकारी दी व समस्त स्टाफ ने उपस्थित रहकर भागीदारी निभाई ।
    user_Dilip singh
    Dilip singh
    मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • *खुला आसमान ही श्मशान: मरने के बाद भी सुकून से अंतिम संस्कार नसीब नहीं, आदर्श श्मशान योजना कागजों में* रिपोर्टर प्रकाश सोलंकी पीपलवास *बिलड़ी / ग्राम पंचायत गरदाना (चित्तौड़गढ़)।* ग्रामीण अंचल में विकास के तमाम दावों के बीच जमीनी हकीकत बेहद दर्दनाक है। यहां व्यक्ति को जीते जी तो सुविधाएं नहीं मिलती, मरने के बाद भी सुकून से अंतिम संस्कार तक नसीब नहीं हो रहा है। ताजा मामला ग्राम पंचायत गरदाना के ग्राम *बिलड़ी* का है। यहां आज भी अंतिम संस्कार के लिए कोई व्यवस्थित श्मशान घाट नहीं है। ग्रामीणों को खुले आसमान के नीचे, खेतों के बीच, झाड़ियों में चिता लगाकर दाह संस्कार करना पड़ रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बारिश के मौसम में गीली लकड़ियों से चिता जल ही नहीं रही है और परिजनों को घंटों मशक्कत करनी पड़ रही है। इस संबंध में *सामाजिक कार्यकर्ता शंकर लाल मेघवाल, बिलड़ी* ने बताया कि राजस्थान सरकार ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में *आदर्श श्मशान (मोक्षधाम)* बनाने की योजना शुरू की थी, जिसके लिए लाखों रुपये का बजट भी आता है, लेकिन जमीनी स्तर पर यह योजना पूरी तरह फेल है। बिलड़ी में आज तक न तो टीन शेड बना, न चारदीवारी और न ही श्मशान तक पहुंचने का रास्ता है। बरसात में तो स्थिति और भी भयावह हो जाती है। सामाजिक कार्यकर्ता शंकर लाल मेघवाल ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मांग की है कि इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेकर बिलड़ी गांव में तत्काल सर्वसुविधायुक्त आदर्श मोक्षधाम का निर्माण करवाया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को इस पीड़ादायक स्थिति से न गुजरना पड़े।
    1
    *खुला आसमान ही श्मशान: मरने के बाद भी सुकून से अंतिम संस्कार नसीब नहीं, आदर्श श्मशान योजना कागजों में*

रिपोर्टर प्रकाश सोलंकी पीपलवास 




*बिलड़ी / ग्राम पंचायत गरदाना (चित्तौड़गढ़)।* ग्रामीण अंचल में विकास के तमाम दावों के बीच जमीनी हकीकत बेहद दर्दनाक है। यहां व्यक्ति को जीते जी तो सुविधाएं नहीं मिलती, मरने के बाद भी सुकून से अंतिम संस्कार तक नसीब नहीं हो रहा है।

ताजा मामला ग्राम पंचायत गरदाना के ग्राम *बिलड़ी* का है। यहां आज भी अंतिम संस्कार के लिए कोई व्यवस्थित श्मशान घाट नहीं है। ग्रामीणों को खुले आसमान के नीचे, खेतों के बीच, झाड़ियों में चिता लगाकर दाह संस्कार करना पड़ रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बारिश के मौसम में गीली लकड़ियों से चिता जल ही नहीं रही है और परिजनों को घंटों मशक्कत करनी पड़ रही है।

इस संबंध में *सामाजिक कार्यकर्ता शंकर लाल मेघवाल, बिलड़ी* ने बताया कि राजस्थान सरकार ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में *आदर्श श्मशान (मोक्षधाम)* बनाने की योजना शुरू की थी, जिसके लिए लाखों रुपये का बजट भी आता है, लेकिन जमीनी स्तर पर यह योजना पूरी तरह फेल है। बिलड़ी में आज तक न तो टीन शेड बना, न चारदीवारी और न ही श्मशान तक पहुंचने का रास्ता है। बरसात में तो स्थिति और भी भयावह हो जाती है।

सामाजिक कार्यकर्ता शंकर लाल मेघवाल ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मांग की है कि इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेकर बिलड़ी गांव में तत्काल सर्वसुविधायुक्त आदर्श मोक्षधाम का निर्माण करवाया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को इस पीड़ादायक स्थिति से न गुजरना पड़े।
    user_PRAKASH SOLANKI CHITTOR
    PRAKASH SOLANKI CHITTOR
    पत्रकार Bhadesar, Chittorgarh•
    8 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ में पुलिस सम्मान, पंचायत चुनाव लॉटरी, सुरक्षा मांग और साइबर जागरूकता की बड़ी खबरें चित्तौड़गढ़ में आज की 4 बड़ी खबरें—इनामी अपराधी की गिरफ्तारी में पुलिसकर्मियों को 50 हजार का इनाम, पंचायत राज संस्थाओं की आरक्षण/लॉटरी की तारीख तय, चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा को लेकर ज्ञापन और पेंशनर्स के लिए साइबर जागरूकता सेमिनार
    1
    चित्तौड़गढ़ में पुलिस सम्मान, पंचायत चुनाव लॉटरी, सुरक्षा मांग और साइबर जागरूकता की बड़ी खबरें
चित्तौड़गढ़ में आज की 4 बड़ी खबरें—इनामी अपराधी की गिरफ्तारी में पुलिसकर्मियों को 50 हजार का इनाम, पंचायत राज संस्थाओं की आरक्षण/लॉटरी की तारीख तय, चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा को लेकर ज्ञापन और पेंशनर्स के लिए साइबर जागरूकता सेमिनार
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • मध्यप्रदेश के केबिनेट मंत्री ने किए श्री सवाई भोज मंदिर के दर्शन महंत श्री श्री 1008 सुरेश दास जी महाराज का लिया आशीर्वाद लक्ष्मी नारायण गोरा है मध्यप्रदेश के वीर तेजा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष आसींद/ आसींद कस्बे में गुर्जर समाज के अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान देवनारायण मंदिर पर भादवी छठ के चलते श्रद्धालुओं का आना जारी है वही आज मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं वीर तेजा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गोरा सवाई भोज मंदिर पहुंचे जहां श्री सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण मंदिर के दर्शन किए और बड़े सवाई भोज महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज का आशीर्वाद लिया वही मंदिर ट्रस्ट की ओर से उनका स्वागत सत्कार किया, इस मौके पर जन टीवी से बात करते हुए मध्य प्रदेश के केबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण गोरा ने बताया की मेरा सौभाग्य है जिसके चलते आज सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण जी महाराज के दर्शन करने का लाभ मिला है आसींद मंजूर 9413889596
    4
    मध्यप्रदेश के केबिनेट मंत्री ने किए श्री सवाई भोज मंदिर के दर्शन
महंत श्री श्री 1008 सुरेश दास जी महाराज का लिया आशीर्वाद 
लक्ष्मी नारायण गोरा है मध्यप्रदेश के वीर तेजा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष
आसींद/ आसींद कस्बे में गुर्जर समाज के अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान देवनारायण मंदिर पर भादवी छठ के चलते श्रद्धालुओं का आना जारी है वही आज मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं वीर तेजा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गोरा सवाई भोज मंदिर पहुंचे जहां  श्री सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण मंदिर के दर्शन किए और बड़े सवाई भोज महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज का आशीर्वाद लिया वही मंदिर ट्रस्ट की ओर से उनका स्वागत सत्कार किया, इस मौके पर जन टीवी से बात करते हुए मध्य प्रदेश के केबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण गोरा ने बताया की मेरा सौभाग्य है जिसके चलते आज सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण जी महाराज के दर्शन करने का लाभ मिला है 
आसींद मंजूर 
9413889596
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer Asind, Bhilwara•
    10 hrs ago
  • SHRI SANWARIYA SETH JI – TODAY LIVE SHRINGAR DARSHAN 🙏✨ | FIRST ON HELLO CHITTORGARH | SHRI SANWARIYA SETH JI – TODAY LIVE SHRINGAR DARSHAN 🙏✨ | FIRST ON HELLO CHITTORGARH | FOLLOW & SUBSCRIBE
    1
    SHRI SANWARIYA SETH JI – TODAY LIVE SHRINGAR DARSHAN 🙏✨ | FIRST ON HELLO CHITTORGARH | 


SHRI SANWARIYA SETH JI – TODAY LIVE SHRINGAR DARSHAN 🙏✨ | FIRST ON HELLO CHITTORGARH | FOLLOW & SUBSCRIBE
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • छरे लगने से 20 साल का युवक घायल': पुलिस बोली फायरिंग संदीग्ध जांच जारी, तीन के खिलाफ मामला दर्ज भीलवाड़ा शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के सांगानेर स्थित कीरो का खेड़ा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना में 20 साल का युवक छरे लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई गई है पूरे मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार युवक गाड़ी लेने गया था उस दौरान फायरिंग हुई लखन कीर का कहना है कि मैं अपने पापा की गाड़ी लेने के लिए तस्वारिया रोड पर गया था। वहां कुछ लड़के बैठकर शराब पी रहे थे, उन्होंने मुझे गोली मार दी। वहां सोनू नानूराम और गोपाल तीनों बैठे हुए थे। इनकी मेरे पापा से भी बहस हुई थी। मैंने सुभाष नगर थाने में इनके खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है l
    1
    छरे लगने से 20 साल का युवक घायल': पुलिस बोली फायरिंग संदीग्ध जांच जारी, तीन के खिलाफ मामला दर्ज
भीलवाड़ा शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के सांगानेर स्थित कीरो का खेड़ा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना में 20 साल का युवक छरे लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई गई है पूरे मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार युवक गाड़ी लेने गया था उस दौरान फायरिंग हुई लखन कीर का कहना है कि मैं अपने पापा की गाड़ी लेने के लिए तस्वारिया रोड पर गया था। वहां कुछ लड़के बैठकर शराब पी रहे थे, उन्होंने मुझे गोली मार दी। वहां सोनू नानूराम और गोपाल तीनों बैठे हुए थे। इनकी मेरे पापा से भी बहस हुई थी। मैंने सुभाष नगर थाने में इनके खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है l
    user_प्रहलाद सिंह रावत
    प्रहलाद सिंह रावत
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • जैन तेरापंथ समाज में मनाया क्षमा याचना पर्व साध्वियां का हुआ मंगल प्रवचन जीव दया का दिया संदेश आसींद/ आसींद जैन समाज के सबसे पड़े पर्व पर्यूषण की समाप्ति के पश्चात आज आसींद कस्बे में जैन तेरापंथ समाज द्वारा क्षमा याचना पर्व मनाया गया,यह कार्यक्रम आसींद के सभा भवन में आयोजित हुआ जहां पर धर्म सभा को साध्वी श्री जसवती,साध्वी ऋषभ प्रभा,साध्वी अनेकांत प्रभा जी ने धर्म सभा को संबोधित किया और मौजूद जैन श्रावक श्राविकाओं को बताया की पर्यूषण पर्व आत्मा की शुद्धता एवं भगवान महावीर के सिद्धांत जीवों और जीने दो के संदेशों को अपनाने के लिए आमजन को प्रेरित करता हूं ताकि संसार में आमजन को अमन चैन शांति का संदेश देता है आसींद मंजूर 9413889596
    4
    जैन तेरापंथ समाज में मनाया क्षमा याचना पर्व 
साध्वियां का हुआ मंगल प्रवचन
जीव दया का दिया संदेश 
आसींद/
आसींद जैन समाज के सबसे पड़े पर्व पर्यूषण की समाप्ति के पश्चात आज आसींद कस्बे में जैन तेरापंथ समाज द्वारा क्षमा याचना पर्व  मनाया गया,यह कार्यक्रम आसींद के सभा भवन में आयोजित हुआ जहां पर धर्म सभा को साध्वी श्री जसवती,साध्वी ऋषभ प्रभा,साध्वी अनेकांत प्रभा जी ने धर्म सभा को संबोधित किया और मौजूद जैन श्रावक श्राविकाओं को बताया की पर्यूषण पर्व आत्मा की शुद्धता एवं भगवान महावीर के सिद्धांत जीवों और जीने दो के संदेशों को अपनाने के लिए आमजन को प्रेरित करता हूं ताकि संसार में आमजन  को अमन चैन शांति का संदेश देता है 
आसींद मंजूर 
9413889596
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer Asind, Bhilwara•
    16 hrs ago
  • मंदिर दर्शन करने जा रहे तीन भाई हादसे में घायल: हाईवे पर स्कूटी और बाइक में हुई टक्कर, चार घायल ,एक जोधपुर रेफर पाली में देर शाम हाईवे पर स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बहनों पर सवार चार लोग घायल हो गए। सभी गायों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया। जबकि तीन का इलाज पाली अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार छोटा रुणिचा धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। बाइक सवार उत्तवण गांव निवासी जीतू पुत्र बाबूलाल उम्र 25 साल पाली के भटवाड़ा गांव निवासी अमर पुत्र मोहनलाल और पाली के नयागांव निवासी कुलदीप पुत्र भेराराम जोधपुर रोड, घूमटी के पास स्थित छोटा रुणिचा धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान जोधपुर रोड गोमती के पास उनकी बाइक अचानक सामने आ रही स्कूटी से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों पर सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
    1
    मंदिर दर्शन करने जा रहे तीन भाई हादसे में घायल: हाईवे पर स्कूटी और बाइक में हुई टक्कर, चार घायल ,एक जोधपुर रेफर
पाली में देर शाम हाईवे पर स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बहनों पर सवार चार लोग घायल हो गए। सभी गायों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया। जबकि तीन का इलाज पाली अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार छोटा रुणिचा धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। बाइक सवार उत्तवण गांव निवासी जीतू पुत्र बाबूलाल उम्र 25 साल पाली के भटवाड़ा गांव निवासी अमर पुत्र मोहनलाल और पाली के नयागांव निवासी कुलदीप पुत्र भेराराम जोधपुर रोड, घूमटी के पास स्थित छोटा रुणिचा धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान जोधपुर रोड गोमती के पास उनकी बाइक अचानक सामने आ रही स्कूटी से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों पर सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
    user_प्रहलाद सिंह रावत
    प्रहलाद सिंह रावत
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.