सिसई : जन सहभागी विकास केन्द्र द्वारा सिसई प्रखंड के सैन्दा गांव में जुट रिसोर्स कम प्रोडक्शन सेंटर का 35 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ सिसई (गुमला)। नेशनल जुट बोर्ड वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से सोमवार को जन सहभागी विकास केंद्र के द्वारा गुमला जिला अंतर्गत सिसई प्रखंड के सैंदा गांव में जूट रिसोर्स कम प्रोडक्शन सेंटर का 35 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण तीन चरणों में बेसिक, एडवांस एवं डिजाइन में कराया जाएगा। वहीं प्रशिक्षण के दौरान जूट बैग, जूट का फाइल, बोतल बैग, स्कूल बैग, जूट हैंडीक्राफ्ट बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पूर्व में भी सैन्दा गांव में बांस से वस्तुएं बनाने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है, अब जुट के साथ बांस को भी सम्मिलित कर उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे जुट और बांस सम्मिलित करके उत्पाद बनेगा। प्रशिक्षण के उद्घाटन समारोह में ग्राम प्रधान जायसवाल उरांव, संस्था के सचिव प्रमोद कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष ज्योति सिंह, सीनियर प्रोग्राम मैनेजर मृत्युंजय चंद्र और प्रशिक्षणार्थी के साथ ग्रामीणों सहित प्रशिक्षक के रूप में नेशनल जुट बोर्ड के मिलन मंडल उपस्थित थे।
सिसई : जन सहभागी विकास केन्द्र द्वारा सिसई प्रखंड के सैन्दा गांव में जुट रिसोर्स कम प्रोडक्शन सेंटर का 35 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ सिसई (गुमला)। नेशनल जुट बोर्ड वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से सोमवार को जन सहभागी विकास केंद्र के द्वारा गुमला जिला अंतर्गत सिसई प्रखंड के सैंदा गांव में जूट रिसोर्स कम प्रोडक्शन सेंटर का 35 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण तीन चरणों में बेसिक, एडवांस एवं डिजाइन में कराया जाएगा। वहीं प्रशिक्षण के दौरान जूट बैग, जूट का फाइल, बोतल बैग, स्कूल बैग,
जूट हैंडीक्राफ्ट बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पूर्व में भी सैन्दा गांव में बांस से वस्तुएं बनाने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है, अब जुट के साथ बांस को भी सम्मिलित कर उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे जुट और बांस सम्मिलित करके उत्पाद बनेगा। प्रशिक्षण के उद्घाटन समारोह में ग्राम प्रधान जायसवाल उरांव, संस्था के सचिव प्रमोद कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष ज्योति सिंह, सीनियर प्रोग्राम मैनेजर मृत्युंजय चंद्र और प्रशिक्षणार्थी के साथ ग्रामीणों सहित प्रशिक्षक के रूप में नेशनल जुट बोर्ड के मिलन मंडल उपस्थित थे।
- सिसई प्रखंड के छारदा रोड़ में भव्य बने श्री श्री 108 अंबिकेश्वर शिव मंदिर स्थापना सह नर्मदेश्वर शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन संध्या भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। गंगा आरती को देखने के उमड़ी श्रद्धालुओं की भींड। सिसई में पहली बार ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित होने से भक्तों में भक्ति जाग उठा हैं, लोग दिन रात एक कर कार्यक्रम में शामिल हुए।1
- चैनपुर : चैनपुर थाना क्षेत्र के साफी नदी (रामपुर) के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर एक ऑटो नदी के पुल के डिवाइडर में जा फंसा। इस भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।1
- बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह के मौके पर समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया दीप प्रज्वलन रिम्स के निदेशक डॉ राजकुर सर के द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन के बाद गणमान्य लोगों को बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर देकर , और पगड़ी पहना कर किया गया।, आयोजन बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के 135 जयंती पर किया गया।1
- प्राकृति पर्व सरहुल पर आदिवासी समाज की उमड़ी भीड़ भेषभूषा व पारंपरिक वाद्य यंत्र तथा डीजे के धुन पर नृत्य करते समाज के लोग1
- Laila Majnu1
- गुमला शहर से सटे लक्ष्मण नगर काली मंदिर के पास पिछले तीन दिनों से सांप का एक जोड़ा लोगों के बीच चर्चा और कौतूहल का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि दोपहर बाद खेतों में यह जोड़ा अक्सर दिखाई देता है, जिसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी है। स्थानीय लोगों के अनुसार एक सांप नाग है, जबकि दूसरा “धमना सांप” है। दोनों खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। लगातार तीन दिनों से इस जोड़े के एक ही इलाके में दिखने से लोगों में जिज्ञासा बढ़ गई है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचकर मोबाइल व कैमरे से तस्वीरें ले रहे हैं। कुछ लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि सांपों के इस जोड़े के ऊपर कपड़ा रखने से मनोकामना पूरी होती है, हालांकि डर के कारण कोई भी उनके नजदीक जाने की हिम्मत नहीं कर रहा है।2
- Post by Altamas Rja1
- ye Buddha jabardasti.......1