Shuru
Apke Nagar Ki App…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हथियारों के लाइसेंस को लेकर अहम टिप्पणी Prayagraj : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हथियारों के लाइसेंस को लेकर अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि शस्त्र लाइसेंस हर्ष फायरिंग के लिए नहीं होता शादी-विवाह या धार्मिक आयोजनों में लाइसेंसी हथियार से फायरिंग करना लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन है। कोर्ट ने कहा कि हर लाइसेंसधारक के लिए खरीदे और इस्तेमाल किए गए सभी कारतूसों का पूरा रिकॉर्ड रखना अनिवार्य है। 857 में से 757 कारतूसों का हिसाब नहीं देने पर लाइसेंस रद्द किए जाने के मामले में जस्टिस सौरभ श्याम शमशेरी की एकल पीठ ने अखिलेश कुमार की याचिका खारिज कर दी।
Ayush Mishra
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हथियारों के लाइसेंस को लेकर अहम टिप्पणी Prayagraj : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हथियारों के लाइसेंस को लेकर अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि शस्त्र लाइसेंस हर्ष फायरिंग के लिए नहीं होता शादी-विवाह या धार्मिक आयोजनों में लाइसेंसी हथियार से फायरिंग करना लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन है। कोर्ट ने कहा कि हर लाइसेंसधारक के लिए खरीदे और इस्तेमाल किए गए सभी कारतूसों का पूरा रिकॉर्ड रखना अनिवार्य है। 857 में से 757 कारतूसों का हिसाब नहीं देने पर लाइसेंस रद्द किए जाने के मामले में जस्टिस सौरभ श्याम शमशेरी की एकल पीठ ने अखिलेश कुमार की याचिका खारिज कर दी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कांवड़ यात्रा के लिए डीसीपी गंगानगर ने घाटों व मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की प्रयागराज : श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुचारू और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से आज गंगानगर पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नज़र आया। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील घाटों, कांवड़ मार्गों, चौराहों और प्रमुख मंदिरों का विस्तृत धरातलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान डीसीपी गंगानगर ने कांवड़ यात्रियों के आवागमन के मुख्य मार्गों पर पड़ने वाले प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा, कांवड़ियों के विश्राम व आश्रय स्थलों, बैरिकेडिंग तथा पुलिस बल की तैनाती का गहराई से अवलोकन किया। इस दौरान एसीपी झूंसी कुंजलता एसीपी थरवई, थाना प्रभारी झूंसी महेश मिश्रा मौजूद रहे।1
- प्रयागराज में हाईवे की एक लेन कांवड़ियों के लिए रिजर्वः झूसी पुल से वाराणसी तक बैरिकेडिंग; ड्रोन से निगरानी, रूट डायवर्जन प्रयागराज। भगवान शिव की आराधना का पवित्र श्रावण (सावन) माह की शुरुआत हो गई है। प्रयागराज में मंदिरों, शिवालयों में भीड़ उमड़ रही है। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर प्रयागराज में रूट डायवर्जन लागू हो गया है। पहले सोमवार से पहले शनिवार रात से प्रयागराज से वाराणसी तक एक लेन कावंड़ियों के लिए रिजर्व कर दी गई है। सावन माह की कांवड़ यात्रा के लिए अब 29 अगस्त तक विशेष ट्रैफिक व्यवस्था और रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया। प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर एक लेन पूरी तरह कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी और दूसरी लेन से सामान्य वाहन चलेंगे। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शास्त्री पुल (झूसी पुल) पर भारी वाहनों और रोडवेज बसों की एंट्री रोक दी गई। बड़े वाहनों को बाईपास से निकाला जाएगा। *ट्रैफिक प्लान- डायवर्जन* प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर झूसी से हनुमानगंज, हंडिया और बरौत तक बैरिकेडिंग की गई है। हाईवे की एक लेन पैदल यात्री और कावंड़ यात्रा के लिए सुरक्षित है, जबकि दूसरी लेन से सीमित और नियंत्रित ट्रैफिक चलेगा। बड़े वाहन पुल से नहीं गुजरेंगे। शास्त्री पुल पर रोडवेज बसों और भारी व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह रोक दिया गया। रोडवेज बसों के लिए बाईपास दिया गया है। अब वाराणसी और जौनपुर की तरफ से आने वाली बसें हंडिया- सहसों- फाफामऊ के रास्ते प्रयागराज में प्रवेश करेंगी। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार के भारी और कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर रोक है। ऐसे वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। चौराहों और तिराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की तैयारी है। *संगम नगरी प्रयागराज के त्रिवेणी से भर रहे गंगाजल* सावन माह में बड़ी संख्या में कांवड़िए त्रिवेणी संगम से गंगाजल भरकर मनकामेश्वर सहित शहर के विभिन्न शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने आते हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर और कांवड़ मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, चिकित्सा सहायता और सफाई व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो और दर्शन-पूजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। बाइट... डीपी नगर कुलदीप सिंह गुनावत1
- हरियाणा के रोज्ञताक भारतीय मुक्केबाज बेटी ने जीता सोना, मां और बहन की आंखों में छलकी खुशी हरियाणा के रोहतक में भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार के घर उस वक्त खुशी का माहौल छा गया, जब उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में महिला 54 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रीति की शानदार जीत के बाद घर पर मौजूद उनकी मां और बहन ने भावुक होकर जश्न मनाया। चेहरे पर गर्व, आंखों में खुशी और बेटी की कामयाबी का सुकून साफ नजर आया। रिंग में बेटी के मुक्कों ने भारत को सोना दिलाया, तो घर में मां और बहन की खुशी ने इस जीत को और भी खास बना दिया1
- तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस पर BKU भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी प्रयागराज को सूखाग्रस्त घोषित करने को लेकर सौपा ज्ञापन1
- सेवा में श्री मान थाना अध्यक्ष महोदय थाना अध्यम सेत्री जनपद क महोदय जी निवेदन है कि प्रार्थी रामनाथ सरोज पुत्र प्यारेलाल जिवासी अहिराशयाना कोखराज जनपद का रहने बाला है। मैं प्रेम गाड में व्यार्पयत है। रोजाना भाभी तरह से आज दिनीक 31-7-2026 मेज से ठाकले सियो अधिस सिराथू ३० रहा था 'भाड़ी का UP70 K.T 3640 अवफा से बैठने कोखराज से वाहते में मनया मोड़ तो उपरोक्त चालष्क सैनीय रहा था वाह के पास जैसे पहुंचा तो नाम पता असात ने मुझसे विश्वाचा भागा मैने उसे पचास रुपया दिया और मैने बोला अपन जो पैसा रहरू किराया है उसे यह के मुझे वैसा 25 20 वापस कर हो इतरे में सुरोत्तमाड़ी रोक्न के मुझे गाली नबाँध देते हुवे लात घूंसों से मारा और जयन से merit ant - 6445 2 2ET IT' अतः की भान जी से निवेदन है कि प्राचीन 31-7-2026 90052221671
- रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच प्रयागराज का मर्चेंट नेवी जवान लापता, परिवार ने पीएम मोदी से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार प्रयागराज। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे भयानक युद्ध के बीच प्रयागराज के झूंसी का एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। लापता युवक झूंसी के नीबीं कला गांव का रहने वाला रामचंद्र दूबे है, जो मर्चेंट नेवी में कार्यरत है। रामचंद्र के अचानक लापता होने से उसके घर में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। *सेवानिवृत्त फौजी का बेटा है रामचंद्र* नीबीं कला गांव निवासी और भारतीय सेना से सेवानिवृत्त जवान के बेटे रामचंद्र दूबे मर्चेंट नेवी में अपनी सेवाएं दे रहे थे। हाल ही में वह अपने जहाज के साथ रूस-यूक्रेन युद्ध क्षेत्र के जलमार्ग के आसपास तैनात थे। युद्ध के इस खतरनाक माहौल के बीच रामचंद्र से उनके परिवार का संपर्क अचानक टूट गया। काफी कोशिशों के बाद भी जब उनसे कोई बातचीत या संपर्क नहीं हो सका, तो परिजनों की चिंता गहरा गई। *परिजनों ने की प्रधानमंत्री से अपील* लापता मर्चेंट नेवी जवान के परिजनों ने भारत सरकार और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार ने पीएम मोदी और विदेश मंत्रालय से रामचंद्र की जल्द से जल्द खोजबीन कराने और उनकी सुरक्षित वतन वापसी सुनिश्चित करने की भावुक अपील की है। *परिवार की अपील:* "युद्ध के इस माहौल में हमारे बेटे से संपर्क नहीं हो पा रहा है। हमें उसकी सुरक्षा को लेकर गहरा डर सता रहा है। हम प्रधानमंत्री जी से हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हैं कि हमारे बेटे को सुरक्षित घर वापस लाने में मदद करें।" *गांव में पसरा सन्नाटा, सरकार से जगी उम्मीद* रामचंद्र के लापता होने की खबर जैसे ही नीबीं कला गांव में फैली, पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया। स्थानीय लोग भी फौजी परिवार को ढांढस बंधाने उनके घर पहुंच रहे हैं। सभी को उम्मीद है कि विदेश मंत्रालय और भारत सरकार के कूटनीतिक प्रयासों से रामचंद्र को जल्द ही सकुशल तलाश कर भारत लाया जाएगा।1
- राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्म वाहिनी का उग्र प्रदर्शन: सनातन के अपमान पर सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंका, सदस्यता रद्द करने की मांग राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्म वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विमल तिवारी ने सनातन धर्म के अपमान का आरोप लगाते हुए सांसद पप्पू यादव के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान उनका पुतला दहन किया और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई।प्रदर्शन के दौरान पंडित विमल तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार रावण ने सीता का हरण करने के लिए साधु का भेष धारण किया था और कालनेमी ने रूप बदला था, उसी प्रकार पप्पू यादव ने सनातन और लोकतंत्र के मंदिरों का अपमान करने के लिए कुकृत्य किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान राम की प्रतिमा को जमीन पर रगड़ने का काम किया गया है, जिसे सनातन समाज कभी सहन नहीं करेगा। उस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राष्ट्रपति से मांग की है कि ऐसे जनप्रतिनिधि की संसद में कोई आवश्यकता नहीं है, उनकी सदस्यता समाप्त कर उन्हें तुरंत जेल भेजा जाना चाहिए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में शीघ्र कानूनी कदम नहीं उठाए गए, तो विरोध और अधिक तीव्र किया जाएगा।1